Monday, September 14, 2015

मामूली विवाद पर पत्नी को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंबल निवासी सुरेश पिता मांगीलाल बरगुन्डा कल दिनांक 13.09.15 को सुबह मजदूरी करने के लिये घर से जंगल जा रहा था। उसने अपनी पत्नी संगीता बाई को सोयाबीन काटने के दौरान काम आने वाले मोजे, जो कि फटे हुए थे, उसे सिलने का कहा, जिस पर पत्नी संगीता ने कहा कि घर में नये मोजे रखे है वो ले लो। उक्त छोटी सी बात पर दोनो पति-पत्नी में विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि सुरेश ने पत्नी संगीता की पिटाई करते हुए, घर में रखी चिमनी को उठाकर उसमें भरा घासलेट पत्नी पर डाल दिया व आग लगाकर भाग गया। संगीता की चीख पुकार सुन उसकी सास जो कि बाहर थी, घर में आई व पानी डालकर आग को बुझाया। जली हुई अवस्था में संगीता को पुलिसथाना गौतमपुरा लाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद, ईलाज हेतु इन्दौर अस्पताल रवाना किया गया।
                फरियादिया संगीता बाई पति सुरेश बरगुन्डा की रिपोर्ट पर पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा उसके पति सुरेश के खिलाफ धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित करके फरार हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर लिया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
                उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी गौतमपुरा श्री हाकम सिंह पंवार के मार्गदर्शन में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 149 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 14 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       18 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसआर कम्पाउण्ड हिमांशु ट्रांसपोर्ट के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राधेश्याम पिता नारायण मालवीय संतोष पिता मोहनलाल चौहान, जितेन्द्र पिता गोवर्धन मालवीय तथा शिवराज पिता रामसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कलदिनांक 13 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चार नपल के सामने कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 235 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी मोनू पिता किशोर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 14 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                            02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  22 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 22 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 98 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                      जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सागर के खेत के कुंए पर, इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, लखन पिता रामचंद्र, लखन पिता शिवलाल तथा लखन उर्फ कालू पिता बनेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 330 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ बायपास श्रीराम ट्रांसपोर्ट के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, नेहरू नगर राऊ निवासी जितेन्द्र पिता नारायण पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 02.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कलेक्ट्रेड चौराहा रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, हाथीपाला चौरहा इंदौर निवासी लक्की उर्फ फुरकान पिता मोह. जमीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, सांई मंदिर के पास राजमोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, हनुमान मंदिर के पीछेचूडी बाजार हरदा हाल 71 राजमोहल्ला निवासी सोयेब पिता ईसा चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 13, 2015

नगर सुरक्षा समिति के ** संवाद ** कार्यक्रम का आयोजन








इंदौर दिनांक १३ सितम्बर 2015 :- आज दिनांक 13-09-2015 को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में स्थित वैष्णव कन्या हायर सेकेंडरी स्कुल राजमोहल्ला इंदौर के सभागार में  आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए जिला इंदौर पश्चिम क्षेत्र झोन – 1 के थाना छत्रीपुरा, थाना पंढरीनाथ , थाना सराफा , थाना जूनीइंदौर , थाना रावजी बाजार, थाना भवरकुआ थाना क्षेत्रो के नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो हेतु , पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोषकुमारसिंह के मुख्य आतिथ्य  में एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र् इंदौर श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री  शशीकांत कनकने की उपस्थिति में ** संवाद ** कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम का संचालन  श्री छाबड़ा मुख्य सयोजक इंदौर पश्चिम क्षेत्र , व्दारा किया गया ।  इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह व्दारा नगर सुरक्षा समिति के सयोजक एवं कार्यकर्तागणो से सीधा संवाद स्थापित किया तथा नगर सुरक्षा समिति व्दारा विशेष अवसरो पर पुलिस का सहयोग देने की सराहना की गयी । नगर सुरक्षा समिति में युवाओ को जोड़ने हेतु प्रेरित किया तथा सुरक्षा समिति सदस्यो  से  सुझाव आमंत्रित किये गये तथा उन पर कार्य करने हेतु अधिनस्थो को निर्देशित किया गया ।   
आगामी कानून व्यवस्था डियूटी में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को विशेष पहचान  हेतु एवं थाना एवं अनुभाग के नाम से प्रिन्टेड गणवेश एवं परिचय पत्र, व्हिसल  इत्यादी सामग्री वितरित की गयी । इस अवसर पर बडी संख्या में नगर सुरक्षा समिति के महिला एवं पुरुष सदस्य पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे |

पुलिस थाना सदर बाजार के हत्या के प्रकण में फरार पांच अपराधियों की गिरफ्‌तारी हेतु इंदौर पुलिस ने की 10-10 हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा

इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015- पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा पुलिस थाना सदरबाजार के हत्या के प्रकरण के घटना समय से फरार चल रहे आरोपियों, की गिरफ्‌तार करने के लिये सूचना देने वाले एवं गिरप्तार करवाने वाले को 10-10 हजार रूपयें ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है-
    पुलिस थाना सदरबाजार के अपराध क्रमांक 329/2015 धारा 302 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी 1. गफूर पिता मुबारिक निवासी जूनारिसाला इंदौर 2. फिरोज पिता नियाज निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी इंदौर 3. सिद्‌दीक पिता मो. इस्माईल निवासी जूनारिसाला इंदौर 4. छब्बु उर्फ शाबिर खान निवासी अली कॉलोनी खजराना इंदौर तथा 5. बब्बु उर्फ सुल्तान पिता चांद खा निवासी कादर कॉलोनी खजराना इंदौर द्वारा दिनांक 12.09.15 को मृतक शहजाद लाला निवासी रतलाम को जूनारिसाला में धारदार हथियारों एवं अग्नेय शस्त्रों से गोली मारकर हत्या कर दी थी एवं आरोपियान घटना समय से फरार हो गये है। 
    अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों 1. गफूर पिता मुबारिक निवासी जूनारिसाला इंदौर 2. फिरोज पिता नियाज निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी इंदौर 3. सिद्‌दीक पिता मो. इस्माईल निवासी जूनारिसाला इंदौर 4. छब्बु उर्फ शाबिर खान निवासी अली कॉलोनी खजराना इंदौर तथा 5. बब्बु उर्फ सुल्तान पिता चांद खा निवासी कादर कॉलोनी खजराना इंदौर की गिरफ्‌तारी हेतु प्रत्येक आरोपी के लिये पृथक-पृथक 10-10 हजार के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है। कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा, जिससे उक्त आरोपियों की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित हो सके या गिरफ्‌तारी करेगा या करवाएगा, उसे प्रत्येक आरोपी के लिये पृथक-पृथक 10 हजार रूपयें की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 98 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                      01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               05 गैर जमानती वारन्टी, 10 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                               जुऑ खेलते  मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदा नगर रोड़ नं. 3 हनुमान मंदिर के पीछे से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, दिनेश पिता कन्हैयालाल चौहान, रूपेश पिता पोपटलाल तथा दिनेश पिता सोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, थाने के सामने लसूड़िया मोरी से मारूति क्रं एमपी/09/एलपी/9321 से अवैध शराब का परिवहन करते मिलें, बी-4 गीता भवन इन्दौर के रहने वाले जितेन्द्र पिता रामसिंह भदौरिया तथा प्रेमसिंह पिता मोहनसिंह दांगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 10 हजार रूपयें कीमत की 35.41 लीटर अवैध बीयर जप्त की गयी।
       पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 14.50 बजे, आईडीए मल्टी स्कीम नं. 140 इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले भारत उर्फ बाबू पिता भंवरलाल पांचाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 21.35 बजे, पटेल नगर खजराना से अवैध शराब बेचते हुए मिलीं, यहीं की रहने वाली कविता पति शिवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12सितम्बर 2015 को 23.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंग्रेजी वाईन शॉप के पास दवा बाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 9/1 जनता क्वाटर हाल एमवायएच इंदौर निवासी दीपक उर्फ दीपू पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 13 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 53 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              04 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 67 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, ग्राम कालीबिल्लोद निवासी-भंवरसिंह पिता महेन्द्रसिंह राजपूत तथा यादव मोहल्ला महूं निवासी-सचिन पिता किशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2380 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 23.30 बजे, टीचिंग ग्राउण्डपासीपुरा महूं से अवैध शराब बैचते/ले जाते मिलें, ग्राम सांतेर थाना किशनगंज निवासी जितेन्द्र पिता जालमसिंह परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 2000 रूपयें कीमत की की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को 16.40 बजे, अनमोल ढाबा बायपास रोड़ राऊ से अवैध शराब बेचते एवं पिलाते मिलें, नर्मदा रोड़ राऊ निवासी मुकेश पिता देवराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 500 रूपयें कीमत की 14 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
   
    पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत से  दीपश्री ढाबा, शेरे पंजाब ढाबा एवं सेनसेशन होटल से अवैध शराब का सेवन करवाते मिलें, 27 दुर्गा नगर एबी रोड़ इंदौर निवासी-गोविंद सिंह पिता सज्जनसिंह भाट, सूर्यदेव नगर निवासी-बंटी उर्फ राजेश पिता धर्मराज पंवार, 5237 ई सेक्टर सुदामा नगर निवासी-गगनदीप पिता दलजीतसिंह सलूजा, 71 सिलीकान सिटी इंदौर निवासी-अमृतसिंह पिता दयाराम सिंह तथा 126 विज्ञान नगर निवासी- अतुल पिता के.पी. बाके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                        अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 सितम्बर 2015 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, संजय नगर राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले विजय पिता गोपीलाल मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 11, 2015

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखो के नकली नोट सहित दो आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत में कुछ समय पूर्व से नकली नोट चलाने वाले गिरोह के सम्बंध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिससे थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को इस सम्बंध में सूचना से अवगत कराया था। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्धारा पुलिस अधीक्षक पूर्व ओ.पी. त्रिपाटी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन को इस संबंध में नजर रख कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शद्गिाकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, उसे इलाके में सक्रिय करते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बडे भूगतानों पर नजर रखने तथा जमीन आदि एवं प्रापर्टी के कार्य से जुडे लोगो के पास आने जाने वाले बाहरी लोगो एवं उनके भुगतानों पर नजर रखने के निर्देश दिये थे।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए, इस प्रकार के लोगो पर नजर रखी तो, आज दिनांक11.09.15 को करीबन 10.00 बजे अमर ज्योती इन्डस्ट्रीज के प्रोपराईटर जिया उर्फ मनोज परिहार तथा उसका नौकर शंकर मालवीय ने एक भुगतान के दौरान खातीपुरा निवासी चन्द्रशेखर पटेल को 80,000 रुपये 1000-1000 के 80 नोट दिये । चंद्रद्गोखर पटेल ने शंका होने पर एक नोट बैंक में चेक कराया, तो वह नकली होना बताया पटेल ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने वहां पहुचकर दौनो को हिरासत में ले लिया । इनके कब्जे से 80,000 रुपये के नकली नोट 1000-1000 के 80 नोट बरामद कर सखती से पूछताछ की तो प्रारम्भिक जाँच में पता चला की गिरोह का अन्य सदस्य नासिर नामक व्यक्ति है जो कि कुछ समय से पश्चिम बंगाल में सक्रिय है, उसके द्धारा नकली नोट भारतीय बाजारों में चलाने के उद्‌देश्य से यह गिरोह चलाया जा रहा है। प्रारम्भिक जांच में जो तथ्य सामने आये है उनसे पता चलता है कि गिरोह के तार पश्चिम बंगाल स्थित व्यक्तियों से जुडे हुए है । भारतीय अर्थ व्यवस्था को तार-तार करने के उद्‌देश्य से जाली नोटो का कारोबार बडे पैमाने पर किया जा रहा है, जिसके तहत पश्चिम बंगाल से भारत के अन्य शहरों में नकली नोट काफी संखया में भेजे जा रहे है। गिरोह के अंतिम छौर तकपहुचने के लिए पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्धारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जिया उर्फ मनोज पिता स्वामीशरण परिहार निवासी रेल्वे कालोनी झाँसी हाल मुकाम ग्राम जाखिया इन्दौर तथा शंकर पिता मदनलाल मालवीय निवासी ग्राम छापरी तराना जिला उज्जैन हाल मुकाम ग्राम जाखिया इन्दौर को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से अब तक 1,91,000 हजार रू. के 1000-1000 के 191 नोट बरामद किये जा चुके है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम जाँच करते हुए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शद्गिाकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि व्ही.एस. खडिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर.लक्ष्मण वास्कले, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. देवेन्द्र जादौन तथा महिला आर. चन्दा चौहान व टीम का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।



अवैध शराब का विक्रय करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार 14 हजार रू. कीमत की 7 पेटी अवैध शराब बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर को कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं की सिरपुर काकड़ कब्रस्तान के पास रोहित मराठा व सलीम उर्फ काणा अपने पास अवैध शराब की पेटिया रखकर शराब बेच रहे है जिनके पास 6-7 पेटी शराब है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गयी तो, वहां पर आरोपीगण 1.रोहितपिता राजू मराठा (23) निवासी तंबाखू कारखाने के पास गीता नगर इंदौर 2.मो. सलीम उर्फ काणा पिता मो. इशाक (31) निवासी अकबर की कालोनी इंदौर को मय अवैध देशी मदिरा मसाला शराब की कुल 7 पेटी किमती 14 हजार रूपये की मिलने पर मौके पर जप्त की जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
       दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर, आरोपी रोहित मराठा के विरूद्ध पूर्व के कुल 8 अपराध पंजीबध्द है तथा मो. सलीम उर्फ काणा के विरूद्ध पूर्व के 23 अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पंजीबध्द है।
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उनि विरेन्द्र कुमार वरकरे, प्रआर. महेन्द्र, आर.आरीफ तथा आर.चंद्रशेखर की सराहनीय भूमिका रही।