Thursday, August 13, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 150 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                                    09 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              13 गैर जमानतीवारन्टी, 37 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को 13 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, जूना रिसाला थाना सदर बाजार इंदौर निवासी मोहम्मद साहिद पिता मोहम्मद इशाक तथा 61 जयहिन्द नगर इंदौर निवासी चिंतामण पिता विष्णु वेसपायन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमश : एक चाकू तथा एक छुरी जप्त की गयी।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को, 20.00 बजे, पूजा डेयरी के पास जाबरा कम्पाउण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 311 कुलकर्णी काभट्‌टा परदेशीपुरा इंदौर निवासी विनोद पिता रामपाल वैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 13 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                   04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 120, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       01 फरारी, 16 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 140 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को 01 फरारी, 16 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 140 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                     अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, संजयनगर सांवेर निवासी अशोक पिता कालू चमार, सोंलिसन्दा थाना सांवेर निवासी गोविन्द जायसवाल तथा शीतला माता नगर तराना थाना सांवेर जिला इंदौर निवासी चरणसिंह पिता रामचंद्र बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 56 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को बाडी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, बाडी मोहल्ला निवासी अनिल पिता तेजराम तथा यही के रहने वाले विनोदपिता तेजराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें कीमत की 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2015 को, 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम चिकलोन्डा फांटा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्राम चिकलोन्डा फांटा निवासी समंदर ढोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

लम्बे समय से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना मानपुर द्वारा गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निदेश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही स्थाई एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना मानपुर द्वारा आज दिनांक 13.08.15 को करीब 02 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी रामसिंह पिता भंवरसिंह (25) निवासी ग्राम ऊकाल थाना मानपुर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
उक्त आरोपी रामसिंह पुलिस थाना मानपुर के चोरी के एक प्रकरण में दो वर्ष से फरार था, इसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा सात स्थाई वारंट जारी किये गये थे। आरोपी की लगातार पतारसी करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी, जिसे आज गिरफ्‌तार करने में पुलिस को सफलता मिलीं।
उक्त वारंटी को पकड़नें में थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में  उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में, लूटी गई मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26.07.15 को फरियादी मनोज परमार को लवकुश चौराहे के आगे अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर, फरियादी की मोटर सायकल एवं बैग लूट कर भाग गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 833/15 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                उक्त घटना के आरोपियों की पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदशन में एक टीम घटित की गई। पुलिस टीम द्वारा पतारसी कर प्रकरण के आरोपीयान 1. शुभम उर्फ इलू पिता राजेन्द्र वाघमारे निवासी सर्वहारा नगर इंदौर, 2. राज पिता राकेश जाय निवासी सर्वहारा नगर इन्दौर तथा 3. अद्गिवन पिता सुनिल नेरकर निवासी नादिया नगर इन्दौर को गिरफ्‌तार, लूटी गयी बजाज डिस्कवर मोटर सायकल बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य प्रकरणों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदशन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, प्रआर. देवेन्द्रसिंह, आर. 3021 गोविंद सिंह तथा आर. 779 अनिल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Wednesday, August 12, 2015

एक जिला बदर बदमाश एवं एक शातिर चैन स्नेचर, अवैध शराब बेचते गिरफ्‌तार, 60 लीटर अवैध शराब बरामद



इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा एक जिला बदर बदमाश एवं एक शातिर चैन स्नेचर को अवैध रुप से शराब बेचते पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एरोड्रम को आज दिनांक 12.08.15 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, एयरपोर्ट के बगल वाले बगीचे मे दो व्यक्ति तीन सफेद प्लास्टीक केन मे शराब बैचते है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई तो, तीन केन मे अवैध शराब बेचते दो बदमाद्गा दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ पर उनका नाम परसराम बैरागी तथा रिंकू सारवान बताया।
पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ और जांच की गई तो पता चला कि आरोपी परसराम उर्फ परसिया पिता शेलेन्द्र उर्फ सीताराम बैरागी (38) निवासी अंबिका पुरी थाना एरोड्रम, एक शातिर बदमाश होकर, इसी वर्ष जुलाई मे छ माह के लिये जिला बदर हुआ है, और इसके  विरूद्ध पुलिस थाना एरोड्रम, चंदननगर तथा अन्नपुर्णा मे दो दर्जनसे अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी रिंकु पिता ओमप्रकाश सारवान (23) निवासी भंवरकुआं थाने के पीछे हरिजन कालोनी इन्दौर, एक शातिर चैन स्नेचर है, इस पर भी इन्दौर जिले के विभिन्न थानों पर एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है, इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट एवं 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री के.एल. दांगी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


नोटों की गड़डी दिखाकर के लोगों को ठगने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2015-पुलिस थाना क्षिप्रा क्षेत्रान्तर्गत फरियादी अंकित पिता मांगीलाल मुकाती (21) निवासी ग्राम व्यासखेडी थाना क्षिप्रा जिला इंदौर द्वारा दिनांक 11.08.15 को पुलिस थाना क्षिप्रा में रिपोर्ट की कि, फरियादी आईडिया रिचार्ज कम्पनी का ग्रामिण क्षेत्र का डिस्ट्रीब्युटर है व कम्पनी के प्राप्त रुपये स्टेट बैन्क आँफ इन्डिया शाखा मांगलिया जिला इंदौर में वह उसके खाते में हर तीसरे दिन जमा करने जाता रहता है।  दिनांक 15 अप्रेल 2015 को तीनलडके फरियादी के पास उक्त बैक में दिन के करीब 02.30 बजे आये व फरियादी को रूपयों की गड्डी का झासा देकर, 40 हजार रुपये फरियादी को बेवकूफ बनाकर ले गये थे। उस समय फरियादी ने अपने पिता के डर के मारे घर पर व किसी अन्य व्यक्ति  को भी नही बताया था और ना ही कोई रिपोर्ट लिखाई थी। फरियादी अंकित कल दिनांक  11.08.15 को पुनः करीब 02.30 बजे कम्पनी के रुपये जमा करने उक्त बैकं में गया था, तो देखा की वही तीनो लडके जो उसे  पहले बैवकूफ बनाकर 40 हजार रुपये ले गये थे, वही तीनो लडके बैकं में आकर लोगो को कपड़े मे लिपटी गड्डी बताकर बैवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे थे। जब फरियादी ने उन्हे देखा तो चिल्लाया, तब तीनो लडके भागकर बाहर खडी टवेरा कार में बैठ कर वहां से भागे। इस पर फरियादी ने पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना देकर उसके दोस्त रवि पिता मदन निवासी व्यासखेडी व आशीष पिता विष्णुप्रसाद निवासी भोन्डवास तथा अन्य लोगो के साथ टवेरा का पीछा किया। टोलनाका मांगलिया के पास उक्त टवेरा गाड़ी जिसका नम्बर जीजे/5/सीएन/4093 को पुलिस फोर्स द्वारा रोक कर पकड़ा गया। पकड़ें गये आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होने अपना नाम 1. प्रकाश पितायुवराज पाटिल निवासी सूरत, 2. कृष्णा पिता रामदास पाटिल निवासी सूरत तथा 3. कमल पिता पदमसिहं यादव निवासी लोनवाडा धानू रोड़ महाराष्ट्र का होना बताया।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा अप. क्रं. 207/15 धारा 420, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती राममूर्ति छाबनिया के नेतृत्व में ऊनि एस बी सिंह, प्रआर संतोष, आर वीरेन्द्र तथा आर संजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।