Saturday, August 6, 2016

भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते दोनों आरोपी लोडिग बुलेरो सहित थाना बेटमा की गिरफ्त में


इंदौर दिनांक 06 अगस्त 2016 :- पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह  द्वारा शहर में हो रही आपराधिक कृत्यों एवम् वारदातो की रोकथाम हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना बेटमा की टीम को वाहन चेकिग  के दौरान अवैध रूप से लोडिग बुलेरो गाडी मे भारी मात्रा मे शराब ले जाते दो व्यक्तियो को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

       पुलिस थाना बेटमा को थाना क्षेत्र के घाटाबिल्लोद महू नीमच रोड पर चेकिग पाईट लगाया गया था चेकिग के दौरान सउनि सी एस मालवीय व प्रआर श्रवणसिंह परिहार को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धार की ओर से एक लोडिग बुलेरो एमपी-41 /जीए /1114 मे अवैध शराब लेकर आने वाली है।  जिस पर रात्रि गस्त मे लगे जवान आर. संदीप वर्मा, आर. नरेन्द्र शर्मा व आर मुकेष शर्मा को हमराह लेकर बेरिगेट लगाकर घेराबंदी की गई  और उक्त लोडिग बुलेरो को रोककर चेक करते उसमे 70 पेटी देशी दुबारा शराब कीमती 175000 रूपये होना पाई गई। जिससे दो आरोपियो रामपाल पिता नन्दु रघुवंषी व ओमप्रकाष पिता रामेष्वर रघुवंषी नि0 बरदरी थाना पीथमपुर धार को गिरफ्तार किया गया तथा ज्ञात हुआ है कि आरोपी रामपाल रघुवंषी पूर्व मे भी अवैध शराब का परिवहन करते पकडाया जा चुका है जो करीब 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटा है । आरोपियो को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि उक्त अवैध शराब कहां से लेकर आये थे और कहां ले जा रहे थे।

  उक्त आरोपियो को पकडने मे थाना प्रभारी बेटमा राजकुमार यादव की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

नाबालिक वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना एमजीरोड की गिरफ्त में,

तीन नाबालिक आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रूपए कीमत की 10 मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016- उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा इन्दौर शहर में हो वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिये उचित दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा नाबालिक वाहन चोर गिरोह के तीन नाबालिक आरोपियों 10 मोटर सायकल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस थाना एमजी रोड की टीम को मुखविर से सूचना मिली की तीन नाबालिक उम्र के लड़के नगर निगम शारदा कुंज पर हीरो पेशन गाड़ी लेकर आये हे और बेचने की फ़िराक में है । उक्त सुचना पर इंचार्ज थाना प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह रघुवंशी व उनकी  टीम के साथ मोके पर पहचें, तो तीन नाबालिक उम्र के लड़के नगर निगम गेट पर चाय पीते हुए दिखे तो इंचार्ज थाना प्रभारी श्री रघुवंशी ने एक टीम को सादी ड्रेस में उन नाबलिको के पास गाड़ी के ग्राहक बनाकर पहुचाया तो टीम केसदस्य आपस में चर्चा करने लगे की बाइक खरीदनी है कोई सस्ती बाइक कहा मिलेगी पता करेगे। तीनो पुलिस कर्मी की बात उन नाबलिको ने सुनी तो उन तीनो में से एक नाबालिक आकर सुरेश कुशवाह से पूछने लगा की भैया आपको कौन सी बाइक खरीदनी है पुलिस कर्मी कुशवाह ने पूछा तुम कौन हो तो उस नाबालिक ने बोला बाइक खरीदनी हो तो बोलो सस्ते में दिलवा दूॅगा तो कुशवाहा ने कहा कि मुझे हीरो पेशन या पल्सर भी चलेगी नाबालिक चोर ने कहा कि तुम कोई सी वाईक कहो वह बाइक मिल जायेगी वह भी आधे भाव पर, लेकिन उसके कागज नहीं मिलेगें। गाडी के कागज तुमको ही बनवाने पड़ेगे, तो सुरेश कुशवाह ने हामी कर ली और उस चोर से कहा कि तुम बाइक मंगवालो उस चोर ने अपने अन्य साथीयो को बाइक समेत नगर निगम शारदा कुॅज पर ही बुलाया। जिस पर पुलिस टीम ने उन तीनो चोरो को गाड़ी के साथ मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त चोरो से सखती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वह तीनो निरंजनपुर व रुस्तम के बगीचे के रहने वाले है तथा लम्बे समय से वाहन चोरी के कार्य को अंजाम देते आ रहे है व इन्दौर शहर से चुराई गई गाडिया को इन्दौर शहर से बाहरी क्षेत्रोमें सस्ते दामो पर बेच देते थे लेकिन शहर में पुलिस द्वारा की जा रही सखती के कारण, गाड़िया नही बेच पा रहे थे इसी कारण वे जहॉ आम जनता की भीड़ जादा रहती है उस क्षेत्रो में लोगों को गाड़ी बेचने का प्रयास कर रहे थे और इसी प्रयास के दौरान व पुलिस के हाथ लग गए।
     
     पुलिस द्वारा तीनो नाबालिक आरोपियों के कब्जे से इन्दौर के अन्य थाना क्षेत्रो से चुराई गई 10 मोटर सायकल बरामद की गई है जिनकी कीमत लगभग करीब 6 लाख से अधिक है।
       उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंचार्ज एमजी रोड़ श्री बृजेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में सउनि दिनेश त्रिपाठी, सउनि दिनेश त्रिपाठी सउनि सतेन्द्र सिंह जादौन आरक्षक जव्हार सिंह जादौन आरक्षक सुरेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06  गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली चौक, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 505 विनोबा नगर निवासी योगेश पिता मनोहर लाल धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 00.30 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर राजाशाही ढाबा दुधिया पावन हाउस के पास, खुडैल, इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर 215 आलोक नगर कनाडिया इंदौर निवासी यश शर्मा पिता जयदेव शर्मा को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होली चौक गूजरखेडा महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, जेजे स्कूल के सामने पीठ रोड महू निवासी राजू उर्फ राजेश पिता राधेश्याम यादव तथा जेजे स्कूल के सामने पीठ रोड महू निवासी राजेश उर्फ राका तायडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 90 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 


14 किलो 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा साहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कलदिनांक 05 अगस्त 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोसायटी के सामने ग्राम कांकरिया से अवैध रूप से मोटर साइकिल से मादक पदार्थ डोंडा चूरा ले जाते हुये मिले ग्राम बसान्द्रा निवासी बनेसिंह पिता विश्रात सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 हजार रूपये कीमत का 14 किलो 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोंडा चूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 5, 2016

चाकू मारकर लूट करने वाले आरोपी की बहन व एक्टिवा मालिक महिला, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा चाकू मारकर लूट करने वाले एक्टिवा सवार आरोपी की बहन व एक्टिवा की मालिक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

विगत दिनों नन्दानगर बीमा अस्पताल के केम्पस में अपनी नौकरी करके घर जा रही युवती हेमा रघुवंशी के साथ चाकू बाजी कर घायल कर बैग लूटने की घटना पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना हीरा नगर की टीम द्वारा,त्वरित कार्यवाही करते हुए, प्रकरण के आरोपी पंकज पिता श्रीचंद चंदानी निवासी 312 डी.के. स्कीम न. 74 विजयनगर इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा अपनी बहन शिल्पा पिता श्रीचंद चंदानी (24) निवासी डी.के. 312 स्कीम न. 74 विजयनगर इन्दौर की एक्टिवा नम्बर एम.पी.09/3595 का उपयोग उक्त वारदात तथा अन्य कई वारदातों में किया था। जांच के दौरान आरोपी पंकज की बहन शिल्पा द्वारा अपने भाई आरोपी पंकज को सहयोग करने और मश्रुका को खुर्द बुर्द करने की बात साबित होने से, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा शिल्पा को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।


युवती को अनावश्यक कॉल व मैसेज कर परेशान करने वाला, आशिक मिजाज सिक्यूरिटी गार्ड, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉल व व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर परेशान करने वाले, मनचले सिक्यूरिटी गार्ड को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमजी रोड़ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर रहा है और बार बार मुझे दोस्ती करने का बोलता है और मुझें परेद्गाान कर रहा है। मैं एक शादीद्गाुदा महिला हूं, जिससें मेरी पारिवारीक लाईफ में बहुत असर हो रहा है। इसे बहुत समझाने के बाद भी यह नही मान रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक राहुल ग्रेवाल पिता शंकरलाल ग्रेवाल निवासी (27) साल निवासी चुरू राजस्थान हाल महूं इन्दौर को पकड़ा गया। अनावेदक इंदौर महूं में रहकर बैंक में सिक्युरीटी गार्ड के पद पर कार्य करता था। आरोपी जिस बैंक का गार्ड था उसी बैंक में महिलाए बैंक सें लोन लेने के लिए आती थी जिसका फार्म आरोपी द्वारा चैक किया जाता था, उस फार्म पर महिलाओं का नाम पता मोबाईल नंबर इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती थी। आवेदन पत्र सें आरोपी द्वारा आवेदिका का मोबाईल नंबर निकाल कर, उसे परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी राहुल को पकड़कर, पुलिस थाना एमजी रोड़ के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा अप. क्रं. 250/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


पशु चोर गिरोह के दो सदस्य, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश कर, उसके दो सदस्यों 1. राकेश पिता भूरे सिंह डाबर (22) निवासी ग्राम सिंदौडा इंद्रपस्थ इंदौर तथा 2. जितेन्द्र पिता रमेश बुंदेला (20) निवासी ग्राम सिंदौडा इंद्रपस्थ इंदौर को पकड़ा गया। आरोपीगण दोपहर व शाम के समय रैकी कर खेत पर बंधी हुई भैंसे चोरी कर कम कीमत में अन्यत्र बेच दिया करते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें 1,25,000/-रूपये कीमत की बरामद की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

      उक्त पशु चोर गेंग का पर्दाफाश आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में, सउनि. रामसेवक मीणा, आर पंकज सावरिया तथा आर.आरिफ खान की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 95 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 05 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 01 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 01 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मनीष मेडिकल के सामने पान की दुकान के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 41 विनोबा नगर, इंदौर निवासी रूपेश पिता गणेशलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत,इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, इलियास कॉलोनी खजराना, इंदौर निवासी फारूख पिता आजाद तथा हिना कॉलोनी खजराना निवासी अजहर पिता अनवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू व एक सतूर जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 05 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 10 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पास गुमटी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले भोलाराम पिता मांगीलाल दर्जी, मोह. जाकिर पिता मोह. साबिर तथा राजू पिता रामसिंह जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 19.45 बजे, चक्की के पास भागीरथ कॉलोनी धारनाका महू, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले नवीन कॉलोनी धारनाका महू निवासी विजय यादव पिता सीताराम यादव कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 270 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।     
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2016 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साउथ यशवंत लाल अस्पताल के पीछे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 884 अशोकनगर थाना एरोड्रम निवासी नरेन्द्रसिंह पिता लल्लू सिंह जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, August 4, 2016

दो शातिर नकबजन पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व चोरी की मोटर सायकल बरामद


इन्दौर 04 अगस्त 2016-इंदौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतुअपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी मे लिप्त रहने वाले अपराधियो के विरुद्ध सखत कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा दो शातिर नकबजनों चोरी की मोटर साईकिल सहित पकङने में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30.07.16 को न्यु रानी बाग व लिम्बोदी क्षेत्र में घर का ताला तोङकर सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी होने की रिपोर्ट, थाने पर की गई थी। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गये। पुलिस द्वारा फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 03.08.16 को एक संदिग्ध किशोर सिंधी को चोरी की मोटर साईकिल सहित पकङा, जिससे पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने एक साथीअजय मोटा के साथ मिलकर चौरी करता हैं। पुलिस ने अजय मोटा की तलाश कर उसे भी पकड़ा तथा किशोर सिंधी व अजय मोटा दोनों से पूछताछ करने पर, इन्होने ही लिम्बोदी व न्यु रानी बाग मे घर का ताला तोङकर सोने चांदी की ज्वेलरी चौरी करना बताया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों से सोने-चांदी की ज्वेलरी किमती करीबन 40000/-रुपये तथा एक चोरी की मोटर साईकिल जप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने उक्त मोटर साइकिल कहां से चुराई है तथा और कहां कहां चौरीया की है तथा इनके अन्य साथियो की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनो आरोपीयों से और भी चोरीयों का खुलासा होने की सम्भावना है जिस संबंध में पुलिस आरोपीयो का पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ कर रही है।
                उक्त दोनो आरोपीयोंको पकङने मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी तेजाजी नगर श्री राजेश डावर के नेतृत्व में सउनि दशरथ मण्डलोई, विष्णु कुमीर, प्रआर. संजय तथा आर विनोद की सराहनीय भूमिका रही।




चिट फन्ड कम्पनी पर्लपेन इंडिया सोलर एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के नाम पर, लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला, मुख्य आरोपी पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में


इन्दौर 04 अगस्त 2016-पुलिस थाना राऊ को चिट फन्ड कम्पनी पर्लपेन इंडिया सोलर एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर पंकज चौधरी पिता रामचरण चौधरी निवासी श्रमिक कालोनी राऊ, शंकर देथलिया निवासी गुडावदा तहसील सांरपुर जिला राजगढ़ एवं दीपक कुमार गुप्ता निवासी अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के विरूध्द कम्पनी के सेवाकर्मियों एवं ग्राहकों से अमानत में खयानत कर, फर्जी दस्तावेजों की कूटरचना के सहारे करोड़ो रूपयों की धोखाधड़ी के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा जांच दौरान आवेदकों महेश चौधरी, निलेश चौधरी, सचिन पटेल, अंकित चौधरी एंव अन्य साक्षीयों के कथन लिये एंव पेश किये गये दस्तावेजों के आधार पर  चिट फन्ड कम्पनी पर्लपेन इंडिया सोलर एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर पंकज चौधरी एंव शंकर देथलिया व दीपक कुमार गुप्ता के विरूध्द अपराध क्रमांक 296/2016 धारा 420,467,468,120 बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियोंको शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राऊ द्वारा विवेचना के दौरान मुखय आरोपी पंकज चौधरी को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया कि कम्पनी का रजिस्टेशन कराकर पैसों के निवेश के लिये ऐजेन्ट बनाकर जनता से इस कंपनी के व्दारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में इंदौर, देवास, सांरगपुर, विदिशा, देपालपुर, भिलवाड़ा राजस्थान आदि अन्य जगह पर कार्यालय खोले गये और नियुक्त किये गिये कर्मचारियों के माध्यम से लुभावनी शर्ते एवं स्कीम बताई गई, ओर विश्वास दिलाया गया कि अगर हमारी कंपनी के व्दारा जारी विभिन्न फोल्डरों में बताई गई शतोर्ं के अनुसार कम्पनी में रूपया निवेश किया गया तो उससे काफी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कम्पनी के डायरेक्टर पंकज चौधरी, शंकर देथलिया, दिपक कुमार गुप्ता ने अपनी कम्पनी में पैसा निवेश करने के लिये टीम लीडर/ऐन्जेन्ट के माध्यम से जनता से कम्पनी में पालिसी कर के लोगों से पैसा एकत्रित करना प्रारंभ किया तथा पांच साल की पालिसी पर ड़ेढ़ गुना पैसा वापस लौटाने की शर्त रख कर लोगों से पैसे एकत्रित कर पालिसीयां उक्त कम्पनी के नाम की दी गई है।लोगों को विश्वास में लेकर उक्त कम्पनी में पैसे कमाने लगे बाद में वर्ष 20132014 तक पंकज चौधरी कंपनी का काम काज देख रहा था, उसके बाद शंकर देथलिया व्दारा काम देखा, जब बाद में पैसा आना कम हो गया एंव व्यवसाय में घाटा होने लगा तो कम्पनी बंद कर दी।
आरोपी पंकज चौधरी पिता रामचरण चौधरी निवासी श्रमिक कालोनी राऊ ने पूर्व में 1992 से 1993 तक पियरलेस कम्पनी में ऐन्जेन्ट के रूप में काम किया जो कलकत्ता की थी। सन 1995 में पल्स ग्रिन कम्पनी जो दिल्ली गुडगांव की थी जिसमें फिल्ड आफिसर का काम किया। सन 1996 से 2000 तक में एच.बी.एन. डेयरी दिल्ली की कम्पनी में झोनल मैनेजर के रूप में काम किया था। जी.एन. डेयरी दिल्ली में वर्ष 2010 तक किया फिर काम छोड़ दिया  व 2010 से 2013 तक ळ.सपमि पदकपं में काम किया । उसके बाद उक्त कम्पनीयों से अनुभव प्राप्त कर स्वंय ने मार्च 2013 में पर्लपेन इंडिया सोलर एनर्जी लिमिटेड कम्पनी के नाम से कम्पनी बनाई जिसका रजिस्ट्रेशन आर.ओ.सी. से कराया, कम्पनी के तीन डायरेक्टर थे।
पुलिस द्वारा आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरूध्द थाना पिपलिहानिया एवं सोनकच्छ जिला देवास में धोखाधड़ी केप्रकरणों में फरार होने से जानकारी प्राप्त हुई है तथा उक्त आऱोपी के विरूध्द इसी कम्पनी के संबंध में इंदौर जिले में अन्य थानों पर भी शिकायत है। आरोपी से पूछताछ कर दस्तवेज एवं चिट फण्ड के सम्पूर्ण दस्तावेज एवं चिट फण्ड के क्रय विक्रय की गई सम्पत्ति आदि की जानकारी प्राप्त कर विधिवत कार्यवाही जारी है। 

उक्त चिटफण्ड कंपनी की धोखाधड़ी उजागर कर, आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजयिसंह सिसौदिया व उनकी टीम के सउनि राजेन्द्र नायक, प्रआर. 948 रविन्द्र, प्रआर. 2606 श्यामसुन्दर, आर. 302 सतीश तथा आर. 3607 विजय चौहान का सराहनीय योगदान रहा।