Thursday, June 23, 2016

गुम हुए मोबाईल व उसके डाटा के एवज में रूपयों की मांग करने वाला, फर्जी क्राईमब्रांच अधिकारी वी केयर फोर यू द्वारा पकड़ाया



इन्दौर 23 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवक गुम हुए मोबाईल फोन को मिलने पर फोन व उसके डाटा के एवज में रूपयों की मांग करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे का मोबाईल गुम हो गया है, जिसे ढूढ़ने के लिये उन्होने अपने बेटे के मोबाईल पर कॉल किया तो, वह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाया गया, जो अपने आप को क्राईम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए, आवेदिका से बोला कि तुम्हारे लड़के का मोबाईल मेरे पास है, जिसमें आपके बेटे का पर्सनल डाटा, विडियोज तथा फोटो भी है, अगर चाहिये तो मुझे एक लाख रूपयें दे दो वरना आपके बेटे का वीडियों सोशल मीडीया में वायरल कर दूंगा। बाद में वह व्यक्ति स्वयं के मोबाईल से कॉल करके आवेदिका को वहीं धमकी दे रहा था।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी दिपांशु चौहान पिता बनवारी लाल चौहान (20) निवासी क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल के पास एलआईजी इंदौर कोपकड़ा गया, जिसके पास से आवेदिका के बेटे का मोबाईल बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी दिपांशु को पकड़कर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर अप. क्रं. 457/16 धारा 403,419,385 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


फोन पर मैसेज व गाली गलौच कर परेशान करने वाली परिचित महिला, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 23 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को फोन व मैसेज कर गाली गलौच कर परेशान करने वाली परिचित महिला आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आवेदिका ने क्राईम वॉच पर शिकायत दर्ज कराई कि संध्या श्रीवास्तव निवासी जनता क्वार्टर द्वारा, आवेदिका के साथ फोन पर व मैसेज कर गाली-गलौच करके परेशान किया जा रहा है।

उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदिका संध्या श्रीवास्तव पति स्व. अर्जेश श्रीवास्तव निवासी अयोध्या नगरी जनता क्वार्टर  इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपिया संध्या को पकड़कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी के सुपुर्द किया गया है, जिस पर अप. क्रं. 209/16 धारा 509,507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।


बारह वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा आज दिनांक 23.06.16 को 12 वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी प्रेमकुमार पिता रामनरेश शर्मा निवासी काछी मोहल्ला इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
       आरोपी प्रेमकुमार, पुलिस थाना एमजी रोड़ के प्रकरण फौ.प्रकरण क्रं 952/2004 में फरार होकर, स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। आज दिनांक 23.6.16 को पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, आरोपी प्रेमकुमार को राजवाड़ा इन्दौर से पकड़ा गया।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

       उक्त वारंटी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, इंचार्ज थाना प्रभारी एमजी रोड़ श्री बी.एस. रघुवंशी के नेतृत्व में सउनि सुरेन्द्र दान, आर. कमल तथा आर. ओमप्रकाश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।


अंधे कत्ल का 48 घंटे में पर्दाफाश, मृतक की पत्नी ने अपने मित्र के साथ मिलकर करवायी थी हत्या


इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.06.16 को हुई सिप्ला कंपनी के कर्मचारी के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर, आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना राऊ को दिनांक 20.06.16 को 10.00 बजे, ओमप्रकाश चौधरी द्वारा सूचना दी गई कि, उसका किरायेदार यशपाल पिता महेन्द्रसिंह निवासी देहरादून उत्तराखण्ड, पीथमपुर में सिप्ला कंपनी में काम करता है, जिसके कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ है और यशपाल अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना राऊ की टीम तत्काल मौके पर पहंची व प्रथम दृष्टया हत्या का प्रकरण पाया जाने से, अप. क्रं 237/16 धारा 302,450 भादवि का प्रकरण, अज्ञातअपराधी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर, अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतारसी कर, गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनिल पाटीदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान किरायेदारों, मकान मालिक एवं सिप्ला कंपनी के उसके सहयोगियों से पूछताछ की गयी। जिस पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक यशपाल द्वारा बताया गया था कि रात में मेरे यहां रिश्तेदार आने वाले है जिन्हें लेने के लिये मुझे रेल्वे स्टेशन इंदौर जाना है। इस तथ्य की जानकारी एवं मृतक यशपाल के परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नि पूजा उर्फ अंजली उर्फ पुज्जु भंडारी (बिष्ट) का अपने पति यशपाल से संबंध ठीक नहीं है। मृतक यशपाल के घर देहरादून एवं इंदौर में मिलने जुलने वाले लोगों के बारें में जानकारी प्राप्त की तो एक पारिवारिक मित्र जो कोटा राजस्थान में काम करता है, वह घटना दिनांक को कोटा राजस्थान में रहना नहीं पाया गया। इस आधार पर एक टीम कोटा राजस्थान रवाना कर उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना करम सिंह सिद्धू उर्फ करणसिंह निवासी देहरादून का होना बताया, जो कोटा में फर्नीचर बनाने का काम करता है पाया गया। करम सिंह का देहरादून में मृतक यशपाल के परिवार में आना जाना था तथा मृतक की पत्नि पूजा उर्फ अंजली उर्फ पुज्जु उसके लगातार संपर्क में थी, जिसके पिछले दो तीन वर्षो से मृतक की पत्नि अंजली से घनिष्ठ संबंध स्थापित किये और घर पर मृतक की गैर मौजूदगी में आना जाना लगातार करता रहा। अंजली एवं करमसिंह के अवैध संबंधों की जानकारी जब मृतक को लगी तो उसने देहरादून की कंपनी में नौकरी तलाश कर ली और पीथमपुर में नौकरी छोडने के लिये आवेदन दिया। जब इस बात की जानकारी अंजली एवं करणसिंह को लगी तो उन्होंने अपने संबंधों के बीच में आने पर यशपाल को रास्ते से हटाने के लिये षडयंत्र रचना शुरू किया। जिसकों अंजाम देने के लिये दिनांक 19-20.06.16 की दरमियानी रात में करमसिंह अपने अन्य साथियों के साथइंदौर आया और मृतक यशपाल के किराये के मकान में जाकर खाना खाया और सोते में मृतक यशपाल का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद करमसिंह अपने साथियों के साथ मृतक यशपाल का मोबाईल एवं पर्स जिसमें रखे नगदी एवं दस्तावेज लेकर चले जाना पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर करमसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर, अपनी प्रेमिका व मृतक की पत्नी अंजली उर्फ पुज्जू के साथ षडयंत्र रचकर, मृतक यशपाल की हत्या करना स्वीकार किया है। मृतक की पत्नि अंजली उर्फ पुज्जु उर्फ पूजा से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक यशपाल के देहरादून शिफ्ट होने की जानकारी के बाद अपने प्रेमी करमसिंह के साथ यशपाल को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रचा तथा करमसिंह एवं उसके साथियों से अपने पति यशपाल की हत्या करवायी। पुलिस द्वारा आरोपी करमसिंह व अंजली को गिरफ्तार किया गया है, जिनका पुलिस रिमांड लेकर, प्रकरण के अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी एवं साक्ष्य संकलन किया जावेगा।

                उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया के नेतृत्व में उनि देवराजसिंह रावत, उनि गुलाबसिंह रावत, उनि प्रियंका अलावा, सउनि राजेन्द्रसिंह नायक, प्रआर. 948 रविन्द्र चौहान, प्रआर. 2606 श्यामसुंदर, आर. विजय चौहान, आर. रिषभ, आर. 2345 धर्मेन्द्र राठौर, आर. रामवीर, आर. निलेश तथा आर. सुरेश लशकरी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 23 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन  व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2016 को 11 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2016 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म. नं. 3 के सामने, शुक्ला नगर, इंदौर  इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले शुक्ला नगर निवासी सत्तू  तथा कुसुमबाई पति पुंजराव देवलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 06 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जून 2016 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा चौराहा आम रोड, इंदौरसे अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा इंदौर निवासी रवि पिता दत्तराव पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2016 को 10 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2016- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 जून 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म. नं. के पीछे गरीब नवाज कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गरीब नवाज कॉलोनी छोआ बागडदा निवासी महेश पिता बद्रीप्रसाद किरोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 जून 2016 को 12.15 बजे, दिनेश यादव की गुमटी के सामने बस स्टेण्ड सिमरोल, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले बल्दाफार्म निवासी लक्ष्मीनारायण पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।







Wednesday, June 22, 2016

6.33 करोड की धोखाधडी में राशि बरामद न कराने वाला साथीदार क्राईम ब्रांच की गिरफत में


इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-सेना के 6.33 करोड की धोखाधडी के प्रकरण में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच द्वारा विवेचना के दौरान प्रकरण में रूपयें 25 लाख 25 हजार की बरामदगी न कराने वाले मुम्बई निवासी नौसेना के भूतपूर्व कर्मचारी को हिरासत में लिया जाकर महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
                                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम द्वारा बताया गया कि, नौसेना के 6.33 करोड के घोटाले में क्राईम ब्रांच द्वारा अभी तक लगभग 4 करोड रूपयें/दस्तावेज बरामदगी की महत्वपूर्ण कार्यवाही की जा चुकी है। इसी क्रम में प्रकरण के आरोपी राजकुमार चौधरी के बताये अनुसार मुम्बई निवासी 3 व्यक्तियों से लगभग 40 लाख रूपयें की बरामदगी के लिए एक टीम मुम्बई भेजी गई थी। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा मुम्बई में प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग डेढ़ लाख रूपयें की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की, साथ ही आरोपी राजकुमार चौधरी के बताये अनुसार सेना के भूतपूर्व कर्मचारी अशोक नागनगौडर निवासी कल्याणमुम्बई से भी लगभग 25 लाख 25 हजार रूपयें की बरामदगी होना थी। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा अशोक नागनगौडर को पूर्व में नोटिस भेजकर भी नौसेना की यह राशि जमा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु पुलिस कार्यवाही को नजरअंदाज करते हुए अशोक नागनगौडर द्वारा यह राशि जमा नहीं कराई जा रही थी और पुलिस कार्यवाही एवं राशि जप्त कराने से बचने के लिए वह अपने फोर्ट मुम्बई स्थित ऑफिस से भी फरार चल रहा था। टीम द्वारा लगातार अशोक नागनगौडर की तलाश किये जाने पर वह कल्याण वेस्ट में होना पाया गया जिसे टीम द्वारा समीपस्थ खडकपाडा जिला कल्याण पुलिस थाने पर ले जाया गया। जहां पर उसके द्वारा पुलिस दल को राशि जमा कराये जाने में असमर्थता जाहिर करने पर आरोपी अशोक नागनगौडर पिता वस्पनप्पा बी नागरगौडर उम्र 45 साल निवासी 404/5 साईप्रस, बसन्त वैली थाना खडकपाडा कल्याण वेस्ट मुम्बई को भादवि की धारा 424 के तहत गिरफतार किया जाकर दिनांक 27.6.16 तक का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
                                आरोपी अशोक नागनगौडर पूर्व में नौसेना के तकनीकी इलेक्ट्रि्रकल विभाग मे कार्यरत था जहां से वॉलन्टरी रिटायरमेन्ट के बाद नौसेना में हीइलेक्ट्रि्रकल सप्लायर का काम कर रहा था जिसके द्वारा आरोपी राजकुमार से बैंक खातो में एवं नगद राशि प्राप्त की गई थी। आरोपी अशोक द्वारा स्वयं के नाम पर कल्याण में एक आलीशान फलैट, दो बड़ी चार पहिया गाड़िया एवं दो ऑफिस में स्टाफ मेन्टेन किया जा रहा था। पुलिस रिमाण्ड पर लिये गये आरोपी अशोक नागनगौडर से उसकी रिमाण्ड अवधि में उक्त राशि बरामद की जावेगी। आरोपी के बैंक खातो को सील किया जाकर उसकी चल/अचल सम्पत्ति का मूल्यांकन किया जाकर, राशि बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।

                                उल्लेखनीय है कि क्राईम ब्रांच द्वारा नौसेना के खाते से धोखाधडी से आहरित राशि की बरामदगी के लिए पूर्ण प्रयास किये जा रहे है जिसके फलस्वरूप लगभग 4 करोड रूपयें की बरामदगी हो चुकी है। प्रकरण में गिरफतारशुदा आरोपियों द्वारा जिन-जिन लोगो को राशि दी गई है उनसे वसूली की कार्यवाही की जा रही है, राशि बरामद न होने पर कानूनी कार्यवाही के तहत प्रकरण में आरोपी बनाये जाने की कार्यवाही भी की जावेगी।


किराये की कार लेकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में, आरोपियों द्वारा की गई एक दर्जन वारदातों में, लाखो का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर, अपराधियों की पतारसी कर कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा दो शातिर नकबजनों को लाखों के माल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना हीरा नगर को थाना क्षेत्रान्तर्गत शारदा नगर स्थित चोरी की सचूना पर तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची व आस पास के लोगों से एवं अपने संपर्क सूत्रों से चर्चा की तो एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में कार्य योजना तैयार कर माल मुलजिम की पतारसी हेतु प्रयास तेज कर दिये गये। इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा जन संवाद के दौरान नागरिकों को बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताये जाने के कारण वहां के जागरुक नागरिकों नें बार बार घूम रही इस गाडी का नम्बर नोट कर थाना प्रभारी को बता दिया था। उक्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश एवं वाहन मालिक की खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ संजय पिता मोहनलाल कुशवाहा (30) निवासी रघुनन्दनबाग कबीटखेडी इन्दौर तथा आरोपी आकाश पिता राजू निहोरे निवासी 567 बजरंगनगर इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में कडी पूछताछ पर, उक्त चोरी की वारदात करना स्वीकार  करते हुए लगभग एक दर्जन नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया गयातथा नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण, मोवाईल सहित लाखों रुपये का माल मश्रुका बरामद किया है।
आरोपी संजू उर्फ संजय कुशवाहा की पारिवारिक पृष्ठ भूमि भी आपराधिक किस्म की होकर लगभग 8-10 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी आकाश निहोरे पूर्व में चोरी एवं लूट के मामले में पकडा जा चुका है। घटना के संबंध में पूंछतांछ करते आरोपियों ने बताया कि दिन में मोटरसाईकिल से घूमकर सूने मकानों की टोह लेते थे एवं रात्रि होने पर उक्त मकानों को अपना निशाना बनाते थे। शारदा नगर की वारदात के लिए पानी गिरने के कारण आरोपी संजू द्वारा टैक्सी कार ओंकारेश्वर जाने के लिए किराये पर ली थी एवं उक्त कार से रैकी कर घटना को अंजाम दिया था, किन्तु थाना प्रभारी हीरानगर शशिकांत चौरसिया द्वारा जन संवाद के दौरान नागरिकों को बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताये जाने के कारण वहां के जागरुक नागरिकों नें बार बार घूम रही इस गाडी का नम्बर नोट कर पुलिस को बता दिया था। इसी गाडी नम्बर के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए लगभग एक दर्जन चोरी की घटनाओं का पता लगाते हुए नगदी सहित लाखों रूपये का माल आरोपियों से जप्त कर लिया है।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनको रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है एवं इस गिरोह से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

                उक्त शातिर नकबजनों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में प्रआर. लक्ष्मण, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन तथा आर. प्रवीण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन  व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2016 को 05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपारी वाली गली खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मंजूर पिता अजीज, इकबाल पिता कादर खान, शेख अली पिता शेख अय्यूब तथा इस्माइल पिता फारूख खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 21.20 बजे, पाकिजा शोरूम के पास पान की दुकान के बाहर भमौरी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले धीरज पिता दिलीप चौहान तथा रीतेश पिता राजेन्द्र सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 22.00 बजे, सोमनाथ की नई चाल बगीचे के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले चन्दूलाल पिता चम्पालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया आम रोड बिजली के खंबे के पास, बाणगंगा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले सुखलिया बाणगंगा इंदौर निवासी अतुल उर्फ अन्तु पिता बबन पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 22.45 बजे, बिहारी बस्ती हनुमान मंदिर पीछे बजरंग कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पंवार पिता गोविन्द सिंह पंवार तथाभूरा उर्फ रोहित पिता जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानतीवारन्टी, 35 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2016 को 10 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते मिले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीजी ढाबा नया बसेरा गांधीनगर, तथा शिवा ढाबा नया बसेरा, गांधी नगर, इंदौर से अवैध रूप से शराब पिलाते मिलने पर न्यू नयापुरा इंदौर निवासी सचिन पिता रामदास स्वामी तथा गांधी नगर निवासी विजय पिता रामदास स्वामी को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परदेवगुराडिया महिमा पेट्रोल पंप के सामने, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले घनश्यामि पता नन्नु गुर्जर, नवल पिता छोटेलाल लोधी, वैधप्रकाश पिता आत्माराम राजपूत तथा बालासाहब पिता दशरथ जादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली के झाड के नीचे लोहा मण्डी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले बाल निकेतन स्कूल के पीछे मोती तबेला, इंदौर निवासी सोनू पिता राूज पालके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 22.00 बजे, गुरूकुल स्कूल का मैदान राऊ, इंदौर तथा गोल चौराहा राऊ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले संजय नगर राऊ इंदौर निवासी संतोष पिता तेजराम बागली, करजोदा देपालपुन निवास भगत उर्फमुन्ना पिता सुरेमर चौहान तथा व्यंकटेश बिहार एरोड्रम निवासी प्रवीण पिता बाल मुकुन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 800 रूपये कीमत की 07 पेटी एवं 60 हजार रूपये कीमत की 800 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को, लालबाई फूलबाई चक्की के सामने तथा तलाईनाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले लालबाई फूलबाई सिमरोल निवासी विजय पिता गणेश यादव तथा तलाईनाका निवासी रूकमणी बाई पति सुगन उर्फ सुभाष लोध को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 32 क्वाटर एवं 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2016- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चोइथराम सब्जी मण्डी में फू्रट मण्डी दुकान के पीछे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, अमर पैलेस कॉलोनी पप्पू ठेकेदार का मकान निवासी राकू उर्फ राकेश पिता लालू बलाई को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2016 को 17.15 बजे, सेठीनगर गुमटियों के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जोशी मोहल्ला इंदौर निवासी उमेश पिता सदाशिव बसोड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।