Friday, May 29, 2015

पुलिस थाना चन्दन नगर का कुखयात गुण्डा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदशन में गुण्डो व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुण्डा इम्मू उर्फ इमरान पिता इकराम पहलवान निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर के विरूद्ध इन्दौर जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 33 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने से, आरोपी इम्मू उर्फ इमरान के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा उनके आदेश क्रं /02/डिटे/स्टे/2014 इन्दौर दिनांक 28.05.15 के द्वारा आरोपी इम्मू उर्फ इमरान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के परिपालन में आरोपी इम्मू उर्फ इमरान पिता इकराम पहलवान को दिनांक 28.05.15 को पुलिसथाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार कर भोपाल जेल भेजा गया है। 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही

84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में
इन्दौर 29 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे
पुलिस थाना खजराना से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस थाना पलासिया मे अवैध रूप से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पाये गये 01 आरोपी बाबूलाल पिता नन्नूलाल कैथवास निवासी बडी ग्वालटोली इंदौर के विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली व पुलिस थाना खजराना में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है जिनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये है।कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों से 14 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 11 आदतन अपराधियों व 12 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 28.05.15 को वर्ष 2008 से फरार स्थाई वारण्टी जो अपराध क्र. 317/08 में फरार चल रहा था, आरोपी सुनील पिता नारायण जोद्गाी निवासी 11/1 मोहनपुरा इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है। 
                                 इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस थाना चंदननगर में 01, भंवरकुआं में 01, अवैध शराब के विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया इनके कब्जे से 18हजार 460 रूपये कीमत की कुल 07 पेटी 21 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस थाना जूनी इंदौर में 01 आरोपी को सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया जिसके कब्जे से 350 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 18 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एंव 04 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 02 कुखयात व शातिर बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर 29 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर एस घुरैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूध्द सघन अभियान चलाया गया जिसमें टीम के अथक प्रयास से थाना क्षेत्र के 02 शातिर बदमाशों जो कि जघन्य अपराधों में फरार चल रहे थे, को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है-
(1)शातिर बदमाश योगेन्द्र उर्फ टोनू तिवारी पिता दिलीप तिवारी (21) निवासी 128 द्वारिकापुरी इन्दौर, पुलिस थाना चंदन नगर का कुखयात बदमाश है, जो कि वर्तमान में थाना चंदन नगर के लूट के प्रकरण तथा थाना राजेन्द्र नगर के अपहरण के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। 
(2)शातिर बदमाश जुबेर पिता युसूफ निवासी ई सेक्टर नाले पार चंदन नगर इन्दौर,  थाना चंदननगर का कुखय़ात बदमाश है जिसेक विरुद्ध थाना चंदन नगर में पूर्व के 13 अपराध पंजीबद्ध हैं, यह अडीबाजी कर अवैध वसूली करने के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्‌तार किया गया। दोनों गिरफ्‌तार अपराधियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 28, 2015

थाना छत्रीपुरा का कुखयात गुण्डा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध




इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में  गुण्डो व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुण्डा विक्की यादव पिता ताराचंद यादव निवासी बाल्दा कालोनी इन्दौर के विरूद्ध इन्दौर जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, चोरी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 24 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने से, आरोपी विक्की यादव के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा उनके आदेश क्रं /03/डिटे/स्टे/2014 इन्दौर दिनांक 28.05.15 के द्वारा आरोपी विक्की यादव को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के परिपालन में आरोपी विक्की पिता ताराचंद यादव को आज दिनांक 28.05.15 को पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे थाना खजराना, एमजी रोड़ व छोटी ग्वालटोली से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 3 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनके कब्जे से 56 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। थाना पलासिया व परदेशीपुरा मे अवैध रूप से जुऑ व सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पाये गये 06 आरोपियों के विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है। कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों से 28 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 2 आदतन अपराधियों व 13 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मककार्यवाही की गई। इस प्रकार 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                        इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे थाना भंवरकुआं में  02, चंदन नगर में 02, देपालपुर में 01 एवं थाना महूं में 01 इस प्रकार 06 अवैध शराब के विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया इनके कब्जे से 807 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। थाना चन्दन नगर में 03, एरोड्रम में 01, पंढरीनाथ में 01, रावजी बाजार में 01, अवैध हथियार लेकर घूमते मिले 06 आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनसे पृथक-पृथक 05 चाकू एवं 01 तलवार तथा थाना सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिले 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्‌तारकिया गया है, इसके पास से 1 बारह बोर का कट्‌टा व 03 जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 33 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एंव 1 आदतन अपराधी तथा 10 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 मई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़़ैल श्री आशीष तिवारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) एवं उनकी टीम द्वारा थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के अपराध के एक फरार आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनवाय में दिनांक 30 अप्रेल 2015 को फरियादी मथुरालाल पिता बाबूलाल निवासी सोनवाय व उनके साथी बलराम, कृष्णपाल तथा संदीप परआरोपी राजकुमार पिता ईश्वरसिंह (34) निवासी ग्राम सोनवाय व अन्य ने पुराने जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा व मारपीट कर प्राणघातक हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना खुड़ैल पर धारा 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस को आज दिनांक 28.05.15 को प्रकरण के फरार आरोपी राजकुमार पिता ईश्वर सिंह को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
         आरोपी को गिरफ्‌तार करने में पुलिस थाना खुड़ैल के उनि पी.एल. शर्मा, आर. अंजनी तिवारी, आर. राजेन्द्र सुरागे तथा आर. संदीप रघुवंद्गाी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Wednesday, May 27, 2015

मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर प्राणघातक हमला करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य  में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री सुधीर दास एवं उनकी टीम ने  कल दिनांक 26 मई 2015 को सुभाष नगर चौक पर मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
        पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत सुभाष चौक के पास कल दिनांक 26.05.15 के रात्रि 11.45 बजे फरियादी सन्नी उर्फ विजय कुशवाह पिता लक्ष्मण कुशवाह अपने भांजे नीलेश पिता कैलाश कुशवाह के साथ अपने वाहन टाटा-एस क्रं  एमपी-09 एलएन-6102 से होटल से खाना खाकर भांजे को उसके घर छोड़ने जा रहा था कि सुभाषनगर चौक के पास एक मोटर सायकल क्रं एमपी-09 एनई-0381 से दो लड़के रांग साईड से आकर उनकी गाड़ी टाटा-एस में टकरा गये, जिस पर उन दोनों मोटर सायकल वाले लड़को ने सन्नी व नीलेश के साथ मारपीट की व चाकू से वार कर प्राणघातक हमला कर अपनी मोटर सायकल से भाग गये। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मोटर सायकल कं्र एमपी-09 एनई-0381 व आरोपियों के हुलियें के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूछताछ करने पर आरोपियान के नाम 1. राहुल पिता किशोरसिंह ठाकुर (18) निवासी-एमडी-34 बजरंग नगर इंदौर, 2. सौरभ पिता राजेन्द्र श्रीवास (18) निवासी-18/1 शंकर कुम्हार का बगीचा पता चले जिन्हे पुलिस द्वारा पकड़ा गया व इनसे घटना में प्रयुक्त चाकू भी गिरफ्‌तार किया गया। घायल नीलेश का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के प्रत्यक्षदद्गर्ाीयों के बतायें अनुसार आरोपी के गले में टेटू गुदा हुआ व आगे के कुछ बाल सफेद डिजाईन किये होना पुलिस के लिये विशेष मददगार रहा, जिससे पुलिस को आरोपी राहुल की शिनाखती में मदद मिलीं। आरोपियों ने मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर फरियादियों पर प्राणघातक हमला किया जिन्हे पुलिस ने चंद घंटो में ही गिरफ्‌तार कल लिया।
    आरोपियों की गिरफ्‌तारी एवं संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी परदेद्गाीपुरा श्री सुधीर दास के नेतृत्व में थाने के उनि के.आर. मंगरिया, प्र.आर. 957देवेन्द्रसिंह, प्रआर. 1947 पुरषोत्तम, आर. 779 अनिल पाटीदार, आर. 3021 गोविंद द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


गुंडा अभियान के तहत परदेशीपुरा पुलिस द्वारा 21 गुण्डे गिरफ्‌तार

इन्दौर 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा एवं उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 27.05.15 को गुंडा अभियान के तहत 21 गुंडो को पकडा गया।
जिसमेँ प्रमुख रुप से 1. अर्जुन उर्फ गाइड पिता करण सिंह तोमर निवासी शंकर कुमार शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर जिसके विरुद्ध 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
2. श्रवण पिता सुरेश राव निवासी 459 कुळकर्णी का भट्टा इंदौर के बिरुद्ध 06 प्रकरण.       3.  ललित पिता रमेश मीणा निवासी  459 कुळकर्णी का  भट्टा इंदौर के विरुद्ध 10 प्रकरण पंजीबद्ध है 4. अंकुश पिता संजय गेले निवासी वंशी प्रेस की चाल इंदौर के 06 प्रकरण है। इसके अतिरिक्त हत्या के प्रयास के 02 आरोपी राहुल ठाकुर एवं सौरव श्रीवास को भी पकड़ा गया है।


जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015 - पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा आज दिनांक 27 मई 2015 के 07.30 बजे लाहिया कॉलोनी कबीटखेडी इंदौर निवासी नीरज तिवारी पिता हरीश तिवारी (23) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी नीरज पिता हरीश तिवारी एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, चाकू बाजी, नशl, जुआ, अवैध वसूली, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक 26.11.14 को इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए नीरज पिता हरीश तिवारी निवासीलाहिया कॉलोनी कबीटखेडी को आज दिनांक 27 मई 2015 के 07.30 बजे, लाहिया कॉलोनी के पास घूमते हुए पाये जाने पर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया तथा थाना रावजीबाजार के सुपुर्द किया गया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।


34 लाख 58 हजार रूपये की अवैध बियर की पेटियों से भरे दो ट्रक जप्त दोनो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार सिंह भदोरिया एवं उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 27.05.15 को 03.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना प्राप्त हुई कि स्कीम नंबर 114 पार्ट, विशवनाथ त्रिपाठी के मकान के पीछे, दो ट्रक खडे है जिनमें अवैध शराब भरी है तथा चालक उक्त शराब को बैचने की फिराक मे है। सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर उपनिरीक्षक ओंकार सिंह भदोरिया व उनकी टीम मय हमराह पंचान के पहुचकर दोनो ट्रकों की घेराबंदी करके दोनो ट्रक चालको को हिरासत मे लेकर दोनो चालको से नाम पूछने पर अपने नाम 1. मोहम्मद आसिफ पिता रसूल खा (28) निवासी फलवाडी मोहल्ला सेंधवा तथा अजामुद्‌दीन पिता सलामुद्‌दीन शेख (29) निवासी रहीम कॉलोनी सेंधवा बताये तथा ट्रको में भरी बीयर के कागजात मांगने पर, एक ट्रक का परमिट 22.05.15 तक का पाया गया तथा दूसरे ट्रक का परमिट दिनांक 26.05.15 के सुबह 06.00 बजे तक का पाया गया। दोनो ट्रक बगैर परमिट एवं निर्धारित रूट पर न पाये जाने से दोनो ट्रकों को मय बीयर भरी पेटियों के जप्त किया गया।दोनो ट्रकों मे कुल 34 लाख 58 हजार 208 रूपये कीमत की 2771 पेटियों में कुल 33 हजार 252 बियर की बोतल जप्त की गयी। दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर पुलिस थाना लसुडिया में 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है।


अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गान में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्द्गान में थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली श्री वी.पी. शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा कल दिनांक 26.05.15 को 18.30 बजे चैकिंग के दौरान दो आरोपियों 1. रीतेद्गा पिता रतन ंिसह बाघेला निवासी 10 महात्मा गांधी मार्ग अलीराजपुर तथा शंकर साहू पिता कैलाद्गा चंद्र साहू निवासी 335/5 आदर्द्गा इंद्रा नगर इंदौर द्वारा ऑटो एमपी-08/टीए/4779 में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते पकडा गया। आरोपियो के कब्जे  से कुल 24 बोतल रायल स्टेज एवं 12 बोतल रॉयल चेलेन्ज अंग्रेजी शराब जप्त की गयी। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

शातिर ठग इन्दौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य  में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक शातिर ठग को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
           अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने बताया कि इन्दौर निवासी जुबीन पावरी को नई दिल्ली के एस के. गुप्ता नामक व्यक्ति ने सम्पर्क किया और सिंगापुर में पेन पेसिफिक होटल में जॉब दिलाये जाने के नाम पर दिल्ली एवं मुम्बई बुलाया जाकर इन्टरव्यू एवं वीसा आदि की कार्यवाही के नाम पर बैंक ऑफ बडौदा प्रीत विहार शाखा के बैंक खाते एवं नगदी रूपये लगभग 3,00,000-00 प्राप्त किये जाकर धोखाधडी किये जाने पर थाना अपराध शाखा इन्दौर मे अपराध क्रमांक 5/15 धारा 420, 467, 468 भादवि एवं 66 आय.टी.एक्ट का प्रकरण दिनाक 25 जनवरी को पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था।
            अपराध की विवेचना के दौरान उप निरीक्षक पी.एन.गोयल एवं सउनि अ अमित दीक्षित की टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया था। टीम द्वारा एस.के. गुप्ता के गीता कालोनी नई दिल्ली निवास पर दबिश दिये जाने पर आरोपीफरार हो गया था जिसके बाद में पुनः प्रयास करने पर सकूनत से फरार होकर नई दिल्ली के अलग अलग ठिकानो पर पुलिस से छिपता फिर रहा था।
    प्रकरण में पुनः आरोपी की गिरफतारी हेतु उक्त टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार 8 दिनों की अथक मेहनत से एस.के.गुप्ता के लगभग सभी ठिकानो पर दबिश दी गई किन्तु शातिर आरोपी हर बार अपना ठिकाना बदल पर छिपता रहा। टीम को प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी एस.के. गुप्ता की अपने साथियों के साथ नई दिल्ली के कनॉटप्लेस ऐरिया में होने की जानकारी प्राप्त होने पर हर जगह पर तलाश की गई । इसी दौरान आरोपी एस.के. गुप्ता के हुलिये से मिलता जुलता एक व्यक्ति टीम को दिखाई दिया जिसने टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो अधिकारियों द्वारा उसे हिरासत में लिया जाकर पूछतांछ करने पर उसने स्वयं को एस.के.गुप्ता होना स्वीकार किया गया। इस प्रकार क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नई दिल्ली के भीड भरे बाजार में से आरोपी को गिरफतार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
          आरोपी साकेत कुमार गुप्ता (52) निवासी 16/42 गीता कालोनी नई दिल्ली पूर्व मे थाना शकरपुर नई दिल्ली केअपराध क्रमांक 167/07 धारा 420 भादवि के प्रकरण में दिनांक 28.2.2007 को गिरफतार होकर वर्तमान मे जमानत पर है। आरोपी दिल्ली विश्ववि़द्यालय से राजनीति शास्त्र मे स्नातक होकर अपने साथियों के साथ विदेश मे नौकरी दिलाने, मॉडलिंग के नाम से लोगो से धोखाधडी करता है। आरोपी के बारे में और कई प्रकार से लोगो को ठगे जाने की शोहरत होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। आरोपी द्वारा इन्दौर की एक महिला के माध्यम से फरियादी को धोखाधडी का शिकार बनाया गया था जिसकी तस्दीक की जा रही है।
          इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन.गोयल एवं सउनि अ अमित दीक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डा अभियान के तहत की गई कार्यवाही

पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा  के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्द्गान में कल दिनांक 26/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व गुण्डे बदमाशों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमेथाना खजराना से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 3 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया एवं थाना सेन्ट्रल कोतवाली, तुकोगंज, संयोगितागंज, एमआयजी से अवैध हथियार लेकर घूमते मिले 04 आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर  गिरफ्‌तार किया गया तथा पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों से 20 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 8 आदतन अपराधियों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

           इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्द्गान में कल दिनांक 26/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व गुण्डे बदमाशों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे थाना राजेन्द्र नगर से 01, हातोद में 04, थाना गौतमपुुरा से 1 एवं थाना महूं से 1 इस प्रकार 07 अवैध शराब के विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को पकड़ा एवं थाना भंवरकुआं, चन्दन नगरसे अवैध हथियार लेकर घूमते मिले 02 आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया तथा पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 33 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 8 आदतन अपराधियों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्द्गान में पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा आज दिनांक 27 मई 2015 को दोपहर 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिड़ियाघर इंदौर सेे अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जल्ला कालोनी खजराना निवासी शादाब पिता नौशाद खान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।  पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 26, 2015

अवैध शराब सहित 04 आरोपी एवं 02 आदतन अपराधी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के  निर्देश  के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम ने दि. 26.05.2015 को गुण्डा अभियान में की गई कार्यवाही करते हुए 15 पेटी अवैध शराब सहित 06 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा के पूर्व सुचीबद्ध गुण्डा राधेद्गयाम उर्फ झोंट नि0 23 जोद्गाी मोहल्ला इन्दौर (68 अपराध), 2. हम्मू उर्फ हमीद (5 अपराध) को अवैध रूप से सात पेटी देशी शराब कीमती 14000/- एवं 35,500/- नगदी बरामद कर आरोपीयान को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया तथा 3. सागर पिता कालू बसोड़ नि0 सेठी नगर (7 अपराध), 4. दाउराम उर्फ शेरू पिता हरिराम पिपरे उम्र 35 नि0 बियाबानी (7 अपराध) को अवैध रूप से आठ पेटी देशी शराब कीमती 16000/- बरामद कर, आरोपीयान को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
           इसी प्रकार गुण्डा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपीयान 1. थाने का सूचीबद्ध गुंण्डा मोहन पिता शंकरलाल लोधा (12 अपराध) थाने का सूचीबद्ध गुंण्डा देवा पिता इंदर कंजर नि0 बियाबानी (14अपराध) को अपराध की फिराक में घुमने पर प्रतिबंधित करने हेतु धारा 151 जा0फौ0 में गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा।







हत्या के प्रयास के अपराध के चारो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री छत्रपाल सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम द्वारा कल दिनांक 25.05.15 को फरियादी हंसराज पिजा कैलाश छाबड़ा की चंद्र नगर विघा नर्सिंग होम के पास स्थित कपडे़ की की दुकान पर चार आरोपियान द्वारा कपड़े में डिस्काउंट की बात को लेकर चाकू से प्रहार कर, प्राणघातक चोटें पहुंचाने की घटनामें फरियादी की रिपोर्ट पर थाना विजय नगर पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस थाना विजय नगर की टीम द्वारा आज दिनांक 26.05.15 को चारो आरोपियों 1. राहु उर्फ बारिक पिता शरद पंवार निवासी 22/7 परदेशीपुरा, 2. शुभम पिता अजय राय निवासी परदेशीपुरा, 3. विशाल पिता रमेश यादव निवासी भागीरथपुरा, 4. पल्केश पिता हरीश चौहान निवासी 12/7 परदेशीपुरा को गिरफ्‌तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

लूट के अपराध का फरार आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गुण्डा एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली श्री तारेश सोनी एवं उनकी टीम ने दि. 26.05.2015 को कुखयात अपराधी जुबेर उर्फ चीकू पिता नासिर मुसलमान (25) निवासी प्रकाश का बगीचा जनूी इन्दौर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपी जुबेर द्वारा वर्ष 2012 में सियागंज क्षेत्र में लूट की गईथी, जिसमें इसके न्यायालय में उपस्थित न होने पर श्री आर.के. गुप्ता अति. सत्र न्यायाधीश द्वारा फरार घोषित कर स्थायी वारंट जारी किया गया था तथा इसके द्वारा वर्ष 2013 में एकता चौक दौलतगंज में एक व्यापारी के साथ लूट की गई थी, जिस पर थाना सेंट्रल कोतवाली में अपराध कं्र 150/13 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें आरोपी फरार था, आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जो आज दिनांक 26.05.15 को मुखबिर की सूचना पर हाथीपाला से फरार आरोपी जुबेर को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

मोटर साइकिल खडी करने की बात को लेकर हुये झगडे मारपीट में आरोपियान गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 25.05.15 को 02.45 बजे पटेल ब्रिज के नीचे जूते की दुकान के सामने, छोटी ग्वालटोली, दुकान के सामने मोटर साइकिल खडी करने के बात को लेकर हुये विवाद में दोनो पक्षों की ओर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में उपरांत आरोपियान 1. मोहित पिता नासिर अहमद निवासी मुराई मोहल्ला 2. शुभम पिता सुनील सिरेसिया निवासी निवासी मुराई मोहल्ला, 3. शुभम बग्गन पिता राजेश बग्गन निवासी निवासीमुराई मोहल्ला 4. संदीप चावरें पिता कैलाश चावरे निवासी मुराई मोहल्ला  5. मोहम्मद तोहफीक पिता अनवर हुसैन निवासी लुहार गेट चंदन नगर  तथा 6. मोहम्मद बसीम पिता अनवर हुसैन निवासी लुहार गेट चंदन नगर को गिरफ्‌तार कर विवेचना की जा रही है।
           इसी प्रकार थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली श्री व्ही.पी. शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा आरोपी राहुल पिता प्रकाश (19) निवासी गाडी अड्‌डा जूनी इंदौर को आदतन अपराधी होने से सरवटे बस स्टेण्ड के पास से गिरफ्‌तार कर धारा 151 जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015-थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम के द्वारा आरोपी जितेन्द्र पिता गंगाराम धाकसे निवासी संविद नगर गली नं. 02 इंदौर को देशी प्लेन अवैध मदिरा से भरे 30 क्वाटर सहित गिरफ्‌तार किया गया है एवं आरोपी संजय उर्फ संजू पिता बाबूराव बाबुल मराठा निवासी 250 विनोवा नगर इंदौर को देशी प्लेन अवैध मदिरा से भरे 40 क्वाटर सहित गिरफ्‌तार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।


जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 मई 2015 - पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 25 मई 2015 के 21.05 बजे 17/7 के सिंधी कॉलोनी इंदौर निवासी गिरीश पिता भगवानदास नंदवानी के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गिरीश पिता भगवानदास एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, हत्या का प्रयास, जुआ, अवैध वसूली, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे  जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए गिरीद्गा पिता भगवानदास निवासी सिंधी कॉलोनी को कल दिनांक 25 मई 2015 के 21.05 बजे, सिंधी कॉलोनी भूरा ज्यूस वाले की दुकान के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस जूनी इंदौर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।