Sunday, July 26, 2015

Rs 9.96 Lakhs seized in suspected Hawala Transaction




Indore 26th July 2015:- On 25th July, 2015, Police received intelligence regarding transaction of Hawala Money at Laxmi Motors near Jawahar lal Nehru Stadium. Upon the directions received from senior officers, a team was formed under SHO Sanyogitaganj Shri D S Baghel and SHO Mahila Thana Smt. Jyoti Sharma along with adequate Police force.
Upon reaching the Laxmi Motors, a lady was seen coming out of Laxmi motors carrying a bag. On enquiry done by SHO Mahila Thana, the lady told her name as Meghna Pandey and Rs 9 Lakh 96 Thousand were found in the bag. On further enquiry about the money, Mrs Meghna Pandey told that the money belonged to Mr. Ankush Pahuja, the owner of Laxmi Motors and that he had given the money to her. On enquiry, Mr. Ankush Pahuja has denied that the money belonged to him and said that he doesn’t know anything about the money recovered.
          The money Rs 9 Lakh 96 Thousand, recovered upon Mrs. Meghna Pandey has been duly seized and statement of Mrs. Meghna Pandey has been duly recorded at Mahila Thana. After her  statement, the statement of Mr. Ankush Pahuja has also been duly recorded, who has denied anything to do with the money recovered upon Mrs. Meghna Pandey. Police is doing further enquiry into the matter and the concerned departments are being informed.

हवाला की शंका में 09 लाख 96 हजार रूपये जप्त

इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015- कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को शाम के समय, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम इंदौर के सामने लक्ष्मी मोटर्स के पास हवाला के लेन-देन की सूचना प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. बघेल एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ लक्ष्मी मोटर्स के पास पहुॅचकर एक अज्ञात महिला लक्ष्मी मोटर्स से एक थेला लेकर आते हुये दिखाई दी। महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम मेघना पाण्डे बताया तथाबैग में 09 लाख 96 हजार रूपये पाये गये। श्रीमती मेघना पाण्डे से उक्त रूपयों के विषय में पूछने पर उसने उक्त रूपये लक्ष्मी मोटर्स के मालिक श्री अंकुश पाहूजा के होना बताया तथा उक्त रूपयें श्री अंकुश पाहूजा द्वारा उसे देना बताया। जब श्री अंकुश पाहूजा से उक्त रूपयों के बारे में पूछा गया तो उन्होने उक्त रूपये अपने होने से इन्कार किया एवं उक्त रूपयो से अपना कोई संबंध होना नही बताया। अतः उक्त राशि को संदिग्ध मानते हुये पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा वैधानिक रूप से जप्त किया गया है।

          श्रीमती मेघना पाण्डे से जप्त उक्त रूपयों के संबंध में पूछतांछ कर कथन महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा लिये गये है एवं लक्ष्मी मोटर्स के मालिक श्री अंकुश पाहूजा के कथन थाना प्रभारी संयोगितागंज द्वारा लिये गये। श्री अंकुश पाहूजा के कथन मे उक्त राशि के विषय में अपना कोई संबंध होना नही बताया जाकर उक्त राद्गिा से उनका कोई लेना देना नही है ऐंसा बताया गया। इस प्रकार उक्त राशि को संदिग्ध मानते हुये पुलिस थाना संयोगितगंज द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त संदिग्ध राशि के विषय में पुलिस थाना संयोगितगंज द्वारा आयकर विभाग एवं अन्यसंबंधित विभागों को लिखित में सूचना भेजी जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए  आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                            06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               08 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को 08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 2/14 नंदा नगर के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले पंकज पिता कैलाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कटारिया कॉम्पलेक्स के सामने देवास नाका इंदौरसे अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, श्रीराम नगर कांकड़ निवासी विजय पिता दीना मालवी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 26 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                              08 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. केतहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                      21 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को 21 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                    जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चोईथराम सब्जी मण्डी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, परसराम नागर, करामत, अनिल सिंह, रफीक खान, धर्मेन्द्र परमार, मनोज राव, संजय वाग, सोहन कटारिया, हेमन्त उईके तथा काजू भाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                          अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2015-पुलिस थानाहातोद द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2015 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बोदागारी रेल्वे क्रासिंग के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, राधाकृष्ण कालोनी बाणगंगा इंदौर निवासी मनोज पिता शिवलाल साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2490 रूपये कीमत की 52 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 25, 2015

हवाला की शंका में 09 लाख 96 हजार रूपये जप्त

इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015- आज दिनांक 25 जुलाई 2015 को शाम के समय मुखबिर द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम इंदौर के सामने लक्ष्मी मोटर्स के पास हवाला के लेन-देन की सूचना प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. बघेल एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ लक्ष्मी मोटर्स के पास पहुॅचकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने पर एक अज्ञात महिला लक्ष्मी मोटर्स से एक थेला लेकर आते हुये दिखाई दी। महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम मेघना पाण्डे बताया तथा बैग की तलाशी लेने पर बैग में 09 लाख 96 हजार रूपये पाये गये। उक्त रूपये के विषय में मेघना पाण्डे से पूछने पर उसने संतोषजनक जबाव न देने तथा  एवं संदिग्ध होने पर, पुलिस थाना संयोगितगंज द्वारा मेघना पाण्डे के बैग से प्राप्त 09 लाख 96 हजार रूपये जप्त कर संबंधित विभागों को सूचित किया गया है एवं आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस थाना चंदननगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदननगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश राहुल उर्फ झटका पिता कालूराम उर्फ काशीराम (24) निवासी बंटी का मकान लोकनायक नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत छेडछाड, लड़ाई-झगड़े, मारपीट, चाकूबाजी, अडीबाजी, अवैध हथियार रखने आदि के 13 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी राहुुल उर्फ झटका के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी राहुल उर्फ झटका को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में राहुल उर्फ झटका पिता कालूराम उर्फ काशीराम (24) निवासी बंटी का मकान लोकनायकनगर, इंदौर को पुलिस थाना चंदननगर द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

फिल्मी तरीके से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्‌तार, लूट किया गया मोबाईल फोन, जेबरात, सिक्के बरामद


इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015- शहर में लूट के अपराधों की रोकथाम के लिये उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देश दिये गये थे।

दिनांक 12.05.15 को टेलीफोन नगर में निवासरत्‌ दामोदर कामत के घर अज्ञात आरोपी ने पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश कर वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाकर, चाकू अडाकर एक मोबाईल फोन, नगद, सोने चांदी के जेबरात आदि लूटने की घटना को अंजाम दिया था।
       इस घटना को गंभरता से लेते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह निर्देश के तारतम्य में तथा  पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं  अति. पुलिस अधीक्षक श्री बिट्‌टू सहगल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवपालसिंह कुशवाह द्वारा एक टीम का गठन किया गया। 
       लूटे गये मोबाईल फोन की सीडीआर प्राप्त की गयी तो आरोपी की लोकेद्गान राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पाई गयी। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये राजेश पिता बाबूलाल शर्मानिवासी पराशर नगर थाना राजेन्द्र नगर गिरफ्‌तार कर पूछतांछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि शेयर मार्केट में हानि होने से उसकी पूर्ति इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम एवं सफल करने के लिये फिल्मों के आधार पर जावरा कम्पाउण्ड से एक स्कूटी क्र. एमपी-09/एसटी/5383 जिसकी चाबी लगी होने से चुरा कर ले गया तथा घूमते फिरते वृद्ध दंपत्ति की तलाश करते हुये टेलीफोन नगर के दामोदर कामत के यहां पानी पीने के बहाने घर में जबरन घुसकर चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से लूट की गयी संपत्ति जिसमें मोबाईल फोन, नगदी, जेबराम बरामद किये गये। आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है।
       उक्त आरोपी को पकडने में गठिन टीम के उनि मिलिन्द सुल्या, सउनि जे.एन. शर्मा, आर. प्रदीप सिंगारे का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 133 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             11 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 11 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                             जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 285 बड़ीग्वालटोली के पास खाली प्लाट से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, नितिन पिता ओमप्रकाश बौरासी, मुकेश पिता मोतीराम, महेद्गा पिता किद्गानलाल बौरासी, नयन पिता बहादुरसिंह, कन्हैयालाल पिता रामरतन कैथवास, मनोज पिता रमेश कैथवास तथा छोटेलाल पिता बंदी सभी निवासी बड़ीग्वालटोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4220 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                       अवैध शराबसहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाल्मिकी नगर मोची मोहल्ला बाणगंगा  से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले दिनेश पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिका स्वीट के सामने बड़ी भमौरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 331 बड़ी भमौरी इंदौर निवासी सांईराम उर्फ विकास उर्फ भय्‌यू पिता मनोहर गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 25 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौरश्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                     01 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   15 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 120 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 15 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 120 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                          अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबू घनश्यामदास नगर मेन रोड़ हेडपम्प के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 225 बाबू घनश्यामदास नगर इंदौर निवासी गब्बर हटकर पिता शंकरराव हटकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर अवैध जप्त की गयी।
               पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2015 को 2245 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, चितावद काकड़ इंदौर निवासी ऋषभ पिता बलराम कोचले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध जप्त की गयी।
               पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 24, 2015

एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को एक वर्ष का कठोर कारावास एवं 2 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2015- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण कं. 15/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी गगन उर्फ चिंटू वाकड़े निवासी डीआरपी लाईन इंदौर को धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गये।
           संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 03.06.2011 को तत्कालीन थाना प्रभारी एमजी रोड़ श्री दिलीप गंगराडे़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डीआरपी लाईन निवासी गगन उर्फ चिंटू वाकड़े, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से आये दिन गांजा लेकर आता है, और आज भी झोलें में गांजा लेकर पैदल-पैदल राजवाड़े की तरफ किसी को डिलेवरी देने जा रहा है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेही को शिवमंदिर के पास डीआरपी लाईन से शांतिपथ वाली सड़क पर पकड़ा तथा तलाशी लेते इसके पास सेमिलेट्री कलर के झोले में रखा 2 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपी को धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर, प्रकरण पंजीबद्व किया गया। प्रकरण में अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी चिंटू को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

डकैती कारित करने वाले आरोपी, पुनः डकैती की योजना बनाते सात आरोपी देशी कट्‌टे, तलवार, चाकूओं, लोहे की रॉड आदि सहित गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर को आज दिनांक 24-7-15 को सूचना मिली की ट्रूबा कालेज के पास हिना ढाबे के पास करीबन 8-10 लोगो तेजाजी नगर क्षेत्र मे डकैती करने की योजना बना रहै है। उक्त सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्टू सहगल, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री विनय प्रकाश पाल, नगर  पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती प्रभा चौहाऩ, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना तेजाजी नगर टू-आईसी उनि कृष्णा राठौर,  थाना प्रभारी आजाद नगर श्री अरविन्द तोमर के नेतृत्व मे तथा कंट्रोल रूम से प्राप्त बल की सहायत से टीमे गठित कर मुखबीर द्वारा बताये घटना स्थल पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियान 1. सुनिल पिता रमेशचंद्र सोलंकी (28) निवासी पोटरोड बरगुंडा मोहल्ला चंद्रवतीगंज थाना सांवेर इन्दौर, 2. पवन पिता रामसिह वर्मा (25) निवासीग्राम देपालपुर इन्दौर, 3. दिनेश उर्फ दीना उर्फ दीपक पिता रतनलाल (26) निवासी ग्राम पेडमी थाना खुडै़ल इन्दौर, 4. अज्जू उर्फ अजय उर्फ कमल पिता रामाजी (25) निवासी कुलकर्णी का भट्टा थाना परदेशीपुरा इन्दौर, 5. दिलिप वर्मा पिता रामचंद्र वर्मा (36) निवासी कबीटखेड़ी सुखलिया थाना हीरानगर इन्दौर, 6. अनिल सोलंकी पिता रमेश चंद्र सोलंकी (34) निवासी 13 पुष्पकुंज कालोनी ईटावा थाना कोतवाली देवास, 7. अर्जुन पिता रामसिह वर्मा (19र्) निवासी कबीटखेड़ी सुखलिया थाना हीरा नगर इन्दौर को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी खुले स्थान व रात के अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक लोहे की राड, एक टामी, एक तलवार, दो चाकू, लोहंगी आदि हथियार जप्त किये ग़ये। पकडे गये आरोपियो से पूछताछ करने पर उन्होनें फरार होने वालें आरोपियों के नाम राकेश व रोशन बताये हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों से सघन पुछताछ पर इनके द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2015 को पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत कालिंदीकुंज टाउनशिप मे डकैती कारित करना कबूल किया है। पुलिस थानाकनाड़िया द्वारा आरोपियान का पुलिस रिमान्ड लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही
148 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 24 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             03 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         09 गैर जमानती वारन्टी, 38 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को 09 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 24 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                               09 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करतेहुए 09 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               13 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 129 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को 13 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                             सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 33 मिल्लत नगर इंदौर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें यहीं रहने वाले रफीक पिता इब्राहीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 615 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 23, 2015

छेड़छाड़ के प्रकरण का फरार शातिर बदमाश, देशी कट्‌टे सहित गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा के अप. क्रं. 615/14 धारा 354, 452, 506 भादवि के प्रकरण का आरोपी जादूगर उर्फ आकाश उर्फ योगेश पिता घनश्याम निवासी 294/11 लाल गली परदेशीपुरा को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त आरोपी घटना दिनांक 29.08.2014 से घटना कारित कर फरार हो गया था। यह फरार होकर जिला झाबुआ के ग्राम उदयगढ़ व भाभरा तरफ छिपता रहा, जहां पर पुलिस द्वारा दबिश दी जाने पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार इसकी गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन की देखरेख में थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा आरोपी के ग्राम बरूद थाना सनावद जिलाखरगोन में होने की सूचना मिलने पर, टीम द्वारा वहां दबिश दी गई, लेकिन आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस लगातार उसके पीछे लगी रही, तो पुलिस को उसके मालवा मिल चौराहे पर होने की सूचना मिलीं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी जादूगर उर्फ आकाश उर्फ योगेश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस को आरोपी के पास से एक देशी कट्‌टा 12 बोर मय एक कारतूस के मिला है, जिस पर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण भी पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का शातिर बदमाश है, इसके विरूद्ध इन्दौर के विभिन्न थानों पर झगड़ा मारपीट, छेड़छाड़, हत्या, लूट आदि के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त फरार आरोपी को गिरफ्‌तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री एस.के. दास के नेतृत्व में प्रआर देवेन्द्र, आर. अनिल, आर. गोविंद तथा आर. राजेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।