इन्दौर दिनांक 05 दिसम्बर 2015 - पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा आज दिनांक 05 अगस्त 2012 को राजेश पिता मनोहरिलाल कलम के विरूद्ध अप क्र 237/15 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापुरा पीठा मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से अफीम ले जाते हुये आरोपी राजेश को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस थाना पंढरीनाथ की टीम द्वारा आरोपी राजेश पिता मनोहरिलाल कलम को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी को पकड़ने में उनि के एस डांगी प्रआर भागवत, प्रआर मुन्नालाल, प्रआर राजेंद्र तथा प्रआर धीरेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है।
Saturday, December 5, 2015
900 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदननगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदननगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश गोलू ठाकुर उर्फ दीपक पिता महेन्द्र ठाकुर (27) निवासी राम बलराम नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत, हत्या, लड़ाई-झगड़े, मारपीट, अड़ीबाजी, अवैध वसूली आदि के विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी गोलू उर्फ दीपक ठाकुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी गोलू उर्फ दीपक ठाकुर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में गोलू उर्फ दीपक ठाकुर को पुलिस थाना चंदननगर द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना चंदननगर के उनि बी.एस. सिकरवार, आर. नवीन का सराहनीय योगदान रहा है।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
Friday, December 4, 2015
पुलिस थाना अजाक पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समितति के तत्वाधान में समाधान शिविर का आयोजन
इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2015- आज दिनांक को पुलिस थाना अजाक पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समितति के तत्वाधान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अखलेश झां, पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज इंदौर श्री मनोज श्रीवास्तव, पुलिस थाना अजाक के कर्मचारी/अधिकारी एवं समिति के जूरी सदस्य उपस्थित रहे। समिति के जूरी सदस्यों द्वारा साधारण झगडे, गाली गलौंच, रास्ते के विवाद, अतिक्रमण विवाद एवं लेन-देन को होने वाले विवादों से संबंधित दोनो पक्षों की सुनवाई की जाकर शिकायतों का निराकरण मौके पर किया गया। शिविर में 15 शिकायत पत्रों के अवोदक, अनावेदकों को सुना जाकर निकाकरण किया गया। जिनमें 08 प्रकरणों में शिकायत आवेदन पत्र नस्तीबद्ध किये गये एवं 03 शिकायत पत्रों पर काकूनी कार्यवाही की व 04 प्रकरणों में आगामी दिनांक पेशी दी गयी।





