Friday, September 11, 2015

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखो के नकली नोट सहित दो आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत में कुछ समय पूर्व से नकली नोट चलाने वाले गिरोह के सम्बंध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिससे थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को इस सम्बंध में सूचना से अवगत कराया था। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्धारा पुलिस अधीक्षक पूर्व ओ.पी. त्रिपाटी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन को इस संबंध में नजर रख कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शद्गिाकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, उसे इलाके में सक्रिय करते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बडे भूगतानों पर नजर रखने तथा जमीन आदि एवं प्रापर्टी के कार्य से जुडे लोगो के पास आने जाने वाले बाहरी लोगो एवं उनके भुगतानों पर नजर रखने के निर्देश दिये थे।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए, इस प्रकार के लोगो पर नजर रखी तो, आज दिनांक11.09.15 को करीबन 10.00 बजे अमर ज्योती इन्डस्ट्रीज के प्रोपराईटर जिया उर्फ मनोज परिहार तथा उसका नौकर शंकर मालवीय ने एक भुगतान के दौरान खातीपुरा निवासी चन्द्रशेखर पटेल को 80,000 रुपये 1000-1000 के 80 नोट दिये । चंद्रद्गोखर पटेल ने शंका होने पर एक नोट बैंक में चेक कराया, तो वह नकली होना बताया पटेल ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने वहां पहुचकर दौनो को हिरासत में ले लिया । इनके कब्जे से 80,000 रुपये के नकली नोट 1000-1000 के 80 नोट बरामद कर सखती से पूछताछ की तो प्रारम्भिक जाँच में पता चला की गिरोह का अन्य सदस्य नासिर नामक व्यक्ति है जो कि कुछ समय से पश्चिम बंगाल में सक्रिय है, उसके द्धारा नकली नोट भारतीय बाजारों में चलाने के उद्‌देश्य से यह गिरोह चलाया जा रहा है। प्रारम्भिक जांच में जो तथ्य सामने आये है उनसे पता चलता है कि गिरोह के तार पश्चिम बंगाल स्थित व्यक्तियों से जुडे हुए है । भारतीय अर्थ व्यवस्था को तार-तार करने के उद्‌देश्य से जाली नोटो का कारोबार बडे पैमाने पर किया जा रहा है, जिसके तहत पश्चिम बंगाल से भारत के अन्य शहरों में नकली नोट काफी संखया में भेजे जा रहे है। गिरोह के अंतिम छौर तकपहुचने के लिए पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्धारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जिया उर्फ मनोज पिता स्वामीशरण परिहार निवासी रेल्वे कालोनी झाँसी हाल मुकाम ग्राम जाखिया इन्दौर तथा शंकर पिता मदनलाल मालवीय निवासी ग्राम छापरी तराना जिला उज्जैन हाल मुकाम ग्राम जाखिया इन्दौर को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से अब तक 1,91,000 हजार रू. के 1000-1000 के 191 नोट बरामद किये जा चुके है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम जाँच करते हुए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शद्गिाकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि व्ही.एस. खडिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर.लक्ष्मण वास्कले, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. देवेन्द्र जादौन तथा महिला आर. चन्दा चौहान व टीम का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।



अवैध शराब का विक्रय करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार 14 हजार रू. कीमत की 7 पेटी अवैध शराब बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर को कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं की सिरपुर काकड़ कब्रस्तान के पास रोहित मराठा व सलीम उर्फ काणा अपने पास अवैध शराब की पेटिया रखकर शराब बेच रहे है जिनके पास 6-7 पेटी शराब है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गयी तो, वहां पर आरोपीगण 1.रोहितपिता राजू मराठा (23) निवासी तंबाखू कारखाने के पास गीता नगर इंदौर 2.मो. सलीम उर्फ काणा पिता मो. इशाक (31) निवासी अकबर की कालोनी इंदौर को मय अवैध देशी मदिरा मसाला शराब की कुल 7 पेटी किमती 14 हजार रूपये की मिलने पर मौके पर जप्त की जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
       दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर, आरोपी रोहित मराठा के विरूद्ध पूर्व के कुल 8 अपराध पंजीबध्द है तथा मो. सलीम उर्फ काणा के विरूद्ध पूर्व के 23 अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पंजीबध्द है।
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में उनि विरेन्द्र कुमार वरकरे, प्रआर. महेन्द्र, आर.आरीफ तथा आर.चंद्रशेखर की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 120 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 11 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          01 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 01 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                 जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, टेम्पो स्टेण्ड मूसाखेडी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मंें लिप्त मिले गली न. 9 मयूर नगर मूसाखेडी इंदौर निवासी देवराज पिता करण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 590 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 16.20 बजे, महारानी रोड एसबीआई बैंक की गली से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, शाबिर पिता मुमताज अली तथा आबिद खान पिता महमूद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 115 रूपये नगदी तथा ताशपत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम भांगिया इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले दीपक पिता शिवनारायण जायसवाल तथा यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता भवानी प्रसाद केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2000 रूपयें कीमत की 40 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 12.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली शांति नगर मूसाखेडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले आशिष उर्फ चोटी पिता राजू मकावले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेएक छुरा जप्त कियागया।
       पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 23.40 बजे, देशी कलाली अहाते के पास बनी मस्जित इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, गंगा नगर नाले के पास दीपशिखा के सामने वाली गली निवासी महेन्द्र उर्फ टल्ली पिता पानंिसह गोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 11 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                   01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलातेहै, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             11 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 162 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 11 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, ग्राम नागपुर निवासी देवकरण पिता पीरूलाल तथा वार्ड नं. 02 चंद्रभागा सांवेर निवासी अर्जुन पिता हीरालाल ढोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4245 रूपयें कीमत की 121 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को13.30 बजे, जगदीश मंदिर के पास छत्रीबाग इंदौर से अवैध भांग बैचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले वियत पिता मोती ंिसह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 200 रूपयें कीमत की 600 ग्राम गीली भांग जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 12.30 बजे, नयापुरा रंगवासा राऊ से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले गब्बू पिता बरमी कटारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 17.10 बजे, आरोपी के मकान के पास तिन्छा से अवैध शराब बैचते मिलें, यही के रहने वाले संतोष पिता बाबूलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के सामनेधार रोड चंदननगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1288/60 फीट रोड इंदौर निवासी मनीष उर्फ बबलू पिता प्रकाश सिन्धी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2015 को 22.20 बजे, महादेव नगर व मार्तण्ड नगर तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले राकेश उर्फ राकू पिता लालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

         

Thursday, September 10, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 158 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 02 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             09 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 124 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                      जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कृष्ण दूध डेरी भमौरी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, संदीप पिता हरिप्रसाद गुर्जर, बबलू उर्फ जितेन्द्र पिता मांगीलाल लेखार, विशाल उर्फ भय्‌यू पिता इन्द्रजीत मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 400 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कलाली मोहल्ला चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, श्यामाचरण शुक्ला नगर निवासी शंकर पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1200 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 11 हरिजन कालोनी निवासी-रोहित पिता मनोहर पीबाल तथा 82/4 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी-विकास उर्फ पुतैया पिता लालता प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः एक छुरा तथा एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को 11.45 बजे, पानी की टंकी के सामने हाथी पाला रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, मरीमाता वाली गली जबरन कालोनी रावजी बाजार इंदौरनिवासी धीरज पिता बनवारीलाल कोचले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 10 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                                    04 आदतन व 37 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 37 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   09 गैर जमानती, 40गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी तथा 117 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नेहरू नगर राऊ से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, यहीं के रहने वाले अनिल पिता रामनाथ तथा राहुल पिता इंदर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना बायपास सांवेर कुड़ाना फाटा सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, शाही बाग कालोनी खजराना इंदौर निवासी भय्‌यू उर्फ असलम पिता सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 9, 2015

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया



इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015--यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 09.09.15 को  विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट इन्दौर में ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखय आतिथि अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, अति.पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री जी.बी. रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी, श्री विनोद दिक्षित एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एस.एम. अनस इकबाल व चेयरमैन श्री नरेन्द्र नारंग के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
                कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 300 बच्चे शामिल हुये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इन्दौर जोन, श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक करते हुए सामान्य अपराधों व सायबर क्राईम के विषय में भी जानकारी दी गई। श्री माहेश्वरी द्वारा अपने उद्‌बोधन में बच्चों को वर्तमान परिवेश में पुलिस की चुनौतियों व आम व्यक्ति के कर्तव्य के संबंध में अवगत कराया गया। इसके पश्चात्‌ कार्यक्रम में बच्चों की जिज्ञासाओ को भी श्री विपिन माहेश्वरी महोदय एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा बड़ी सहजता से समाधान किया गया । बच्चों व्दारा पूछे गये प्रमुख प्रश्न निम्नानुसार रहे-

प्रश्न क्र. 1          हमारे देश एवं देश की पुलिस के लिये हम क्या अच्छा काम कर सकते है, जिससे भारत देश की प्रगति में सहयोगी हो ?
उत्तर  किसी भी देश की सरकार वहां की जनता का आईना होता है। पुलिस में सभी शिकायतें सामान्य पब्लिक के द्वारा ही आती है। यदि आप सभी लोग पुलिस की मदद करना चाहते है, तो आप जब भी कुछ गलत देखे तो तत्काल पुलिस को 100 नम्बर, वरिष्ठ अधिकारियों, 1073 नम्बर या सिटीजन कॉप पर सूचित कर सकते है।
प्रश्न क्र. 2          100 मीटर तक स्कूल/कॉलेज के समीप गुटका पान की दुकाने नही होना चाहिये फिर भी यह सामान्य बात हो गई है ?
उत्तर  जी हॉ यह बात सही है लेकिन हमारी कुछ सीमाएं है, जैसे दुकाने हटाना आदि कार्य नगर पालिका निगम का है, तथा ऐसे दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही करना आबकारी विभाग का काम है, जिन्हें हम लोग सदैव सहयोग भी प्रदान करते रहते है।
प्रश्न क्र. 3          रैली जब निकलती है तो बहुत दिक्कत होती है, क्या कानून है ?
उत्तर  ऐसी शिकायतें मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाती है, लेकिन जब तक स्वतः कानून का पालन करने वालों में वृद्धि नही होगी तब तब यह समस्या बनी रहेगी ।
प्रश्न क्र. 4          जब कोई इन्दौर की गाडी यातायात नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके घर चालान चला जाता है, यदि कोई बाहर के जिले की गाडी है, तो क्या होता है ?
उत्तर  यातायात पुलिस आरटीओ से जानकारी प्राप्त कर संबंधित जिले को भेज देती है, जहां उसके उल्लेखित निवास स्थान पर पुलिस चालान तामिल करवाती है ।

प्रश्न क्र. 5          क्या कोई जब खाते से पैसे निकाल लेता है, तो एफ.आई.आर. दर्ज होती है ?
उत्तर  जी हॉ यह साईबर क्राईम है ।  अपराध दो प्रकार के होते है, जिसमें एक में पुलिस विवेचना करती है तथा दुसरे में पुलिस न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु समझाईश दी जाती है ।

                कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस द्वारा क्षिप्रा मिश्रा, निशा जोशी एवं अदिति को पुरूस्कृत किया गया ।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्‌तार, लूटे गये दो मोबाईल, पर्स सहित एक लाख रू. का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटनाओं के आरोपियों की पतारसी कर, उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सय्‌यद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लूट के चार आरोपियों को माल मश्रुका सहित गिरफ्‌तार किया गया।  
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 4.08.2014 को एलआयजी वाईन शाप के पास से बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लडको ने फरियादी प्रियम पिता डी. के. श्रीवास्तव निवासी ग्वालियर हाल 11 ओल्ड पलासिया इंदौर को डरा धमकाकर उसका पर्स व मोबाईल छीन लिया था। रिपोर्ट पर से अप. क्रं. 354/14 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी। प्रकरण में लूटे गये मोबाईल की जांच के आधार पर संतोष पिता जगतसिंह लोधी निवासी 99/2 सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर को गिरफ्तार किया गया। संतोष की निशादेही पर उसके साथी अभिषेक उर्फ धन्ना पिता सोमनाथ ठाकुर निवासी सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से लूटा गया सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की जाना शेष है।
        इसी तरह दिनांक 3.07.15 को एलआयजी चौराहे के पास आटो रिक्शा मे बैठकर जा रही श्रेया तनेजा निवासी 255 बिष्णुपुरी इंदौर का पर्स व मोबाईल काले रंग की मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लडको ने छीन लिया था। रिपोर्ट पर से अप. क्रं. 480/15 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी । विवेचना के दौरान फरियादिया के मोबाईल नंबर की आईएमईआई की सर्चिंग करायी गयी । जिसमे सिम नंबर 9893338701 का चलना पाये जाने पर आनर की तलाश की गयी जो काफी मेहनत के बाद सिम उपयोगकर्ता प्रदीप जैन उर्फ पीजे पिता सुशील कुमार जैन निवासी भौंरासला का पता चला तलाश करने पर यहां से मकान बदलकर नही रहना पाया । काफी तलाश के पश्चात प्रदीप जैन 209 ए श्यामनगर एक्सटैंशन रहना पता चला। जिसे दिनांक 8.9.15 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी साथी स्टेनली पिता पैट्रिक जैकब निवासी लवकुश कालोनी इंदौर का होना बताया जिसकी तलाश करते घर पर नही मिला। काफी तलाश के पश्चात स्टेनली की लोकेशन रिंग रोड से एलआयजी चौराहे वाले लिंक रोड पर रात्रि करीबन 1.30 बजे मिली जिसे पकडने हेतु पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो स्टेनली ने गिरफ्तारी से बचने के लिये दौड लगायी जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा करने पर तो वह सीमेंट रोड के किनारे पर गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा दोनो आरोपियो प्रदीप जैन व स्टेनली से पूछताछ पर लूटा गया सोनी एरिक्शन का मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी मिलने की संभावना है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सय्‌यद के नेतृत्व में उनि सी.एस. राठौड़, सउनि सुरेश यादव, आर. 2864 कृष्णकुमार पटेल तथा आर. 3824 राजकुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।