Friday, August 7, 2015

अनिल पाटीदार एवं उ.प्र. के बदमाशो द्वारा अपहरण करने की रेकी मे इस्तेमाल टेरेनो कार, अरोपोपियो के बेग, आई.डी. जप्त



इंदौर दिनांक 07 अगस्त 2015 :- कल दिनांक 06.08.15 को अपकरण कर फिरौती की मांग करने वाले उ.प्र. के शूटरों सहित व्यापारी के घर में डकैती डालने एवं अपहरण कर 10 करोड़ रूपये की वसूली करने की योजना का बनाने वाले आरोपियों को इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, आरोपियों को न्यायलय मे पेश किया गया जिनका दिनांक 14.08.15 तक का पी.आर. प्राप्त हुआ। जिससे आज दिनांक 07.08.15 को आरोपियों से पूछताछ करने पर सभी के द्वारा बताया गया कि डकेत अमित, भूषण, सोनू, तीनो निवासी उ. प्र. ने रेकी के समय जिस कार क्र. एम पी-09/ सी पी /8477 का इस्तेमाल किया था। वह कार अनिल पाटीदार की है। जिसको मेमोरेंडम के आधार पर जब्त किय गया है, जिसकी तलाशी लेने पर उक्त कार से पीछे  से एक वन्य प्राणी का हिरण जैसा सींग, मिला है। सभी आरोपियो से पूछताछ करने पर उनके बताये अनुसार अलिशा अपार्टमेंट फ्लेट नंबर 201 जिसमे रहकर के सभी आरोपियो द्वारा एक व्यापारी के अपहरण की योजना बनायी थी उक्त फ्लेट पर गये, जिसकी तलाशी लेने पर, उक्त फ्लेट में आरोपी सोनू का बादामी कलर का बेग और उसमे पहनने के कपडे और निर्वाचन आयोग का पत्र मिला आरोपी अमित का उक्त फ्लेट से काले रग का ट्राली बेग जिसमे उसके कपडे व निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र, आरोपी भूषण के कपडे व आर.टी.ओ. गाजियाबाद से बना ड्रायविंग लायसेंस मिला। प्रकरण के आरोपी रिंकु वर्मा की तलाश करने पर वह नही मिला। जिसका फरारी पंचनामा बनाया गया व आरोपी रिकुं वर्मा का उक्त फ्लेट को पुलिस ने उक्त अपराध मे जब्त करके सील बंद कर दिया। आरोपीयो से बारीकी से पूछताछ की जा रही है|

डकैती में फरार ईनामी बदमाश धराया

इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह को, पुलिस थाना बीड, महाराष्ट्र मे आठ दस अपराधियों के साथ मिलकर देशी कटटा, पिस्तौल आदि लेकर करीब 18 लाख की डकैती की घटना कारित करने वाले पुलिस थाना बीड महाराष्ट्र मे अप.क्र.142/14 धारा 395,397,भादवि एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी राजा पिता कैलाश नाई (23) निवासी संतोषी माता मंदिर टेकरी जिला इंदौर के फरार होने की सूचना प्राप्त होने पर अपराधी को गिरफ्‌तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निर्देश के तारतम्य में दिनांक 06.08.15 को पुलिस अधीक्षक इंदौर पद्गिचम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन मे अति.पुलिस अधीक्षक महू श्री अरविन्द तिवारी ने इंचार्ज थाना प्रभारी श्री बिहारी सावॅले के साथ प्र.आर. जगदीश डावर2673, प्रवीण 2442, सुनिल बामनिया 1104 एवं आरक्षक राजेन्द्र उपाध्याय 2324 की एक टीम गठित की गयी। टीम द्वारा मानपुर के जंगलों में काफी सघनता से आरोपी की तलाश की गयी, जिसके फलस्वरूप संतोषी माता टेकरी मानपुर के पास अपराधी को काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकडा, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी कट्‌टा एवं जिन्दा एक कारतूस मिला जिसे विधिवत जप्त कर थाना मानपुर के अपराध क्रमांक 260/15 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। थाना मानपुर पर भी इसके विरूद्ध लंबित स्थायी वारंट की तामीली भी की गई इसके अतिरिक्त आरोपी राजा के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट आदि के अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस थाना मानपुर द्वारा फरार डकैत की गिरफ्तारी की सूचना पुलिस थाना प्रभारी बीड महाराष्ट्र को दी गई है।
           पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा की गई उल्लेखनीय कार्य के लिये नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने हेतु घोषणा की गई है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 179 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 07 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 89 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                  04 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                17 गैर जमानती वारन्टी, 57 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 17 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी तथा 139 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुमेड़ी कांकड़ आमरोड़ डीपी के पास इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, 265/2 यादव नगर इंदौर निवासी अनिल पिता चंद्रपाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 07 अगस्त जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन मेंकल दिनांक 06 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 90 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                    03 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                      21 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 152 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 21 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                          जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक07 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, प्र्रकाश ढाबे के पास देशी शराब दुकान के सामने गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, पवन पिता चैनसिंह कुद्गावाह, अन्तरसिंह पिता लालसिंह तथा रामचंद पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कांकरिया पुलिया के पास पानोड़ रोड़ सांवेर से जीप क्रं आरजे/27/यूए/3584 में अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, किशनपुरा थाना सगिरया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हाल पुराना बायपास सांवेर निवासी राजकुमार पिता बलराम जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 112 क्वाटर अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 19.30 बजे, ग्राम बदरखां फाटा हातोद से अवैधशराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, ग्राम मांगलिया निवासी दीपक पिता संतोष जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 13.00 बजे, नेहरू नगर  मस्जिद राऊ से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलीं, यहीं की रहने वाली लीलाबाई पति राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को 15.45 बजे, पानी की टंकी के पास पवनपुत्र नगर इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलीं, 122 महादेव नगर इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति रामराव महार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2015-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, राम मंदिर के पास ग्राम पालाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्रामपालाखेड़ी निवासी सुदामा पिता नारायण भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 6, 2015

इंदौर पुलिस ने बचाई दो जाने सुपारी किलर एवं अपकरण कर फिरौती की मांग करने वाले उ.प्र. के शूटरों सहित व्यापारी के घर में डकैती डालने एवं अपहरण कर 10 करोड़ रूपये की वसूली करने की सनसनीखेज योजना बनाने वाला मास्टर माइंड, तेंदुए की खाल सहित इंदौर पुलिस की गिरफ्‌त में।







इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर पुलिस को गंभीर घटनाऐं रोकने लिये आवद्गयक दिशा निर्देश दिये थे जिसके परिणाम स्वरूप इंदौर पुलिस द्वारा थाना कनाडिया क्षेत्र के एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के घर में हुई डकैती एवं थाना किशनगंज क्षेत्र में एक बिजनेज मेन के अपहरण कर 5 लाख की फिरौती वसूल करने की सनसनीखेज घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।
          शहर में इस प्रकार की घटनाओं की पूर्नावृत्ति न हो इसके लिये उप पुलिस मानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गए निर्देश  के तारतम्य में शहर मे बाहर से आए गिरोह का पता लगाने एवं उनके द्वारा की जाने वाली गंभीर एवं सनसनीखेज घटनाओं को रोकने में इंदौर पुलिस ने एक बडी सफलता प्राप्त की है जिसमें अपराध शाखा की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीकी रिद्‌धी सिद्‌धी खजराना का निवासी अनिल पिता बाबू पाटीदार ने रिंकू वर्मा निवासी गणेद्गापुरी खजराना से बोलकर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से चार शूटर बुलाए है। रिंकू वर्मा ने तीन दिन पहले चारों शूटरों को कहीं रूकवाया हैं। रिंकू वर्मा के दोस्त अनिल पाटीदार का धामनोद के पास धानी में शांतादेवी पाटीदार के नाम से वेयर हाउस है जिसमें अनिल पाटीदार को 50 से ़60 लाख रूपयें का नुकशान हो गया था, जिसकी भरपाई के लिए अनिल पाटीदार ने उ.प्र. से बुलाए शूटरों से धामनोद निवासी एक व्यापारी के घर डकेती व उनका अपहरण करने की पूरी तैयारी कर ली है व्यापारी का धामनोद के आगे खलधाट में पेट्रोल पंप है और शहर में एक स्कूल है इसलिए इन्हे उम्मीद है कि इस व्यापारी का अपहरण करने व डकैती डालने पर 5 से 10 करोड़ रूपये मिल जायेगें। ये गैंग बिजासन पहाडी के पास एकत्र होगे वहॉ से धामनोद जाऐगें। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर एव थाना एरोड्रम की पुलिस टीम द्वारा विजासन टेकरी के पास धार रोड पहुॅचकर आरोपियों को पकडने के लिये अपनी टीम लगा दी गयी। कुछ देर पश्चात वहॉ एक अल्टो गाडी आकर रूकी थोडी ही देर में कुछ दूरी पर एक ऑटो भीआकर रूका जिसमें से तीन व्यक्ति उतरे उसके बाद ऑटो वापस चला गया। ऑटो से उतरे तीनो व्यक्ति जैसे ही अल्टो गाडी के पास आकर खडे हुये एवं डकैती एवं अपहरण की बाते करने लगे वैसे ही टीम ने इनको पकडने की कोशिश की तो इनमें से एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला बचे बदमाश पहाडी की ओर भागे परन्तु पुलिस द्वारा बहादुरी के साथ बदमाशों को धर दबोचा। जिसमें बदमाशों एवं पुलिस स्टाफ को भी पहाडी में भागने एवं पीछा करने के दौरान चौटे आई। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम 1. अमित उर्फ बंटी फौजी पिता तेजवीर सिंह (33) निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. 2. भूषण पिता स्व. कालूराम जाट (31) निवासी उखलारसी थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. 3. सोनू पिता चंद्रपाल जाट (22) निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. 4. अनिल पिता बाबूलाल पाटीदार निवासी डब्ल्यू/16 रिद्‌धी सिद्‌धी नगर खजराना इंदौर एवं 5. योगेश पिता जुगलकिशोर हनोतिया निवासी 117 गणेश नगर खजराना इंदौर बताया और भागे हुये बदमाश का नाम उसके साथियों ने शोभित पिता वीरेन्द्र सिंह देशवाल (28)निवासी सरस्वती बिहार थाना गगनहर कोतवाली जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड बताया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, 12 बोर, एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्‌टा, 14 कारतूस तथा वन्य जीव तेंदुए की संपूर्ण खाल जप्त की हैं। सभी बदमाशों पर धारा 399, 402 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 51 (1) वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत थाना एरोड्रम में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
              पूछताछ पर आरोपियों से यह भी पता चला है कि उत्तर प्रदेश के सारे बदमाश जतन सिरोही गैंग के सदस्य रहे है जो कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा का कुखयात बदमाश था एवं कुुछ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस से मुठभेड में मारा गया था। जतन सिरोही के मित्र कमलसिंह चौहान निवासी होशंगाबाद के पुत्र राजू चौहान की हत्या होशंगाबाद के बदमाश नीतेश कंजर द्वारा किये जाने पर कमल सिंह चौहान ने इस गैंग की सहायता से बाबई जिला होशंगाबाद मे भी 10 लाख रूपये देकर नीतेश कंजर की हत्या की थी जिस पर थाना बाबई जिला होशंगाबाद पर अपराध क्रमांक 401/14 धारा 147,148,149,302 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्व किया गया था, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इसीदौरान दिल्ली एवं नोएडा के एक अन्य व्यक्ति की सुपारी लेकर हत्या में शामिल होने सूचना मिली है जिसमे इनका एक साथी मोनू जाट गिरफ्‌तार हो चुका है। यह अपहरण मे फिरौती वसूलने के बाद रिंकू वर्मा के कहने पर किसी रेत व्यवसायी की हत्या करने वाले थे। आरोपियों से पूछताछ पर और भी सनसनीखेज मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 113 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                  04 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              09 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                      जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 00.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, होटल फार्च्यून लेण्डमार्क के सामने वियज नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, सतेन्द्र पिता बालमुकुन्द कुशवाह, विशाल पिता मथुरालाल पाटीदार, राहुल पिता कैलाश गोयल तथा दीपक पिता तातुराव पाटील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 21.30 बजे, गायत्री टे्रडर्स के पास शीतल नगर एवं प्रकाशचंद्र सेठी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, सुरेन्द्रसिंह पिता विक्रमंिसंह मालवीय, गोलू पिता सुखराम ओसारी, रवि पिता रामप्रसाद पंथी, अंकित जायसवाल तथा गोपाल पिता जगदीश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1180 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा वनस्पति के पास भागीरथपुरा इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, नया बसेरा गांधी नगर हाल मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी आशीष उर्फ बादी पिता रमेश गोडाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 750 रूपयें कीमत की सात पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                       अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा मेन रोड़कुम्हारखाड़ी शमशान घाट के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 21/3 रामदत्त का भट्‌टा बाणगंगा इंदौर निवासी छोटू उर्फ रूपेश जैन पिता प्रकाश जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 06 अगस्त जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 55 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                 06 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                       07 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 149 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 07 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                      अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बुद्धनग इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, आनंद नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी राजू पिता भंवरसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
              पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2015 को 19.00 बजे, चांदनी चौक राऊ रंगवासा से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, चांदनी चौक रंगवासा निवासी लीला बाई पति मांगीलाल को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
               पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 5, 2015

इंदौर शहर में पुलिस के 02 पीसीआर वाहन और तैनात रहेगें


इंदौर दिनांक 05 अगस्त 2015 :- पुलिस उपहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 05.08.15 को इंदौर शहर की कार्यवाही को बेहतर बनाने हेतु 02 पीसीआर वाहनों को चलाये जाने हेतु रवाना किया गया। जो नवलखा चौराहा एवं बंगाली चौराहा पर तैनात रहकर आस-पास के क्षेत्रों में प्रतिदिन रात्रि 08.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक पेट्रोलिंग करेगें। प्रत्येक दोनो पीसीआर वाहन के एक-एक प्रभारी अधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीसीआर वाहन थाना क्षेत्रों में बाहरी इलाकों में स्थित कालोनियों में गश्त, संदिग्धों की चैकिंग व अपराधों की रोकथाम हेतु इलाके में निरन्तर पेट्रोलिंग करते रहेगें। इस प्रकार इंदौर शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 27 पीसीआर वाहन आम नागरिकों की सुविधा, किसी भी प्रकार के घटना स्थल पर अविलम्ब पहुॅचकर त्वरित कार्यवाही करने तथा असमाजिक तत्वों एवं बदमाशों की धरपकड़ हेतु तैनात किये गये है।

“ चार वाहन चोर मय चोरी के वाहनों के गिरफ्तार ’

इंदौर दिनांक 05 अगस्त 2015 :-  इन्दौर शहर मे बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओ को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह व्दारा वाहन चोरी की घटनाओ के संबंध मे पुराने वाहन चोरो को पकड़कर पूछताछ करना तथा पतारसी के निर्देश दिए गए | पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री ओ. पी. त्रिपाठी , अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन को दिए जिन्होने थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद दीक्षित को क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओ को रोकने व पुरानी घटनाओ मे पतारसी के निर्देश दिये | दिनांक 4/8/2015 को मुखबिर की सूचना मिली की सौरभ नाम का लड़का आजकल मोटर सायकिल बदल बदल कर चला रहा है, मुखबिर सूचना पर संदेही सौरभ पिता रघुनाथ राजपूत 21 साल निवासी 320 सुन्दर नगर इन्दौर को पकड़ा गया व सख्ती से पूछताछ की गई जिसने 6 मोटर सायकिल थाना क्षैत्र से चोरी करना कबूल किया | आरोपी सौरभ की निशादेही पर मोटर सायकिल हीरो होन्डा पैशन  नंबर एम. पी.-09/एम.वाय./2673 को आरोपी सौरभ के घर से जप्त की गई व शेष अन्य मोटर सायकिल के संबध मे पूछताछ करते मोटर सायकिले 1- शुभम पिता प्रहलाद मोर्य निवासी 126/5 सुन्दर नगर इन्दौर 2- रमेश पिता बैजनाथ यादव 31 साल निवासी 168/3 यादव नन्द नगर इन्दौर 3-  अभिषेक पिता विसम्बर कुशवाह निवासी 04 गोविन्द नगर खारचा इन्दौर को देना बताया | आरोपी सौरभ की निशादेही पर शुभम के घर से मोटर सायकिल हीरो होन्डा पैशन, रमेश के घर से मोटर सायकिल हीरो होन्डा पैशन व अभिषेक के घर से मोटर सायकिल हीरो होन्डा पैशन को विधिवत जप्त किया गया व आरोपी सौरभ पिता रघुनाथ राजपूत 21 साल निवासी 320 सुन्दर नगर इन्दौर को धारा 41(2) 102 जाफौ 379 ताहि मे गिरफ्तार किया गया व 4 मोटर साइकिले जप्त की गई व आरोपी शुभम पिता प्रहलाद मोर्य निवासी 126/5 सुन्दर नगर इन्दौर 2- रमेश पिता बैजनाथ यादव 31 साल निवासी 168/3 यादव नन्द नगर इन्दौर 3-  अभिषेक पिता विसम्बर कुशवाह निवासी 04 गोविन्द नगर खारचा इन्दौर को धारा 411 ताहि मे गिरफ्तार किया गया  है । आरोपियो व्दारा घटित अन्य अपराधो में पूछताछ की जा रही है । 

Tuesday, August 4, 2015

डकैती की योजना बनाते 09 आरोपी गिरफ्‌तार












इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015 - कल दिनांक 03.08.15 को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बायपास रोड के पास खेत में बने कमरे में कुछ 08-10 लोगहथियार लेकर बैठे है जो किसी को लूटने या डकैती की योजना बना रहे है। कमरे के बाहर कार खडी है उसमें भी दो लोग बैठे है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना की जानकारी दी गयी।
उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना के संबंध मे त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देश के तारतम्य में तथा पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन  में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय तथा नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर विपुल श्रीवास्तव द्वारा तत्काल थाना खजराना पहुॅचकर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी विजयनगर छत्रपाल सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी खजराना सी.बी. सिंह व थाना प्रभारी कनाडिया संजय चतुर्वेदी के उपलब्ध बल के साथ 03 टीमें बनाई गयी। मौके पर पहुॅचकर दबिश देने पर आरोपी 1. वसीम पिता अल्ताफ (28) निवासी 57 गाधीनगर आगर रोड ढाबा भवन उज्जैन 2. इमरान पिता अबरार (30) निवासी फातमा नगर चूकवाड खाना भोपाल हाउसिंग वार्ड मुल्ला कॉलोनी भोपाल व नाला सुपारा ईस्ट नंदीदीप बिल्डिंग मुम्बई 3. सिकन्दर पिता गनी (32) निवासी एस.एच.387 ढाबा भवर उज्जैन 4. अजहर पिता रियाज खान(28) निवासी 41 कादर कॉलोनी खजराना हाल 55 राधे बिहार कॉलोनी इंदौर 5. मो. फारूख उर्फ मो. सुल्तान पिता सफीक उर्फ रहमान (38) निवासी 10 तंजीम नगर खजराना इंदौर 6. मो. नईम पिता खाजू खां (28) निवासी इल्यास कॉलोनी मदीना मस्जिद वाली गली खजराना इंदौर 7. मो. शाहिद पिता कय्यूम खां (22) निवासी आम वाली गली नं0 05 चंदननगर इंदौर 8. चांद खा पिता जहूर खां (30) निवासी बाबा की बाग कॉलोनी खजराना इंदौर 9. शौयब उर्फ राज पिता जबाहर चौहान (26) निवासी अम्बेडकर कॉलोनी वार्ड 01 गोधोनी रोड एजफकेशन हायस्कूल के बाजू में श्रीरामपुर तालूका जिला अहमदनगर महाराष्ट्र डकैती की योजना बनाते मिले, जिन्हे तत्काल पकडा गया इनके कब्जे से 01 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 01 तलवार, 02 धारिये, लठ्‌ठ, पिसी मिर्चियां व चाबियों के गुच्छे व कार मिली।
    पूछताछ करने पर 02 माह पूर्व 01 इण्डिगों कार न्याय नगर इंदौर से व 01 इंण्डिका कार रामकृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर से व 01 बोलेरो जीप करीब डेढ़ साल पहले पाढंरना छिंदवाडा से चोरी करना बताया है। जिनकी जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी है। अन्य वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015 -पुलिसथाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 0308.15 को धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू पिता रमेश भाट के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द पिता रमेश भाट निवासी 15/1 पानीसपागा भाट मोहल्ला इन्दौर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए धम्मू उर्फ धमेन्द्र भाट को कल दिनांक 03 अगस्त 2015 के 11.40 बजे, उसके घर के सामने घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रावजी बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 160 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 04 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                      16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               10 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 106 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 10 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 106 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                          जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 21.00 बजे, एमवाय टेम्पो स्टेण्ड चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, शादाब उर्फ राजा पिता रफीक खान, कमल पिता लक्ष्मण कौशल, शकील पिता बाबू खान, बबलू पिता हैदर खान तथा नौशाद पिता सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को,  62 गुलाब बाग कालोनी  इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले नरेश पिता किशनलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थानाबाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 17.10 बजे, रेल्वे क्रासिंग के पास भागीरथपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 172 विशाल नगर बाणगंगा  निवासी शिवा पिता भगवती प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
                                               अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया कांकड़ इन्दौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, मेहरबान पिता कालू भील, रीना पति प्रकाश परमार तथा पांचीबाई पति कल्लू सभी निवासी टिगरियां कांकड़ इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 14 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 21.15 बजे, कैलोद कांकड़ रेल्वे फाटा इन्दौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, कैलोद कांकड़ इन्दौर निवासी राजेश पिता बाबूलाल जैसवाल को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलाली के पास बाणगंगा मेन रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, म.नं. 71 गली नं. 2 डग्ग्र मोहल्ला इंदौर निवासी रवि पिता कल्लू कुद्गावाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 21.00 बजे, भमौरी प्लाजा चौराहे के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 89/3 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी नितिन पिता लालचंद सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 04 अगस्त जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 85 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 23 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 105 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को 23 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 105 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये,यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                     जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को पीपल्याराव दुर्गा माता मंदिर के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, अनवर पिता हबीब खान, राजेश पिता मांगीलाल कटारिया तथा किस्मत अली पिता आदम अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 745 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरान थाना चौराहा चंदन नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 51/1 पंचमूर्ति नगर इन्दौर निवासी दिनेश पिता गोविंद मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 3, 2015

‘ ट्रक क्लीनर को लूटने वाले दोनों आरोपी कुछ घण्टो मे गिरफ्तार ’





इंदौर दिनांक 03 अगस्त 2015 :- दिनांक 02/08/2015 को फरियादी प्रकाश पिता सुन्दर सिह ने थाना बाणगंगा पर रिपोर्ट की, कि मैं ट्रक पर क्लिनर का काम करता हूँ पोलोग्राउन्ड पर ट्रक मे बैठा था इतने मे मोटर सायकिल पर दो लडके आये ओर मेरी जेब से पर्स व मेरा मोबाईल फोन छीनकर भाग गये रिपोर्ट पर अपराध विवेचना में लिया गया|
     उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उक्त घटना के संबंध तुरंत घेराबंदी तथा पतारसी के निर्देश दिए| निर्देश के तारतम्य में तथा पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन -१ श्री राजेश सहाय व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद दीक्षित को क्षेत्र में उक्त घटना कारित करने वाले हुलिये के अपराधियो की जानकारी निकालने हेतु बताया गया| मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिन मे लूट की वारदात करने वाले आरोपी सुपर कारिडोर पर बन रहे नये पुल के नीचे अन्य लूट की वारदात करने के लिये छिपे बैठे है| सूचना पर थाना प्रभारी विनोद दीक्षित व उनकी टीम  के साथ सउनि राजकुमार भदौरिया, आर. 2795 घनश्याम, आऱ. 654 नीरज व आर. 1933 राममिलन को हमराह लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचे तो दो लड़के मोटर सायकिल पर भागे जिनका पीछा कर पकड़ा| नाम पता पुछते अपना नाम १- मंगल पिता बच्चुलाल हरीजन 31 साल निवासी सत्यसाई बाग कालोनी इन्दौर व २- संजय पिता चंदु लाल करोसिया 37 साल निवासी फ्रींगज बाणगंगा इन्दौर का होना बताया जिनसे अपराध के संबध मे पुछताछ की गई तो दोनों ने जुर्म कबूल किया| दोनों आरोपियों से लूटी गई राशि 400 रुपये व मायक्रोमैक्स मोबाईल फोन जप्त किया गया ।
           आरोपियो के अपराधिक रिकार्ड के संबध मे जानकारी लेते बदमाश मंगल पिता बच्चुलाल हरीजन 31 साल निवासी सत्यसाई बाग कालोनी इन्दौर के विरुद्ध थाना बाणगंगा पर 4 अपराध व थाना तुकोंगंज पर 2 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया आरोपी मंगल हरीजन को पूर्व मे वर्ष 2004 मे तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक आरक्षक को जान से मारने की नियत से चाकू मारा था जिस अपराध मे न्यायालय से 5 साल की सजा हो चुकी है व बदमाश पर 2013 मे थाना बाणगंगा वसुली के अपराध पंजीबद्ध हुआ था जिसमे फऱार होकर इन्दौर से भाग गया था जिसमे न्यायालय व्दारा बदमाश का स्थाई वारन्ट भी जारी किया गया था बदमाश मंगल 31/7/2015 को ही रात्रि में अजमेर से इन्दौर आया और दिनांक 2/8/2015 को लूट की घटना घटित कर दी । आरोपियो द्वारा घटित अन्य अपराधो में पूछताछ की जा रही है ।
            

अपराधियों को पकडवाने में पुलिस की मदद करने वाले श्री अरूण बंसल को प्रद्गांसा-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदाय किया गया


इन्दौर-दिनांक 03अगस्त 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस थाना भंवरकुआं के अपराध में आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले आम नागरिक श्री अरूण बंसल जी को प्रद्गास्ति पत्र एवं तीन हजार रू. के नगद पारितोषिक से सम्मनित किया गया है।
    पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31.07.15 को रात्रि में फरियादी चंदन पिता शंकर गोयल से आरोपियों द्वारा शराब पीने के लिये पैसे मांगे गये, जो फरियादी द्वारा नहीं दिये जाने पर आरोपियान द्वारा उनके टाटा मैजिक वाहन में तोड़ फोड़ कर भाग गये थे। आरोपियों के भागने पर पुलिस थाना भंवरकुआं के उप निरीक्षक श्री सूर्यनाथ पाण्डे द्वारा उनका दौड़कर पीछा कर रहे थे, इसी दौरान श्री अरूण बंसल द्वारा उप निरीक्षक श्री सूर्यनाथ पाण्डे को अपनी कार में बैठाकर आरोपियों को पकड़ने के लिये उनका पीछा करते हुए जूनी इन्दौर ब्रिज के नीचे से आरोपियों की गाड़ी को रोका, लेकिन वे बगैर रूके भाग गये, फिर सिंधी कालोनी में जाकर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना पर पुलिस थाना भंवरकुआं में अपराध क्रमांक 605/15 धारा 294, 327, 323, 427, 506 भादवि में आरोपियों रवि पिता उमेद्गा डांगी,दीपक पिता दिनेद्गा तंवर तथा विजय पिता उमेद्गा डांगी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया।
    श्री अरूण बंसल के द्वारा मेहनत, लगन व साहस का परिचय देते हुए आरोपियों का पीछा कर उन्हे पकड़वाने में पुलिस की मदद की गई। अतः इनके उत्साहवर्धन हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा श्री अरूण बंसल को प्रद्गांसा-पत्र एवं तीन हजार रू. का नगद पारितोषिक प्रदाय कर सम्मानित किया गया है।