Saturday, February 14, 2015

01 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 फरवरी को 06 स्थायी, 51 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 14 फरवरी 2015-पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, देवास नाका इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें घीसूसिंह, रामकृष्ण, मोहन,अनिल, चन्दर, दिनेद्गा, राजकरण आदि 11 लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 13, 2015

शिकायत निवारण शिविर में 133 शिकायतों का निराकरण


इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- आज दिनांक 13.02.2015 को थाना तुकोगंज परिसर मे अनुभाग कोतवाली के थाना कोतवाली , एमजी रोड एवं तुकोगंज के लंबित शिकायत पत्रो के निराकरण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद भापुसे की पहल एवं निर्देशन मे शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति प्रभा चौहान एवं थाना प्रभारी कोतवाली , एमजी रोड , तुकोगंज मय जॉचकर्ताओ के उपस्थित रहे ।
            शिकायत निवारण हेतु कुल लंबित 171 आवेदन पत्रो मे से 133 शिकायत पत्र जो कि मकान , दुकान , जमीन , प्लाट , पैसे , मारपीट , लडाई झगडा आदि से संबंधित थे का निराकरण किया गया इस हेतु शिकायत से संबंधित दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर उनकी शिकायतों का विधिसम्मत निराकरण किया गया ।

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 फरवरी को 02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कीम नं. 134 आईडीए बिल्डिंग के पास एवं राजीव नगर बड़ला सुलभकॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, संतोष, गब्बर, नसीमखां, जितेन्द्र, अरूण, निलेश तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जिंसी हॉट मैदान से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मल्हारगंज निवासी संतोष पिता मोहनलाल कसेरा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूणजी चौराहा गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले नेहरू नगर इंदौर निवासी जोखम राम पिता सीताराम जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कलदिनांक 12 फरवरी 2015 को 11.30 बजे, ग्राम अरनिया से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, यादव मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले कालू उर्फ किशोर पिता बंशीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2015 को दीपमाला ढाबे के सामने एवं बाणेश्वर कुण्ड के सामने आम रोड़ पर शराब का सेवन करते पाये गये विनोद पाल, जितेन्द्र वर्मा, रवि बंजारा, संजय कदम, अजय मनावत तथा संतोष मनावत को पकडा गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 12, 2015

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को दिलीप उर्फ चेतराम पिता किशोरीलाल चौहान के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी दिलीप उर्फ चेतराम पिता किशोरीलाल चौहान निवासी चौहान निवास गुजरखेड़ा महूं एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी दिलीप उर्फ चेतराम को दिनांक 11 फरवरी 2015 को 13.30 बजे, उसके घर पर से पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूं द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशोंतथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी को 02 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत दीपमाला ढाबे के पास एवं अरविंदो हॉस्पिटल के सामने सांवेर रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विशाल नगर इंदौर निवासी-निलेश पिता भगवान साहू तथा भागीरथपुरा निवासी-रमेश पिता नाथूलाल अहिरवार को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 25 हजार 800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को 20.25 बजे, गरीब नवाज कालोनी दरगाह के पास सदर बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सिकन्दराबाद कालोनी निवासी जाकीर पिता सलीम खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंशनपुरा महूं नदी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहने वाले मंगल पिता गणपत भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 11, 2015

02 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 199 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी को 01 स्थायी, 48 गिरफ्तारी तथा 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, कुम्हारखाड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वालेराजकुमार पिता जगन्नाथ कद्गयप को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को 17.30 बजे, मालवामील इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें द्गिावाजीनगर इंदौर निवासी धीरज पिता धर्मेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुद्गावाह नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले राजाबाग कॉलोनी निवासी बन्टी पिता रमेद्गा तथा महाराणाप्रताप नगर निवासी निलेद्गा पिता दिनेद्गा कौद्गाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वालेजय पिता विजय तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2015- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधीग्राम खजराना निवासी इसरार पिता बाबू खां, सम्राट नगर निवासी पप्पू उर्फ डान उर्फ फारूख पिता आसिफ अली तथा जल्ला कॉलोनी निवासी शाहरूख पिता छोटू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरी तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2015 को 00.40 बजे, सुभाषनगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुभाषनगर इंदौर निवासी नितिन पिता हुकुमचंद सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुखरी जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 10, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा सुरक्षित मोबाइल मेसेंजिंग द्वारा कार्यलयीन संवाद हेतु वॉल फाक्स का उपयोग प्रारंभ

इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा बताया कि अपने कार्य में नई तकनीक अपनाने में अग्रणी रहने वाली इन्दौर पुलिस ने उसके आंतरिक संवाद को सुरक्षित व सहज बनाने के लिये वॉल फाक्स मोबाइल मेसेंजिंग का उपयोग करेगी। इस वॉल फाक्स सेवा का उपयोग करने वाला बैंगलोर व गुड़गांव के बाद इन्दौर तीसरा शहर है।
        इन्दौर पुलिस को एक सुरक्षित व विश्वसनीय मार्ग की आवश्यकता है ताकि उनके अधिकारीगण एक दूसरे से आंतरिक संवाद से आपस में जुडे़ रहे, इस हेतु मोबाइल मेसेंजिंग व प्लेटफार्म अत्यंत प्रभावी पद्धति माने गये। सामान्य रूप से उपयोग में लाई जाने वाली सार्वजनिक मोबाइल मेसेंजिंग सर्विसेस के अनियमित उपयोग ने आज के संवेदनशील वातावरण में महत्वपूर्ण जोखिमें पहुचाई है। ये सब सेवाएं असुरक्षित है, और पुलिस विभाग द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। अनावश्यक निकायों/व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत प्रवेश को रोकने हेतु पुलिस विभाग को ऐसी सर्विस की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
       इन्दौर पुलिस ने इस प्रकार कीकार्यलयीन मेसेंजिंग हेतु वॉल फाक्स मोबाइल मेसेंजिंग अपनाई है। इसमें नियमितीकरण, अंकेक्षण (आडिटिंग) या आर्किव मेसेंजिंग का प्रावधान है।
      वॉल फाक्स के फाउन्डर्स श्री संदेश टेलेरा एवं श्री संजीव पाटनी ने इस मोबाइल मेसेंजिंग सर्विस की व्याखया करते हुए बताया कि यह मोबाइल फोन पर कार्यलयीन वार्तालाप के लिये इन्दौर पुलिस को यह अत्यंत मददगार रहेगा। यह पुलिस की आपसी बातचीत में गोपनीयता एवं सुरक्षा आश्वस्त करेगा। वॉल फाक्स एक सुरक्षित मोबाइल मेसेंजिंग विधि है, जिसका उद्‌देश्य है कार्य संचालन/गतिविधि के दौरान पुलिस अधिकारियों को संवाद केक दौरान सुविधा एवं  विषय सम्बद्धता मिल सके।
      वॉल फाक्स का उपयोग करते हुए पुलिस अधिकारीगण अपना संदेश एवं शाब्दिक मेसेज अनूठे रूप  में भेज सकते है, वे अपने मेसेज समूह से उप-समूह में भेज सकते है एवं दस्तावेजो का आदान प्रदान कर सकते है, उनका प्रसारण कर सकते है, अलर्ट कर सकते है एवं सबमें सूचनाओं को प्रसारित कर सकते है। पुलिस अधीकारीगणों को नियमित रूप  से सूचनाएं प्राप्त करना होती है, उनका परीक्षण/समीक्षा करनी होती है तथा उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करनी होती है। इन्दौर पुलिस ने वॉलफाक्स को अपनी आवश्यकताओं हेतु एक समुचित योग्य उत्पाद के रूप में पाया गया है।
      अंत में श्री संदेश टेलेरा एवं श्री संजीव पाटनी ने बताया कि इसको शुरू करने में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा विशेष रूचि ली गई, यह इनके योग्य मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस के लिये एक अनूठा प्रयास है।