Sunday, August 7, 2016

क्राईम वॉच''एक सूचना इन्दौर के लिये''



इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 271 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी                                      10%
यातायात व्यवस्था संबंधी                              05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी                                    15%
आवारातत्वों की उपस्थिति संबंधी                        20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी                                 10%
रात को देर रात तक डीजे बजने संबंधी                   05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी         10%
सिटीजनकॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी          10%
अन्य                                            15%

अन्य सूचनायें जैसे- अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी, प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी,  हुक्काबार, मोबाइलचोरी संबंधी- 
                                               
वाट्‌सअप से 30%                                                मोबाईल से 50%                         लेंडलाईन से 20%
''प्रमुख सफलताऐं''

·         छिंदवाडा के दमुआगॉव में रोका महिला को घरेलु हिंसा का शिकार होने से :-इंदौर में रहने वाले भाई ने सूचना दी क्राइम वॉच पर कि मेरी बहिन का ससुराल छिंदवाडा के दमुआगॉव में है उसके साथ, पति व सास-ससुर मारपीट कर रहे हैं, आप मदद करें जिस पर हमारे द्वारा तत्काल दमुआथाने से संपर्क कर महिला तक मदद पहुचाई गई ।
·         कंट्रोल का अनाज ब्लैक कर बेचा जा रहा था दुकान में, सूचना आई क्रांइम वॉच पर :- गरीबों को मिलने वाला कंट्रोल का अनाज क्षेत्र का एक गुण्डा ब्लैक में खरीदकर मालवा मील अनाज मंडी में व्यापारियों को बेच रहा था, सूचना पर जॉच की जा रही है ।
·         अज्ञात फोन कॉल से आर्ईजान से मारने की धमकी:- सुदामा नगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी को अज्ञात फोन नंबर से मिलीजान से मारने की धमकी तो डरकर तत्काल संपर्क किया क्रांइम वॉच पर, हमने तत्काल कार्यवाही की तो धमकी देने वाला निकला अधिकारी का बचपन का दोस्त ।
·         फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराई गाडी फायनेंस:- टू-व्हीलर फायनेंस फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराया जा रहा था जिसका शिकार सूचनाकर्ता बन गया तो संपर्क किया क्रांइम वॉच पर, जिस पर जॉच की जा रही है ।
·         कर्मचारियों का रूका पीएफ तो मॉंगी मदद क्रांइम वॉच से :- कोरियर कंपनी ने नहीं दिया कर्मचारी को पीएफ का पैसा तो कर्मचारी ने सूचना दी क्रांइम वॉच पर, जिसपर तत्काल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्ककर सूचनाकर्ता की समस्या का समाधान किया गया ।
·         कम्पेल गॉव में रोका दो पक्षों में बडा विवाद होने से :-कम्पेलगॉव में दो पक्ष मरने-मारने पर थे आमादागॉव के एक निवासी ने सूचना की क्राइम वॉच पर तत्काल पुलिस पहुची मौके पर की प्रभावी कार्यवाही टल गया बढा हादसा
·         फरार आरोपी की सूचना आई क्राइम वॉच पर :-इंदौर के थाने में पंजीबद्ध धोखाधडी के अपराध में फरार आरोपी की सूचना भी आई क्राइम वॉच पर
·         आपसी विवाद को लेकर की झूठी शिकायत क्रांइम वॉच पर :- आपसी विवाद के चलते दुकान पर कब्जा करने की शिकायत की क्राइम वॉच पर, जॉच करने पर झूठी निकली शिकायत, मामला था आपसी विवाद का जिसमें क्राइम वॉच के जरिये सूचनाकर्ता ने अपना मतलब साधना चाहा ।
·         गाडी में लगाया तेज आवाज करने वाला सांयलैंसर तो सूचना आई क्रॉइम वॉच पर :-श्रीनगरमेन निवासी युवक ने अपनी बाइक  में तेज आवाज करने वाला सांयलेंसर लगा रखा था जिससे कि रहवासियों को हो रही थी परेशानी, सूचना दी क्रॉइम वॉच पर तत्काल युवक की तलाश कर कार्यवाही की गई ।
·         बंद कराई अवैध वसूली :- एमजी रोड पार्किग में खडी वेन और मैजिक वाहनों के ड्रयवरों से क्षेत्र के गुण्डे कर रहे थे अवैध वसूली, ड्राइवरों ने मिलकर सूचना दी क्राइम वॉच पर जिस पर तत्काल थाना एमजी रोड द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई ।
·         मादकपदार्थः-1. हातोद में डोडाचूरा बेचे जाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये भारीमात्रा में आरोपी से डोडाचूरा जप्त कर थाना हातोद में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
·         जुंआ एवं सट्‌टा :-1. कृष्णबागकॉलोनी में सट्‌टाचलने की सूचना मिलने पर तत्काल दबिश देकर चार आरोपी से सट्‌टे की रकम जप्त कर थाना विजयनगर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
2. लाल गली परदेशीपुरा में सटटे की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सटोरिये के विरूद्ध थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
3. क्षिप्रा में सरकारी स्कूल के पास सट्‌टे की सूचना पर कार्यवाही करते हुये 9 सटोरियों सहित 22520 रूपये जप्त कर थाना क्षिप्रा में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
·         मोबाइलफोन पर युवती को अशलील मैसेज करने वाले पकडायें:-एमजी रोड निवासी युवती को मनचला करता था फोन पर परेशान सूचना पर कार्यवाही करते हुये बैंक सिक्योरिटी गार्ड युवक के विरूद्ध थाना एमजी रोड पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
·         अज्ञातव्यक्ति द्वारा मोबाइलफोन पर परेशान करने  के संबंध में 21 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
·         आवारातत्व :- 1.लिम्बोदीग्राम में पानकी दुकान देर रात तक खुली रहकर आवारतत्वों का जमावडा लगा रहता है, सूचना पर थाना तेजाजी नगर द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
2. सूचना कर्ता के घर के बाहर कुछ आवारतत्व कर  रहे थे हुडदंग परेशान होकर सूचना दी क्रांइम वॉच पर,  जिस पर तत्काल थाना एमआईजी द्वारा आवारा तत्वों पर कार्यवाही की गई।
3. सांईमंदिर के पास सिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर आवारातत्व नशा करके बैठे रहते हैं, जो महिलाओं पर करते हैं कमेंट सूचना पर तत्काल दविश  देकर आवारा तत्वों पर कार्यवाही की गई।
4. मल्हारगंज श्रीराम चाय वाले के पास असामाजिक तत्व कर रहे थे नशाखोरी, सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
5. एरोड्र्‌म रोड पर भूतेशवर मंदिर के पास वाले एक गैरेज पर बैठे असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को किया जाता था परेशान सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
·         एटीएमफ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटाबेस मे सर्च पर डालें।
·         सिटीजनकॉप :- सिटीजनकॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।
·         देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देररात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
·         यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबरप्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेजगति से गाडी चलाते हुये कटमारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिन पर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
·

·         क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 62 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05  गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साकेत गार्डन के सामने, पलासिया इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर भरत पिता भागचंद को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल स्कूल परदेशीपुरा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें नंदा नगर इंदौर निवासी अभिजीत उर्फ रबडी पिता नारायण सिंह झाला को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 3700 रूपये कीमत की 06 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, प्रजापत नगर इंदौर निवासी रणजीत पिता लल्लू पाल तथा प्रजापत नगर इंदौर निवासी अशोक पिता चिरजीव पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2016 को 19.55 बजे, चोइथराम सब्जी मण्डी फलमण्डी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भीम नगर मल्टी राजेन्द्रनगर निवासी दिनेश पिता प्रहलाद खिची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।









Saturday, August 6, 2016

भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते दोनों आरोपी लोडिग बुलेरो सहित थाना बेटमा की गिरफ्त में


इंदौर दिनांक 06 अगस्त 2016 :- पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह  द्वारा शहर में हो रही आपराधिक कृत्यों एवम् वारदातो की रोकथाम हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना बेटमा की टीम को वाहन चेकिग  के दौरान अवैध रूप से लोडिग बुलेरो गाडी मे भारी मात्रा मे शराब ले जाते दो व्यक्तियो को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

       पुलिस थाना बेटमा को थाना क्षेत्र के घाटाबिल्लोद महू नीमच रोड पर चेकिग पाईट लगाया गया था चेकिग के दौरान सउनि सी एस मालवीय व प्रआर श्रवणसिंह परिहार को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धार की ओर से एक लोडिग बुलेरो एमपी-41 /जीए /1114 मे अवैध शराब लेकर आने वाली है।  जिस पर रात्रि गस्त मे लगे जवान आर. संदीप वर्मा, आर. नरेन्द्र शर्मा व आर मुकेष शर्मा को हमराह लेकर बेरिगेट लगाकर घेराबंदी की गई  और उक्त लोडिग बुलेरो को रोककर चेक करते उसमे 70 पेटी देशी दुबारा शराब कीमती 175000 रूपये होना पाई गई। जिससे दो आरोपियो रामपाल पिता नन्दु रघुवंषी व ओमप्रकाष पिता रामेष्वर रघुवंषी नि0 बरदरी थाना पीथमपुर धार को गिरफ्तार किया गया तथा ज्ञात हुआ है कि आरोपी रामपाल रघुवंषी पूर्व मे भी अवैध शराब का परिवहन करते पकडाया जा चुका है जो करीब 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटा है । आरोपियो को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि उक्त अवैध शराब कहां से लेकर आये थे और कहां ले जा रहे थे।

  उक्त आरोपियो को पकडने मे थाना प्रभारी बेटमा राजकुमार यादव की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

नाबालिक वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना एमजीरोड की गिरफ्त में,

तीन नाबालिक आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रूपए कीमत की 10 मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016- उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा इन्दौर शहर में हो वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिये उचित दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा नाबालिक वाहन चोर गिरोह के तीन नाबालिक आरोपियों 10 मोटर सायकल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस थाना एमजी रोड की टीम को मुखविर से सूचना मिली की तीन नाबालिक उम्र के लड़के नगर निगम शारदा कुंज पर हीरो पेशन गाड़ी लेकर आये हे और बेचने की फ़िराक में है । उक्त सुचना पर इंचार्ज थाना प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह रघुवंशी व उनकी  टीम के साथ मोके पर पहचें, तो तीन नाबालिक उम्र के लड़के नगर निगम गेट पर चाय पीते हुए दिखे तो इंचार्ज थाना प्रभारी श्री रघुवंशी ने एक टीम को सादी ड्रेस में उन नाबलिको के पास गाड़ी के ग्राहक बनाकर पहुचाया तो टीम केसदस्य आपस में चर्चा करने लगे की बाइक खरीदनी है कोई सस्ती बाइक कहा मिलेगी पता करेगे। तीनो पुलिस कर्मी की बात उन नाबलिको ने सुनी तो उन तीनो में से एक नाबालिक आकर सुरेश कुशवाह से पूछने लगा की भैया आपको कौन सी बाइक खरीदनी है पुलिस कर्मी कुशवाह ने पूछा तुम कौन हो तो उस नाबालिक ने बोला बाइक खरीदनी हो तो बोलो सस्ते में दिलवा दूॅगा तो कुशवाहा ने कहा कि मुझे हीरो पेशन या पल्सर भी चलेगी नाबालिक चोर ने कहा कि तुम कोई सी वाईक कहो वह बाइक मिल जायेगी वह भी आधे भाव पर, लेकिन उसके कागज नहीं मिलेगें। गाडी के कागज तुमको ही बनवाने पड़ेगे, तो सुरेश कुशवाह ने हामी कर ली और उस चोर से कहा कि तुम बाइक मंगवालो उस चोर ने अपने अन्य साथीयो को बाइक समेत नगर निगम शारदा कुॅज पर ही बुलाया। जिस पर पुलिस टीम ने उन तीनो चोरो को गाड़ी के साथ मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त चोरो से सखती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वह तीनो निरंजनपुर व रुस्तम के बगीचे के रहने वाले है तथा लम्बे समय से वाहन चोरी के कार्य को अंजाम देते आ रहे है व इन्दौर शहर से चुराई गई गाडिया को इन्दौर शहर से बाहरी क्षेत्रोमें सस्ते दामो पर बेच देते थे लेकिन शहर में पुलिस द्वारा की जा रही सखती के कारण, गाड़िया नही बेच पा रहे थे इसी कारण वे जहॉ आम जनता की भीड़ जादा रहती है उस क्षेत्रो में लोगों को गाड़ी बेचने का प्रयास कर रहे थे और इसी प्रयास के दौरान व पुलिस के हाथ लग गए।
     
     पुलिस द्वारा तीनो नाबालिक आरोपियों के कब्जे से इन्दौर के अन्य थाना क्षेत्रो से चुराई गई 10 मोटर सायकल बरामद की गई है जिनकी कीमत लगभग करीब 6 लाख से अधिक है।
       उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंचार्ज एमजी रोड़ श्री बृजेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में सउनि दिनेश त्रिपाठी, सउनि दिनेश त्रिपाठी सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन आरक्षक जव्हार सिंह जादौन आरक्षक सुरेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06  गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली चौक, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 505 विनोबा नगर निवासी योगेश पिता मनोहर लाल धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 00.30 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर राजाशाही ढाबा दुधिया पावन हाउस के पास, खुडैल, इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर 215 आलोक नगर कनाडिया इंदौर निवासी यश शर्मा पिता जयदेव शर्मा को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होली चौक गूजरखेडा महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, जेजे स्कूल के सामने पीठ रोड महू निवासी राजू उर्फ राजेश पिता राधेश्याम यादव तथा जेजे स्कूल के सामने पीठ रोड महू निवासी राजेश उर्फ राका तायडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 90 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 


14 किलो 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा साहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कलदिनांक 05 अगस्त 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोसायटी के सामने ग्राम कांकरिया से अवैध रूप से मोटर साइकिल से मादक पदार्थ डोंडा चूरा ले जाते हुये मिले ग्राम बसान्द्रा निवासी बनेसिंह पिता विश्रात सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 हजार रूपये कीमत का 14 किलो 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 5, 2016

चाकू मारकर लूट करने वाले आरोपी की बहन व एक्टिवा मालिक महिला, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा चाकू मारकर लूट करने वाले एक्टिवा सवार आरोपी की बहन व एक्टिवा की मालिक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

विगत दिनों नन्दानगर बीमा अस्पताल के केम्पस में अपनी नौकरी करके घर जा रही युवती हेमा रघुवंशी के साथ चाकू बाजी कर घायल कर बैग लूटने की घटना पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना हीरा नगर की टीम द्वारा,त्वरित कार्यवाही करते हुए, प्रकरण के आरोपी पंकज पिता श्रीचंद चंदानी निवासी 312 डी.के. स्कीम न. 74 विजयनगर इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा अपनी बहन शिल्पा पिता श्रीचंद चंदानी (24) निवासी डी.के. 312 स्कीम न. 74 विजयनगर इन्दौर की एक्टिवा नम्बर एम.पी.09/3595 का उपयोग उक्त वारदात तथा अन्य कई वारदातों में किया था। जांच के दौरान आरोपी पंकज की बहन शिल्पा द्वारा अपने भाई आरोपी पंकज को सहयोग करने और मश्रुका को खुर्द बुर्द करने की बात साबित होने से, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा शिल्पा को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।


युवती को अनावश्यक कॉल व मैसेज कर परेशान करने वाला, आशिक मिजाज सिक्यूरिटी गार्ड, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉल व व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर परेशान करने वाले, मनचले सिक्यूरिटी गार्ड को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमजी रोड़ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर रहा है और बार बार मुझे दोस्ती करने का बोलता है और मुझें परेद्गाान कर रहा है। मैं एक शादीद्गाुदा महिला हूं, जिससें मेरी पारिवारीक लाईफ में बहुत असर हो रहा है। इसे बहुत समझाने के बाद भी यह नही मान रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक राहुल ग्रेवाल पिता शंकरलाल ग्रेवाल निवासी (27) साल निवासी चुरू राजस्थान हाल महूं इन्दौर को पकड़ा गया। अनावेदक इंदौर महूं में रहकर बैंक में सिक्युरीटी गार्ड के पद पर कार्य करता था। आरोपी जिस बैंक का गार्ड था उसी बैंक में महिलाए बैंक सें लोन लेने के लिए आती थी जिसका फार्म आरोपी द्वारा चैक किया जाता था, उस फार्म पर महिलाओं का नाम पता मोबाईल नंबर इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती थी। आवेदन पत्र सें आरोपी द्वारा आवेदिका का मोबाईल नंबर निकाल कर, उसे परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी राहुल को पकड़कर, पुलिस थाना एमजी रोड़ के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा अप. क्रं. 250/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।