Monday, October 5, 2015

एक जिलाबदर बदमाश एवं उसका शातिर बदमाश साथी भी, अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 18 हजार 500 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब बरामद



इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु, इन्दौर शहर से जिलाबदर किये गये बदमाशों की निगरानी तथा उनके वर्तमान पते ज्ञात कर, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने एवं उनके क्रियाकलापों की जानकारी थाना स्तर पर एकत्रित करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में थाना हीरा नगर की टीम को लगाया गया।
 पुलिस टीम उक्त निर्देशानुसार क्षेत्र में कार्य कर रही थी कि इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का जिलाबदर बदमाश निक्की उर्फ निलेश पिता विजय सोनी निवासी 165/4 मेघदूत नगर इन्दौर, अपने कुखयात साथी आशु उर्फ नारायण पिता धरमवीर सिंह ठाकुर (26) निवासी सत्यम विहार कालोनी इन्दौर के साथ शराब के कारोबारमें लिप्त होकर अपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेडिमेड कॉम्पलेक्स के पीछे मैदान में आशु एवं निक्की को, 18500 रुपये कीमत की 350 क्वाटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी आशु एवं निक्की अपराधिक प्रवृत्ति के होकर, काफी समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इन दोनों पर शहर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अवैध शराब, अवैध हथियार, मारपीट, चाकू बाजी, गोली बारी, आदि के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी इन्दौर शहर के कुखयात गैंग से संबंधित है, दोनों आरोपीयों द्धारा पूर्व में एकमत होकर सेन्ट्रल जेल पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें स्वयं की गैंग के द्धारा चलाई गई गोली से आरोपी निक्की घायल हो गया था तथा शेष आरोपी भागने में सफल हो गये थे। आरोपी निक्की की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उनके आदेश दिनांक 31.07.15 से आरोपी निक्की को इन्दौर एवं इसके सीमावर्ती जिलो से 6 माह के लिये निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लघंन करने पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट एवं 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्‌तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्धारा आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है ।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि वरसिंह खडिया, आर. राजेन्द्र रघुवंशी, आर. देवेन्द्र जादौन तथा आर. प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा उक्त उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

चाकूबाजी कर चंदन नगर में उत्पात मचाने वाले तीनों आरोपी, पुलिस की गिरफ्‌त में, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटो में ही सभी को गिरफ्तार किया



इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04.10.15 को सहयोग नगर में शाम करीब 5 बजे तीन व्यक्तियों द्वारा चाकूबाजी कर चार लोगों को घायल कर दिया गया। जिसमें 1.सलीम शाह पिता नादर शाह (20) निवासी आशियाना पैलेस इंदौर, 2. मो.मुबारिक पिता जुलमन (22) निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर, 3.जावेद पिता अशरफ (25) निवासी बडे कुएं के पास नंदन नगर इंदौर, 4.शाहरूख पिता सलीम (22) निवासी 171 सहयोग नगरइंदौर, उक्त चारों व्यक्ति घायल हुए थे, जिनका ईलाज जिला अस्पातल में कराया गया। घटना पर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा धारा 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की घेराबंदी कर, इन्हे गिरफ्‌तार करने व इनके विरूध्द सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील पाटीदार व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्‌तारी हेतु तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा सघंन सर्चिग अभियान चलाया जाकर मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर सिरपुर कब्रस्तान के पास मैदान में तीनों आरोपियों की घेराबंदी की गई जो पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे, पुलिस टीम ने तीनों को पीछा करते हुए पकड लिया गया। पूछताछ करने पर इन्होने अपना नाम 1. सलमान पिता गनी शाह (20) निवासी 819नंदन नगर इंदौर, 2. सलमान पिता सय्यद चांद (19) निवासी चंदूवाला रोड़ चंदन नगर इंदौर, 3. तालीव शाह पिता नूरशाह उर्फ मुनवर (19) निवासी नंदन नगर नालेपार इंदौर बताया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिये गये है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे बिना बिलम्व किये कुछ घंटों में ही आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि एस.एस.  राजपूत, उनि बी.एस. सिकरवार, उनि वाय.एस. रघुवंशी, आर. अरविन्द सिंह, आर. आरिफ खान, आर. विरेन्द्र चौधरी तथा आर. पंकज सावरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 143 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 05 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                        24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          24 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 24 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                        अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 22/7 परदेशीपुरा इंदौर निवासी राहुल उर्फ बारीक पिता शरद पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 05 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                 01 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    21 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 21 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 46 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                    अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04अक्टूबर 2015 को, 19.20 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपिया के घर के सामने गली में केशर बाई का बगीचा इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिली, पंजाब आईल मिल के पास की गली केशर बाई का बगीचा इंदौर निवासी पुष्पा बाई पति नवीन सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 12 हजार 240 रूपये कीमत की 306 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 11.30 बजे, ग्राम पोटलोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, यही के रहने वाले अशोक पिता कमलसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 14.40 बजे, आरोपी के मकान के पास ग्राम दतोदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, यही के रहने वाले नंदकिशोर पिता परसराम राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल चार लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 अक्टूबर 2015-पुलिसथाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2015 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 79 जगदीशपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी नवीन पिता धन्नालाल नीमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 4, 2015

इंदौर पुलिस ने बचाई एक और जान, बिल्डरों के बीच का लेन-देन का विवाद उच्च शिक्षा विभाग के बाबू के माध्यम से सुपारी किलिंग तक पहुंचा




 इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015- क्राईम ब्रांच इंदौर तथा पुलिस थाना लसूडिय को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर सुपारी किलर सहित सुपारी देने वाले एवं मध्यस्त को हत्या करने के पहले ही धर दबोचा गया।
            इंदौर शहर में पूर्व में हुई कांट्रेक्ट किलिंग की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह ने काफी गम्भीरता से लिया एवं जनमानस के दिलों दिमाग में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के लिये श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच को सुपारी लेकर हत्या करने एवं हथियारों की तस्करी करने वाले तथा पूर्व में अवैध हथियारों के साथ पकडे गये अपराधियों पर निगाह रखने के लिये सखत निर्देश दिये थे। जिस पर क्राईम ब्रांच इंदौर में विशेष दस्ता गठित कर इस प्रकार के अपराधियों की तलाश में लगाया गया। आज दिनांक 03.10.15 से 04.10.15 की दरमियानी रात मुखबिर से क्राईम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना लसूडिया को सूचना मिली कि एक सफेद कार में जिसका नंबर एमपी-09/सीएफ/1224 है, में चार लोगबैठे है जिनके पास घातक हथियार है एवं वे किसी बिल्डर को जान से मारने की योजना बना रहे है। यह गाडी निरंजनपुर के आस-पास देखी गयी है। सूचना क्राईम ब्रांच एवं लसूडिया पुलिस को मिलते ही एक संयुक्त दस्ता गठित कर स्कीम नंबर 136 के चौराहे पर नाकाबंदी की गयी इसी दौरान निरंजनपुर तरफ से आ रही कार को रोककर चेक किया तो उसमें चार लोग बैठे मिले जिन्होने पूछतांछ पर अपना नाम दीपक पिता सोमाजी, सुमित पिता रतन कल्याणे, आलोक पिता कन्हैयालाल तथा विष्णु पिता मोहन चौधरी बताया चारों की तलाशी लेने पर दीपक, आलोक एवं सुमित के पास से कुल 3 पिस्टले एवं 11 कारतूस, 03 मोबाईल फोन बरामद किये तथा विष्णु के कब्जे से कार क्रमांक एमपी/09/सीएफ/1224 व एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है। चारो से अलग-अलग पूछताछ करने पर चारों ने बताया कि विष्णु ने 10 लाख रूपये में आलोक को लल्ली यादव की हत्या करने के लिये सुपारी दी थी जिसमें से 03 लाख रूपये आलोक को पेमेंट किया गया तथा शेष रकम काम होने के बाद देने की बातचीत हुई थी एवं आलोक ने दीपक व सुमित को लल्ली यादव की हत्या करने के लिये तैयार किया था एवं हथियारों की व्यवस्था के बाद आलोक ने दीपक एवं सुमित कोलल्ली यादव को दिखाया पूरी रैकी करने के बाद आज दिनांक को लल्ली यादव की हत्या करने के लिये जा रहे थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हो गयी और पुलिस के हाथों धरदबोचे गये। आरोपियों के कब्जे से सुपारी के लिये दी गयी रकम 03 लाख रूपये में से 69000 रूपये बरामद किये गये है एवं पूछताछ पर अपराधियों ने बताया कि शेष रकम उन्होने हथियारों की व्यवस्था, रैकी करने एवं अन्य व्यवस्थाओं में खर्च कर दिये है। कांटेक्ट किलिंग के लिये किराये से लिये गये शूटर दीपक जो की इमली बाजार का रहने वाला है, के विरूद्ध इंदौर के विभिन्न थानों में मारपीट की धाराओं के 04 प्रकरण पंजीबद्ध है। इसी प्रकार शूटर सुमित जो कि बांगडदा का रहने वाला है इसके विरूद्ध आधा दर्जन से ज्यादा मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है। कांटेक्ट किलिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आलोक चौहान परदेशीपुरा क्षेत्र के रहने वाला है और भोपाल बल्लभ भवन उच्च द्गिाक्षा विभाग में यू.डी.सी. के पद पर कार्यरत्‌ है। आरोपियों से हथियारों के स्त्रोत के बारे में सघन पूछताछ जारी है। इसके साथ ही इनके द्वारा और कहॉ-कहॉ सुपारी लेकर हत्याऐं की गयी है इस संबंध में भी इनकी संलिप्तताकी सघन जांच की जा रही है। इंदौर शहर में ऐसें और कितने गैंग है जो सुपारी लेकर हत्याऐं करते है, इसके संबंध में भी जांच की जा रही है।

पुलिस थाना परदेशीपुरा का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश आशीष पिता दिलीप पाल निवासी फिरोज गांधी नगर इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास तथा  गंभीर प्रकार के अन्य अपराध सहित कुल 20 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी आशीष पिता दिलीप पाल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी आशीष पिता दिलीप पाल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आशीष पिता दिलीप पाल को पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेलभोपाल भेजा जा रहा है।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही
133 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 04 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                     02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  08 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को 08 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                  अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिपल्याहाना चौराहा भूरीबाई के झोपड़े के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, जय नारायण पिता केदारनाथ पांडे निवासी जिला फैजाबाद उ.प्र. हाल भूरीबाई का झोपड़ा पिपल्याहाना चौराहा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को 23.30 बजे,  भानगढ़ चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, जीतू कलाल पिता सुरेश राय निवासी ग्राम भांगिया इंदौर तथा घनश्याम पिता जयराम कुशवाहा निवासी ग्राम भांगिया को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 11 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 04 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 79 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                      28 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    17 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को 17 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 75 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                              सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 91 अम्बिकापुरी पानी की टंकी के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मलें, यहीं पर रहने वाले लखन पिता राजाराम दया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत कंडिलपुरा चौराहा एवं जनता कालोनी चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, 123 बिजासन कालोनी ईंट भट्‌टा एरोड्रम रोड़ निवासी भरत पिता मनोहर आर्य तथा 96 नयापरुा ईंट भट्‌टा के पास निवासी राजू पिता अशोक त्रिपाठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 85 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2015 को 13.05 बजे, बक्षीबाग उर्दू स्कलू इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नार्थ तोड़ा आईडीए बिल्डिंग निवासी अजय पिता श्यामलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 800 कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 3, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 03 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       06 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                  अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, 380 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी शानु उर्फ सोनू पिता मुन्नालाल तथा 42/5 सर्वहारानगर इंदौर निवासी शैलू उर्फ शैलेन्द्र पिता शंकरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 90 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को15.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंगाली चौराहा जैन मंदिर के पास सर्विस रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 276/2 पिपल्याहाना माखन पिता बाबूलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 03 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करतेहुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               05 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को 05 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 61 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                 जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर द्वारकापुरी मैन रोड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, संदीप पिता गजानंद, महेश पिता राजराम, राजेश पिता रामलाल, मनोज पिता मुन्नालाल तथा राजा पिता बिल्लू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को 08.00 बजे, जिंसी हाट मैदानवैष्णों देवी मंदिर के पास बंद पडे स्कूल के पास इंदौर सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मले, जितेन्द्र पिता शिवनारायण राठौर, हरि सिंह पिता रणजीत सिंह, मांगीलाल पिता दीवाल सूर्यवंशी तथा श्याम पिता भागीरथ कलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1850 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को, 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मिल्लतनगर वाइनशाप के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, 52 हरिजन कॉलोनी देवश्री टॉकीज के पीछे  इंदौर निवासी शक्ति पिता श्यामलाल तथा सदर निवासी संतोष पिता शिवलाल हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1320 कीमत की 12 बीयर जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2015 को, 19.15 बजे, बक्षीबाग दरगाह के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, यही की रहने वाली अलका पिता दुलीचंद को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1000 कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 2, 2015

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा दो शातिर नकबजन गिरफ्‌तार, 2 एलईडी टीवी, 2 होम थियेटर व दो गैस टंकियों सहित 45 हजार का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा आज दिनांक 2.10.15 को दो शातिर नकबजन को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करते हुए, थाना क्षेत्रो में प्रभावी गश्त करने एवं चोरी की घटनाओं के आरोपियों के पतारसी के निर्देश दिये गये है।  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा क्राईम ब्रांच इन्दौर के सहयोग से दो शातिर नकबजन 1. परशुराम पिता बद्रीप्रसाद नायक निवासी ईदरिस नगर इन्दौर तथा 2. ओमप्रकाश पिता मनोहर परमार निवासी संजय गांधी नगर पालदा इन्दौर को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियो से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया थाना क्षेत्रान्तर्गत मयूर नगर गली नं. 7 इन्दौर में रहने वाले राजेश रंजन मिश्रा की दुकान से करीब दो माह पूर्व 2 एलईडी टीवी व 2 होम थियेटर चुरा कर ले गये थे, जिसमें थाने पर अप. क्रं. 459/15 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध है तथा दिनांक 21.09.15 को मयूर नगर से राजकुमार मटेरिया के घर से दो गैस की टंकीया चुराकर ले गये थे, जिसका अपराध क्रं. 546/15 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा उक्त अपराध के आरोपियों की लगातार पतारसी की जा रही थी, जिसमें आज सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है तथा इनसे 2 एलईडी टीवी व 2 होम थियेटर एवं दो गैस की टंकीया सहित लगभग 45 हजार रूपयें का मश्रुका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।