Saturday, May 2, 2015

दिन दहाडे़ व्यक्ति का बैग लूटकर भागने वाला आरोपी रंगेहाथों गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि आज दोपहर में गांधी हाल के सामने भीड़ भाड़ वाले इलाके से फरियादी का बैग लूटकर भागने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने में सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
        आज दिनांक 02.05.15 को दोपहर 12-12.30 बजे के करीबन फरियादी सैय्‌यद कासिफ अली पिता सैय्‌यद साजिद अली (22) निवासी 121 इन्द्रा नगर बीएनपी रोड़ देवास, मक्सी टे्रन से उतरकर, अपने काम पर नगर निगम स्थित जिंस की दुकान पर जा रहा था, कि तभी गांधी हॉल के सामने जीजी टावर के पास 03 व्यक्ति मोटर सायकल से आये और उसका बेग छीन लिया तब फरियादी द्वारा इनका विरोध कर, बदमाशों से संघर्ष किया व शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग आ गये, जिन्होने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तभी वहां से गुजर रहे सेन्ट्रल कोतवाली के आरक्षक मनोज भीड़ देखकर वहां पहुंचा और आम लोगो की मदद से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब रहे, शेषदोनो आरोपीगण बैग लेकर भाग गये, बैग में 20 हजार रूपयें नगदी व एक एटीएम कार्ड था। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष शर्मा पिता रामजन शर्मा निवासी शिवाजी नगर परदेशीपुरा इन्दौर बताया तथा अपने दोनो साथियों के नाम धमेन्द्र व बबलू निवासी देवगुराड़िया बताया। पुलिस द्वारा फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है तथा पकड़े गये आरोपी संतोष से घटना के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
        उक्त घटना के आरोपी को पकड़ने में आम जनता के सहयोग से सेन्ट्रल कोतवाली के आरक्षक मनोज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
   

नसिया रोड़ पर व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्‌तार, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व लूट के 50000 रूपयें बरामद

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि 27 अप्रेल को थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत नसिया रोड़ पर व्यापारी महेन्द्र जैन के साथ चाकू मारकर लूट करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
       फरियादी महेन्द्र जैन ने बताया कि दिनांक27.04.2015 को नसिया रोड़ स्थित उनकी दुकान मिनी इंटरप्राइजेस से वह नसिया धर्मशाला की तरफ जा रहे थे, उसी समय कपिल केबल की दुकान के सामने, उनके पीछे से मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लड़के आए, और उन पर चाकू से हमला कर उनका बैग जिसमे तीन लाख रूपयें रखे थे, छुड़ाकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         घटना को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 सुश्री सिमाला प्रसाद के  के मार्गदर्द्गान में पुलिस की टीमों को आरोपियों की छानबीन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों ने तत्काल घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की की तलाश की गई, टीम कों मोदी कम्पाउण्ड में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया, जो कंपाउण्ड में अंदन आने के बाद इधर से उधर बाहर जाने का रास्ता ढूंढता हुआ दिखाई दिया एवं फिर भाग गया। उक्त फुटेज के आधार पर लोगों से पूछताछ पर घटना देखने वालों ने बताया कि उक्त व्यक्ति घटना करके पैदल भागा था और मोदी कम्पाउण्डमें घुस गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्ति की आरोपी होने की पुष्टि होने पर, उक्त अपराधी के फोटोग्राफ तैयार करवाकर, इसकी तलाश हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया, तो पता चला कि इस हुलिये का व्यक्ति रानीपुरा में रहने वाले बदमाश बंटी  जैसा है, जिसके आधार पर पुष्टि होने पर आरोपी बंटी उर्फ जावेद पिता शहजाद (29) निवासी-33/1 रानीपुरा इन्दौर को गिरफ्‌तार कर पूछताछ करने पर उसने उसके अन्य दो साथियों के साथ इस लूट की घटना को अंजाम देना बताया। आरोपी बंटी से लूट की घटना में प्रयुक्त की गई पल्सर मोटर सायकल क्रं एमपी-09 जेवाय-6713 तथा लूटे गये रूपयों में से 50 हजार रूपयें बरामद कर लिये है। बंटी से पूछताछ करने पर उसके एक अन्य साथी का नाम शाकिर मसड़ निवासी रानीपुरा बताया तथा अन्य आरोपी के संबध में शाकिर को जानकारी होना बताया। आरोपी बंटी व शाकिर का पूर्व अपराधिक रिकार्ड पता करने पर, दानो आदतन अपराधी पाये गये। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी बंटी उर्फ जावेद से घटना एवं फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
         इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एम.एस. जैदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली वी.पी. शर्मा व उनकी  थाने की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

06 आदतन व 56 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 56 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2015 को 07 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पैथा चाय की दुकान ग्राम गवालू से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पैथा पिता बाला चारण तथा यही के रहने वाले सुनील पिता प्रेमा बंजारा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब पीते 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को मालवा मील कलाली के पास आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, 334 देवनगर इंदौर निवासी अरविन्द्र पिता पुत्तीलाल वर्मा तथा 482 एमजी रोड इंदौर निवासी मदन पिता बालू चौहान को पकडा गया।
          पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को नूतन स्कूल के पास आम रोड पर अवैध रूप से शराब पीते मिले, 102/1 समाजवाद इंदिर नगर इंदौर निवासी प्रद्गाांत पिता गोपाल रायकवार को पकडा गया।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 मई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंग्रेजी वाइन शाप का अहाता गांधीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 31 माणिक बाग कॉलोनी इंदौर निवासी अजय पिता अमृत मिथिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 मई 2015 को 14.30 बजे स्टेट बैंक ब्रांच आरएसएस नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 69/2 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी सुरेन्द्र पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 1, 2015

01 आदतन व 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 04 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 193 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 मई 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अप्रेल 2015 को 05 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 193 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मई 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2015 को 16.20 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सांई मंदिर के पास बाल्दा कॉलोनी आमरोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले समाजवाद नगर इंदौर निवासी आनंद उर्फ अन्ना पिता मनोहर टिकलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 30, 2015

सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो को दी गई भावभीनी विदाई

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015-पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक 30.04.2015 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री जे. डी. भोंसलें के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
          समारोह में सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियो उप निरीक्षक चन्द्रभानसिंह-डीएसबी शाखा, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह-थाना आजाद नगर, प्रआर. 362 रामचंद्र-डीआरपी लाईन, प्रआर. 537 लक्ष्मीनारायण-थाना यातायात पूर्व, प्रआर. 1839 उमरावसिंह-थाना हीरा नगर, प्रआर. 2956 अमरसिंह यादव-थान एमजी रोड़ तथा आरक्षक 2140 तुलाराम-डीआरपी लाईन को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इन्हे कार्यमुक्त प्रमाण पत्र एवं स्मृतिस्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। सहयोगियों ने उन्हे उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए, जीवन की आगामी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मीय विदाई दी।

04 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कलदिनांक 29 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 216 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 07 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 216 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 22 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रामानंद नगर मांगीलाल के मकान के सामने से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, सुरेद्गा पिता नारायण, पवन पिता संतोष, मोहन पिता जगन्नाथ,विजय पिता दिनेद्गा, गणेद्गा पिता तोताराम तथा संतोष पिता छतरसिंह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 हजार 60 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 14.15 बजे नार्थ गाडरा खेडी के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अनिल पिता जगदीद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 21.45 बजे 465 ई स्कीम नंबर 51 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विनोद, कलम, राधेद्गयाम, रविन्द्र, गौरव, राजेन्द्र, मनोज, नीरज, अंद्गाुल, शद्गाांक, गगन, गोपाल, धर्मराज तथा रामप्रसाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, दीपमालाचौरहा इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते मिले, गली नंबर 12 सेक्टर-डी नंदबाग कॉलोनी इंदौर निवासी अर्जुन पिता सेवकराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 765 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 22.00 बजे, बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते मिले, यही के रहने वाले विक्की पिता राजेद्गा बोरासी को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2015 को 22.00 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 465 ई स्कीम नंबर 51 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नीरज पिता राजेन्द्र भवसार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 29, 2015

11 आदतन व 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 03 संदिग्ध बदमाद्गा को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2015 को 13 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भगवतीनगर इंदौर निवासीअर्जुन पिता सुरेद्गा कुमावत तथा 375 भागीरथपुरा निवासी दौलत पिता यादराम कोरी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पेन्द्गानपुरा पानी की टंकी के पास धारनाका महूं से अवैध शराब बैचते/ले जाते मिले, यहीं के रहने वाले सरदार पिता देवींिसह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।