Monday, June 13, 2016

व्हाट्‌सएप पर अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाला गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने व्ही केयर फॉर यू, इंदौर में आकर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के मोबाइल फोन में व्हाट्‌सएप पर अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। आवेदिका इंदौर में अपने मामाजी के साथ रह कर पढाई कर रही है। अज्ञात द्वारा अत्याधिक परेशान करने पर जब आवेदिका के मामाजी ने फोन लगाकर समझाने की कोशिश की तो वह उनको जान से मारने की धमकी देने लगा।  
उपरोक्त शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अनावेदक शुभम पिता बाबूलाल मुलेवा निवासी ग्राम आली तहसील कुक्षी जिला धार हाल विष्णुपरी इंदौर को पकडा गया आरोपी इंदौर में रहकर पीएमटी की कोचिंग कर रहा है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना राऊ के सुपुर्द किया गया। जिस पर पुलिस थाना राऊ पर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 226/16 धारा 506, 507 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

वायर चोरी करने वाला पुलिस थाना हातोद की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- दिनांक 11 जून 2016 को पुलिस थाना हातोद पर फरियादी विनोद पिता रूपचंद प्राजपति निवासी बिसनावदा ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 200 फीट विद्युत वायर कीमती 6000 रूपये तथा हीरालाल का 200 फीट विद्युत वायर कीमती 6000 रूपये का अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिससे पुलिस थाना हातोद पर अप. क्र. 139/16 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस थाना हातोद की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 13.06.16 को मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी भागीरथ पिता हिन्दू सिंह चौधरी (42) निवासी इन्द्रप्रस्थ सिन्दोडा थाना चंदननगर इंदौर को पकडा गया जिसने उक्त 400 फीट वायर चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत का कुल 400 फीट वायर जप्त किया गया। आरोपी से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछतांछ की जा रही है।

डकैती की योजना का पर्दाफाश, सातों आरोपी गिरफ्तार


दो 12 बोर देशी कट्टे तथा 05 जिन्दा कारतूस, दो चाकु, एक तलवार, एक पेंचिस लौहे का, एक बक्का (छुरा ) एक लोहे का सब्बल




इंदौर दिनांक 13 जून 2016 :- पुलिस थाना राऊ द्वारा पेट्रोल पम्प पर   डकैती डालने की योजना बनाते हुए सातो आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफ़लता प्राप्त की है|
    थाना प्रभारी राऊ विजय सिसोदिया एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश रात्रि में 01-00 बजे राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के लिये चौरल नहर रंगवासा मे अंधेरे में एकत्रित होने की योजना बना रहे है| जिससे उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया |
    पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी राऊ विजय सिसोदिया एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर बताये गए स्थान जाकर मोर्चाबंदी की तथा बदमाशों के आने तक उनका इंतजार किया गया|  कुछ समय बाद बदमाश रात्रि करीब 01-00 बजे चार व्यक्ति आपस में बातचीत करते हुये राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा में सूखी नहर में आकर बैठ गये व कुछ समय पश्चात एक पल्सर मोटर सायकल MP-09-JZ- 4399 शिवलोक पार्क कालोनी की ओर से आई व राजराजेश्वरी कालोनी रंगवासा नहर अंधेरी जगह पर बैठे बदमाशों के पास आकर रुकी जिस पर से तीन बदमाश उतरे और उक्त चारों बदमाशों के साथ में शामिल हो गये और आपस में एकत्रित होकर बातचीत कर रंगवासा मेन रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाने लगे | जिससे सभी बदमाशों को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा| उनका नाम व पता पूछने पर एवं उनकी तलाशी लेने पर उनसे निम्नवत हथियार बरामद हुए |
आरोपी-
1-जितेन्द्र चौहान उर्फ समोसा पिता राधेश्याम चौहान उम्र 26 साल निवासी इंद्रा एकता नगर कालोनी मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस, एक पेंचिस लौहे का जप्त किये गए |  
2-कुलदीप उर्फ बिट्टु पटेल पिता कैलाश पटेल उम्र 18 साल निवासी मयूर नगर मूसाखेडी इंदौर, से एक तेज धारदार स्टील जैसी धातु का चाकू जप्त किया गया |
3-अप्पु उर्फ विष्णु मालवीय पिता जियालाल मालवीय उम्र 25 साल निवासी इंद्रा एकता नगर पुरानी कलाली के पास मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक स्प्रिंग लाक वाला लौहे का तेज धार का चाकू एवं एक काले रंग की पल्सर मोटरसायकिल जप्त की गई |
4-रवि उर्फ भय्यु विरले पिता शिवराम विरले उम्र 19 साल निवासी इंद्रा एकता नगर सांवरिया दूध डेरी के सामने मूसाखेडी इंदौर, के कब्जे से एक लौहे का बक्का (छुरा) जप्त किया गया|
5-राम बोडाना पिता आत्माराम उर्फ बोडाना उम्र 19 साल निवासी संजय नगर केट रोड राऊ, के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व 02 जिंदा कारतूस, जप्त किये गए |
6-संतोष नरवाले पिता कैलाश नरवाले उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर नया बसेरा ब्लाक नंबर-बी थाना एरोड्रम इंदौर, के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त की गई |  
7-आकाश बारेसा पिता गोवर्धन बारेसा उम्र 20 साल निवासी मालवा मील लाला का बगीचा म.नं-350 थाना एम.आई.जी. इंदौर, के कब्जे से एक लौहे की टामी जैसी बना हुआ सरिया जप्त किया गया|
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 225/13-06-2016 पंजीवद्ध कर धारा 399,402 भादवि एवं 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया| बदमाशो के विरुद्ध पुलिस थाना आजाद नगर,  संयोगितागंज व पुलिस थाना एरोड्रम के प्रकरणों में चोरी मे लिप्त होना पाया गया साथ ही जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण आदतन अपराधी है
उक्त डकैती की योजना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी इंचार्ज श्री रामराज यादव के नेतृत्व में सउनि सालिगराम रघुवंशी, सउनि तेजसिंग यादव, प्रआर श्यामसुन्दर तिवारी, प्रआर दारासिंह, प्रआर रविन्द्रसिंह, आर विजय चौहान, विजय राजावत, धर्मेन्द्र, सतीश, निलेश, नाहारसिंह, अजय, मो.अमीन, बाबुसिंह बारीया की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 13 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2016 को 13 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वृन्दावन कालोनी बाणगंगा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 172 यादवनन्द नगर बाणगंगा इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता रमऊ पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, माताजी के मंदिर भवानी नगर एवं नंदबाग चौराहा बाणगंगा सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भवानी नगर इंदौर निवासी-पप्पू पिता मनोहर सिंह, 154/1 प्रिन्स नगर बाणगंगा इंदौर निवासी-उमेश पिता नंदलाल कोरी तथा 252/1 भवानी नगर इंदौर निवासी-विकास पिता रामपाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 21.25 बजे, देशी कलाली पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मोना उर्फ अविनाश पिता अशोक गोडाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 00.55 बजे, शनि मंदिर के पास सर्वहारा नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 362/4 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी राजेन्द्रसिंह उर्फ टाई पिता भूराजी चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 13 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम)श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई दुनिया प्रेस के सामने से मारूति स्वीफ्ट कार क्रं एमपी/09/सीई-1312 में अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, एम-236 खातीवाला टैंक इंदौर निवासी पवन कुमार पिता रमेश कुमार कपूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9900 रूपये कीमत की 6 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब तथा 3 पेटी अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2016- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 जून 2016 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूतेश्वर मंदिर के पास रोड़ पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 3 नया बसेरा गांधी नगर इंदौर निवासी प्रिंस उर्फ बच्चू पिता मुकेश सिरेसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 12, 2016

बीस वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 12.06.16 को 20 वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी राकेश पिता रामलाल कौशल निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर हाल गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा, इंदौर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार गैर जमानती वारंटी राकेश पिता रामलाल कौशल गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा, इंदौर में रह रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वारंटी राकेश पिता रामलाल को पकडा गया। फरार वारंटी राकेश पिता रामलाल के विरूद्ध पुलिस थाना परदेशीपुरा के अप. क्र. 461/96 धारा 324, 294, 506 भादवि में गैर जमानती वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। 
उक्त गैर जमानती वारंटी को पकडने में थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास नेतृत्व में उनकी टीम के सउनि देवेन्द्र सिंह, आर अनिल पाटिल, आर कुलदीप, आर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 256 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   10%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 10%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 05%
जुआ व सट्‌टा संबंधी         05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                      10%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी   15%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 30%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, मोबाइल चोरी संबंधी  -
वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%
''प्रमुख सफलताऐं''

फिलीपींस से फर्जी फेसबुक प्रोफार्इ्रल बंद कराने के लिये मांगी मददः-फिलीपींस निवासी युवक की फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर अज्ञात व्यक्ति कर रहा था ब्लैकमेल सूचना पर हमारे द्वारा तत्काल फेसबुक कम्पनी से सम्पर्क कर सूचनाकर्ता की फर्जी प्रोफाईल को ब्लॉक करवा कार्यवाही की गई।
भोपाल निवासी महिला को वापस दिलाये रूपयेः- इंदौर स्थित कम्पनी ने भोपाल की महिला से ऑनलाईन ट्रेडिंग के लिये लिया था पेंमेंट, न काम किया और न ही लौटा रहे थे पेमेंट सूचना पर कार्यवाही करते हुए इंदोर स्थिति कम्पनी से सम्पर्क कर महिला का अटका पेमेंट वापस दिलाये।  
हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो डालने वाला पकडायाः- परदेशीपुरा निवासी युवक ने फेसबुक पर धारदार हथियारों के साथ डाल रखे थे अपने फोटों सूचना पर तत्काल युवक की तलाश कर उसके कब्जे से हथियार जप्त कर थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया।
पकडाया सैक्स रैकेटः- सागर जैन द्वारा महालक्ष्मी नगर लसूडिया पर सैक्स रैकेट की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके से दिल्ली व अन्य जगह से लाई गई कॉल गर्ल पकडाई आरोपी के विरूद्ध लसूडिया प्रकरण पंजीबद्ध किया  गया।
युवती ने मांगी विवाह से पहले लडके के चाल चलन की जानकारी :- इंदौर के बाहर निवासरत युवती ने क्राईम वॉच परकॉल कर कहा मेरी शादी इंदौर के एक लडके से तह हुई है मुझे उसके चाल -चलन के बारे मे जानकारी चाहिऐ आम मेरी मदद करें। 
युवती को दिलाया पुराने मित्र से छुटकाराः- अन्नपूर्णा निवासी युवती को पुराना मित्र कर रहा था परेशान व ब्लैकमेल सूचना पर तत्काल अन्नपूर्णा निवासी युवक के विरूद्ध कार्यवाही कर युवती को मानसिक प्रताडना से दिलाया छुटकारा।
पडोसी ने दी आष्टा में महिला को ससुराल वालों द्वारा घर मे बंदी बनाये जाने की सूचना :- आष्टा निवासी महिला ने दी सूचना मेरे पडोस में रहने वाली महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में बंद करके रखा है तत्काल हमारे द्वारा आष्टा के वरिष्ट पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर महिला के घर जाकर उसकी मदद की ।
रोड पर पडा मिला सरकारी दस्तावेज सूचनाकर्ता ने पहुचाया क्राईम वॉच तकः- सावेर रोड निवासी को बाणगंगा रोड पर पडा हुआ मिला सरकारी दस्तावेज जिसकी सूचना तत्काल उसने क्राईम वॉच तक पहुचाई जिसे हमारे द्वारा उचित स्थान पर पहुचाया गया।
शौकत का जुआरी अडडा क्राईम वॉच की गिरफ्‌त में:- जूना रिसाला सदर बाजार में जुआ चलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से कुल 17 आरोपियों को गिरफ्‌तार कर उनके कब्जे से कुल 1 लाख 27 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया ।
सुलभ शौचालय के अंदर छिप कर चला रहे सटोरिये भी धराये क्राईम वॉच की नजर में:- नंदानगर चर्च के पास एमआयजी स्थित सुलभ शौचालय में सटटा चलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियें के कब्जे से 17,800 रू जप्त कर थाना एमआयजी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अवैध मादक पदार्थः- जसपाल ढाबा खजराना में अवैध शराब बिकने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों पर थाना खजराना पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मोबाइल फोन पर युवती को अशलील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर 
परेशान करने  के संबंध में 25 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की 
समस्या का समाधान किया गया।
1. मंदसौर निवासी युवती को मनचला कर रहा था फोन पर परेशान महिला द्वारा क्राईम वॉच से मांगी मदद, सूचना पर युवती को परेशान करने वाले पर कार्यवाही की गई।
पारिवारिक विवादः- 1. भंवरकुऑ निवासरत्‌ महिला के साथ पति कर रहा था मारपीट सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मददपहुचाई गई।
2. सिद्धिविनायक खजराना निवासरत महिला ने दी सूचना मुझे मेरे साथ मेरी पडोसन मारपीट कर रही है सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई।
आवारातत्व :- 1.   विजयनगर जैन मंदिर के पास व्यक्ति शराब पीकर कर रहा था लोगो को परेशान सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई, सूचनाकर्ता ने किया धन्यवाद।
2. तीन इमली पुल के नीचे आवारातत्व बैठकर  पीते है शराब  सूचना पर थाना भंवरकुआ पर की गई कार्यवाही।
अज्ञात वाहनः- देवगुराडिया वासपास पर तीन महिने पहले माल के साथ गायब हुए ट्रक के खडे होने   
   की सूचना पर तत्काल ट्रक को थाना खुडैल लाकर कार्यवाही की गई।
एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्कालकार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से  08 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2016 को 06 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला, आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सर्वहारा नगर गली नं. 3 से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 130/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी जगदीश पिता कंवरलाल मैरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 933कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी विजय पिता मोहनसिंह केमिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को, 14.30 बजे, गौरी नगर टेम्पो स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पटेल बिल्डिंग भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजकुमार पिता हुकुमचंद मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 12 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसेआदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2016-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2016 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंजी कंपाउंड कलेक्टे्रट के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 326/6 रामानंद नगर चंदन नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र उर्फ काला पिता जगदीश ठाकुर तथा 206 अराधना नगर इंदौर निवासी अभिषेक उर्फ भय्‌यू पिता संतोष मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 15 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 11, 2016

अवैध शराब सहित 02 आरोपी पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा गिरफ्तार

15 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-पुलिस थाना जूनीइंदौर पर आज दिनांक 11 जून 2016 को  मुखबिर से मिलीं सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर अवैध शराब बैचने के उद्‌देश्य से ले जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना जूनी इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिनसे नाम व पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 1. नरेन्द्र उर्फ काला पिता जगदीश ठाकुर निवासी 328/6 रानानंद नगर इंदौर तथा 2. अभिषेक उर्फ भय्यू पिता संतोष मिश्रा निवासी 206 आराधना नगर इंदौर बताया। आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रूपये कीमत की 06 पेटी में कुल 300 क्वाटर अवैध देशी प्लेन शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 11 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जून 2016 को 08 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जून 2016 को  19.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनाज मण्डी पानी की टंकी के पास मालवा मिल से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, टाल के पास बेकरी गली पाटनीपुरा इंदौर निवासी सीताराम पिता कुंजीलाल राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 11 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 जून  2016 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जून 2016 को 06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 10 जून 2016 को  13.30बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म.नं. 1263 ई सेक्टर चंदन नगर के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम पिपल्या थाना बेटमा इंदौर निवासी कृष्णा डाबर पिता अनूप सिंह डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, June 10, 2016

शातिर नकबजन, चोरी के सामान सहित पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में


इन्दौर 10 जून 2016-इन्दौर शहर चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, उक्त वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा एक शातिर चोर को चोरी के सामान सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना कनाड़िया पर दिनांक 24.05.16 को फरियादी अनिरुद्ध पिता मधुसुदन कावले निवासी 342 सर्वसंपन्न नगर इन्दौर ने रिपोर्ट की थी कि, दिनांक 23.05.16 को अज्ञात आरोपी द्वारा छत के उपर से अंदर घुसकर नगदी व सोनी चांदी के जेवरात व चांदी के बर्तन चुराकर ले गया है, जिस पर थाना कनाडिया द्वारा अपराध क्रमांक 232/16 धारा 454/380  भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए कनाडिया पुलिस टीम गठीत कर आरोपियो के संबंधमे जानकारी प्राप्त करते हुए मुखबीर से सूचना मिली की सर्वसंपन्न नगर मे जिस व्यक्ति ने चोरी की है वह महेश पिता मंगल भील निवासी झुग्गी झोपडी पिपलियाहाना तालाब के पास रहता है, वह चोरी का सामान बेचने के लिये बातचीत कर रहा है तथा सोने चांदी के जेवरात व बर्तन दिखा रहा है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महेश के घर पर दबिश दी तो, वह पुलिस को देखकर चोरी का सामान दो बैग मे रखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व चांदी के बर्तन सहित चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जहा से आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त चोर को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

हत्या के प्रयास के प्रकरण का ईनामी बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफत में


इन्दौर 10 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा, जिले के प्रकरणों में लम्बे समय से फरार एव गंभीर प्रकरणों मे फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण के फरार ईनामी बदमाश को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 7.6.2015 को क्रिसेन्ट वाटर पार्क में उज्जैन से आरीफ पिता उस्मान अली निवासी बेगमबाग थाना महांकाल उज्जैन अपने परिवार के महिलाओं एवं बच्चो सहित लगभग पिकनिक मनाने आये थे। वाटर पार्क में पिकनिक के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को छेडने की बात पर क्रिसेन्ट वाटर पार्क के कर्मचारियों द्वारा आरीफ पिता उस्मान अली को लोहे के पाईप से घायल कर दिया था। इसी झगडे के दौरान आरीफ अली द्वारा भी वाटर पार्क के कर्मचारी के साथ मारपीट कर फरार हो गया था। घटना पर से पुलिस थाना खुडै़ल जिला इन्दौर द्वारा हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था।

फरार आरोपी आरीफ की गिरफतारी हेतु बारम्बार प्रयास किये जाने पर भीगिरफतार न होने पर, इन्दौर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफतारी हेतु दो हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, आरोपी आरीफ पिता उस्मान अली निवासी बेगमबाग थाना महांकाल जिला उज्जैन को गिरफतार किया जाकर थाना खुडेल के सुपुर्द किया गया। आरोपी आरीफ एक आदतन अपराधी है जिस पर जिला उज्जैन में 5 अपराध पंजीबद् है।


सेना के 6.33 करोड के घोटाले में राशि वसूल न कराने पर सी.ए. कमलनयन सिंघल की कार एवं ऑफिस क्राईम ब्रांच ने किया सील


                               
इन्दौर 10 जून 2016-सेना के 6.33 करोड के घोटाले में क्राईम ब्रांच इन्दौर ने बडी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुखय आरोपी रामरतन सिंघल के पिता चार्टेड अकांउटेन्ट कमलनयन सिंघल को गिरफतार करते हुए, धोखाधडी की राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी कमलनयन सिंघल द्वारा रक्षा बजट की राशि में हुर्ह धोखाधडी की राशि को जप्त न कराये जाने पर, क्राईम ब्रांच टीम द्वारा आरोपी द्वारा इस धोखाधडी की राशि से माह नवम्बर 2015 में क्रय की गई महिन्द्रा रेक्सटोन कार को जप्त किया गया है। आरोपी रामरतन सिंघल एवं कमलनयन सिंघल द्वारा इस कार के क्रय में अपने चार्टेड अकांउटेन्ट होने का फायदा उठाते हुए एच.डी.एफ.सी.बैंक से फायनेन्स पर क्रय करना बताया था।
घोटाले की राशि का सदुपयोग किये जाने हेतु आरोपी पिता पुत्र कमलनयन सिंघल एवं रामरतन सिंघल द्वारा छावनी कलाली मोहल्ला स्थित स्वयं के ऑफिस का जीर्णोद्वार करते हुए उसे ग्राउण्ड एवं दो मंजिला निर्मित कराया जाकर, धोखाधडी की राशि का उपयोग किया गया।  राशि की वसूली न होने से क्राईम ब्रांच टीम द्वारा आरोपी कमलनयन सिंघल के कलाली मोहल्ला स्थित कार्यालय को सील किया जाकर अपराध में शामिल सम्पत्ति होने की सूचना चस्पा की गई है।
उल्लेखनीय है कि रामरतन सिंघल के गिरफतार होने एवं कमलनयन सिंघल के गिरफतार होने की अवधि में आरोपियों द्वारा रक्षा बजट से प्राप्त धोखाधडी की राशि को अन्यत्र ठिकाने लगाने के लिए अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों का उपयोग किया गया है। जिसकी जानकारी प्राप्त कर रक्षा बजट से गई धोखाधडी की राशि को जप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी सिंघल पिता-पुत्र से जप्त राशि की वसूली के लिए क्राईम ब्रांच टीम द्वारा विगत 10 वर्षो के आयकर विवरिणी प्राप्त की जाकर उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है, साथ ही अन्य विभागो को इस बाबत सूचित करने की कार्यवाही की जा रही है।




इन्दौर में धराये फर्जी आय.ए.एस. अधिकारी ने दिल्ली एवं गुजरात में भी किया था फर्जीवाडा


इन्दौर 10 जून 2016-सेन्ट्र्रल पूल कोटा के नाम से बगेैर प्रवेश परीक्षा दिलाये व्यवसायिक कॉलेजो में एडमिशन दिलाये जाने के नाम से स्वयं को 2003 बैच का आय.ए.एस. अधिकारी बताने वाला बिहार सासाराम का नवभीत सिंह पूर्व में गुजरात के बडौदा में भी धोखाधडी के प्रकरण में गिरफतार हो चुका है।
पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच द्वारा फर्जी आय.ए.एस. अधिकारी के ठिकानों बडौदा, दिल्ली, सासाराम बिहार आदि स्थानों पर टीमे भेजी जाकर उसकी वास्तविकता पता की जा रही है। इसी तारतम्य में गुजरात से जानकारी प्राप्त हुई कि नवभीत सिंह बडौदा गुजरात में भी फर्जी आय.ए.एस. अधिकारी का रौब दिखाते पुलिस गिरफत में आ चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नवभीत सिंह वर्तमान में उस प्रकरण में जमानत पर है।
नई दिल्ली भेजी गई टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते हुए बताया गया कि आरोपी नवभीत सिंह गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में किराये के मकान में रहता था, जहां केकिरायेदारी के एग्रीमेन्ट के आधार पर ड्र्रायविंग लायसेंस बनाया गया जिसमें अपना मूल पता सासाराम बिहार न बताया जाकर इन्दिरापुरम गाजियाबाद बताया गया है। नवभीत सिंह द्वारा इस बाबत फर्जी तौर पर तैयार किया गया उ.प्र. गाजियाबाद का मूल निवासी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। टीम द्वारा लायसेन्स बनाने में प्रयुक्त दस्तावेजो की बारीकी से छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी नवभीत सिंह द्वारा डॉ. प्रसन्न राज, एडिशनल सेक्रेटरी, मेडिकल कॉउंिसल ऑफ इण्डिया के फर्जी हस्ताक्षर से दिनांक 17.11.2010 को जारी बिहार मेडिकल कॉउसिंल का सर्टिफिकेट लगाया गया है जिसमें स्वयं को पटना मेडिकल कॉलेज पटना से एम.बी.बी.एस. एवं एम.एस. सर्जरी, सी.एम.सी. कॉलेज वैल्लौर तमिलनाडु से किया होना बताया गया है।
आरोपी एन.के.सिंह द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजो के आधार प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है साथ उसके द्वारा मिनिस्ट्र्री ऑफ होम अफेयर्स के आय.डी. कार्ड के बाबत भी जानकारी प्राप्त कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.5.20116 को क्राईम ब्रांच टीम द्वारा क्राईम वॉच की सूचना के आधार पर न्यू पलासिया स्थित श्री गुरू एज्यूकेशनल सर्विसेस से विशाल सिंह ठाकुर एवंएन.के.सिंह तथाकथित 2003 आय.ए.एस. अधिकारी को खरगोन निवासी फरियादी से 35 लाख रूपयें की रकम के तौर पर रूपयें साढे तीन लाख के चेक के साथ हिरासत में लिया गया था। प्रकरण में दोनो आरोपी वर्तमान में जेल मे निरूद्व है। 

कौशल विकास योजना के नाम पर, लोगों के साथ घोखाधडी करने वाले, जनक मेहता के विरूद्ध एक और प्रकरण दर्ज



इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016- पुलिस थाना आजाद नगर क्षेत्रान्तर्गत फरियादी मीनाक्षी पति राजेनद्र वर्मा निवासी 188 खाती मोहल्ला मुसाखेडी शिकायत किया कि उसको जनक मेहता द्वारा उनको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर धोखाधडी की गई है। जिसमे उनके द्वारा आरोपी की फर्म स्वास्तिक ट्रेनिंग सैंटर द्वारा  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना मे प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओ को ट्रेनिग दिलाने की योजना बताकरके उनसे 13000 रुपये प्राप्त करके धोखाधडी की गई है। आरोपी ने उक्त योजना का फरियादी और छात्रो को झांसा देकर के बताया था कि एक सरकारी प्रोजेक्ट है और इस योजना मे इनरोलमेंट, ट्रेनिंग, असेसमें , सर्टिफिकेट तथा मोनेटरी रिवार्ड योजना का स्वरुप है। जिसका आरोपी द्वारा फरियादी की कोचिंग पर प्रजेन्टेशन भी दिया गया था। जब उक्त योजना मे आठ छात्रो द्वारा आरोपी के बताये अनुसार फीस जमा करने पर उनको प्रशिक्षण देने की बात की गई तो जनक मेहता द्वारा टालमटोली का जाती रही। पता करने पर आरोपी द्वारा बताये पते पर उनका कोई आफिस भी नही होना पाया गया। तब उनको पताचला कि आरोपी जनक मेहता द्वारा उनके साथ मे धोखाधडी की गई है। आऱोपी की और जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि, आरोपी ने थाना पलासिया इन्दौर तथा जिला झाबुआ मे भी इसी प्रकार की और छात्रो के साथ मे धोखाधडी की गई है। जिसमे उसके विरुद्ध अपराध दर्ज होकर के वह जिला जैल मे बंद है। आरोपी पर फरियादी मीनाक्षी वर्मा की रिपोर्ट पर धोखाधडी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को जेल से पुलिस रिमांड पर लिया जाकर के अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।


युवती को अश्लील कॉल कर, परेशान करने वाला, परिचित वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 10 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक अश्लील कॉल कर, परेशान करने वाले परिचित युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल फोन पर कुछ दिनों से लवीश नन्वारें द्वारा मुझे बार-बार अश्लील कॉल कर, परेशान कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयरफोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक लवीश नन्वारे पिता अंकुशराव नन्वारें (26) निवासी मं.नं. 25/3 स्नेहलतागंज इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा आरोपी लवीश के विरूद्ध अप. क्रं. 252 /16 धारा 507,509 भादवि का पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


हत्या का पर्दाफाश, बाप द्वारा ही की गयी थी बेटे की हत्या


इन्दौर-दिनांक 10 जून 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक 9 व 10.06.16 की मध्य रात्रि में रायल पैलसे कालोनी खजराना में हुए हत्या के प्रकरण का खुलासा कर, उक्त हत्या को अंजाम देने वाले व झूठी कहानी गढ़ने वाले आरोपी बाप को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना को दिनांक 9-10.6.16 की मध्यरात्रि मे एमवायएच इंदौर से सुचना प्राप्त हुई की मजरुह शाहरुख पता बाबू सिद्धिकी (22) निवासी 39 रायल पैलेस कालोनी खजराना इंदौर का गंभीर रुप से घायल अवस्था मे इलाज हेतु आया है। उक्त सुचना पुलिस द्वारा एमवायएच पहुचकर, उसके परिजन एवं पिता बाबू सिद्धिकी पिता अब्दुल हक (54) निवासी रायल पैलेस कालोनी खजराना इंदौर द्वारा बताया गया कि घायल शाहरुख मकान की छत पर अकेला सोया हुआ था व करीब 2.45 बजे रात्री मे चिल्ला चोट की आवाज आई तो उसने ऊपर जाकर देखा पाया कि शहारुख को, किसी व्यक्ति ने किसी भारी वस्तु से सिर मे व बाएं जबडे मे जान से मारने की नीयत से मारा है, जिस पर अप. क्र 432/16 धारा 307 भा.द.वि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने इलाज मजरूह शाहरूखकी करीब 7 बजे मृत्यु हो गई, जिस पर प्रक़रण मे धारा 302 भादवि बढ़ाई गयी।
पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की गत रात्रि मे शाहरुख का अपने पिता बाबू सिद्धिकी से झगडा हुआ था। शाहरुख की आदते खराब थी, वह शराब पीने का आदि होकर विवाहित होने के बाबजुद भी कोई काम नही करता था। उसे उसके पिता द्वारा पूर्व मे दो बार लोडिंग आटो दिये गए लेकिंन वह भी उसने बेच दिये व अपने परिवार के साथ बहुत खराब व्यवहार करता था और मकान बेचने का दबाब भी डालता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा बारिकी से आसपास वालो तथा पिता बाबू सिद्धिकी से पूछताछ की गयी तो यह खुलासा हुआ कि रात्रि में झगडे के पश्चात शहारुख घर के ऊपर छत पर सोने के लिए चला गया था, वहा पर करीब 2.30 बजे बाबू सिद्धिकी गया और वहा पर भी उन दोनो के बीच झगडा हुआ उसी मे बाबू सिद्धिकी द्वारा गुस्से मे आकर टामी से उसके ऊपर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, बाद मे बाबू सिद्धिकी व उसके परिजन तथा आसपास वाले उसे एम्बुलेंस 108 से एमवायएच इंदौर लेकर गए। घटना के पश्चात बाबू सिद्धिकी ने स्वंय का अपराध छिपाते हुए असत्य रिपोर्ट दर्ज करादी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शाहरुख को मारा गया है।
पुलिस द्वारा की गयी जांच व वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं चश्मदीद साक्षियो के कथनों के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि बाबू सिद्धीकी द्वारा ही अपने बेटे शाहरुख की हत्या की गई है। पुलिस द्वारा बाबू सिद्धीकी को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त खुन आलुदा लोहे की टामी जप्त की गई है।

उक्त हत्या का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में सउनि नंदकिशोर दुब,े आर 3486 अमित, आर 990 जितेन्द्र, आर 3087 प्रवीण तथा आर 3530 पंकज की सराहनीय भूमिका रही।