Saturday, August 13, 2016

नेहरू नगर में कपड़े की दुकान पर पथराव कर तोडफोड करने वाले, चारों आरोपी पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नेहरू नगर में स्थित निहार कलेक्शन की दुकान पर पथराव कर तोड़फोड़ करने वाले चारों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक  09.08.16 को दोपहर मे पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत नेहरुनगर रोड नंबर 9 स्थित निहार कलेक्शन पर कपडे खरीदने के लिये आये चार लडको का बिना पैसे दियें कपडे ले जाने की बात पर, दुकान मालिक दीपक छाबडा से विवाद हो गया था। जिससे उत्तेजित होकर अज्ञात चारो लडको ने मोटर सायकल पर सवार होकर निहार कलेक्शन पर पत्थरबाजी कर, दुकान के बाहर का कांच फोड दिया था। उक्त घटना के कारण नेहरुनगर क्षेत्र के व्यापारी वर्ग मे आक्रोश पैदा हो गया था। फरियादी दीपक छाबडा की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना एमआयजी द्वारा अप. क्र. 448/16 धारा 327.336.427.34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। फरियादी दीपक छाबडा ने बताया कि चार लडके दुकान पर कपडे खरीदने आये थे और कपडे का बिल नही दे रहे थे जिनसे कपडे का बिल मांगने पर बोले कि तू हमे जानता नही है, तुझे तो देंख लेगें और बाद मे मोटर सायकल से आये और दुकान के बाहर का कांच फोडकर नुकसान कर भाग गये।
व्यापारिक क्षेत्र नेहरुनगर मे हुई उक्त घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये, आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री सूरज वर्मा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी एमआईजी श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी करने हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा पतारसी हेतु संभावित स्थानो पर खोजबीन की जा रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिन लडको ने निहार कलेक्शन पर तोडफोड की है वो अभी पाटनीपुरा पर मोटर सायकल एवं स्कूटी पर कहीं जाने की फिराक मे खडे़ है जिन्हे तत्काल घेराबंदी कर पकडा जा सकता है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर चारो पकडा गया। जिनसे घटना मे प्रयुक्त काले रंग  की बजाज पल्सर MP-09/QK-4364 तथा स्कूटी सफेद रंग की नंबर MP-09/SW-7833 जप्त की गयी। पुलिस द्वारा चारो आरोपियों 1. बाबू सोनकर पिता सुन्दर सोनकर (19) निवासी 32 चित्रा नगर भूसा मण्डी इंदौर, 2. शीनू उर्फ जंशदीप गिल पिता केवलसिंह (18) निवासी 43 आदर्श मेघदूतनगर इंदौर, 3. सौरभ पिता महेन्द्रसिंह रघुवंशी (20) निवासी 97 चित्रानगर इंदौर तथा 4. सोनू उर्फ परविन्दर सिंह पिता विक्रम सिंह (19)निवासी 20 शीतल नगर इंदौर               को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे माननीय न्यायालय भेजा जायेगा।

उक्त घटना का त्वरित पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी एमआईजी श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि सुरेश यादव, आर 2864  कृष्णकुमार पटेल तथा आर 3824 राजकुमार द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 13 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडला बंगाली पीपल के पेड के पास खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले इसरार पिता बाबू, अय्याज पिता मेहबूब, शादाब पिता अब्दुल, वाहिद पिता अब्दुल तथा जावेद पिता मेहमूद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1855 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।    
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 13 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक12 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को 08 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 10 आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 3 नंबर गली गांधी पैलेस, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता भागीरथ खटीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।    
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12  अगस्त 2016 को 19.00 बजे, शिवानी होटल के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले समाजवाद नगर इंदौर निवासी रामचंद पिता प्रेमचंद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2016 को महू थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रवि उर्फ गोलू पिता भगवान प्रसाद राठौर, विजय यादव पिता सीताराम तथा गोकुलगंज महू निवासी अमित शर्मा पिता गुलाबचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1265 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2016 को 21.30 बजे, 103 तेजपुर गडबडी ब्लाक ए के एस रोड, इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले तुजपुर गडबडी निवासी रहमद पिता रहमान शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2016 को 15.45 बजे, चोरल नदी के किनारे ग्राम चोरल, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले पीर मोहम्मद पिता नादर खान, सुरेश पिता अंबाराम, राधेश्याम पिता पुंजा भील तथा देवा पिता भंवरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।             
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।



Friday, August 12, 2016

फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन की धोखाधडी करने वाला परवेज कुरैशी गिरफ्तार



इंदौर 12 अगस्त 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा फर्जी  रजिस्ट्री कर धोखाधडी करने वाले भूमाफियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस थाना कनाडिया द्वारा जमीन के संबंध मे धोखाधडी करने वाले आरोपी परेवज कुरैशी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की  है ।

फरियादी राजीव अग्नीहोत्री पिता रमाशंकर अग्नीहोत्री नि.71 श्री नगर एक्सटेंशन इन्दौर ने पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर ,शहर के कार्यालय  मे जनसुनवाई मे शिकायत की थी कि आरोपी परवेज कुरैशी द्वारा  डायमंड कालोनी के पास स्थित जमीन सर्वे क्रमांक 1105 /1528/1 /1 का भूखन्ड रकबा 2 लाख वर्ग फीट को सलीम सिद्दिकी की मालिकाकाना हक की जमीन दिखाकर धोखाधडी कर सलीम सिद्दिकी से मिलकर 411 रुपये  वर्ग फिट के भाव से 32 लाख रुपये वर्ष 2008 से 2013 तक टोकन मनी के रुप मे हडप ली है ।
उक्त शिकायत पर  उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  जिला इन्दौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन मे भूमिया पर नकेल कसते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -2 श्री बिट्टू सहगल व् नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में थाना कनाडिया द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी परेवज कुरैशी के विरुद्ध धारा अंतर्गत,420,467,468, 471, भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
            आरोपी परवेज कुरैशी पिता अब्दुल वाहिद नि. 70 बाबा फरीद नगर इन्दौर को आज दिनांक 12.8.16 को आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई जिसमे पुछताछ पर बताया कि सलीम सिद्दिकी नि. खजराना इन्दौर को रुपये देना व कुछ रकम अपने पास रखकर उक्त पैसे से स्वयं की इन्कम टेक्स फाईल तैयार नही होने से अपने दोस्त अबरार बैग के नाम से वर्ना कार क्रमांक MP09CP 1003 फायनेस पर खरिदना बताया है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है । प्रकरण मे संलिप्त अन्य आरोपियो के संबंध मे पुलिस द्वारा आरोपी परवेज का दिनांक 16.8.16 तक का पीआर लिया गया है आरोपी परवेज से  पुछताछ की जा रही है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को 13 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, श्रमशिविर के सामने जेल रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नयापुरा इंदौर निवासी मोह. इरशाद पिता मोह. रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 12 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसकेअंतर्गत-

02 आदतन 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 38 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को 05 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पंचडेरिया सांवेर, इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधि में लिप्त मिले 565 अशोक नगर निवासी राजेश साहू पिता रमेशचंद्र तथा प्रकाशचंद्र सेठी नगर विजय नगर निवासी संतोष पिता रामचरण नानेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को 16.00 बजे, राणा कॉलोनी मंदिर के पास चंदननगर, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गंगा नगर राणा कॉलोनी निवासी अखलेश पिता रामप्रसाद शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।    
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पंचडेरिया सांवेर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले अशोक पिता भेरूलाल बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, August 11, 2016

ओव्हर टेकिंग के विवाद में ट्रक चालक से मारपीट करने वाले, अज्ञात मोटर साईकिल सवार दोनों आरोपी पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2016-पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.08.1910.08.16 के दरम्यानी रात्रि में करीबन सवा बारह बजे रिंग रोड़ पर जा रहे ट्रक क्र. UP78-CN-6071 के चालक मनोज पिता रामलाल लोधी (30) निवासी अडाहा गंज थाना अचल गंज जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश के, ट्रक को दो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों ने तीन इमली चौराहे के समीप रोक कर ओव्हर टेकिंग करने की बात को लेकर गाली गलौच कर लोहे की किसी वस्तु से मारकर वहां से भाग गये। फरियादी ट्रक चालक द्वारा इसकी की रिपोर्ट करने पर पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा मोटर साईकिल सवार अज्ञात दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र. 481/16 धारा-323,294,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल सवार अज्ञात दोनों व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान यह पाया कि तीन ईमली चौराहे पर एक लाल रंग की मोटर सायकल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जिनका राह चलते राहगीर से विवाद हो गया है। जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची व मय मोटरसायकल के संजय यादव तथा आलोक सिंह को पकड़कर, पूछताछ की गयी तो पाया कि संजय यादव पिता सीताराम यादव (28) साल निवासी 89 श्रीराम नगर पालदा इंदौर तथा आलोक सिंह दिलीप सिंह ठाकुर (23) निवासी श्रीराम नगर पालदा इंदौर, का दिनांक 10.08.16 के रात्रि में ट्रक क्र UP78-CN-6071 के चालक मनोज से भी विवाद हुआ था तथा दोनो के द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त विवाद गाडी की ओव्हर टेकिंग को लेकर हुआ था, जिस पर ट्रक ड्रायवर द्ववारा टामी निकालने पर उसके हाथ से टामी छीन कर ट्रक चालक मनोज को संजय यादव द्वारा मारना स्वीकार किया व आलोक सिंह ने भी उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त लोहे की टामी आरोपी संजय यादव से जप्त की गई तथा घटना में लाल रंग की मोटर सायकल MP-09-NG-2228 को भी जप्त कर, आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणो के विरुद्ध शराब के नशे में वाहन चलाने पर कार्यवाही तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी पृथक से की गई है।

इस प्रकार प्रकरण की संपूर्ण विवेचना से यह स्पष्ट हो गया कि 10.08.16 के रात्रि करीबन सवा बारह बजे थाना भंवरकुआं क्षेत्र में रिंग रोड़ पर जा रहे ट्रक क्र. UP78-CN-6071 के चालक मनोज पिता रामलाललोधी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। फरियादी ट्रक चालक द्वारा मीडिया को लूट संबंधी जानकारी जो दी गई थी वह असत्य पाई गई है।

ग्राम पंचायत भवन में नकबजनी करने वाले, दोनों आरोपी चोरी के माल सहित 24 घंटे में, पुलिस थाना हातोद की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, जिले के सभी थाना क्षेत्रों संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर विशेष नजर रख सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना हातोद द्वारा चैकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन में चोरी करने वाले, दो नकबजनों को चोरी के माल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना हातोद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.08.16 को फरियादी हेमन्त पिता सीताराम, सचिव ग्राम पंचायत बुढ़ानिया ने रिपोर्ट की थी, कि रात्रि में कोई अज्ञात चोर ग्राम पंचायत बुढ़ानिया के भवन के चैनल गेट का ताला तोड़कर, पंचायत भवन में रखा कम्प्यूटर, एलईडी टीवी, विघुत मोटर की केबल आदि सामानकीमती करीब एक लाख 23 हजार रूपयें का चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना हातोद द्वारा अप. क्रं. 199/16 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम अपराधियों की पतारसी कर थी, इसी दौरान पुलिस थाना हातोद द्वारा 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था के मद्‌देनजर किये जा रहे चैंकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.16 की रात्रि में 03.00 बजे मोटर सायकल क्रं एमपी/09/क्यूएफ-8960 से चोरी का सामान ले जाते हुए, आरोपियों 1. शंकर पिता घीसालाल कलौता (40) निवासी गुडर थाना गौतमपुरा जिला इन्दौर तथा 2. गणेश पिता आत्माराम कलौता (30) निवासी गुडर थाना गौतमुपरा जिला इन्दौर को पकड़ा गया। पूछताछ करने व तलाशी लेने पर दोनों आरोपी ग्राम पंचायत भवन बुढ़ानिया में नकबजनी करने वाले पाये गये। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कम्प्यूटर, एलईडी टीव सहित करीब एक लाख 23 हजार रूपये का चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों  के संबंध मेंपूछाताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी हातोद श्री पी.एल. शर्मा, सउनि नगेन्द्र सिंह भदौरिया, आर. 1205 अशोक, आर. 1005 सतीश तथा आर. 3540 सत्यदेव कटारे की सराहनीय भूमिका रही।