Saturday, November 7, 2015

धनतेरस एवं दीपावली त्योहार पर यातायात व्यवस्था

इंदौर दिनांक 07 नवम्बर 2015 :- धनतेरस एवं दीपावली का त्योहार दिनांक 09,10 एंव 11 नवम्बर वर्ष 2015 को मनाया जाना प्रस्तावित है जिससे राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग सराफा शीतलामाता बाजार, क्लाथ मार्केट एवं अन्य बाजार क्षेत्रों में खरीद फरोखत करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिये बड़े वाहन चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्सन इन दिनों में समयानुसार निम्न प्रकार रहेगा :-

मार्ग परिवर्तन/डायवर्सन व्यवस्था :-
1. सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महू फैक्टी बसों को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
2. पटेल प्रतिमा एवं रिवर साईड आनेवाली बसों को संजय सेतू मार्ग से मृगनयनी एम्पोरियम, नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर मार्ग परिवर्तन किया जावेगा।
3. मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
4. जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों कोपूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
5. चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में  जाने वाले वाहन  नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिद्गाा की ओर वाहन आ सकेंगे।
6. कलेक्ट्रेट  हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि़द्धी एवं  यद्गावन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
7. बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
8. नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद  होकर क्लाथमार्केट एवं इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंन्धित रहेगें।

आम जनता एवं वाहन चालको से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के समयानुसार वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करे।

डांट का बदला लेने के लिये, बदनाम करने के उद्‌देश्य से मोबाईल पर अश्लील बातें करने वाला आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्‌त में


इन्दौर 7 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को बदनाम करने के उद्‌देश्य से उसके बारे में उसके पति को मोबाईल पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह को समक्ष में उपस्थित होकर आवेदन दिया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पिता के मोबाईल पर उसकी मां के चरित्र को लेकर, अश्लील बातें कहीं, जिससे उनके परिवार में कलह उत्पन्न होकर, आवेदिका की मां ने आत्महत्या करने का विचार बना लिया था। उक्त शिकायत पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा वी केयर फोर यू को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
      उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय उर्फ छोटू पिता भगतजी (26) निवासी राज नगर, चंदन नगर इंदौर को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपने भाई की चंदन नगर में स्थित मोबाईल दुकानहै, उसमें काम करता है तथा आवेदिका के पिता की दुकान पर भी पिछले 18 साल से काम कर रहा था। कुछ महिने पहले आवेदिका की मां ने, आरोपी विजय को किसी बात पर से डांटा था, उसी का बदला लेने के लिये आरोपी ने अपने दोस्त की सिम का उपयोग करते हुए, आवेदिका के पिता को फोन कर, आवेदिका के मां के चरित्र के बारें में अश्लील बातें कही थी, जिस पर आवेदिका के पिता द्वारा उसकी मां के चरित्र पर शंका करने से पूरा परिवार परेशान हो गया था। जांच पर से आरोपी विजय के विरूद्ध धारा 509 भादवि की कायमी कर, प्रकरण पुलिस थाना छत्रीपुरा को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं।

      उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 07 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्‌तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्‌तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर 2015-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजराती स्वीट्‌स के पास टावर चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 71/1 सिंधी कॉलोनी इंदौर निवासी अशोक पिता अर्जनदास गलानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर2015-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेलीखेडा पण्डित मोहल्ला आरापिया के घर के सामने महू से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिली, तेलीखेडा पण्डित मोहल्ला महू निवासी शहजादी पिता मुस्ताक मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2015 को 17.30 बजे, कनाड आरोपी की गुमटी से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, ग्राम कनाड निवासी दीपक पिता देवीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 6, 2015

सेना के अफसरों द्वारा उपयोग मे लाये गये वाहन, पुलिस थाना विजय नगर द्वारा जप्त

इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015- पुलिस थाना विजयनगर पर तोडफोड व पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में पुलिस थाना विजयनगर पर अप. क्र. 973/15 धारा 147, 148, 149,  395, 397, 332 427, 307, 201 भादवि प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें सेना के अफसरों द्वारा प्रयोग में लाये गये दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो को जप्त किया गया है। 
इनमे चार पहिया वाहन क्र. एमपी-09/एचसी/1152 इल्यास पिता इकबाल निवासी छोटा तेली मोहल्ला महू तथा चार पहिया वाहन क्र. एमपी-09/एचए/7877, मलिक पिता मोह. यासीन निवासी महू, दो पहिया वाहन यामाहा क्र. एमपी-09-एनजे/5008 आजाद पिता सत्तार खान निवासी महू, बजाज पल्सर क्र. एमपी-09/एलडी/3942 मोह. युनूस पिता यूसुफ खान निवासी श्रमिक कॉलोनी महू से जप्त की गयी।

“थाना हीरानगर में बालक बालिकाओं के गुमने, विषय पर पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम सम्पन्न”




इंदौर दिनांक 06 नवम्बर 2015 :- इंदौर शहर में महिलाओं एवं बालक बालिकाओं के गुमने तथा उसके उपरान्त घटने वाले अपराधों के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री सन्तोष कुमार सिंह ने चिन्ता व्यक्त करते हुए इस प्रकार के अपराधो की रोकथाम हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रमों की मुहिम चलाने के लिये निर्देशित किया था। इसी निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 06/11/2015 को नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया द्धारा सुखलिया के बंधन गार्डन में एक एन्टीह्यूमन ट्रेफिकिंग अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजीत किया गया। इस कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिती के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रो के अभिभावकों करीब 200 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

       अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अभिभावको को 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के घर छोडकर भाग जाने, भगाये जाने और गायब हो जाने के पूर्व ही बालक बालिकाओं के परामर्श एवं जागरुक बनाने के बारे में समझाया। नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन ने 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के व्यवहार में अचानक आये परिवर्तनों के महत्व को पहचानने, संगतियों तथा रुची अरुची को समझनें के तरीके बताये। टी.वी., मोबाईल, सोशल मीडिया पर अधिक समय रहने वाले तथा असामान्य व्यवहार व मेलजोल करने वाले बालक बालिकाओं से मित्रवत व्यवहार कर उन्हे सभी प्रकार के शारीरिक मानसिक शोषण तथा सावधानी व उपायों के बारे में बताया जाना चाहियें, इसके बारे में बताया गया। यह भी बताया कि ऐसे बालक बालिकाओं के विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता होती है और ऐसे परामर्श की व्यवस्था थानों में तथा महिला बाल विकास विभाग द्धारा की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन द्धारा कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक अभिभावक को कम से कम अन्य 05 अभिभावकों को जागरुक करने का जिम्मा सोपा गया। थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया द्धारा कम उम्र के बालक बालिकाओं को घरों में व घरों के बाहर, स्कूल के भीतर व बाहर, स्कूल जाने व आने के समय तथा रास्ते में मिलने वाले अजनबी व्यक्तियों के अभद्र वार्तालाप तथा अपरिचितों द्धारा गैर जरुरी नजदीकी बढाने के बारे में सचेत किये जाने कि आवश्यकता के बारे में अभिभावकों को जागरुक किया गया। थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया द्धारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप व फैसबुक में फर्जी प्रोफाईल से पहले दोस्ती कर भरोसा जीतने वालों और बाद में शारीरीक मानसिक व आर्थिक शोषण करने पर उतारु हो जाने वाले आपराधिक मनोवृत्ति वाले व्यक्तियों से बालक बालिकाओं को बचाने एवं बचने के उपाय बताये गये। नगर सुरक्षा समिती इन्दौर के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा द्धारा अभिभावकों की सजगता तथा पुलिस से सहयोग करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व अभिभावकों ने प्रश्नोत्तर एवं विचारों का आदान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान तय किया गया कि दीपावली के बाद एक बार पुनः वृहद स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा । 


फर्जी हस्ताक्षर कर भूमि हथियाने वाले आरोपी 03-03 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित तथा 1000 हजार रूपये का जुर्माना

इन्दौर -दिनांक 06 नवम्बर 2015- माननीय बारहवे अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा प्रकरण क्र. 1187/09 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के संतोष पिता भागीरथ खाती (50) निवासी डकाच्या थाना क्षिप्रा जिला इंदौर तथा औंकारं सिंह  पिता बोंदर सिंह (67) निवासी ग्राम खाकरोद जिला इंदौर को धारा 420,467,468,471 के अपराध में दोषी पाते हुये दोनो आरोपियों को प्रत्येक धारा के तहत पृथक-पृथक तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000-1000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गये। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि फरियादी भागीरथ जिनकी ग्राम डकाच्या में संपत्ति स्थित है। उनके छोटे पुत्र संतोष ने भागीरथ व उसके मध्य पैतृक भूमि का बंटवारा भूमि के अन्य वैधानिक वारिसान को छोडकर ग्राम पंचायत डकाच्या तहसील सांवेर से फर्जी प्रस्ताव ठहराव आदेश दिनांक 16.05.04 के द्वारा करवा लिया। फरियादी कला पटेल भूतपूर्व सरपंच को जब इस तथ्य की जानकारी मिली तो उसने इसकी लिखित मे शिकायत पुलिस में की। जिससे पुलिस थाना क्षिप्रा में अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोकअभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 113 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 06 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                          04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


                                   08 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को 06.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी भंमोरी हनुमान मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, 134 बजरंग नगर इंदौर निवासी प्रवीण पिता राकेश जेन  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 06 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                    13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             09 गैर जमानती वारन्टी, 42 गिरफ्‌तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को 09 गैर जमानती वारन्टी, 42 गिरफ्‌तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर के पास रंगवासा से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, छत्रीपुरा दरगाह के पास इंदौर निवासी मोह.शाहरूख पिता याकूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2015 को 16.30 बजे, ग्राम छोटी कलमेर चंबल नदी के किनारे का ढाबा ग्राम कलमेर से अवैध शराब बेचत मिलें, ग्राम चान्देर निवासी कैलाश पिता अम्बाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 5, 2015

18 वर्षो से फरार बदमाश दाढ़ी से भी नही छुप पाया अपनी पहचान

इंदौर दिनांक 05 नवम्बर 2015 :- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिहं के तारतम्य में  अपराधिक तत्वों के विरूद्व विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  अति0पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल अपराध शाखा एवं उनकी टीम द्वारा  इन्दौर शहर के अनेको अपराधियों को शिकंजे में लिया जा चुका है। इसी कड़ी में विचाराधीन बंदियों को जो पेशी व अस्पताल से फरार हुये है उनको पकड़ने हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपी किशोर उर्फ कमल पिता रामसिहं धोबी उम्र 52 साल नि0 460 पंचमूर्ती नगर थाना चंदन नगर जिला इन्दौर जन्म से ही अपने पेैतृक मकान में निवास कर रहा था। आरोपी की ससुराल राउ जिला इन्दौर में है। आरोपी इन्दौर में पंचमूर्ती नगर में ईटं के भट्‌टे पर कार्य करता था।

     फरार आरोपी किशोर घोबी सन्‌ 1997 में थाना जूनी इन्दौर के अपराध क्र0 151/1997 धारा 25 आर्म्स एक्ट में सेन्ट्रल जेल इन्दौर में बंद था। आरोपी बीमार होने के कारण उसको एमवाय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया था। आरोपी जेल से 3 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुआ था। जवानों द्वारा आरोपी किशोर को एक्स-रे कराने ले जा रहे थे तभी आरोपी ने कहा बाथरूम जाना है। जवान आरोपी को पेशाब कराने लगे। तभी आरोपी जवानों को चकमा देकर एमवाय अस्पताल के बाथरूम से भागकर तलघर मे जाकर छुप गया। बाद शाम तक वहा छुपा रहा उसके बाद एमवाय अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से भागकर गोकुलदास अस्पताल की और भाग गया और वहां से तुरन्त ही ऑटो रिकशा किया और वहां से छावनी में जगन्नाथ धर्मशाला के पीछे बने नाले में कूंद गया। बहां पर धोबी घाट पर पहुॅंचा जहां पर धोबियो द्वारा कपड़े धोकर सुखाये जा रहे थे। वहां से एक जोड़ कपडे़ चुराकर पहने व अस्पताल वाले कपड़े उताकर उसी नाले में फेंक दिये। काफी टाईम बाद मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी किशोर अपना भेष वदलकर म0प्र0 व गुजरात में घूमता रहा। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच टीम सक्रीय हुई और आरोपी की तलाश खरगोैन, व्यावरा एव सूरत में की तो पता चला कि आरोपी किशोर लड़की की सादी व्यावरा में कृष्णपुरा में हुई बहा पहुॅचे तो पता चला कि किशोर सूरत के मिलन नगर मेंकही रह रहा है। उक्त लोकेशन के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम सूरत पहुॅंची और पता किया तो आरोपी अपना भेष बदल कर रह रहा है। सूरत में काफी मसक्कत ब पुराना फोटो से मिलान किया तो एक व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि मजदूरी कर रहा है। पूछताछ मे पता चला कि यह कमल दाढ़ी है गौर से देखा तो आरोपी किशोर की दाढ़ी काफी थी पहचान मे नही आ रहा था। टीम द्वारा गौर से देखा व पूछताछ की तो उसने कहा मैं किशोर हॅूं और अपना नाम कमल पिता पंचमसिहं धोबी के नाम से यहां रह रहा हॅू। आरोपी अपना नाम पता व भेष बदल कर रह रहा था व मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
   आरोपी किशोर उर्फ कमल पिता रामसिहं उर्फ पंचमलाल धोबी के इन्दौर जिले के छत्रीपुरा, मल्हागंज, चंदन नगर, एमजी रोड, सेन्ट्रल कोतवाली, एरोड्रम, संयोगितागंज, जूनी इन्दौर आदि थानों में लूट, धारदार हथियारों से मारपीट, अवैध शस्त्र, चोरी, अवैध मादक पदार्थ, आदि के लगभग 30 से अधिक अपराध पंजीवद्व है और शहर के विभिन्न थानो में उक्त आरोपी के विरूद्व लगभग दर्जनो स्थाई व गिर0 वारंट है। 
   आज दिनांक को क्राईम ब्रांच को जरिये मुखबिर सूचना मिली की आरोपी सूरत गुजरात में रह रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु क्राईम ब्रांच की टीम लगाया गया। काफी लम्बे समय से फरार होने के बाद आरोपी को यह एहसास भी नहीं था कि मै अपना नाम पता व भेष बदलकर रहूगा तो कभी नहीं पकड़ा जाउंगा परन्तु क्राईम ब्रांच इन्दौर की पैनी निगाहो से आरोपी दाढ़ी से भी बच नहीं सका व घेराबंदी कर दबोचा गया।

पुलिस-जनता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन





इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-आज दिनांक 05.11.15 को पुलिस थाना सिमरोल में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस-जनता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुखयालय विजय सिंह पंवार थाना प्रभारी सिमरोल एस.डी. मुले, क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक तथा अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा शहर में अपराध पर नियंत्रण, बेहतर यातायात व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली के बेहतर संचालन हेतु, वर्तमान की पुलिसिंग में आम नागरिको की महत्वपूर्ण भूमिका के बारें में बताते हुए, नागरिको द्वारा जागरूक बनकर, पुलिस का सहयोग करने का आव्हान किया गया। अधिकारियों द्वारा वहां पर उपस्थित जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक तथा जन समुदाय की समस्याओं को सुना व उनके शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।
गांव के विद्यार्थी भी संवाद के माध्यम से जागरूक हो सकें इसलिए गांव के सरपंच एवं शिक्षकों द्वारा संवाद कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित करने आग्रह भी किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिको द्वारा इन्दौर पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो की प्रशंसा भी की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 05 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                          01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                     04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                       सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जीमंडी रोड़ नं. 12 नंदा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 2/14 नंदा नगर निवासी पंकज पिता कैलाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 05 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीसंतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 66 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                            02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्‌तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्‌तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                    जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीठ रोड मुल्ला की टाल के सामने महूं से ताश-पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, प्रकाश पिता राधेश्याम कौशल, राजकुमार यादव, मुबारिक पिता याकूब तथा शिकारी पिता छोटेलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 21.़35 बजे, पटेल नगर धर्मशाला के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 203 शिवधाम एस. टावर लिम्बोदी इंदौर निवासी दिलीप पिता लक्ष्मणदास कटारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2015-पुलिसथाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2015 को 17.़10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के मकान हरसोला रोड़ दतौदा से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, यहीं रहने वाले कमल पिता रामसिंह पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 हजार 800 रूपयें कीमत की 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 4, 2015

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु इंदौर पुलिस द्वारा 15 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा


इन्दौर 04 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस थाना तुकोगंज के अप.क्रं. 675/15 धारा 307,294,34 भादवि के अपराध में फरार आरोपी विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी निवासी गोमा की फेल, इन्दौर की गिरफ्‌तारी हेतु 15 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है।
                दिनांक 14.10.15 को आरोपी विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी द्वारा फरियादी मजरूह निर्मल उर्फ पिन्टू निवासी गोमा की फेल को पूर्व रंजिश के कारण, अपने भाई राकेश तथा गोलू व कमल के साथ मिलकर, जान से मारने की नियत से देशी कट्‌टे से फायर किया था। आरोपी विक्का उर्फ विक्रम घटना दिनांक से ही फरार है, जिसकी गिरफ्‌तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर द्वारा पत्र दिनांक 21.10.15 के माध्यम से 10 हजार रूपयें ईनाम की उद्‌घोषणा की गई थी, परंतु उक्त आरोपी की गिरफ्‌तारी संभव नहीं हो सकी है।
                अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा  पुलिस अधीक्षक पूर्व द्वारा उद्‌घोषित ईनाम कोनिरस्त करते हुए, आरोपी विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी की गिरफ्‌तारी हेतु 15 हजार रू. के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है।

                आरोपी की गिरफ्‌तारी की सूचना देने वाला सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होने पर, पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर का मान्य होगा।


एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को सात वर्ष का कठोर कारावास एवं दस हजार रूपयें का अर्थदण्ड


इन्दौर -दिनांक 04 नवम्बर 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 04/2011 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी कैलाश पिता जयसिंह बारेला (32) निवासी ग्राम बुलवानिया जिला खरगोन को धारा 8/20 (बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को सात वर्ष के कठोर कारावास एवं 10000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर दो माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.01.2011 को तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना संयोगितागंज श्री एस.बी. शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो पैर से लगड़ाकर चल रहा है, बस से एक टाट के कट्‌टे में अवैध गांजा लेकर, किसी को देने के लिये खड़ा है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति वहां खड़ा था, उसके हाथ में एक टाट का कट्‌टा था, जिसे पुलिस द्वारा पकड़करपूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कैलाश बारेला बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से टाट के कट्‌टे में रखी चार प्लास्टिक की थैली में रखा 15 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा रखा होना पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपी को धारा 8/20 बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीयसुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश मनोज पिता भेरूलाल राठौर (45) निवसी 655 ई सेक्टर चंदन नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कुल 27 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी मनोज राठौर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी द्वारा आरोपी मनोज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में मनोज पिता भेरूलाल राठौर को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

      उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करने में थाना प्रभारी चंदन नगर के मार्गदर्शनमें उनि श्याम सुदंर राजपूत, आर. आरिफ खान, आर. पंकज सांवरिया, आर. अरविन्द सिंह, आर. विश्वस्वरूप सिंह तथा आर. संजय पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


हत्या के प्रकरण का फरार ईनामी बदमाश, पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा आज दिनांक 4.11.15 को पुलिस थाना पाटन जिला जबलपुर के हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना पाटन जिला जबलपुर के अपराध क्रमांक 362/15 धारा 302 भादवि में का आरोपी बलराम पिता सीताराम सेन (34) निवासी हरदुआ थाना पाटन, जिला जबलपुर, घटना कारित कर फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। आज दिनांक 4.11.15 को पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा थाना क्षेत्र तीन इमली चौराहे से पुलिस थाना पाटन जिला जबलपुर की सूचना पर से, हिकमतअमली द्वारा आरोपी को पकड़कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना पाटन के सुपुर्द किया गया है।

                उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में प्रआर. 392 सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. 465 सतीश अंजाना तथा आर. 1360 किशोर सोनगरा की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा परिवीक्षाधीन उप निरीक्षको की बैठक ली गई


इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 04.11.15 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में इन्दौर जिले के 42 परिवीक्षाधीन उप निरीक्षकों की बैठक ली गई। जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक परिवीक्षधीन उप निरीक्षक से पृथक-पृथक उनके कार्य की समीक्षा की गई एवं सुव्यवस्थित शासकीय कार्य करने में आने वाली अड़चनों/समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई।

            प्रत्येक परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक को उनके विभाग के प्रति दायित्व, उनकी बेसिक ड्‌यूटीज, स्वप्रेरणा से कार्य करने के विषय में, व्यवसायिक जिम्मेदारियों के निर्वहन, पारिवारिक दायित्व, फिजिकल फिटनेस आदि के विषय में विस्तार से समझाईश दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों को बताया गया कि, आप लोगो को अच्छी भावनाओं के साथ, मन को मजबूत कर, कार्य करने की आदत डालना चाहियें, जो आपके भविष्य में सुखद अनुभव का अहसास कराएगी। प्रत्येक परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक को उचित उदाहरणों के साथ समझाईश देकर यह बताया गया कि, आप लोगों को विपरित परिस्थितियों में भी किस प्रकार से कार्य करना चाहिये।