Friday, July 8, 2016

महिला को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला इंजिनियर वी केयर फोर यू द्वारा पकड़ाया


इन्दौर 30 जून2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाले इंजिनियर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करती है, कुछ समय पूर्व उसके मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर, खाना बनाने के संबंध में बात की गई, लेकिन जिस पर आवेदिका के पास काम की अधिकता होने के कारण, काम का मना किया गया। इस पर उक्त व्यक्ति द्वारा  मुझे बार-बार अनावश्यक कॉल कर, अश्लील बातें कर परेशान कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अनावेदक अभिषेक अग्रवाल पिता स्व. बद्रीलाल अग्रवाल (25) निवासी म.नं. 77 खजराना मंदिर के पास इन्दौर को पकड़ा गया। अनावेदक सतना जिले का मूल निवासी होकर, बीटेक पास इंजिनियर है, जो 2 साल से इंदौर में रहकर प्रायवेट जॉब कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी अभिषेक को पकड़कर, पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर अप. क्रं. 615 /16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 35 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत –

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 10 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को 02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 08 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 13 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को 03 गिरफ्तारी तथा 28 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेड़ी डी मल्टी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 1238 विदुर नगर इंदौर निवासी सोनू पिता गोविंद बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 63 लीटर (सात पेटी) अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, July 7, 2016

आनलाइन गेम की ठगी के प्रकरण में, क्राइम ब्रांच इंदौर की मदद से थाना सरदारपुर, जिला धार द्वारा दो आरोपी पकड़ाये आरोपी, राहुल चौरसिया की आई डी से करते थे, लोगो से ठगी


                      
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री विनय प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने आनलाइन गेम की धोखाधड़ी के मामले सरदारपुर जिला धार में भी दो आरोपियों को पकड़वानें में सफलता प्राप्त की है।
इन्दौर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आनलाइन गेम की धोखाधड़ी के मामले में की जा रही कार्यवाही के कारण धोखाधड़ी के शिकार लोग अब थाने पहुचने लगे है। सरदारपुर जिला-धार पुलिस में आनलाइन गेम के नाम पर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति रतनलाल पिता हीरालाल नि.सदरबाजार ग्राम बरमण्डल सरदारपुर राजोद जिला धार, पुलिस थाना सरदारपुर पहुचा जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा पांच आरोपियों 1. नितीन सोलंकी एवं 2. नवीन सोलंकी पिता अजय सोलकी नि.एम.जी.मार्ग राजगढ सरदारपुर जिला-धार(दोनो भाई) तथा 3. मोनू उर्फ भूपेन्द्रउर्फ भास्कर राव पंवार एवं 4. चेतन राव पवार नि.राजेन्द्र मार्ग नालछा गेट धार(दोनो भाई) एवं 5. राहुल चौरसिया के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर, दो आरोपियों मोनू उर्फ भूपेन्द्र तथा नितिन सोलंकी को पकड़ा गया है।

इस गोरखधंधे में म.प्र के सरगना राहुल चौरसिया को आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पहले ही पकड़ा जा चुका है। मामले में इंदौर में अभी तक 11 लोगो की गिरफ्तारियां हो चुकी है जबकि उज्जैन के माधवनगर थाने में पकड़े गये  आरोपी मंजूर की पुलिस रिमांड लेकर मंजूर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इन ठगो का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संबंधित क्षेत्रों की पुलिस को इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर के आरोपी राहुल चौरसिया के लिए काम करने वाले जिला धार में ऐसे कई गुर्गे हैं जो राहुल चौरसिया व्दारा दी गई आईडी पर जिला-धार में काम किया करते थे। जो उसके द्वारा दी गई आईडी से गेम खिलाकर धोखाधड़ी करते है। क्राइम ब्रांच की लगातार दी जा रही दबिश के कारण कई आरोपी फरार हो चुके है, जिनकी तलाश की जा रही है।मामले में और भी लोगो के नाम आने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 65 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानतीवारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को 07 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान से शराब पीते 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को, 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाईन शाप के सामने परदेशीपुरा, इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान शराब पीते मिलने पर सर्वहारा नगर इंदौर निवासी ललित पिता मोहनलाल तथा परदेशीपुरा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता हीरालाल रावत को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई2016 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आम वाला चौराहा एमआर 9 मेनरोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 50 सुखलिया इंदौर निवासी अमित उर्फ कालू पिता राजेन्द्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को 02 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे गतिविधि में लिप्त मिले आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूना रिसाला गणेश मंदिर के सामने, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले अर्जुन सिंह नगर जूना रिसाला इंदौर निवासी प्रकाश पिता धन्नालाल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।      
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयीहै।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2016-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2016 को, 01.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीपी शेखर नगर ग्राउण्ड इमली के पेछ के नीचे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नंदबाग कॉलोनी टिगरिया राड बाणगंगा निवासी श्रीराम पिता भरतरी गाठे तथा बाल्दा कॉलोनी निवासी बलराम पिता कैलाशचंद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 800 रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, July 6, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


 इन्दौर 06 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को 06 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध जहरीली शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को, 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोमनाथ की जूनी चाल पुलिया के  पास, इंदौर से अवैध जहरीली शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 89/3 रूस्तम का बगीचा, इंदौर निवासी नितिन पिता लालचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-पुलिस थाना एमाआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर, शीतला माता मंदिर के पास पाटनीपुरा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 323 गीता चौक इंदौर निवासी शुभम पिता गुरूदयाल बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को 23.40 बजे, सी 28 जनता क्वाटर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहनेव वाले भात पिता करण ंिसह वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को, 10.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बसन्द्रा तालाब के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता दयाराम बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमतकी 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शाप के सामने खाली मैदान ठेले के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 388 श्रद्धा कॉलोनी इंदौर निवासी सुभम पिता सीताराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जिला बदर आरोपी, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जुलाई 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा जिलाबदर आरोपी विक्की यादव पिता ताराचंद यादव निवासी 380 बाल्दा कॉलोनी, इंदौर को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कल दिनांक 05.07.16 के 15.05 बजे महू नाका कब्रस्तान, इंदौर से उक्त आरोपी विक्कीयादव पिता ताराचंद यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया कि आरोपी पुलिस थाना छत्रीपुरा का शातिर बदमाश होकर, इसके विरूद्ध थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन होकर, इसे जिलाबदर किया गया है, जिसकी अवधि का उल्लघंन करते हुए, इसे पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी हैं।