Thursday, September 24, 2015

शहजाद लाला की हत्या करने वाला चौथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्‌त में,



इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12.09.15 को जूनारिसाला में, अज्ञात आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से शहजाद लाला की हत्या को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना पर पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा अपराध क्र. 329/15 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर, विवेचना के दौरान पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुट गई थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिहं द्वारा आरोपियों की पतारसी कर, उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रुपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री आर.एस.घुरैया एवं थाना प्रभारी सदर बाजार श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व गठित टीम द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के तीन आरोपियों को दिनांक 18.09.15 को गिरफ्‌तार कर लिया गया है तथा फरार आरोपीयो छब्बु, बब्बु तथा इच्छु उर्फ रिजवान कीगिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं लगातार घेराबंदी व सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप ही, दिनांक 23/24.09.15 की दरमियानी रात्रि में फरार आरोपी इच्छु उर्फ रिजवान के संबंध में थाना प्रभारी सदर बाजार को सूचना मिली कि, आरोपी मो.रिजवान नेमावर रोड तरफ से मोटर सायकल से इंदौर तरफ आने वाला है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम खुडैल पहुंची, जहां नेमावर तरफ से आने वाली एक मोटर सायकल चालक जिसको रोकने का प्रयास किया, जो नही रुका व भागा जिसका पीछा करते दुधिया नाले की रपट पर पकडा। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर, अपना नाम मो.रिजवान उर्फ इच्छु पिता मो.इब्राहिम (27) निवासी 84 गीतानगर रानी पैलेस थाना चंदन नगर इंदौर का रहने वाला बताया। जो थाना सदर बाजार के अप.क्र.329/15 धारा 302,34 भादवि का अभियुक्त होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
             उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सदर बाजार श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सउनि विरेन्द्रसिंह बघेल, सउनि एल एन पाटीदार, आर. चरणसिंह, आर. सुधीरराय, आर. कमलसिंह तथा आर. देवेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 112 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 24 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदमन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         06 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 22 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                      सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म. नं. 576 विनोबा नगर के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 576 तिलग नगर मेन रोड इंदौर निवासी सुरेश पिता बाबूलाल तथा 605 विनोबा नगर निवासी भोलू यादव पिता अमरसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 615 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23सितम्बर 2015 को 20.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नार्थतोडा कलाली के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुए मिले, 134 नार्थतोडा इंदौर निवासी कौशर उर्फ गुडो पिता अज्जू उर्फ अहिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 14.00 बजे निरंजनपुर नई बस्ती स्कूल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुए मिले, 211 ईएस 4 स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी भूपेन्द्र उर्फ भुप्पी पिता गुरूप्रसाद अग्निहोत्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नार्थतोडा कलाली के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, विनोद का मकान बलाई मोहल्ला रावजीबाजार इंदौर निवासी जुबैर उर्फ चीकू पिता मोह. नासिर को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 12.45 बजे, 123 बडीग्वालटोली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले पवन पिता महेश उर्फ चंगीराम धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
   
इन्दौर 24 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, केविरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 107 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 12.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस कॉलोनी के सामने से सट ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, सुनील पिता सोनू, राकेश पिता मांगीलाल, कालू पिता मांगीलाल, महेश पिता नारायण तथा मुकेश पिता नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 910 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली चौराहा इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुए मिले, 149 जगन्नाथ कॉलोनी चितावद इंदौर निवासी सुरेश पिता रामचंद्र शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2015 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुन्ना पान वाली गली रामानंद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले सोनू उर्फ पल्सर पिता केशर सिह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 23, 2015

दो महिलाओं की हत्या करने वाले, आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा

इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2015-जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया कि, माननीय पंचम अपरसत्र न्यायाधीश महो. श्री संतोष प्रसाद शुक्ल द्वारा सत्र प्रकरण क्रं 596/14 में निर्णय पारित करते हुए, प्रकरण के आरोपी हरिसिंह पिता छगनलाल नरगावे उम्र 36 सालनिवासी ग्राम बेडीपुरा जिला बड़वानी को दो महिलाओं की हत्या करने के अपराध में धारा 302, 302, 449 एवं 394, 397 भादवि के आरोपों में दोषसिद्ध करते हुए, दोनों में सश्रम आजीवन कारावास एवं 1000-1000 रू. के अर्थदण्ड तथा 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
         संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 1 मई 2014 को फरियादी दिव्य मिश्रा लगभग 4 बजें, अपनी बुआ शकुंतला मिश्रा के 32-बी बखतावरराम मार्ग स्थित घर में गया तो, उसने देखा कि वहां उसकी बुआ शकुंतला मिश्रा एवं उनके साथ रहने वाली दूसरी बुआ अनिता दुबे मृत हालत में पड़ी थी और उनके गलें में दुपट्‌टे कसे हुए थे तथा शरीर पर चोंटे दिख रही थी व घर का सामान भी फैला हुआ था। उक्त घटना पर पुलिस थाना पलासिया द्वारा हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर,  अनुसंधान में लिया गया। पुलिस ने उक्त घटना कारित करने वाले आरोपी हरिसिंह पिता छगनलाल नरगावे को पकड़ा, जो कूलर सुधारने का काम करता है। उक्त घटना दिनांक को भी आरोपी हरिसिंह कूलर सुधारने के लिये मृतिकाओं के घर में गया था, जिनको अकेला देखकर उनके जेवर लूटने के इरादे से उन दोनोंकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध लगाये गये आरोप सिद्ध पाये जाने से उक्त सजा से दण्डित किया गया है।
      प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री रायसिंह चावड़ा, सहायक लोक अभियोजक इन्दौर द्वारा की गई

ट्रक ड्रायवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले सातों आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से तत्काल गिरफ्तार,



इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में अपराधों पर नियत्रंण हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा शहर एवं इसके बाहरी थाना क्षेत्र में चैकिंग व आऊटर चैकिंग तथा पीसीआर वेन लगाई जा रही है। उक्त निर्देश के पालन में थाना एरोड्रम से भी आऊटर चैकिंग पाइंट व पीसीआर वेन एवं पुलिस थाना एरोड्रम का रात्रि गस्त बल चैकिंग मे लगाया था। इसी दौरान दिनांक 21-22.09.15 को रात्रि करीबन 2.15 बजे ट्रक क्रं एमपी/41/एचए/0769 का चालक कल्लू खाँ पिता हकीम खाँ निवासी ग्राम सिया थाना बी.एन.पी. जिला देवास ने बताया कि वह अपने ट्रक को लोहा मण्डी इंदौर से खाली करके माल भरने नागदा के लिये जा रहा था। जैसे ही सुपर कॉरीडोर गाँधी नगर पहुँचा कि चार मोटर सायकल पर सवार 7 लोगो ने ट्रक ड्रायवर कल्लू खाँ को रोक लिया एवं दो मोटर सायकल ट्रक के आगे खड़ी कर दी, तथा दो अन्य मोटर सायकलें ट्रक के आजू बाजू खड़ी कर दी। उक्त सभी लोग ट्रक ड्रायवर से बोले, उतर तेरे पास जो भी है, उसे निकालदे, सभी लोगो की उम्र 20 से 25 साल की उम्र होगी, उनमे से दो के हाथ मे चाकू थे, मै घबराया बोला बात क्या है, एक व्यक्ति ड्रायवर तरफ से चड़कर ड्रायवर की कालर पकड़ ली और गाली-गलौच करते हुए बोला कि जो भी हो निकाल वरना मार देगें। ट्रक ड्रायवर ने ट्रक को रिवर्स में लेकर गाँधी नगर तरफ लेकर भगा ले गया, जहां पर उसे दो पुलिस वाले आते दिखे तो उनके तरफ गाड़ी रोकी और उनको घटना बताई।
पुलिस को देखकर वह बदमाश भागे, पुलिस के दो आरक्षको ने उनका पीछा किया तथा वायरलेस सेट पर पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गई । उक्त सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर के मार्ग दर्शन मे अन्य पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। फरियादी ट्रक ड्रायवर की रिपोर्ट पर पुलिस थाना एरोड्रम पर अप.क्रं. 779/15 धारा 393, 398 भा.द.वि. का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया।
पुलिस द्वारा घटना के सातों आरोपियों 1. मनीष पिता सुरेन्द्रसिंह अथक (21) निवासी 71 पटेल नगर इंदौर ,2. आकाश पिता नरेन्द्र चौहान (21) निवासी 148 वैष्णो देवी नगर इंदौर, 3.दीपक पिता गंगाराम प्रजापत (19) निवासी 116 व्यास नगर इंदौर, 4. हिमांशु पिता विनोद चौहान (20) निवासी 131 विजय श्री नगर इंदौर, 5. राजू पिता भवानीसिंह लोधी (19) निवासी व्यास नगर इंदौर, 6. योगेश पिता गजानंद (20) निवासी 92 जयश्री नगर इंदौर तथा 7. रोहित उर्फ गोलू पिता पुरूषोत्तम सैनी (20) निवासी बाबू मुराई कालोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से चार मोटर सायकल एवं दो चाकू जप्त किये गये है। इस प्रकार इन्दौर पुलिस की त्वरित एवं मुस्तैदी से की जा रही कार्यवाही से उक्त घटना को तत्काल रोकने तथा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस उप महारिीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रभावी कार्यवाही कर, अरोपियों को पकड़ने वाली टीम के पुलिस अधिकारीयो/कर्मचारियों को नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।













डोल ग्यारस के चल समारोह पर यातायात मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी



इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2015-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में डोल ग्यारसउत्सव काफी घूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 24.09.2015 को डोल ग्यारस चल समारोह निकाला जायेगा। डोल ग्यारस चल समारोह में शहर के विभिन्न भागों से डोल एवं अखाड़े आकर राजबाड़े पर एकत्रित होकर मच्छी बजार हरसिध्दी होते हुए अपने-अपने गन्तव्य की ओर जाते है। ये अखाड़े एवं डोल सांयकाल 7.00 बजे बाद निकलना प्रारम्भ होकर देर रात्रि तक निकलते रहते है।  डोल एवं अखाडे एवं दर्शनार्थियों के कारण राजबाड़ा एवं उसके आस-पास का क्षेत्र, जवाहरमार्ग, नन्दलालपुरा यशवन्त चौक, बाम्बे बाजार, नृसिंग बाजार, मालगंज, इतवारिया बजार, सीतलामाता बजार, एम.जी.रोड़ पर बड़ा गणपति, टोरी कार्नर, गोराकुण्ड, खजूरी बाजार, सुभाष चौक आदि क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है जिससे इन क्षेत्रों से गुजरने वाला सामान्य यातायात बाधित होता है।
सांयकाल 7 बजे बाद से जैसे-जैसे इन मार्गो पर यातायात का दबाव बढ़ेगा, तद्‌नुसार सामान्य यातायात के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से यातायात परिवर्तित किया जावेगा ।
      इन क्षेत्रों में सांयकाल 6 बजे के बाद से ही समस्त प्रकार के लोडिंग वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । ऐसे समय इन वाहनों को सुभाष मार्ग तथा महू नाका कलेक्ट्रेट चौराहा होकर आवागमन करने दिया जावेगा ।
     इसी प्रकार उपरोक्त क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने पर समयानुसार सिटी बसें एवं टाटा मेजिक, वेन जैसे यात्री वाहनों का मार्ग परिवर्तन उपरोक्तानुसार मार्ग से किया जावेगा। सामान्य यातायात के अन्तर्गत दो पहिया एवं चार पहिया प्रायवेट वाहनों का भी समयानुसार हरसिध्दी, पंढ़रीनाथ, गौतमपुरा, दरगाह टी, बियाबानी, मालगंज, मल्हारगंज थाने के सामने, गोवर्धन टेलर्स टी, ईमलीबजार चौराहा से डोल एवं अखाड़े मार्ग पर प्रवेद्गा प्रतिबंधित किया जायेगा ।
     शाम 07 बजे संजय सेतु, नन्दलाल पुरा तरफ से जवाहर मार्ग पर बडे वाहनों, लोडिंग एवं टाटा मैजिक का पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा इसी प्रकार मृगनयनी से राजबाडा तरफ भी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा ।