Tuesday, September 15, 2015

दो कुखयात जिला बदर आरोपी पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर 15 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत से दो कुखयात जिला बदर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।
आज दिनांक 15.09.2015 को मुखबिर सूचना मिलीं कि पुलिस थाना छत्रीपुरा का कुखयात जिला बदर बदमाश रवि पिता सजन कंजर (28) निवासी झोपड़ पट्टी लाबरियाभैरू इंदौर थाना चंदन नगर क्षेत्र में घूम रहा है। जो रामानंद नगर पुलिया के पास मिला, जिसे पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा पकडा गया। उक्त आरोपी रवि कंजर थाना छत्रीपुरा का गुंडा होकर इसके विरूध्द थाना छत्रीपुरा में विभिन्न प्रकार के कुल 10 अपराध पंजीबद्ध है। इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश से इसे एक वर्ष के लिये इंदौर एवं सीमावती जिलों से निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर इसे आज पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पकड़ा गया।
         इसी प्रकार मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस थाना चंदन नगर का जिला बदर आरोपी इरफान पिता इकरामुद्दीन पहलवान (22) निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर को चंदूवाला रोड़ चंदन नगर नई पुलिया के पास से मय फोर्स दविश देकर पकडा। इरफान थाना चंदन नगर का गुंडा है एवं इसके विरूध्द थाना चंदन नगर पर विभिन्न प्रकार के कुल 11 अपराध दर्ज है।  इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश से इसे एक वर्ष के लिये इंदौर एवं सीमावती जिलों से निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर इसे आज पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा दोनों जिला बदर आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है। इनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
       उक्त आरोपियों को पकड़नें में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उनि. पदम सिंह कायत, सउनि. राजेश त्रिपाठी, प्रआर. परसराम संचान तथा आर. जोगेश की सराहनीय भूमिका रही।


महिलाओं को अश्लील बातें कर परेशान करने वाला, लोडिंग रिक्शा चालक वृद्ध आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्‌त में



इन्दौर 15 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को कॉल कर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले एक लोडिंग रिक्शा चलाने वाले वृद्ध को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला ने आज दिनांक 15.09.15 को वी केयर फोर यू में आकर शिकायत दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फोन पर अश्लील बातें करता है व बातें सुनाकर उसे परेशान करता है।
उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सीताराम पिता मूलचंद शर्मा उम्र 55 साल निवासी ग्राम चारसूल खंडन तहसील चासारल जयपुर (राजस्थान) हाल जिंसी इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपी सीताराम पिछले 10 वर्षो से इन्दौर में रहकर बर्तन बाजार में हम्माली का कार्य करता है। साथ ही उसका स्वयं का लोडिंग रिक्शा है, जिससे वह लोगो का सामान पहुचांने उनके घरों तक जाता है और इस काम के दौरान उसके पास संबंधित घरों की महिलाओं का फोन नम्बर आ जाता था जिन्हे वह बाद में फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। अभी तक वह 20-30 महिलाओं को परेशान कर चुका हैं। आरोपी सीताराम की अभी तक शादी नहीं हुई है, इस वजह से सभी को शादी करवाने के लिये बोलता था। आवेदिका को भी शादी करवाने के लिये किसी से मिलवाया था और बाद में आवेदिका को ही अज्ञात नम्बरों से परेशान करने लगा। आरोपी द्वारा गुमराह करने की नीयत से एक अन्य नम्बर की राजस्थान की सीम चला रहा था, जिससे पकड़ में न आ सके, लेकिन वी केयर फोर यू की टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जांच पर से आरोपी सीताराम के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना हीरानगर को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 128 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 15 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        05 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 153 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 153 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 23.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथ धर्मशाला के सामने सब्जी मण्डी छावनी इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिली, 83 पवनपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी शशी पति राजकुमार सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर 334/4 उद्योग नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले रूपनारायण पता बाबूलाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 15 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 92 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                          18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              11 गैर जमानती, 60 गिरफ्तारी तथा 134 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 11 गैर जमानती, 60 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्लाथ मार्केट अस्पताल वाली गली लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले आकाश पिता भारत भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 21.00 बजे, विदुर नगर तिराहा द्वारकापुरी से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, दिग्विजय सिंह मल्टी अहीरखेडी इंदौर निवासी कमलेश पिता फूलसिंह डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2015 को 15.00 बजे, गोमटगिरी ग्राम पालकाकरिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले वासुदेव पिता कनीराम कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 14, 2015

मामूली विवाद पर पत्नी को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंबल निवासी सुरेश पिता मांगीलाल बरगुन्डा कल दिनांक 13.09.15 को सुबह मजदूरी करने के लिये घर से जंगल जा रहा था। उसने अपनी पत्नी संगीता बाई को सोयाबीन काटने के दौरान काम आने वाले मोजे, जो कि फटे हुए थे, उसे सिलने का कहा, जिस पर पत्नी संगीता ने कहा कि घर में नये मोजे रखे है वो ले लो। उक्त छोटी सी बात पर दोनो पति-पत्नी में विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि सुरेश ने पत्नी संगीता की पिटाई करते हुए, घर में रखी चिमनी को उठाकर उसमें भरा घासलेट पत्नी पर डाल दिया व आग लगाकर भाग गया। संगीता की चीख पुकार सुन उसकी सास जो कि बाहर थी, घर में आई व पानी डालकर आग को बुझाया। जली हुई अवस्था में संगीता को पुलिसथाना गौतमपुरा लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद, ईलाज हेतु इन्दौर अस्पताल रवाना किया गया।
                फरियादिया संगीता बाई पति सुरेश बरगुन्डा की रिपोर्ट पर पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा उसके पति सुरेश के खिलाफ धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित करके फरार हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर लिया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
                उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी गौतमपुरा श्री हाकम सिंह पंवार के मार्गदर्शन में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 149 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 14 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       18 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसआर कम्पाउण्ड हिमांशु ट्रांसपोर्ट के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राधेश्याम पिता नारायण मालवीय संतोष पिता मोहनलाल चौहान, जितेन्द्र पिता गोवर्धन मालवीय तथा शिवराज पिता रामसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कलदिनांक 13 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चार नपल के सामने कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 235 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी मोनू पिता किशोर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 14 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                            02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  22 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 22 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                      जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सागर के खेत के कुंए पर, इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, लखन पिता रामचंद्र, लखन पिता शिवलाल तथा लखन उर्फ कालू पिता बनेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 330 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ बायपास श्रीराम ट्रांसपोर्ट के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, नेहरू नगर राऊ निवासी जितेन्द्र पिता नारायण पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 02.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कलेक्ट्रेड चौराहा रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, हाथीपाला चौरहा इंदौर निवासी लक्की उर्फ फुरकान पिता मोह. जमीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, सांई मंदिर के पास राजमोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, हनुमान मंदिर के पीछेचूडी बाजार हरदा हाल 71 राजमोहल्ला निवासी सोयेब पिता ईसा चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 13, 2015

नगर सुरक्षा समिति के ** संवाद ** कार्यक्रम का आयोजन








इंदौर दिनांक १३ सितम्बर 2015 :- आज दिनांक 13-09-2015 को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में स्थित वैष्णव कन्या हायर सेकेंडरी स्कुल राजमोहल्ला इंदौर के सभागार में  आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए जिला इंदौर पश्चिम क्षेत्र झोन – 1 के थाना छत्रीपुरा, थाना पंढरीनाथ , थाना सराफा , थाना जूनीइंदौर , थाना रावजी बाजार, थाना भवरकुआ थाना क्षेत्रो के नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो हेतु , पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोषकुमारसिंह के मुख्य आतिथ्य  में एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र् इंदौर श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री  शशीकांत कनकने की उपस्थिति में ** संवाद ** कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम का संचालन  श्री छाबड़ा मुख्य सयोजक इंदौर पश्चिम क्षेत्र , व्दारा किया गया ।  इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह व्दारा नगर सुरक्षा समिति के सयोजक एवं कार्यकर्तागणो से सीधा संवाद स्थापित किया तथा नगर सुरक्षा समिति व्दारा विशेष अवसरो पर पुलिस का सहयोग देने की सराहना की गयी । नगर सुरक्षा समिति में युवाओ को जोड़ने हेतु प्रेरित किया तथा सुरक्षा समिति सदस्यो  से  सुझाव आमंत्रित किये गये तथा उन पर कार्य करने हेतु अधिनस्थो को निर्देशित किया गया ।   
आगामी कानून व्यवस्था डियूटी में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को विशेष पहचान  हेतु एवं थाना एवं अनुभाग के नाम से प्रिन्टेड गणवेश एवं परिचय पत्र, व्हिसल  इत्यादी सामग्री वितरित की गयी । इस अवसर पर बडी संख्या में नगर सुरक्षा समिति के महिला एवं पुरुष सदस्य पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे |