Monday, February 23, 2015

02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गिरफ्तारी तथा 46 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी को 04 गिरफ्तारी तथा 46 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2015 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, श्रीहरि पब्लिक स्कूल के पास अभिनंदन नगर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विक्रम, गोलू, लोकश, हीरेन्द्र, विशेष, नीरज तथा रवि कोपकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2015 को 22.45 बजे, रोड़ नं. 4 नेहरू नगर इंदौर से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, दीपक, विकास, अजय, पवन तथा संदीप को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस थाना परेदशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2015 को 18.00 बजे, कृष्णा किराना के पास जीवन की फेल से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लक्ष्मण, विक्रम, विशाल तथा राहुल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2015 को 17.15 बजे, गफूर खां की बजरिया मटन मार्केट से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कपिल, मो.कादिर, सद्‌दाम तथा मो.रमजान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 22, 2015

बीमापॉलिसी के बोनस के नामपर 30 लॉख की धोखाधडीकरनेवाले मास्टरमाइण्डकोक्राईमब्रांच ने दिल्लीसे धरदबोचा

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015- उच्चशिक्षा विभाग के प्रार्चाय पद से सेवानिवृत्त फरियादिया नलिनी रेवडीकर निवासी इन्दौर को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने बीमा पॉलिसी के बोनस का झांसा देकर रूपयें 30 लाख की राशि हडप ली थी। फरियादियां द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता को की जाकर अपनी व्यथा बताई गई थी जिनके द्वारा तत्काल ही प्रकरण जिला अपराध शाखा की ओर भेजकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
        प्रदत्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा प्रकरण पंजीबद्व कराया जाकर क्राईम ब्रांच के दोनो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय को एक टीम का गठन कर तत्काल अपराधियों का पता लगाकर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय पॉल के अनुसार आवेदिका नलिनी रेवडीकर निवासी इन्दौर की शिकायत परअपराध क्रमांक 6/15 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें किसी आदित्य सिंह नामक व्यक्ति द्वाराजीवन बीमा पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर लगभग रूपयें 30 लाख आय.सी.आय.सी.आय. बैंक तथा एच.डीएफसी बैंक के दो बैंक खातो में जमा करा लिये गये थे।
        प्रकरण की विवेचनामें अधिकारियों द्वारा क्राईम ब्रांच इन्दौर के उप निरीक्षक   पी.एन. गोयल एवं सउनि (अ) अमित दीक्षित की टीम को दिल्ली रवाना किया गया था।दोनो अधिकारियों द्वारा पाया गया कि आरोपियों द्वारा दोनो बैंक खातों को घटना के बादसे बंद कर दिया गया था तथा घटना में प्रयुक्त सभी संभावित साक्ष्य मिटाने के पूर्ण प्रयास किये गये थे। दोनो अधिकारियों द्वारा लगभग 8 दिन की कडी मेहनत के उपरांत नोयडा सेक्टर 15 उ.प्र. से आरोपी धनन्जय वर्मा पिता रामबचन वर्मा उम्र 20 साल निवासी 209 न्यू बैराना थाना कीटगंज जिला इलाहाबाद उ.प्र. को गिरफतार किया गया जिसके द्वारा आदित्य सिंह के नाम से फरियादिया को कॉल करना स्वीकार किया गया एवं दोनो खातों में जमाराशि का आहरण किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी धनन्जय के कब्जे से नगद रूपयें 6 लाख की राशि बरामद की गई है। शेषराशि की बरामदगी के लिए पुलिस पार्टी इलाहाबाद, आगरा, कोटा, तथा नोयडा रवाना की जावेगी।
        इस संपूर्णकार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईमब्रांच इन्दौर के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि (अ) अमित दीक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय  भूमिका रही।

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गिरफ्तारी तथा 65 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी को 10 गिरफ्तारी तथा 65 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 21 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, श्रद्धा पैलेस खजराना से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कन्हैयालाल, सनी जैन, बबलू, संतोष, राजेश, कमल तथा राजेश वर्माको पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 23 हजार 700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को 15.30 बजे, मीणा ढाबे के पीछे तलाईनाका सिमरोल से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शेखर, विशाल, अनिल, लक्ष्मण, राहुल, सुशील, अजय, महेन्द्र, विक्रम तथा मनोहर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1345 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को 20.55 बजे, सांई मंदिर के सामने ओवर ब्रिज के पास महूं से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रदीप, पप्पी, संतोष तथा अनिल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शासकीय हाईस्कूल के पीछे ग्राम टीहीगांव से मोटर साइकिल क्रं एमपी-09 क्यू जे-1145 द्वारा अवैध शराब ले जाते मिलेंनया मोहल्ला टिहीगांव निवासी-धर्मेन्द्र पिता राजाराम परमार तथा मालवीय मोहल्ला टिहीगांव निवासी-राकेश पिता हेमचंद्र गिरधर कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2015 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजवाड़ा वाईन शॉप के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मल्हार आश्रम के पीछे सदर बाजार निवासी विशाल पिता कृष्णराव धनगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

बीमापॉलिसी के बोनस के नामपर 30 लॉख की धोखाधडीकरनेवाले मास्टरमाइण्डकोक्राईमब्रांच ने दिल्लीसे धरदबोचा


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2015- उच्चशिक्षा विभाग के प्रार्चाय पद से सेवानिवृत्त फरियादिया नलिनी रेवडीकर निवासी इन्दौर को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने बीमा पॉलिसी के बोनस का झांसा देकर रूपयें 30 लाख की राशि हडप ली थी। फरियादियां द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता को की जाकर अपनी व्यथा बताई गई थी जिनके द्वारा तत्काल ही प्रकरण जिला अपराध शाखा की ओर भेजकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
        प्रदत्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा प्रकरण पंजीबद्व कराया जाकर क्राईम ब्रांच के दोनो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय को एक टीम का गठन कर तत्काल अपराधियों का पता लगाकर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री दिलीप सोनी एवं श्री विनय पॉल के अनुसार आवेदिका नलिनी रेवडीकर निवासी इन्दौर की शिकायत परअपराध क्रमांक 6/15 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें किसी आदित्य सिंह नामक व्यक्ति द्वाराजीवन बीमा पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर लगभग रूपयें 30 लाख आय.सी.आय.सी.आय. बैंक तथा एच.डीएफसी बैंक के दो बैंक खातो में जमा करा लिये गये थे।
        प्रकरण की विवेचनामें अधिकारियों द्वारा क्राईम ब्रांच इन्दौर के उप निरीक्षक   पी.एन. गोयल एवं सउनि (अ) अमित दीक्षित की टीम को दिल्ली रवाना किया गया था।दोनो अधिकारियों द्वारा पाया गया कि आरोपियों द्वारा दोनो बैंक खातों को घटना के बादसे बंद कर दिया गया था तथा घटना में प्रयुक्त सभी संभावित साक्ष्य मिटाने के पूर्ण प्रयास किये गये थे। दोनो अधिकारियों द्वारा लगभग 8 दिन की कडी मेहनत के उपरांत नोयडा सेक्टर 15 उ.प्र. से आरोपी धनन्जय वर्मा पिता रामबचन वर्मा उम्र 20 साल निवासी 209 न्यू बैराना थाना कीटगंज जिला इलाहाबाद उ.प्र. को गिरफतार किया गया जिसके द्वारा आदित्य सिंह के नाम से फरियादिया को कॉल करना स्वीकार किया गया एवं दोनो खातों में जमाराशि का आहरण किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी धनन्जय के कब्जे से नगद रूपयें 6 लाख की राशि बरामद की गई है। शेषराशि की बरामदगी के लिए पुलिस पार्टी इलाहाबाद, आगरा, कोटा, तथा नोयडा रवाना की जावेगी।
        इस संपूर्णकार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईमब्रांच इन्दौर के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि (अ) अमित दीक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय  भूमिका रही।

Saturday, February 21, 2015

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 फरवरी को 03 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2015 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सम्राट नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जावेद पिता मो.शब्बीर, बशीर पिता रहीम बक्श,शेख फकीरिया तथा मनोज पिता रामलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2905 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपियां गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2015 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिलीं यहीं की रहने वाली सुमनबाई पति मुकेश तथा सुशीलाबाई पति मनोज सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2015- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2015 को 14.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूना रिसाला इन्दौर निवासी राजेश वर्मा पिता गोविन्द वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 20, 2015

02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 161 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 फरवरी को 06 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 161 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 14.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, भंडारी ब्रिज के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मो.असलम, उस्मान, संदीप, फिरोज, शब्बीर, अंसार, मो.शाहिद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, कलेक्टर कार्यालय के पीछे शिव मंदिर के पास से हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अतुल, शिवप्रसाद, प्रमोद, भैरव, बलराम, धारा रावत को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोलएवं कालाकुण्ड रोड़ चोरल से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले तलाईनाका निवासी-कौशल्याबाई पति नर्मदाप्रसाद कुर्मी तथा शमशान रोड़ चोरल निवासी-सुनील उर्फ जट्‌टा निवासी मनीराम डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मालवामिल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अमर टेकरी शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले पप्पू पिता जयराम सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।