Sunday, September 27, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                            09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को 23.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एनटीसी ग्राउण्ड कलाली के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले, 24 शील नाथ केम्प कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी अमित पिता सुमेर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

 
इन्दौर 27 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                        11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 79 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                              अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2015को 14.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबाग मेन रोड मामा भांजे की दरगाह के सामने तिलकपथ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 312 शुभम नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता नाथूसिंह बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 26 सितम्बर 2015 को 12.15 बजे, विश्वकर्मा नगर गेट के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1048 खातीवाला टैंक इंदौर निवासी हन्नी उर्फ हरप्रीत सिंह पिता परमजीत ंिसह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल तथा एक चाकूू जप्त किया गया। 
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 26, 2015

चंदन नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित तीन पुरूष एवं दो महिला आरोपी गिरफ्तार

चंदन नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित तीन पुरूष एवं दो महिला आरोपी गिरफ्तार


20 हजार 250 रूपये कीमत की 09 पेटी अवैध देशी शराब जप्त



इंदौर दिनांक 26 सितम्बर 2015 :-आज दिनांक 26.09.2015 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर सहयोग नगर खुले मैदान पहुंचकर पांच व्यक्तियों को जिसमें तीन पुरूष एवं दो महिला आरोपीया है जिसमे 1.अनवर पिता युनूस खान उम्र 52 साल नि.शकीना बिल्डींग के पास चंदन नगर इंदौर 2. प्यारेमिया उर्फ प्यारे पिता नमीनूर उम्र 50 साल नि.गंगा बगीची के पास इंदौर 3.रजिया बी पति सलीम उम्र 30 साल नि.सहयोग नगर इदौर 4.सन्नो बी पति सलीम उम्र 27 साल नि.केशव नगर इंदौर 5. भाय्या पिता राम सिंह उम्र 27 साल नि.झोपड पट्टी स्कीम 71 इंदौर को पकड़ा गया।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा इनके कब्जे से 20 हजार 250 रूपये कीमत की 09 पेटी अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 1068/15 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द किया गया है।



उक्त कार्यवाही में उप निरी.बी एस सिकरवार, आर विरेन्द्र चौधरी, आर पंकज एवं महिला आर. कवीता की मुख्य भुमिका रही।





चंदन नगर पुलिस द्वारा चार आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

इंदौर दिनांक 26 सितंबर 2015 :-आज दिनांक 26.09.2015 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अवैध हथियार लेकर घुम रहे आरोपीगण 1- अतुल पिता किशोरीलाल सालवी उम्र 20 साल नि.पंचमुर्ती नगर इंदौर 2. जितेन्द्र पिता यशवंत पंचोले उम्र 23 साल नि. नगीन नगर इंदौर 3. विकाश पिता अशोक सोनकर उम्र 19 साल नि.लुनियापुरा इंदौर 4.प्रेम पिता देवीलाल सोनकर उम्र 23 साल नि.लुनिया पुरा इंदौर को थाना चदन नगर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से अवैध हथियार चाकू व तलवार लेकर घुमते पकडा गया।

पुलिस थाना चंदननगर उनके कब्जे के हथियार जप्त किये जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपियो के विरूध्द आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में उनि.मगन सिंह वास्केल, सउनि.राजेश कुमार त्रिपाठी, प्रआर. राकेश, उनि. वाय एस रघुवंशी तथा सउनि. रेवासिंह राजपूत की मुख्य भुमिका रही।



२४ घंटे में अंधे क़त्ल का पर्दाफाश सभी आरोपी गिरफ्तार





 इंदौर दिनांक 26 सितम्बर 2015 :-     दिनाँक.24-09-2015 को 16.00 बजे सूचना कर्ता कीर्ती उर्फ बाला पति तुलसीराम जोशी उम्र 25 साल नि.अखण्ड नगर इंदौर के व्दारा थाने पर अपने पति तुलसीराम जोशी की गुम सुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी| जाँच मे सूचना कर्ता कीर्ती उर्फ बाला की ननद प्रेम तथा बेटी चाँदनी उर्फ दीक्षा से पूछताछ की गई तो चाँदनी ने बताया कि रात को हम सपरिवार घर पर सोये थे, तो मेरी रात को पापा की आवाज से नींद खुली, देखा तीन लोग जिनमे चिंटु अंकल, विशाल अंकल और संदीप अंकल मेरे पापा का गला दबाकर उनके पैर बाँधकर खीच रहे थे, मम्मी भी वही पर थी, मै रोने लगी मैने मम्मी से पूछा कि ये लोग क्या कर रहे है तो मम्मी ने बताया कि तेरे पापा को गले मे तकलीफ है | तो ये लोग ठीक कर रहे है, और डाँक्टर के पास ले जायेगे, ठीक करके पापा को घर पर वापस छोड़ देगे, और मम्मी ने मुझे बोला चुप करके मुँह दबाकर अंदर के कमरे मे ले गई|
      मामले की गम्भीरता को देखते हुये, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक, पश्चिम जोन-2 श्री रुपेश कुमार द्वेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री आर. एस. राजपूत के द्वारा थाना एरोड्रम की एक टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया | टीम द्वारा संदेही संजय उर्फ चिंटु के कथन लिये गये, जिसने घटना की पुष्टि की व विशाल, संदीप के साथ मिलकर तुलसीराम की दुपट्टे से गले मे फंदा डालकर खीचकर हत्या कर देना व विशाल के व्दारा मोबाइल फोन से एक आटो रिक्सा वाले को बुलाकर लाश को रिक्से मे डालकर गाँधी नगर मल्टियो के पास बने सैफ्टी टैंक मे डालना बताया | बाद में संदेही चिंटु को साथ ले जाकर जिस टैंक मे शव को डाला गया था, लाश फेकी गई स्थान की तस्दीक की गई तथा शव को नगर निगम कर्मी व आमजन की मदद से सैफ्टी टैंक से बाहर निकलवाया गया| शव की पंहचान मृतक के जीजा रतनलाल एवं बड़े भाई शिवकुमार से पहचान कराई गई| मृतक के गले मे काले रंग के दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ पाय़ा गया, मर्ग कायम कर जाँच पर से आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रं. 790/15 धारा 302, 201, 34 एवं 120 बी.भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबध्द किया जाकर आरोपियों (1).विशाल पिता दिनेश जगताप नि. अखण्ड नगर इन्दौर, (2).संदीप पिता दिनेश जाधव नि.अखण्ड नगर इन्दौर ,(3).संजय उर्फ चिंटू पिता जयराम सिंघल उम्र 19 साल नि. 282 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर, (4). पैसेंजर आटो रिक्सा का चालक विशाल चालसे, (5).कीर्ती उर्फ बाला पति स्व.तुलसीराम जोशी उम्र 26 साल नि. 76 बी. अखण्ड नगर इन्दौर को पुलिस एरोड्रम के व्दारा पुलिस अभिरक्षा मे लिया जा चुका है।
उक्त प्रकरण मे वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन एवं स.उ.नि. हनुमान सिंह जादौन तथा सहयोगी उप निरीक्षक संगीता शर्मा, उप निरीक्षक एस.एस.बघेल, उप निरीक्षक एस.एस.भदौरिया, आरक्षक कमलेश, आरक्षक दीनदयाल, आशीष, आरक्षक माखन की मदद से सभी आरोपियान को तत्काल तत्परता दिखाकर गिरफ्तार करने में योगदान रहा है | सभी उक्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गणो को श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह  के व्दारा पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह की यातायात व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015- दिनांक 27.09.2015 को गणेश विसर्जन की चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुये पूरे चल समारोह मार्ग विश्राति चौराहा, मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़, एमजीरोड़, किशन पुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड़ चौराहा, नरसिंह बाजार, शीतलामाता बाजार, गोराकुण्ड  चौराहा, खजुरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, को एक साथ प्रतिवंधित न किया जाकर वाहनों की श्रेणी अनुसार चरण बद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 14.00 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थायी रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।

इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के संबंध में:-
इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसे सरवटे बस स्टैण्ड से छोटी लाइन रेल्वे स्टेशन पटेल प्रतिमा, नेहरूचौक, व्हाइट चर्च, कृषि कालेज, पिपलियाना, रिंग रोड़ माल्वी पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम.आर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगे। उज्जैन की तरफ आने-जाने बसों हेतु बल्लभ नगर, राजकुमार ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैारासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14.00 बजे से पूर्ण प्रतिवंधित रहेगा।

उज्जैन से आने-जाने वाले लोक परिवहन वाहनः-
उज्जैन रोड़ से आने-जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई  मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को भैारासला चौराहा,  एमआर 10 होते हुये विजय नगर से रिंग रोड़ बायपास होते हुये आवागमन कराया जावेगा।

देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले वाहनः-
देवास से उज्जैन की ओर आने जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर चौराहा, एमआर 10, भैारासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।

धार रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते है वो धार रोड़ से पश्चिमी रिंग रोड़, फुटी कोठी रेती मण्डी से राजीव गाधी चौराहा, आशारामबापू चौराहा तेजाजी नगर होकर बायपास मार्ग से देवास की ओर से देवास की ओर जा सकेगें।  धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर, फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ वायपास होकर मुम्बई जा सकेंगें।

खण्डवा रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
खण्डवा रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजी नगर चौराहा, देवगुराड़िया, झलारिया बायपास से मालवीय पेट्रोल पम्प, विजय नगर, एम आर 10, भौरासला होकर उज्जैन जा सकेगें।
             जो वाहन विजयनगर की ओर से एयरपोर्ट आना जाना चाहते है वे वाहन एमआर 10, भॅवरासला सुपरकॉरी होकर एयरपोर्ट एवं नवलखा, अग्रसेन, टॉवर, पलसीकर, महॅूनाका, गंगवाल, बड़ागणपति कालानी नगर होकर एयरपोर्ट आ जा सकेंगें।

              लोक परिवहन वाहन सिटीवैन, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्द्गाा, टेक्सी कार एवं सिटी बस झाकी मार्ग पर समयानुसार पूर्ण रूप से बंद रहेंगी ये वाहन भॅवरकुआ, टॉवर, सिंधी कालोनी, पलसीकर, महूनॉका, राजमोहल्ला, बड़ागणपति, रामचन्द्र नगर, मरीमाता तक इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। इसी प्रकार दो पहिया वाहन समयानुसार महूनाका, राजमोहल्ला मालगंज, टोरी कार्नर, सुभाष मार्ग इमली बाजार, रामबाग, पोलो ग्राउण्ड, भागीरथपुरा एवं परदेशीपुरा की ओर आना जाना कर सकेंगे।
      जो दो पहिया वाहन पश्चिम क्षेत्र से बस स्टैण्ड सरबटे जाना चाहते है वो गंगवाल, महूनाका, कलेक्ट्रेट, जबरन कालोनी, रावजी बाजार हॉथी पाला होकर सरबटे की ओर आ जा सकेंगे।

चल समारोह का एकांगी मार्गः-
         प्रथम चरण में सायंकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थायी तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा से मालवा मील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़ चौराहा, शिवालय मंदिर डी.आर.पी. लाइन से दरगाह चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिवंधित रहेगा।
         द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड़ पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड़ को सामान्य आवागमन के लिये प्रतिवंधित करते हुये जबाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चीमनबाग चौराहे से जेल रोड़ के मध्य आते ही एमजी रोड़ पर यातायात के दबाव को देखते हुये एमजी रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगमचौराहा, खड़खड़िया ब्रिज होते सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांति पथ से निकाला जावेगा।

       तृतीय चरण में सायं काल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनो को आवागमन पूर्ण प्रतिवंधित किया जावेगा इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन डी.आर.पी. लाइन, आने जाने हेतु सायंकाल 18.00 बजे के उपरांत मृगनयनी, नगर निगम चौराहा, लोखण्डे पुल, शिवालय मार्ग होते हुये डीआरपी लाइन सुविधा जनक परस्थिति में आवागमन करेगें |
          एमजी रोड़, शास्त्री ब्रिज एवं पटेल ब्रिज से आकर जबाहर मार्ग से पश्चिम क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन जबाहर मार्ग से न जाकर सेफी चौराहा से हाथीपाला, रावजीबाजार, क्षेत्र से कलेक्ट्रेट से होकर आगे जा सकेंगे। इसी प्रकार मरीमाता चौराहे से आकर पूवी क्षेत्र में आने वाले वाहन अहिल्या आश्रम स्कूल से आगे नही आ सकेंगें। भागीरथपुरा टी से भागीरथ पुरा चौकी परदेद्गाी पुरा चैाराहे की ओर आगे का मार्ग तय कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्थाः-
       दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था क्रमश: शिवालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पार्किंग डीआरपी लाइन मैदान में रखी गयी है। चलसमारोह का सम्पूर्ण मार्ग से जोड़े जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग के लिये पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया हैं।
      सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले व्यवसाय/व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो चल समारोह को देखने आने वाले दर्शनार्थीगण अपने वाहनों को प्रेमसुख पार्किंग स्थल एवं शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल में पार्क कर सकतें है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                        01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदमन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                                   13 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को 13 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 170/3 नंदा नगर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

   
इन्दौर 26 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों वअसमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 86 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2015 को 18.35 बजे मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर, परिवहन नगर इन्दौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुए मिले, यहीं के रहने वाले सुनिल पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1460 रूपयें कीमत की 14 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 25, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                     01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदमन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

   
इन्दौर 25 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                  02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करतेहुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                                जुआ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 18.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई एम आई कॉलेज के पास दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, मोहम्मद पिता फते मोहम्मद, एजाज पिता एहमद कुरैशी, अनवर पिता अमान कुरैशी, मो.अयाज पिता जान मोहम्मद, मो. ताहिर पिता मो.ईस्माईल तथा मो. अय्‌यूब पिता निसार अहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3930 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना हातोद द्वारा कलदिनांक 24 सितम्बर 2015 को 14.40 बजे, बागरी मोहल्ला हातोद से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, यहीं के रहने वाले सुनिल पिता रमेश बागरी तथा मनोज पिता लीलाधर बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 720 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 23.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, जवाहर टेकरी इन्दौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुए मिले, जवाहर टेकरी इन्दौर में रहने वाले चंपालाल पिता तुकाराम कडोले तथा शांतिलाल पिता प्यारेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें कीमत की 43 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 12.30 बजे, टकरावदा तालाब के पास दतोदा से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुए मिले, शीतला माता मंदिर के पास ग्राम दतोदा निवासी औंकार पिता नरोत्तम केलवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवमंदिर के पास आकाश नगर एवं गांधी चौक द्वारकापुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 625 द्वारकापुरी निवासी-बलवंत पिता दलवीर सिकलीकर तथा 539 द्वारकापुरी निवासी-करण पिता मगनसिंह सिकलीकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2015 को 12.50 बजे, गंगा नगर केशव धर्मशाला के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 446 रामानंद नगर इंदौर निवासी राहुल पिता शेखर जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 24, 2015

लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा गिरफ्‌तार



इन्दौर 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रांतर्गत फरियादिया ने दिनांक 22.09.15 रिपोर्ट की थी कि, जब वह किराना दुकान पर सामान लेने गई तो, दो लड़कों विक्की और गोलू उर्फ अभिषेक ने उसके साथ छेड़छाड़ की व अश्लील हरकत की है। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा अपराध क्रं 481/15 धारा 354(क), 506 भादवि का छेड़छाड़ का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विक्की उर्फ दुष्यंत पिता सुभाष दावरे निवासी हरिजन कालोनी इंदौर एवं उसके साथी गोलू उर्फ अभिषेक पिता रवि दावरे निवासी हरिजन कालोनी इंदौर ने फरियादिया को जब वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थी तब अशलील हरकत करते हुये सरेआम फरियादिया के साथ छेड़छाड़ की थी, दोनों आरोपियों ने आपस में शर्त लगाकर उक्त घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद से दोनों फरार हो गये थे।
पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा आरोपी विक्की उर्फ दुष्यंत पिता सुभाष दावरे को दिनांक 23.09.15 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। घटना के बाद से विक्की का साथी गोलू उर्फ अभिषेक कहीं अन्यत्र भाग गया था, जिसको पुलिस द्वारा महिदपुर से आज दिनांक 24.09.15 को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


 

नाबालिक लड़की का अपहरण कर, उसे राजस्थान में बेचने वाली महिला सहित खरीददार भी गिरफ्‌तार

इन्दौर 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रांतर्गत फरियादिया रजनी पति विलायती भाटिया निवासी 95/2 नन्दानगर ने दिनांक 20.07.15 को थाने में रिपोर्ट की थी कि, उसकी नाबालिक पुत्री कहीं गुम हो गई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रं 519/15 धारा 363 भादवि का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नाबालिक की शीघ्र पतारसी हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की की तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे, कि इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि कमला बाई पति रतनलाल यादव एवं राजू पिता धीरज चौरसिया ने मिलकर, लड़की को ग्राम फलौदी जिला जोधपुर राजस्थान में 60 हजार रू. में बेच दिया है। उक्त जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम फलौदी जिला जोधपुर में जयकुमार पिता रामलाल कल्ला के घर से अपहृता लड़की को बरामद किया गया। जयकुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कमलाबाई ने उक्त लड़की को अपनी लड़की पूजा बताते हुए, उसकी शादी मेरे साथ करा दी थी तथा खर्चे हेतु 60 हजार रू. लिये थे। पुलिस द्वारा अपहृता लड़की को उसकी मां रजनी बाई के जिम्मे किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी जयकुमार एवं कमलाबाई को गिरफ्‌तार कर लिया गया है। आरोपिया कमलाबाई से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, कि उसके द्वारा और भी लड़कियों को भी तो अगवा करके कहीं अन्यत्र तो नहीं बेचा गया है तथा इनके साथ इसमें कौन-कौन शामिल है । पुलिस द्वारा अन्य आरोपी राजू चौरसिया की तलाश की जा रही है, जिसके गिरफ्‌तार होने पर, और भी जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री एस.के. दास के नेतृत्व में उनि के.एल. मंगरिया, आर. शैलेन्द्र तथा आर. विकास की सराहनीय भूमिका रही।