Tuesday, October 13, 2015

कंटेनर से लाखों के मोबाईल फोन चुराने वाले, पांच आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित, 26 लाख रूपयें कीमत के 282 नग मोबाईल फोन बरामद


इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना सांवेर क्षेंत्रान्तर्गत दिनांक 23.11.2014 को फरियादी वेदपालसिंह द्वारा रिपोर्ट की कि, वह ओम लॉजिस्टिक कंपनी दिल्ली के ट्रक कंटेनर क्रं एचआर/55/क्यू/8895 का ड्रायवर है, और वह दिनांक 19.11.14 को उक्त कंटेनर में सेमसंग कंपनी के मोबाईल फोन आदि लेकर, गुड़गांव से उज्जैन होकर क्षिप्रा जा रहा था कि, रास्ते में सांवेर थाना क्षेत्रान्तर्गत किन्ही अज्ञात बदमाशों ने, कंटेनर का ताला तोड़कर, उसमें रखे सेमसंग मोबाईल फोन के 6 बक्से एवं केबल के ड्रम कीमती 37 लाख रूपयें चुराकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सांवेर द्वारा अप.क्रं. 560/14 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान 80 नग मोबाईल फोन एवं केबल ड्रम कीमती 7 लाख रूपयें का माल, घटना स्थल के पास लावारिस अवस्था में मिलने पर जप्त कर लिया था। पुलिस द्वारा शेष मोबाईलों के संबंध में विवेचना की जा रही थी।
            प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्‌तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सांवेर श्री आर.के. सिंह व थाना प्रभारी सांवेर श्री रामगोपाल दिक्षित के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा बारिकी से एवं तकनीकी रूप से विवेचना करते हुए तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी गये मोबाईल का उपयोग करने वाले सुनिल पिता देवचंद निवासी ग्राम मुण्डला थाना धरमपुरी जिला धार तथा मुन्नालाल पिता कुतरिया भील निवासी उमरिया जिला धार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों से चोरी के सेमसंग के दो मोबाईल फोन जप्त किये गये एवं उनके संबंध में पूछताछ की गई तो, इन्होने बताया कि उक्त मोबाईल उन्होने गणेश पिता भेरूसिंह भील निवासी निमरानी जिला धार से खरीदे थे। इस आधार पर आरोपी गणेश को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी के 80 मोबाईल फोन जप्त किये गये तथागणेश ने बताया कि उक्त मोबाईल फोन उसने अमर सिंह पिता घेघरिया भील निवासी पलासमाल जिला धार से लेकर कमीशन पर बेचता था।
            उक्त जानकारी के अधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमर सिंह एवं उसके साथी ऱामेश्वर पिता बाबू भील निवासी पलासमाल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो, उन्होने बताया कि इन्होने घटना दिनांक को कंटेनर के पीछे ट्रक नं. एमपी/09/जीएफ/1494 से पीछा करते सांवेर क्षैत्र में कंटेनर का ताला तोडकर, उसमे रखे मोबाईल फोन के बक्से चोरी कर ट्रक में रख कर ले गये थे। पुलिस द्वारा आरोपी अमरसिंह से 160 मोबाईल एवं रामेश्वर से 40 मोबाईल फोन जप्त किये गये। घटना में उपयोग किये गये ट्रक को भी जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त पांचो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर, इनके कब्जे से कुल 282 नग सेमसंग मोबाईल फोन, कीमती करीब 26 लाख रूपये के जप्त किये गये हैं। पुलिस द्वारा आरोपीयों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, और भी पूछताछ कर शेष मोबाईल फोनों की तलाश की जा रही है।

            उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभरी सांवेर श्री रामगोपाल दीक्षित के नेतृत्व में सउनि बाबूलाल शर्मा,सउनि विजय अवस्थी, प्रआर. इन्द्रमणी, आर. मोहसीन, आर. ज्ञानेन्द्र, आर. राहुलसिंह, आर. सुमित जोशी, आर. रामप्रसाद, आर. उमेश तथा सैनिक भगतसिंह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          06 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 06 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 10.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भमौरी देशी कलाली के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, गंजबसौदा जिला विदिशा हाल बेकरी गली पाटनीपुरा इंदौर निवासी खिलान सिंह पिता हल्कूराम पंथी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 158 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
    
                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर हीरानगर कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, पुरानी पुलिस चौकी वाली गली 726 भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजा उर्फ मिथुन पिता राजेन्द्र कुमायुं को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 13 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


                                02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 16 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 58 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   जुऑ खेलते मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आशियाना पैलेस गली नं. 1 आम रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, शाहरूख पिता सलीम शेख, अमजद पिता शकुर शाह, नौशाद पिता अकिल तथा शेख सईद पिता शेख हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

                                                   
    

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2015 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, छोटा बांगड़दा रोड़ सब्जी मंडी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सांवरिया नगर छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी रवि पिता संजय लोट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अन्तराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच के दौरान आमजन की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015-दिनांक 14 अक्टूबर 2015 को आयोजित होने वाले भारत एवं दक्षित अफ्रीका अन्तराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच के दौरान आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये निम्नानुसार व्यवस्था की गई है :-

1. कर्नल सी.के. नायडू पैवेलियन के टिकटधारी अपने वाहन पंचम की फेल में पार्क्र कर पैदल जंजीरावाला चौक से विवेकानंद स्कूल ग्राउण्ड में स्थित संध्या अग्रवाल गेट से प्रवेश करें । विवेकानंद स्कूल ग्राउण्ड पार्किग में सिर्फ प्राधिकृत पासधारी दर्शक ही अपने वाहन पार्क कर सकेगे । बिना पासधारी वाहनों को इस स्थल पर पार्किग सुविधा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी ।
2. कैप्टन मुश्ताक अली पैवेलियन पी-6, पी-7, पी-8 तथा पी-9 के टिकटधारी व्यक्ति अपने वाहन बाल विनय मंदिर स्कूल प्रागंण एवं जी.एस.आई.टी.एस. कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क कर पैदल लेन्टर्न चौराहा, रेसकोर्स रोड, अभय खेल प्रशाल एवं आई.डी.ए. के सामने से होते हुये उषाराजे होल्कर गेट से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेगे ।
3. वेस्ट गैलरी, सचिन तेन्दुलकर स्टैण्ड, अनिल कुम्बले, कपिल देव स्टैण्ड, सुनील गावस्कर स्टैण्ड, अजीत वाडेकर स्टैण्ड तथा विजय हजारे स्टैण्ड के टिकटधारी अपने वाहन बाल विनय मंदिर स्कूलप्रागंण एवं जी.एस.आई.टी.एस. कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क कर पैदल लेन्टर्न चौराहा, रेसकोर्स रोड, अभय खेल प्रशाल एवं आई.डी.ए. के सामने से होते हुये उषाराजे सतीश मल्होत्रा बडे गेट एवं छोटे गेट से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेगे ।
4. प्रेस प्रतिनिधि बास्केटबॉल पार्किग परिसर के लिये अधिकृत पासधारी प्रेस प्रतिनिधि जंजीरवाला चौक से प्रवेश कर अपने वाहन बास्केटबॉल कॉम्लेक्स गेट-ए से प्रवेश कर बास्केटबॉल परिसर में अपने वाहन पार्क कर स्टेडियम में प्रवेश कर सकेगे ।
5. दर्शक दीर्धा गैल पैवेलियन, नार्थ के टिकटधारी अपने वाहन बाल विनय मंदिर स्कूल प्रागंण एवं जी.एस.आई.टी.एस. कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क कर पैदल लेन्टर्न चौराहा, रेसकोर्स रोड, बास्केटबाल काम्प्लेक्स गेट बी से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेगे ।
6. ईस्ट गैलरी, जे.के. भव्य स्टैण्ड, एमएम. जगदाले स्टैण्ड, खण्डु रॉगनेकर स्टैण्ड, एच.आई. गायकवाड स्टैण्ड, सीटी सरवटे स्टैण्ड तथा सीएस. नायडू स्टैण्ड के टिकटधारी व्यक्ति अपने वाहन पंचम की फेल ग्राउण्ड में पार्क कर पैदल जंजीरा चौक, रेसकोर्स रोड नरेन्द्र हिरवानी गेट से स्टेडियम के अन्दर प्रवेश करेगे ।

लेटर्न चौराहे और जंजीरावाला चौराहे के मध्यकेवल टिकटधारी पैदल, अभय प्रशाल एवं बॉस्केटपास के पासधारी वाहनों का प्रवेश रहेगा शेष सभी वाहन उक्त क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। आमजनता से आग्रह है कि उक्त क्षेत्र में मैच के दौरान जाने से बचें एवं आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।  हुकुमचन्द्र घण्टा चौराहे से एवं 56 दुकान से जंजीरा वाला चौराहे तक आने-जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

Monday, October 12, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 12 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

     03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को 06 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 12 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

   17 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतनव 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को 16 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 58 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बक्षीबाग मल्हार आश्रम पानी की टंकी के पास, इंदौर अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले विशाल पिता कृष्णराव दातिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 15 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरणण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
   
      अवैध हथियार सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को 22.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेद्गा चिप्स के सामने जनता कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, शंकरगिरी महाराज का बगीचा कण्डीलपुरा इंदौर निवासी कालू उर्फ सतीश उर्फ नेपाली उर्फ कृष्णा पिता कैलाद्गा लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय एक जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
     पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को 23.50 बजे, कुडाना फांटा सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बडोदियाखान सांवेर निवासी गोलू उर्फ रोहित पिता धनंिसह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय दो कारतूस के जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

युवती को फेसबुक पर परेशान करने वाला मनचला वी केयर फॉर यू की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 12 अक्टूबर 2015- पुलिस थाना ऐरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने लिखित में शिकायत की थी कि उसने किसी व्यक्ति ने लडकी बनकर फेसबुक पर फ्रेण्डशिप कर ली थी तथा उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया था। जिस पर अनावेदक ने आवेदिका से न्यूड फोटो/पिक्चर की मांग की थी, ऐंसा नही करने अनावेदक द्वारा फेसबुक पर आवेदिका का मोबाईल नंबर डाल देने पर आवेदिका को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे थे। अनावेदक द्वारा पुनः आवेदिका को वाट्‌स-अप नं. पर चेट कर बोला कि यदि वह उसकी डिमाण्ड पूरी कर देती है तो वह उसका नंबर फेसबुक से हटा देगा।
आवेदिका की  शिकायत पर अनावेदक रोहित उर्फ़ रोहतास पिता बसंतलाल सेवदा (26) निवासी ग्राम व्यामपुरा पोस्ट नुआ जिला झुनझुनु राजस्थान हाल संगमनेर अहमदनगर नासिक महाराष्ट्र को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2011 से 2015 तक दुबई में रहा तथा वहॉ रहते हुये उसके द्वारा फेसबुक खाता बनाया गया था। तब से आरोपी कई महिलाओं को फेसबुक पर परेशान कर चुका है। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया है कि वह हर बार फेक आईडी बनाकर महिलाओं को फांस लेता था एवं उन्हे ब्लेक मेल कर परेशान करता था। आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस थाना ऐरोड्रम के सुपुर्द किया गया।

Sunday, October 11, 2015

अवैध शराब सहित चार आरोपी पुलिस थाना चंदननगर द्वारा गिरफ्तार 16 हजार रूपये कीमत की सात पेटी कुल 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015- आज दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को पुलिस थाना चंदननगर को अधिक मात्रा में अवैध शराब रखे होने एवं बेचने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई | सूचना मिलते ही पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा चांदमारी कम्पाउंड स्थित शासकिय भूमि पर बने खुले टपरे के पास पहुचे, जहा पर चार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागे जिन्हे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया | जिनके नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम 1. सिध्दनाथ पिता अम्बानाथ (38) निवासी 482 नंदन नगर इंदौर 2. सलमान पिता सलीम (22) निवासी 54 टाट पट्टी बाखल थाना छत्री पुरा इंदौर 3. जयेश पिता स्व. सुनिल रेखी पंजाबी (24) निवासी अम्बीकापुरी पिपलिया पाला थाना भवरकुआ इंदौर 4. अनवर उर्फ गलकटा पिता अब्दुल गली (60) निवासी 63-जे चंदन नगर इंदौर बताये एवं इनके कब्जे से 16 हजार रूपये कीमत की सात पेटी कुल 350 क्वाटर अवैध देशी मसाला शराब की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
    उक्त आरोपियों को पकड़ने में पुलिस थाना चंदननगर के उनि. बी.एस. सिकरवार, आर. आरिफ खान, आर. विरेन्द्र चौधरी, आर. पंकज सावरिया , आर. रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है |


जिला बदर आरोपी, पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना  चन्दननगर द्वारा कल दिनांक 10.10.15 को मुखबिर द्वारा मिलीं सूचना के आधार पर, जिला बदर आरोपी सागर उर्फ अनिल पिता राजू मराठा को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ा गया।
     आरोपी सागर उर्फ अनिल पिता राजू मराठा (20) निवासी राम-बलराम नगर, इंदौर,  थाना  चन्दननगर की आदतन अपराधी होकर, आरोपी के विरूध्द विभिन्न प्रकार के अपराध पंजीबद्ध होकर, न्यायालयों में विचाराधीन है। आरोपी की अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, जिला दण्डाधिकारी इंदौर द्वारा इसे इंदौर शहर एवं निकटवती जिलों की सीमा से निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लघंन करने पर पुलिस थाना  चन्दननगर द्वारा इसे कल दिनांक 10.10.15 को राम-बलराम नगर, इंदौर से गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत, वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश पिन्टू उर्फ सजन सिंह  पिता बाबू सिंह  ठाकुर (27) निवासी 408 भागीरथुरा, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, जुआ, बलवा, गाली-गलौंच लड़ाई-झगड़े, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शराब बेचने, अवैध हथियार रखने, आदि के विभिन्न प्रकार के कुल 23 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी पिन्टू उर्फ सजन सिंह  के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी पिन्टू को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी पिन्टू उर्फ सजन सिंह को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

जिला बदर आरोपिया, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10.10.15 को मुखबिर द्वारा मिलीं सूचना के आधार पर, जिला बदर आरोपिया ऊषा उर्फ टून्ना को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पकड़ा गया।
     आरोपिया उषा उर्फ टून्ना पति सुनील पाशी निवासी 61 ऋषिनगर बाणगंगा इंदौर,  थाना बाणगंगा की आदतन अपराधी होकर, आरोपिया के विरूध्द विभिन्न प्रकार के 08 अपराध पंजीबद्ध होकर, न्यायालयों में विचाराधीन है। आरोपिया की अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा इसे इंदौर शहर एवं निकटवती जिलों की सीमा से  निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लघंन करने पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा इसे कल दिनांक 10.10.15 को 04.15 बजे 112 गंगाबाग कालोनी बाणगंगा इंदौर से गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत, वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सुद्रण सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015 :- इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में दिनांक 14 अक्टूबर 2015 को भारत VS दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय क्रिकेट मैच आयोजित होने जा रहा है। क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में विद्गोष सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार  सिंह केनिर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2015 को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम सभागर इंदौर में किया गया।
  मैच के दौरान स्टेडियम में सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय, सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में विद्गोष रूप से प्रशिक्षित बी.डी.डी.एस. के अधिकारियों द्वारा स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को एच.एच.एम.डी. एवं डी.एफ.एम.डी. का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बी.डी.डी.एस. के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से पृथक-पृथक, पॉवर प्वाइंट प्रिजेन्टेशन व डेमों के माध्यम से भी डी.एफ.एम.डी. व एच.एच.एम.डी. का प्रशिक्षण दिया गया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 11 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                        जुऑ खेलते मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के सामने कार पार्किंग नंदा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, दुर्गेश सिंह पिता सुगरसिंह कुशवाह, सुरेश पिता जगदम्बाप्रसाद मोर्य तथा विनय पिता राजेन्द्र खटके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को 19.05 बजे, डेंटल अस्पताल के के पास मैजिक गाड़ी स्टेण्ड से घोड़ी द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, इरफान पिता अजीज खान, मुन्ना उर्फ मनु पिता तेजराम निवासी गंगा नगरको पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 100 रूपये नगदी तथा जुऑ उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                  अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2015 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तिलक नगर दिगम्बर जैन मंदिर के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1. अभिनव शुक्ला पिता महेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी-37 वंदना नगर इंदौर, 2. विनोद पिता प्रकाशचंद नामदेव निवासी-107 प्रेम कालोनी मंदसौर तथा 3. शैलेन्द्र पिता ओमप्रकाश तेनगरिया निवासी-अफीम गोदाम रोड़ नई आबादी मंदसौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक कार व पांच लाख 50 हजार रू. नगदी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 10, 2015

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिर्‌फतार, दो देशी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद


इन्दौर दिनांक 10 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.10.15 को रात्रि गश्त के दौरान उनि एस एस राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर रामानंद नगर पुलिया के पास पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा दबिश दी गई, तो वहां से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागा जिसे टीम द्वारा पकडा गया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो बाये तरफ कमर में एक देशी पिस्टल मेगजीन लगी हुई मिलीं, जिसे चेक करते मेगजीन के अंदर दो जिंदा कारतूस लगे मिले। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अकील उर्फ अलीम पिता सलीम (45) निवासी 141 शालीमार पैलेस इंदौर का होना बताया, जिसे गिरफ्‌तार किया गया।
           इसी प्रकार पुलिस थाना चंदन नगर के सउनि आर एस मीणा को भी रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, सिरपुर खेडापति हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति पिस्टल लिये खडा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, तो वहां से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देशी पिस्टल मेगजीन लगी हुई मिली, जिसे चेक करते मेगजीन के अंदर दो जिंदा कारतूस लगे मिले। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मो.खलील पिता पीरबक्श सिध्दीकी (28) निवासी आजाद नगर इंदौर का होना बताया, जिसे गिरफ्तार किया गया।
            पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक देशी पिस्टल मय 2-2 जिंदा कारतूस के बरामद की गई है।   

            उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के निर्देशन में, उनि एस एस राजपूत, सउनि आर एस मीणा, प्रआर. पंकज कटारे, आर. विरेन्द्र चौधरी, आर. आरिफ खान तथा आर. पंकज सावरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।