Wednesday, October 21, 2015
दशहरा पर्व - रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 129 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
Tuesday, October 20, 2015
हत्या का फरार आरोपी पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार
पुलिस थाना जूनी इन्दौर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध
जहरीली शराब बनाने वाल दो आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा गिरफ्तार
शहीद स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में, ''आंतरिक सुरक्षा में समाज कादायित्व'' विषय पर परिचर्चा का आयोजन
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 122 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
Monday, October 19, 2015
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा चोरी के वाहनों सहित, वाहन चोर गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अक्टूबर 2015- इंदौर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध सतत कार्यवाही एवं वाहन चोरी की बढती घटनाओं पर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग व संदिग्धों की धरपकड कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, प्रेम टे्रड सेन्टर इंदौर के सामने से आरोपी रवि पिता सुदामाराव जाधव निवासी शास्त्री मार्केट के सामने प्रेम ट्रेड सेन्टर इंदौर को चोरी की मोटर साइकल के साथ पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मोटरसाइकल चोरी करना बताया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से अप.क्र. 226/15 धारा 379 भादवि में चोरी गयी होण्डा ऐक्टिवा क्र. एमपी-09/एसके/8656 तथा अप.क्र. 308/15 धारा 379 भादवि में चोरी गयी टी.व्ही.एस. स्टारसिटी मोटर साइकिल क्र. एमपी-09/एलएल/0472 को भी चोरी करना बताया उक्त दोनो वाहनों को जप्त किया गया है।
आरोपी को पकडने में पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली के सउनि महेश सिंह चौहान व प्रआर संजय यादव, आर.शेरसिंह तथा आर. विक्रम सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
महिला चैन स्नेचर गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अक्टूबर 2015- इंदौर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा एक महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया है।
कल दिनांक 18 अक्टूबर 2015 को 17.00 बजे फरियादिया कौशल्या पति सुरेन्द्र निवासी करोलबाग, इंदौर अपने पति के साथ नरवल बाजार, बाणगंगा इंदौर में सब्जी खरीद रही थी कि अचानक एक महिला ने फरियादिया के पीछे से फरयादिया के गले की चेन खीची तथा पुलिस को देखकर चेन भेंककर भाग गयी थी। जिस पर पुुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा आरोपिया को बडी मसक्कत से ढूंढ कर पकडा गया। आरोपिया से पूछताछ करने पर आरोपिया ने अपना नाम आरती बताया तथा उसके द्वारा सब्जी खरीदते समय एक महिला की छीन खीचना बताया। जिससे पुलिस थाना बाणगंगा पर आरोपिया के विरूद्ध अप. क्र. 1063 धारा 393 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपिया से अन्य प्रकरण के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
दिनांक 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर 15वीं वाहिनी, शहीद स्मारक ग्राउन्ड इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि दी जावेगी
इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2015- कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2015 को प्रातः 09.00 बजे 15वीं वाहिनी, परेड ग्राउन्ड इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि मुखय अतिथि श्री मिलिंद कानस्कर, भापुसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आरएपीटीसी इंदौर के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल जिला इंदौर, माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों एवं जन सामान्य के द्वारा श्रृद्वा सुमन अर्पित किये जायेंगे।
कर्तव्य पर शहीद होने वाले कर्मचारी/अधिकारी जिसमे देश के समस्त राज्य/संघशासित पुलिस बल एवं पेरामिलिट्री फोर्स के शहीदों की सूची का वाचन, सेनानी प्रथम बटालियन विसबल इंदौर द्वारा किया जावेगा। जिला बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विसबल, 15 वीं वाहिनी, विसबल एवं नगर सेना के दलों द्वारा शहीदों को सलामी दी जावेगी।









