Sunday, February 15, 2015

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 161 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 फरवरी को 05 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 161 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, आदिशक्ति मंदिर के पीछे नादिया नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑखेलते मिलें दिनेश, मुकेश, धीरज, सपन तथा गजेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 20.00 बजे, रेशम मंदिर के पास बाणगंगा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले हनुमान मंदिर के पास ग्राम सुकलिया निवासी धर्मेन्द्र पिता बंशीलाल मालवीय को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 14.30 बजे, सरकारी स्कूल के पास सिरपुर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सहयोग नगर इंदौर निवासी ईशाक पिता मुन्ना शाह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 10.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रसेन चौराहे के पास से अवैधशराब ले जाते/बेचतें मिले नारायण पटेल का बगीचा शंकर बाग इंदौर निवासी राज उर्फ रमेश पिता मूलचंद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 फरवरी 2015- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंशुल चौराहा एमआर-10 रोड़ एवं कारसदेव नगर सुखलिया रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लवकुश आवास विहार सुखलिया निवासी-स्टेनली जेकप्स पिता पेट्रीक तथा कारसदेव नगर निवासी-आकाश उर्फ अप्पी पिता महेश जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 गुप्ती व 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, फूटी कोठी सब्जी मण्डी के पास रिंगरोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषि पैलेस इंदौर निवासी राजा पिता शंकर लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी 2015 को 19.15 बजे, इग्लिश वाईन शॉप के सामने वाय.एन. रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नया बसेरा मालवीय नगर निवासी संतोष पिता किशोर भालसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 14, 2015

01 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 फरवरी को 06 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015-पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, देवास नाका इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें घीसूसिंह, रामकृष्ण, मोहन,अनिल, चन्दर, दिनेद्गा, राजकरण आदि 11 लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 13, 2015

शिकायत निवारण शिविर में 133 शिकायतों का निराकरण


इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- आज दिनांक 13.02.2015 को थाना तुकोगंज परिसर मे अनुभाग कोतवाली के थाना कोतवाली , एमजी रोड एवं तुकोगंज के लंबित शिकायत पत्रो के निराकरण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद भापुसे की पहल एवं निर्देशन मे शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति प्रभा चौहान एवं थाना प्रभारी कोतवाली , एमजी रोड , तुकोगंज मय जॉचकर्ताओ के उपस्थित रहे ।
            शिकायत निवारण हेतु कुल लंबित 171 आवेदन पत्रो मे से 133 शिकायत पत्र जो कि मकान , दुकान , जमीन , प्लाट , पैसे , मारपीट , लडाई झगडा आदि से संबंधित थे का निराकरण किया गया इस हेतु शिकायत से संबंधित दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर उनकी शिकायतों का विधिसम्मत निराकरण किया गया ।

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 फरवरी को 02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कीम नं. 134 आईडीए बिल्डिंग के पास एवं राजीव नगर बड़ला सुलभकॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, संतोष, गब्बर, नसीमखां, जितेन्द्र, अरूण, निलेश तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जिंसी हॉट मैदान से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मल्हारगंज निवासी संतोष पिता मोहनलाल कसेरा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूणजी चौराहा गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले नेहरू नगर इंदौर निवासी जोखम राम पिता सीताराम जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कलदिनांक 12 फरवरी 2015 को 11.30 बजे, ग्राम अरनिया से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, यादव मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले कालू उर्फ किशोर पिता बंशीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को दीपमाला ढाबे के सामने एवं बाणेश्वर कुण्ड के सामने आम रोड़ पर शराब का सेवन करते पाये गये विनोद पाल, जितेन्द्र वर्मा, रवि बंजारा, संजय कदम, अजय मनावत तथा संतोष मनावत को पकडा गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 12, 2015

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को दिलीप उर्फ चेतराम पिता किशोरीलाल चौहान के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी दिलीप उर्फ चेतराम पिता किशोरीलाल चौहान निवासी चौहान निवास गुजरखेड़ा महूं एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी दिलीप उर्फ चेतराम को दिनांक 11 फरवरी 2015 को 13.30 बजे, उसके घर पर से पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूं द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशोंतथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी को 02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत दीपमाला ढाबे के पास एवं अरविंदो हॉस्पिटल के सामने सांवेर रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विशाल नगर इंदौर निवासी-निलेश पिता भगवान साहू तथा भागीरथपुरा निवासी-रमेश पिता नाथूलाल अहिरवार को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 25 हजार 800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को 20.25 बजे, गरीब नवाज कालोनी दरगाह के पास सदर बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सिकन्दराबाद कालोनी निवासी जाकीर पिता सलीम खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंशनपुरा महूं नदी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले मंगल पिता गणपत भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 11, 2015

02 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।