Monday, August 22, 2016

इन्दौर पुलिस के आरक्षकों ने बचाईं तीन नागरिकों की जान



इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस के थाना हीरानगर के आरक्षकों द्वारा अपनी सक्रियता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, थाना क्षेत्र के तीन नागरिकों, जो कि अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण आत्महत्या का विचार बनाकर, प्रयासरत्‌ थे, उन्हे पुलिस द्वारा उचित समाझाईश व कार्यवाही करते हुए, उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
पुलिस थाना हीरानगर पर पदस्थ आरक्षक विनोद पटेल एवं सुनील यादव को दिनांक 18.08.16 की रात्रि में 02.30 बजे गश्त के दौरान एक व्यक्ति परिवर्तित नाम विक्की निवासी मेघदूत नगर इन्दौर, चन्द्र गुप्त मोर्य चौराहा पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। आरक्षको द्वारा उसे रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं अपने ससुर व पत्नि से परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस पर से दोनों आरक्षकों ने उसे समझा कर रोका और उसके भाई को फोन लगाकर बुलाया तथा विक्की को समझाईस देकर उसके भाई के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
इसी प्रकार पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षक चेतन सिसोदिया तथा मनोज पटेल ने दिनांक 21.08.16 को दिन में करीब01.00 बजे बीट भ्रमण के दौरान एक महिला परिवर्तित नाम गरिमा निवासी सी सेक्टर सुखलिया इन्दौर को रेल्वे ट्रेक एम.आर. 10 ब्रिज के पास रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की गयी। जिस पर उसने बताया की मैं अपने पति से झगड़ा कर परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रही हूं। इस पर से दोनों आरक्षकों ने उसके पति को फोन लगाकर बुलाया तथा गरिमा को समझाईस देकर उसके पति के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
ऐसे ही एक और प्रकरण में, पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षक प्रमोद शर्मा व आरक्षक रेवाशंकर चौहान को दिनांक 21.08.16 को रात्रि में 11.00 बजे बीट भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति परिवर्तित नाम राजेन्द्र निवासी गौरीनगर इन्दौर द्वारा अपने ही घर में दरवाजा बंद कर गैस की नली खोलकर माचिस से आग लगाकर आत्महत्या करने का मन बना रहा था, जिसकी सूचना उसके द्धारा 100 नम्बर पर की गई, जिसकी खबर उक्त दोनों आरक्षकों को मिलने पर, उनके द्वारा घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर आस पडोसियों एवं उसके मौसा को बुलाया तथा राजेन्द्र को समझाईस देकर उसके मौसा के सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।
पुलिस थाना हीरा नगर के आरक्षकों विनोद पटेल, सुनील यादव,चेतन सिसोदिया, मनोज पटेल, प्रमोद शर्मा तथा रेवाशंकर चौहान द्वारा सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, तीन आम नागरिकों की जान बचाने में अहम भूमिका रही है।

शातिर वाहन चोर व चेन स्नैचर, पुलिस थाना छत्रीपुरा की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन दोपहिया वाहन एवं एक सोने की चेन बरामद



इन्दौर 22 अगस्त 2016-इंदौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी मे लिप्त रहने वाले अपराधियो के विरुद्ध सखत कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा एक शातिर वाहन चोर व चेन स्नैचर को चोरी के दोपहिया वाहनों तथा सोने की चेन सहित पकङने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना छत्रीपुरा की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, एक संदिग्ध व्यक्ति लाल बाग के पास मोटर सायकल बेचने की फिराक में बैठा है, जो हो सकता है चोरी की गाड़ी है। पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो, एक व्यक्ति हीरो पैशन गाड़ी पर बैठा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर, उसने अपना नाम यश पिता हिमांशु दुबे (27) निवासी 27 साउथ राजमोहल्ला इन्दौर बताया।गाड़ी के कागजात के बारे में पूछने पर, उसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस द्वारा सखती से पूछताछ करने पर, उक्त गाड़ी चोरी की बताई, जो थाना छत्रीपुरा के चोरी के प्रकरण की पायी गयी। आरोपी ने पूछताछ में शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से भी वाहन चोरी करना बताया तथा थाना अन्नपूर्णा में कुछ समय पूर्व हुई चैन स्नेचिंग की घटना में सोने की चेन, चुराना स्वीकार किया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एमपी-09/एमसी-2210 नम्बर की हीरो पैशन मोटर सायकल, एमपी-13/एमएफ-4501 नम्बर की होण्डा एक्टिवा एवं एक टीवीएस स्टार सिटी मोटर सायकल सहित तीन दोपहिया वाहन तथा एक सोने की टूटी हुई चेन बरामद की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त शातिर वाहन चोर को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्रीमती मंजू यादव के नेतृत्व में, सउनि डी.एस. तोमर, आर. राजेश मिश्रा तथा आर. प्रभु सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



14 वर्षो से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा आज दिनांक 22.08.16 को 14 वर्षों से फरार एक गैर जमानती वारंटी मुकेश पिता जानकीलाल जायसवाल (52) निवसी 96 नई आबादी फतेहाबाद थाना नीलगंगा जिला उज्जैन को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी मुकेश, पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के अप. क्रं 29/02 धारा 279,338 भादवि के प्रकरण में वर्ष 2002 से फरार था, जिसका स्थाई वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नहींमिल पा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना के आधार पर इसे पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री वी.पी.शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 03 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगदम्बा रेस्टोरेन्ट छोटीग्वालटोली से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 640/9 नहेरू नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता चेतन सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


05 आदतन 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 05 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 14.25बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले अनिल पिता माधव सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 729 द्वारकापुरी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राधेश्याम साहू, 1315 द्वारकापुरी साहू ऑटो गैरेज के पास इंदौर निवासी अभिषेक पिता दिलीप पाण्डेय तथा गांव सिंहासा इंदौर निवासी श्रीराम पिता सीताराम बागडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2900 रूपये कीमत की 64 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 21.15 बजे,  सीपी शेखर नगर इमली के पेड के नीचे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, खेडा पति हनुमान मंदिर के सामने उस्मान सिद्धकी का मकान सिरपुर, चंदननगर निवासी गुदु उर्फ गुड्‌डू पिता मोह. शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 20.05 बजे मार्तण्ड नगर आरोपी के घर का ओंटला, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, मार्तण्ड नगर निवासी जमील पिता रमजान मिर्जा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बागरी मोहल्ला राऊ निवासी तेजराम पिता कालूराम जाटव तथा चांदनी चौक रंगवासा राऊ निवासी श्यामू बाई पति रणछोड हरीजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1200 रूपये कीमत की 21 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 22.00 बजे, गजानंद ढाबा के सामने जीवन ज्योति कॉलोनी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यादव मोहल्ला महू निवासी गजेन्द्र पिता तेज सिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को महू थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुयेमिलें, पाण्डे गली धारनाका महू निवासी नेहरूसिंह पिता घेघरिया भील तथा बूट गली महू निवासी सोनू पिता पूनमचंद हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1080 रूपये कीमत की 22 क्वाटर एवं 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2016 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गोपुर चौराहा के पास पान की दुकान के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 681 द्वारकापुरी इंदौर निवासी रवि पिता प्रकाश बलवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, August 21, 2016

प्रआर रोशन सिंह एवं आर बाबू सिंह बने पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक


क्राईम वॉच''एक सूचना इन्दौर के लिये''



इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की ऑनलाईन पहल 'क्राईम वॉच' पर इस सप्ताह में 215सूचनाऍआई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी 05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारातत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी                   05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी 10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी, प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्काबार, मोबाइल चोरीसंबंधी-

वाट्‌सअप से 30% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%

''प्रमुख सफलताऐं''

• बैंगलोर निवासी को बडा मुनाफा करवाने के नाम परकी धोखाधडी, विजय नगर स्थित शेयर मार्केट कंपनी ने :- इंदौर स्थित शेयर मार्केट एडवायजरी कंपनी ने शेयर मार्केट की टिप्स देकर बडा मुनाफा करवाने के नाम पर की सूचनाकर्ता के साथ धोखाधडी जिसकीजॉच की जा रही है।
• नंदलालपुरा सब्जीमंडी चौराहे पर लगे हुये थे थाने के लिस्टेड गुण्डे के होर्डिग तो सूचना आर्इ्र क्राइम वॉच पर :-थाने के लिस्टेड गुण्डों के पोस्टर लगे हुये थे चौराहे पर, जिसकी सूचना हम तक आई, तत्काल पंढरीनाथ थाना द्वारा कार्यवाही करते हुये पोस्टर हटवाये ।
• ठीकरी ग्राम छोटा बडदा बडवानी में सूचनाकर्ता के चचेरे भाई की हुई मृत्यु पर हत्या की आशंका जताई और लगाई कार्यवाही करने की गुहार क्राइम वॉच से :-इंदौर निवासी युवक ने दी सूचना की मेरा चचेरा भाई बडवानी में रहता है अचानक उसकी मृत्यु हो गई और घरवालों ने उसका गुप-चुप अंतिम संस्कार कर दिया मुझे शंका है कि मेरे भाई की हत्या की गई है। आप कार्यवाही करे इस पर हमारे द्वारा थाना अजंड बडवानी से संपर्क कर उपरोक्त सूचना के बारे में जानकारी एकत्र कर कार्यवाही की गई ।
• इंदौर के स्कूल और कॉलेजो में अन्य गतिविधियों से जुडे अध्यापकों को जोडा क्राइमवॉच व्हाट्‌सअप ग्रुप से :-इंदौर के युवावर्ग व छात्रों से ज्रुडी हुई किसी भी प्रकार की सूचना या समस्तया को इंदौर पुलिस तक सीधे पहुंचाने के लिये लगभग 3500 अध्यापकों को बनाया क्राइम वॉच का मित्र।
• जूनी इंदौर स्थित घर में दो बच्चियों से करवाया जा रहा था बालश्रम तो, सूचना आई क्राइमबॉच पर :-त्रिवेणी नगर स्थित एक मकान में दो छोटी बच्चियों से घर का काम करवाया जा रहा था जिसकी सूचना क्राइम वॉच पर आई, हमने तत्काल कार्यवाही कराते हुयेबच्चियों को बालश्रम का द्गिाकार होने से बचाया ।
• इंदौर के ऑटो चालक तथा मेडिकल दुकान संचालकों से मांगी राखी के त्यौहार में अपराध से जुडी किसी भी प्रकार की गतिविधियों की सूचना ताकि इंदौर मना सके रक्षा कात्यौहार सुरक्षित रहकर ।

• तीन आवारा लडके कर रहे थे लडकियों से छेड-छाड पुलिस ने पकडा तो दी क्रांइम वॉच पर झूठी सूचना :-तीन बाइक सवार लडके, लडकियों से छेडछाड व कमेंट करते हुये तेजगति से सडक पर गाडियॉ चला रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकडा तो परिचित ने क्रांइम वॉच पर झूठी सूचना कि मेरे परिचित तीन लडकों को फॅसा कर विजय नगर पुलिस कर रही है रूपयों की मांग, हमारे द्वाराकार्यवाही करने पर सूचना झूठी पाई गई ।
• पंजाब निवासी युवती को हॉंगकॉग में रहनेवाला युवक फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल तो मदद मांगी क्राइम वॉच से जिसकी सूचना सायबर सेल पंजाब पहुॅंचाई गई ।
• छोटी खजरानी स्थित शासकीय गर्ल्स स्कूल के बाहर मनचले खडे रहकर छात्राओं को  करते थे परेद्गाान सूचना आई क्राइम वॉच पर :-एमआईजी स्थित छोटी खजरानी शासकीय गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को आते-जाते वक्त मनचले स्कूल के बाहर खडे होकर करते थे परेशान, सूचना पर अवारा लडकों के विरूद्ध थाना एमआईजी पर कार्यवाही की गई ।
• जयपुर निवासी युवक ने जानना चाही क्राइम वॉच की कार्यप्रणाली और सराहा इंदौर पुलिस की जनता के लिये शुरू की गई इस नयी सेवा को ।
• मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें:- 1.विजयनगर निवासी युवती को मनचला करता था फोन पर परेशान सूचना पर आरोपी युवक के विरूद्ध थाना विजयनगर पर कार्यवाही की गई ।
2..राजेन्द्र नगर निवासी युवती को मनचला करता था फोन पर परेशान, सूचना पर आरोपी युवक के विरूद्ध थाना राजेन्द्रनगर पर कार्यवाही की गई ।
• मोबाइलफोन पर परेशान करने  के संबंधमें 30 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
• आवारातत्व :- 1.रामबाग में 15 नंबर स्कूल के पास आवारा तत्वों का जमावडा लगा रहता है, सूचना पर थाना सदरबाजार द्वारा आवारा तत्वों पर कार्यवाही की गई।
2.सूचना कर्ता ने सूचना दी क्रांइम वॉच पर कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में आवारातत्वों द्वारा एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की है, जिस पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में आवारातत्वों द्वारा नशा करके गाली गलौच करने की सूचना पर,  थान परदेशीपुरा द्वारा  कार्यवाही की गई ।
4.बद्रीबाग कॉलोनी में आवारा तत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
5.सिरपुर तालाब धार रोड पर स्थित गार्डन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
6.वैष्णों कॉलेज गुमास्तानगर में अवारातत्वों के हुडदंग करने की सूचना पर थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही कीगई
• देर रात तक डीजे बनजे संबंधी सूचना :-देररात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंदकराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
• सिटीजन कॉप :- सिटीजनकॉप एनड्रयड एप्लीकेशन में दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता लेरहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।
• एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटाबेस मे सर्च  पर डालें।
• यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें अवैध पार्किग, बिना नंबरप्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कटमारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिन पर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुयेसूचनाकर्ता को संतुष्ट किया।
• क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 07 दर्जन से अधिकआरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 18 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, शिब्बू पिता मनीराम साहू, पंकज पिता मोहन विश्वकर्मा, रिंकू उर्फ नीरज पिता कल्लू, रविन्द्र पिता नाथूराम, रोहित पिता विनोद गुर्जर, रिंकू उर्फ नीरज पिता कल्लू विश्वकर्मा तथा रविन्द्र पिता नाथूराम राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 01.00 बजे, जल्ला कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, अलाउद्‌दीन पिता हुसैन खान, अफसर पिताहुसैन खान, टीपू पिता मोहम्मद हुसैन, सद्‌दाम पिता शेख कालू, अरमान पिता मुरात खान, एजाज पिता मेहबूब खान, वहीद पिता जान मोहम्म्द तथा मो. अनवर पिता मकसूद अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2610 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 19.35 बजे, 38 निरंजनपुर खालसा चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, संदीप पिता हीरालाल लुहार, रामबाबू पिता रामशोले विश्वकर्मा तथा दिनेश पिता प्राज्ञीलाल लुहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मालवा मिल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 21/1 बंशी प्रेस की चाल इन्दौर निवासी शम्भू उर्फ सम्भाजी पिता आत्माराम ताम्बरे मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 17.40 बजे, बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 218/1 गोविंद कालोनी इन्दौर निवासी विकास पिता रामलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 21 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

18 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रिंग रोड़ भोलाराम उस्ताद मार्ग के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 19/3 गली नं. 3 गाड़ी अड्‌डा जूनी इन्दौर निवासी अजय उर्फ नन्नू पिता बद्रीलाल बनोदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, August 20, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर बिचौली हप्सी पुल के पास एवं विघा सागर स्कूल के सामने इंदौर से क्रमशः मोटर सायकल क्रं एमपी-37/एमएल-5901 एवं मोटर सायकल क्रं एमपी-37/बीए-5962 पर अवैध जहरीली शराब ले जाते हुये मिलें, धामनखेड़ा थाना कोतवाली जिला सीहोर निवासी- बबलू खां पिता बन्ने खां एवं अजीत खां पिता इब्राहिम खां तथा ग्राम ढाबला माता थाना इच्छावर जिला सीहोर निवासी- रईश खां पिता नूर खां एवं राजू खां पिता मौसम खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 40 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19अगस्त 2016 को 12.45 बजे, हाट मैदान छोबी घाट छावनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, अनाज मण्डी गेट के पास केसरबाई का बगीचा इन्दौर निवासी नितिन उर्फ कल्ला पिता स्व. पप्पू वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2016 को 20.10 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर सुल्फाखेड़ी इन्द्रानगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 47 सुल्फाखेड़ी, इन्द्रानगर इन्दौर निवासी दीपक पिता बाबूलाल खटीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 19, 2016

युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले प्रकरण का पर्दाफाश, प्रकरण में दोनों नाबालिग आरोपियों के साथ दोनों के पिता भी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा 16.08.16 को दो अज्ञात लड़को द्वारा युवक को चाकू मारकर, हत्या करने वाले दोनों नाबालिक आरोपियों तथा उनका अपराध छिपाने वाले उनके पिताओं सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            दिनांक 16.08.16 को रात्रि में 23.10 बजे पुलिस थाना परदेशीपुरा को सूचना मिलीं कि माली मोहल्ला कुलकर्णी भट्‌टा पर, एक लड़के को दो अज्ञात लड़कों ने चाकू मारकर घायल कर दिया है, जो माली मोहल्ला माली समाज की धर्मशाला के पास रोड़ पर पड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान करण पिता राजेश (19) निवासी कल्याण मिल कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर के रूप में हुई। घटना पर पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा अप.क्रं. 441/16 धारा 302,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोषकुमार सिह व्दारा शीघ्र प्रकरण में अपराधियों की पतारसी कर, गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राकेश सिह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाणगंगा एस.के. दास व उनकी टीम आरोपियों का पता लगाकर, उन्हे तत्काल गिरफ्तार करने हेतु लगाया गया।
            पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों का पता लगाकर नाबालिक आरोपी परिवर्तित नाम रमेश तथा प्रकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर, उन्होने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मृतक करण ने उनके दोस्त के साथ विवाद किया था, इसी बात को लेकर घटना दिनांक को उनमें गाली गलौच व विवाद हो गया था, इस दौरान उन्होने चाकू से मृतक करण पर वार कर, मोटर सायकल क्रं एमपी-09/2240 से वहां से भाग गये व घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल को अपने घर पर छुपा दिया। दोनों आरोपियों ने उक्त घटना की जानकारी अपने घर पर अपने पिता को दी थी, लेकिन दोनों के पिता तुलसीराम प्रजापति एवं सुनिलचौहान से पूछताछ करने पर उन्होने यह बात पुलिस से छिपायी। प्रकरण में दोनों आरोपियों के पिताओ की संलिप्तता होने से प्रकरण में धारा 120-बी, 201,212 भादवि के तहत आरोपी पिता 1. तुलसीराम पिता लालचन्द प्रजापति (50) निवासी 241 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर तथा 2. सुनिल पिता कालूसिंह चौहान (41) निवासी 247/2 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कं्र. एमपी-09/2240 एवं चाकू जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों अपचारी बालकों एवं उनके पिताओं को गिरफ्तार किया गया है।

            उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश कर, अरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री एस.के. दास व उनकी टीम के उनि एस.के.एस. परिहार, उनि. एन.एस. चौहान, सउनि आर.सी. जोशी, सउनि देवेन्द्रसिंह, सउनि शिवकुमार कोचले, प्रआर. अनिल पाटील, आर. 3321 धर्मेन्द्र बघेल, आर. 2041 जगदीश, आर. 3324 दिनेश पाटीदार तथा आर. 3720 जितेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।



नकली नोट चलाने वाले गैंग के चार आरोपी, 24 हजार रुपये के नकली नोटों सहित पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में, आरोपियों को अपने मकान में रख, किरायेदारों की सूचना नहीं देने वाला मकान मालिक भी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपरधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए कार्यवाही निर्देद्गा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले गैंग के चार आरोपियों को 24 हजार रुपये के नकली नोटों सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।
पुलिस थाना आजादनगर को मुखबिर से सूचना मिलीं थी कि, थाना क्षेत्रान्तर्गत मयूर नगर मूसाखेडी मे सब्जी बाजार मे रात के समय कुछ लोग नकली100-100 के नोट चला रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो से मार्गदर्शन में पुलिस थाना आजाद नगर की टीम द्वारा दिनांक 18.08.16 को जब उक्त बदमाश नकली नोट सब्जी के ठेलो पर चला रहे थे, उसी समय पुलिस ने दो लडको को पकड़ा गया। पकडे गये दोनो ही लडको के नाम 1. मोमन शेख पिता रोफिकुल शेख एवं 2. राकिबुल पिता सनवर दोनों हाल मुकाम 413 मदिना नगर इन्दौर, स्थायी पता घासीपुर थाना दौलताबाद जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वर्तमान मे म.नं. 413 मदिना नगर इन्दौर मे रह करके यह काम करना बताया। दोनों आरोपियों ने खुद को मकान मे कारीगरी और मिस्त्री का काम करने वाला बताकर, किराये से उक्त जगह पर रहना बताया और इन लोगों ने रात मे अंधेरे मे सब्जी के ठेलों, दुकान व पिपल्याहाना चौराहा तथा नवलखा चौराहा पर हाट बाजार मे उक्त नकली नोट चलाना बताया। उक्त दोनो ही आरोपियो की निशादेही से, पुलिस द्वारा दबिश देकर के उनके दो औऱ साथियों सुखलाल शेख पिता गुलाम शेख (22) तथा मोनिरुल शेख पिता तारापुर शेख (26) दोनों निवासी-गांव चार मुखतारपुर थाना थानापडा जिला नोदियापश्चिम बंगाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आऱोपियो के कब्जे से 24 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किये गये है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पुलिस रिमांड लेकर के पूछताछ की जा रही है, कि उक्त नकली नोट कहा से लाते थे और कौन-कौन लोग उनके साथ इस कृत्य मे शामिल है।
उक्त आरोपी जिस मकान मे किराये से रहते थे, उस मकान के मालिक द्वारा थानें पर कोई सूचना नही देने से मकान मालिक मोहम्मद उमर पिता मोहम्मद युसुफ (60) निवासी 413 मदिना नगर के विरुद्ध भी थानें मे किरायेदारो की सूचना नही देने से प्रकरण पंजीबद्ध करके गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजादनगर श्री के.एल. दांगी व उनकी टीम के उनि मनोज कटारिया, उनि आर.पी. सिंह, उनि एस.एन.एस. चौहान, प्रआर मनोहर तथा आर विश्वास की सराहनीय भूमिका रही।