Saturday, November 14, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 127 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 14 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                           28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         04 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 11.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पटेल चौराहा नई बस्ती, भागीरथपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1070 नई बस्ती भागीरथपुरा इंदौर निवासी रितिक उर्फ अभिषेक पिता उमेश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 14 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 87 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                                 16 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                           03 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                     जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालदा में हाडिया के खेत से ताश-पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मुरली पिता मोहनलाल, पूनम पिता बंशीलाल, जगदीश पिता कौसुलाल, बिहारी पिता लक्ष्मण तंवर, इन्दरसिंह पिता रमेश सिंह, प्रदीप पिता अशोक राठोर तथा अनिल पिता शंकरलाल खटीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 910 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 19.30 बजे, बक्षीबाग दरगाह के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 123 बक्षीबाग इन्दौर निवासी कमल पिता औसान गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलाब विहार कालोनी के पीछे रेल्वेपटरी के किनारे राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, मालवीय मोहल्ला राऊ निवासी साहिल पिता अशोक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार रूपयें कीमत की 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 21.40 बजे, बुद्ध नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलीं, यहीं की रहने वाली संगीता बाई पति देवकुमार तथा दुर्गा बाई पति राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 18.30 बजे, ग्राम बारदा खेड़ी गुमटी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, ग्राम बारदाखेड़ी निवासी शंकर पिता घासीराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को ग्राम जामली से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यहीं के रहने वाले राजा उर्फ वासुदेव पिता बाबुलाल तथा जितेन्द्र पिता मांगीलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर देशी व 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 16.30बजे, ग्राम बघाना से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यहीं के रहने वाले राजकुमार पिता रमेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 16.30 बजे, पीठ रोड़ शमशान के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, 22 पेंशनपुरा महूं निवासी गणेश पिता मोहन मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, फोकटपुरा तेजपुर गड़बड़ी के पास रहने वाली पार्वतीबाई पति कमल तथा महादेव नगर इंदौर निवासी सत्तु उर्फ सत्यनारायण पिता जगदीश रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 23.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर,  जिला अस्पताल के सामने धार रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 190ा/5 गडारी मोहल्ला धार रोड़ इंदौर निवासी शुभम उर्फ भाउ उर्फ धीरज पिता धनराज मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 14.45 बजे, जनपद चौराहा आम रोड़ महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 125 सिमरोल रोड़ महूं निवासी शेरू खान पिता एहमद रसूल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 21.20 बजे, रंगवासा रेल्वे फाटक के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बड़ा बाजार बाड़ी मोहल्ला राऊ निवासी सोनू उर्फ सचिन पिता हरिशंकर ढोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2015 को 16.00 बजे, ईमली बाजार कलाली के सामने मेन रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1183 जनता क्वाटर्स थानापरदेशीपुरा निवासी धर्मेन्द्र पिता भगवानदास कुकरेजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 13, 2015

फरार आरोपी -अविनाश पिता दीपक कुमार चंदेल,
उम्र - 28 वर्ष, निवासी- बड़ा रावला के पास रावजी बाजार इन्दौर,
 की गिरफ्‌तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित

            पुलिस थाना चन्दन नगर के अपराध क्रमांक 1197/15 धारा 307, 34 भादवि में फरार आरोपी अविनाश चंदेल की गिरफ्‌तारी हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो व्यक्ति उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करवाने या करने में सहयोग करेगा उसे, 5 हजार रूपयें प्रदाय किये जावेगें। आरोपी अविनाश ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर, फरियादी अब्दुल रईश को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर, घायल कर दिया था व घटना दिनांक से ही फरार है। अतः इनकी गिरफ्‌तारी हेतु ईनाम की घोषणा की गई है।
            उक्त फरार आरोपी अविनाश चंदेल को गिरफ्‌तार करवाने के लिये, पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर के फोन नम्बर 2522500, 2522501 तथा इन्दौर पुलिस के व्हाट्‌सअप नम्बर 7049124444, पुलिस थाना चन्दन नगर थाना प्रभारी के फोन नम्बर 7049108697 पर सूचित कर सकते है। आरोपी की गिरफ्‌तारी की सूचना देने वाला सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

फरार आरोपी - विकास पिता कृष्णकुमार यादव,
उम्र - 35 वर्ष, निवासी- छोटा बागड़दा रोड़ इन्दौर,
की गिरफ्‌तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित

                पुलिस थाना चन्दन नगर के अपराध क्रमांक 1197/15 धारा 307, 34 भादवि में फरार आरोपी विकास यादव की गिरफ्‌तारी हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो व्यक्ति उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करवाने या करने में सहयोग करेगा उसे, 5 हजार रूपयें प्रदाय किये जावेगें। आरोपी विकास ने अपने साथी अविनाश के साथ मिलकर, फरियादी अब्दुल रईश को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर, घायल कर दिया था व घटना दिनांक से ही फरार है। अतः इनकी गिरफ्‌तारी हेतु ईनाम की घोषणा की गई है।
            उक्त फरार आरोपी विकास यादव को गिरफ्‌तार करवाने के लिये, पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर के फोन नम्बर 2522500, 2522501 तथा इन्दौर पुलिस के व्हाट्‌सअप नम्बर 7049124444, पुलिस थाना चन्दन नगर थाना प्रभारी के फोन नम्बर 7049108697 पर सूचित कर सकते है। आरोपी की गिरफ्‌तारी की सूचना देने वाला सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

फरार आरोपी - पंकज ठाकुर पिता हरिसिंह ठाकुर,
उम्र - 38 वर्ष, निवासी- 16 महावर नगर इन्दौर,
की गिरफ्‌तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित

                पुलिस थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रमांक 720/15 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि में फरार आरोपी पंकज ठाकुर की गिरफ्‌तारी हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो व्यक्ति उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करवाने या करने में सहयोग करेगा उसे, 5 हजार रूपयें प्रदाय किये जावेगें। उक्त आरोपी एक आदतन अपराधी होकर, इसके विरूद्ध पुलिस थाना अन्नपूर्णा में विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत 18 अपराध पंजीबद्ध है।
                उक्त फरार आरोपी पंकज ठाकुर को गिरफ्‌तार करवाने के लिये, पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर के फोन नम्बर 2522500, 2522501 तथा इन्दौर पुलिस के व्हाट्‌सअप नम्बर 7049124444, पुलिस थाना अन्नपूर्णा के थाना प्रभारी के फोन नम्बर 7049108705 पर सूचित कर सकते है। आरोपी की गिरफ्‌तारी की सूचना देने वाला सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 13 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 01 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 21.45 बजे, यद्गाोदा गेट चौराहा मेनरोड़ नंदानगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 219/5 टापू नगर इंदौर निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 13 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए25 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 01 गिरफ्तारी तथा 38 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 01 गैर जमानती, 01 गिरफ्‌तारी तथा 38 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनमोल ढाबा एबी रोड़ राऊ सेअवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, कमल नगर राऊ निवासी मुकेश पिता देवराम पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 13.20 बजे, सिरपुर मातामंदिर के सामने धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, 6 ऋषि पैलेस कालोनी इंदौर निवासी मनोज पिता बाबूसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झूलेलाल नगर राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले गोलू पिता परमांनद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2015 को 12.05 बजे, बड़ा गणपति चौराहा, पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुए मिलें, 583 अशोक नगर इंदौर निवासी राहुल पिता मदनलाल रील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 11, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 11 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 03 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 01.50 बजे, चिकित्सक नगर आईडीए गार्डन से ताश-पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सुनील पिता चन्दन मशाने, विराट पिता संजय शर्मा, राजेश पिता मुन्नालाल कौशल, सुरेन्द्र पिता विक्रमसिंह, राहुल पिता लक्ष्मीनारायण, जितेन्द्र पिता चन्द्रशेखर जोशी, मुुुकेश पिता विष्णु नामदेव, आशीष पिता तुलसीराम, गोलू पिता मुन्नालाल, मनोज पिता भारत सागोरे, अनिल पिता रघुनाथ सिंह, आशीष पिता राजेश कुशवाह, दीपक पिता निर्भयसिंह, गोपाल पिता श्रीराम पांचाल, गोलू पिता ओमप्रकाश तथा योगेश पिता छोटेलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद कियेगये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2015 को 23.00 बजे, तीन इमली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 139 देवगुराड़िया इन्दौर निवासी विजय पिता मदन गिरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 9 एमएम की जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 11 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गिरफ्‌तारी तथा 26 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को 06 गिरफ्‌तारी तथा 267 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत बाड़ी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यहीं के रहने वाले शिवलाल पिता सिद्धनाथ तथा रूखमा बाई पति सुभाष  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।