इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही
कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश
श्याम पिता राजू महोबे (28) निवासी अर्जनपुरा
मल्टी, इंदौर को पकड़ा गया है।
इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत, लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर
मारपीट करने, चाकूबाजी,
अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखने एवं हत्या आदि के 10 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके
विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों
में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी श्याम के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के
अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस
पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी श्याम को राष्ट्रीय सुरक्षा
कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश
दिया गया है, जिसके परिपालन
में श्याम महोबे को पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
Thursday, September 17, 2015
बगैर अनुमति के एवं देर रात्रि डी.जे./लॉउड स्पीकर बजाने वालों को माननीय न्यायालय द्वारा सजा पारित
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015- दिनांक 13.09.2015 को काम्बिंग गश्त के
दौरान, पुलिस थाना छत्रीपुरा को
सूचना प्राप्त हुई कि कंजर मोहल्ला बियावानी मे काफी तेज आवाज मे डी.जे. बजाया जा
रहा है, जिसके कारण आम लोगो को
काफी परेशानी हो रही है। उक्त सूचना पर बीट के पुलिस कर्मचारियो व्दारा दो बार
जाकर बंद करने की समझाईश दी गई, किन्तु पुलिस कर्मियों के आने के बाद भी डीजे बंद नही
किया गया और भी तेज आवाज में बजाने लगे जिसके कारण आस पास के लोगो की नींद में खलल
उत्पन्न हो रहा था। जिससे थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.डी. कानवा द्वारा मय
फोर्स के बियावानी कंजर मोहल्ले में पहुंचकर चेक किया जहां मौके पर जाकर देखा तो,
कृष्णा पिता किशोर ओटकर तथा शुभम पिता विजय
ओटकर व्दारा काफी जोर-जोर से डी.जे. बजा रहे थे। जिनके पास से किसी सक्षम अधिकारी
की कोई अनुमति नहीं पायी गयी। इस प्रकार से इनके द्वारा धारा 15/16 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 का उल्लघंन करने पर, पुलिस द्वारा उक्त अधिनियम के तहत इनके पास से दो बेस
(स्पीकर नग 2), चार लांग स्पीकर
(टाप नग 4 ), दो मिक्सर मशीन,
एक लेपटाप तथा एक लोहे की पेटी कुल कीमती करीबन
4,00,000/- रूपये का सामान जप्त कर, प्रक़रण को माननीय
न्यायालयमें प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय व्दारा प्रक़रण में तत्काल निर्णय पारित
करते हुये दिनांक 16.09.2015 को उक्त दोनो
आरोपीयो को मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 15 के तहत् 800-800 रूपये का अर्थदण्ड एवं 1 माह की सजा तथा ध्वनि विस्तारण के प्रयोजन में उपयोग की गई
उक्त सभी साम्रगी को राजसात करने का आदेश दिया गया ।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 153 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 17 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/लेजाते हुये मिले पटेल नगर खजराना इंदांैर निवासी किरण बाई पति प्रकाश तथा 222 बलाई मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता हरीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर 17 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कलदिनांक 15 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 80 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
09 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधि मे लिप्त खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक17 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 412 नायक मोहल्ला बीजलपुर निवासी अनिल उर्फ मिर्ची पिता राजचंद्र हिरोतिया, दुर्गा नगर इंदौर निवासी सुनील पिता रामचंद्र सोनी तथा निहालपुर मुण्डी इंदौर निवासी गोलू उर्फ विजय पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को 21.50 श्रृद्धा सबूरी कॉलोनी मैन चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 166 ऋषि पैलेस निवासी कालूराम पिता बाबूराव तथा 630 ऋषि पैलेस निवासी गोपाल पिता रणछोड रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को, 15.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर 292 घनश्यामनगर इंदौर से अवैध शराब बैचते/लेजाते हुये मिले यही के रहने वाले संदीप पिता अमत लाल तथा मीना बाई पति अमत लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2015 को 13.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाकिर हुसैन कम्युनिटी हाल के गेट के सामने जूना रिसाला गली नं. 1 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 61/1 जूना रिसाला इंदौर निवासी शेख अकरम पिता शेख आजम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

छत्रीबाग की लूट की घटना के आरोपी को पकडवाने में पुलिस की मदद करने वाले श्री देवेन्द्र सिसोदिया एवं पीसीआर के पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस थाना छत्रीपुरा के लूट के अपराध में आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले आम नागरिक एवं पीसीआर के पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पारितोषिक से सम्मनित किया गया है।
पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.09.15 को काँच के व्यापारी मुस्तफा पिता मकबूल हुसैन कांचवाला (28) निवासी 1099 नूरानीनगर बद्री स्कूल के सामने धाररोड इंदौर, जिनका 50बी बियाबानी मेनरोड पर बादशाह ग्लास कार्नर के नाम से दुकान है, दिन मे करीब 11.30 बजे अपनी दुकान से पेमेंट लेकर यूको बैंक छत्रीबाग मे रुपये जमा करने एक्टिवा से जा रहे थे। इस दौरान इनसे अज्ञात बदमाशो व्दारा एयर गन अड़ाकर डेढ लाख रुपये की लूट कर भाग रहे थे, तो फरियादी मुस्तफा चिल्लाया, जिसको देखकर सामने से आ रहे देवेन्द्र सिंह पिता नारायण सिंह सिसोदिया निवासी 190 केए स्कीम नं. 71 द्वारा चिल्लाकर मदद की गुहार की गई। उसी समय दूसरी तरफ से पीसीआर के पुलिस अधिकारियों सउनि सोबरन सिंह कुशवाह, आरक्षक चालक 07 नरेन्द्र दुबे एवं आरक्षक 2514 दिनेश कुशवाह बदमाशों को पकड़ने के लिये दौडे़, और भागते हुए एक आरोपी राहुल पंवार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की, जिसमें आर. दिनेश कुशवाह की मुखय भूमिका रही। घटना पर पुलिस थाना छत्रीपुरा में अपराध क्रमांक 354/15 धारा 392, 395 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, घटना के शेष चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त चारों के द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए उक्त लूट के आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ा गया। अतः इनके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपी को पकड़ने में मुखय भूमिका निभाने वाले आर. दिनेश कुशवाह को प्रशंसा-पत्र एवं पांच हजार रू. का नगद पारितोषिक तथा पुलिस की मदद करने वाले आम नागरिक श्री देवेन्द्र सिसोदिया व सउनि सोबरन सिंह कुशवाह एवं आर. नरेन्द्र दुबे को प्रशंसा-पत्र एवं प्रत्येक को तीन-तीन हजार रू. का नगद पारितोषिक प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

Wednesday, September 16, 2015
एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को एक़ वर्ष का कठोर कारावास एवं एक हजार रूपयें का अर्थदण्ड
इन्दौर -दिनांक 16 सितम्बर 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण कं. 31/2010 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी भारतनाथ पिता जगन्नाथ सपेरा (40) निवासी उमरीखेड़ा सपेरा बस्ती खण्डवा रोड़ इन्दौर को धारा 8/20 (बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 04.08.2010 को तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना भंवरकुआं श्री एफ.एम. कुरैशी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक भारतनाथ पिता जगन्नाथ सपेरा निवासी उमरीखेड़ा इंदौर नामक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली में अवैध गांजा लेकर, किसी बाहरी तस्कर को देने के लिये खण्डवा रोड़ टोलटेक्स नाके पर आने वाला है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये काव्यक्ति वहां आया जिसके हाथ में एक थैली थी, जिसे पुलिस द्वारा पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम भारतनाथ सपेरा बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखा दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा रखा होना पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपी को धारा 8/20 बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

छत्रीबाग मे घटित लूट की घटना के सभी पांचो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गये नगदी रूपए, घटना में प्रयुक्त दोनों मोटर सायकल एवं एयरगन बरामद
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.09.15 को काँच के व्यापारी श्री मुस्तफा पिता मकबूल
हुसैन कांचवाला (28) निवासी 1099 नूरानीनगर बद्री स्कूल के सामने धाररोड इंदौर,
जिनका 50बी बियाबानी मेनरोड पर बादशाह ग्लास कार्नर के नाम से दुकान
है, दिन मे करीब 11.30 बजे अपनी दुकान से पेमेंट लेकर यूको बैंक
छत्रीबाग मे रुपये जमा करने एक्टिवा से जा रहे थे। इस दौरान इनसे अज्ञात बदमाशो
व्दारा एयर गन अड़ाकर डेढ लाख रुपये की लूट की गयी थी। जिनमे एक आरोपी को मौके पर
ही पीसीआर सराफा के कर्मचारियो व्दारा राहगीर श्रीदेवेंद्रिसहं सिसोदिया निवासी
गुमास्तानगर की मदद से पकड़ लिया गया था। आरोपी को पकड़ने में श्रीदेवेंद्रिसहं
सिसोदिया का कार्य सराहनीय रहा, जिनके व्दारा
घटना के दौरान आरोपियों के भागने पर फरियादी मुस्तफा एवं श्री सिसोदिया व्दारा
हल्ला मचाने पर पीसीआर सराफा के कर्मचारियो ने दौड़कर एक बदमाश राहुल को रंगेहाथो
पकड़ लिया था।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप
महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह व्दारा शेष आरोपियो की पतारसी कर
शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.
कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेंद्र पाटीदार के
मार्गदर्शन में, नगर पुलिस
अधीक्षक जूनी इंदौर श्री शंशीकांत कनकने एवं थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर डी
कानवा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बारिकी से विस्तृत विवेचना की गयी।
पुलिस टीम को जांच के दौरान पता चला कि उक्त
घटना को कुल 5 आरोपियों व्दारा
अंजाम दिया गया है, जो दो मोटरसायकल
से सवार होकर आये थे। एक मोटरसायकल काली पल्सर जिस पर आरोपी राहूल पंवार पिता
मानसिंह (20) निवासी बजरंग नगर
इंदौर, धीरज गोस्वामी पिता
शिवनारायण (19)निवासी नगीननगर
इंदौर एवं अब्बू उर्फ आबिद पिता मोहम्मद शाकिर निवासी वर्धमाननगर इंदौर सवार थे
तथा एक अन्य सफेद मोटरसायकल हीरो इग्नाईटर गाडी पर आरोपी आकाश निहोरे पिता राजू (21)
निवासी बजरंग नगर इंदौर तथा पंकज परमार पिता
गोवर्धन लोहार नि. मेघदूतनगर थाना हीरानगर इंदौर बैठे थे। उक्त पांचो आरोपी
योजनाबद्ध तरीके से विगत 7 दिनो में पाच
बार घटना के उद्देश्य से आये थे, किन्तु अवसर नही
मिला। घटना दिनांक 14.09.15 को अवसर मिलने
पर उक्त घटना कारित की। योजना के मुताबिक तीन लोग घटना को अंजाम देंगे तथा दो लोग
आवश्यकता पड़ने पर भगवाने में मदद करेंगे (बेकसपोर्ट देंगे), इसी के तहत इन पांचो ने उक्त घटना को अंजाम दिया ।
घटना के पश्चात भागने वाले आरोपी राहूल पंवार
को राहगीर श्री देवेन्द्र सिसौदिया की मदद से पीसीआर सराफा के पुलिस कर्मियों
द्वारा तत्काल पकड़ लिया था तथा मोटर सायकल से भागने वाले धीरज गोस्वामी एवं अब्बू
को मुखबिर की सूचना पर राजमोहल्ला से दिनांक 15.09.15 को पकड़ा गया, जो पुलिस को देखकर मोटरसायकल सहित भागे जिनका पीछा छत्रीपुरा पुलिस टीम व्दारा
किया गया तो मोटरसायकल सहित टर्निंग में गिर गये जिससे दोनो को हाथो में चोंटे आयी
है। उक्त तीनों आरोपियों से गिरफ्तारी पश्चात पूछताछ करने पर उन्होने अपने अन्य
साथियों आकाश निहोरे एवं पंकज का भी खुलासा किया तथा घटना में प्राप्त राशी को
पांच हिस्सो में बांटना बताया, जिसमें मुखय
आरोपी धीरज एवं अब्बू उर्फ आबिद व्दारा 50,000-50,000 हजार रुपये रखना एवं शेष राशि को पंकज व आकाश के हिस्से
में 15,000-15,000 रुपये देना तथा
राहूल के हिस्से के 15,000 रुपये भी धीरज
के पास होना बताया। उक्त लूटे गये रूपयों में से 5,000 रुपये फुटकर खर्च कर देना तथा आबिद व्दारा अपने हिस्से से 6000 रुपये का एक मोबाईल डालर मार्केट से घटना के
पश्चात खरीद कर उसमें नयी सीम डालना बताया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
पुलिस द्वारा प्रकरण के पांचो आरोपियों को
गिरफ्तार किये जा चुके है जिनसे कुल राशी 1,39,000 रुपये नगद व एक 6,000 रुपये का खरीदा गया मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त दोनो
मोटरसायकलें, एयरगन तथा सभी
आरोपियो व्दारा घटना के पूर्व एवं पश्चात उपयोग में लाये गये मोबाईल इत्यादी जप्त
किये जा चुके है।
आरोपी धीरज एवं अब्बू उर्फ आबिद उक्त घटना के
सूत्रधार है। आरोपी अब्बू उर्फ आबिद कांच का काम करता है उसकी ही रैकी पर इनके
व्दारा घटना कारित की गयी तथा घटना में राहूल पंवार, आकाश एवं पंकज को शामिल किया गया। आरोपी धीरज पूर्व में
बजरंगनगर में रहता था तभी से उसकी आरोपियो से दोस्ती थी तथा अब्बू वर्तमान में
उसके घर के पास रहता है इसीलिये उसके सम्पर्क में आया। आरोपी धीरज के विरूद्ध
हत्या (थाना परदेशीपुरा 191/14 धारा 302
307 34 भादवि ) एवं हत्या का
प्रयास (थाना विजयनगर 778/13 धारा 307 भादवि ) के गंभीर अपराध पंजीबद्ध है तथा राहूल
एवं आकाश के विरूद्ध भी एक नकबजनी का मामला दर्ज है, जो थाना हीरानगर के अप. क्रं. 448/12 धारा 457 380 भादवि में गिरफ्तार हो चुके है।
उक्त लूट की घटना के आरोपी को रंगेहाथो पकड़ाने
में मदद करने वाले आम नागरिक श्री देवेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं पीसीआर के सउनि
सोबरणसिंह कुशवाह, आरक्षक चालक
नरेंद्र दुबे, आर. दिनेश कुशवाह
के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह
द्वारा इन्हें नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
उक्त घटना के शेष चार आरोपियों को पकड़ने में
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुराश्री आर.डी. कानवा के
नेतृत्व में उनि बाबूलाल कुमरावत, उनि विजेंद्र
शर्मा, सउनि एसबीएस कुशवाह,
आर. बलराम, आर. लक्ष्मीकांत तथा आर. हेमराज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय
भूमिका रही।
Subscribe to:
Posts (Atom)