Wednesday, February 4, 2015

02 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 फरवरी को 01 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 15 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, नेहरू नगर रोड़ नं. 6 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नेहरू नगरनिवासी-सचिन पिता प्रेम जायसवाल तथा अंबेडकर नगर निवासी-हेमंत पिता किशोर टटवाड़े को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5555 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015 को 16.10 बजे, बनेड़िया रोड़ बडे़ गेट के पास देपालपुर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बईड़ा देपालपुर निवासी राकेश पिता विक्रम गामढ़ को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 610 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015 को 21.50 बजे,  कोली मोहल्ला लालगली धर्मशाला के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें यहीं के रहने वाले निलेश, राजेन्द्र तथा प्रकाश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015 को 16.00 बजे, ग्राम कायस्थखेड़ी जंगल से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें सजंय, मनोज, सोदानसिंह तथा नीलेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2015को 20.15 बजे, सीतलामाता बाजार वैष्णव विश्रान्ति भवन से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें मनीष, राहुल, निर्भय, जितेन्द्र तथा पियूष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 3, 2015

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 46 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी को 01 स्थायी, 46 गिरफ्तारी तथा 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हाट मैदान महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें साहेद्गा राव,मनोज, राजेद्गा तथा अंकुद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को 13.05 बजे, नगर निगम चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सबनीद्गाबाग निवासी निर्मल पिता गजानंद कौद्गाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अमरापुरी से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी ब्रजेन्द्र सिंह पिता बनेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को 21.30 बजे, भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले चिंतामण पिता रामप्रसाद गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम अमरापुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी ब्रजेन्द्र सिंह पिता बनेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 2, 2015

मतगणना के दौरान नेहरू स्टेण्डियम की पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2015-नगर निगम चुनाव की मतगणना दिनांक 4 फरवरी 2015 बुधवार को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 8:00 बजे से होना है। मतगणना में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों, प्रत्याशिओं/मतगणना एजेन्टों, मीडियाकर्मी एवं आमजनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये, नेहरू स्टेडियम व आस-पास के मार्ग पर यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा यातायात पार्किग व्यवस्था, डायवर्शन एवं प्रतिबंधित क्षेत्र हेतु विशेष व्यवस्था की गई है :-
पार्किग व्यवस्था
1.  मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी :-
मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन शिवाजी वाटिका चौराहे से स्टेट बैक टी होकर नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 1 से ग्राउण्ड पर अन्दर पार्क कर अपने कार्यस्थल पर जा सकेगे ।

2.  व्हीआईपी पार्किग :-
मतगणना से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं आर्ब्जर व्हीआईपी गेट से स्टेडियम से प्रवेश करेगे और इस गेट से प्रवेश करने के लिये शिवाजी वाटिका, मेडिकल होस्टल टी, जिमखाना गेट होते हुये व्हीआईपी गेट से स्टेण्डियम मेंप्रवेश कर सकेगे इसके अतिरिक्त यातायात पार्क से रेसीडेन्सी होते हुए भी व्ही.आई.पी. गेट में प्रवेश किया जा सकेगा ।

3.    प्रत्याशी/मतगणना एजेन्ट :-
सभी मतगणना एजेन्ट एवं प्रत्याशियों के लिये जिमखाना ग्राउण्ड पर पार्किग रखी गई है इस स्थान पर पहुंचने के लिए मार्ग शिवाजी वाटिका से मेडिकल होस्टल टी होते हुये रहेगा। इसके अतिरिक्त पीएससी ऑफिस से यातायात पार्क होते हुए मेडिकल हॉस्टल टी से भी जिमखाना ग्राउण्ड पर पहुंचा जा सकता है ।

4.    प्रत्याशी/मतगणना एजेन्ट :-
शिवाजी वाटिका चौराहे से ए.बी.रोड होकर जीपीओ ग्राउण्ड के अन्दर अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम गेट न. 2 से प्रवेश कर सकेगे ।

डायवर्शन व्यवस्था :-
         मतगणना के दौरान दिनांक 4 फरवरी 2015 को नेहरू स्टेडियम के आसपास काफी भीडभाड की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उप नगरीय बसें/बडे वाहन श्रीमाया चौराहा, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, कृषि कॉलेज, पिपल्याहाना चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगी व बाहरी स्थानों से आने वाले सभी प्रकार की बसें पिपल्याहाना चौराहा की ओर से आकर, कृषि कॉलेज चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा, मधुमिलनचौराहा होकर सरवटे बस स्टैण्ड आ सकेगी ।
          नौलखा से सरवटे जाने वाली बसे, नौलखा फारेस्ट टी, अग्रसेन लोहा मण्डी, गाडी अड्‌डा, लुनिया पुरा होकर सरवटे जा सकेगी ।
        जीपीओ चौराहा एवं व्हाईट चर्च चौराहा के मध्य मुखय मार्ग पर भीडभाड को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार चार पहिया/दो पहिया वाहनों का डायवर्शन किया जावेगा ।  नवलखा से व्हाईट चर्च जाने वाले वाहन इंदिरा प्रतिमा से फारेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे। इसी प्रकार व्हाईट चर्च चौराहा से नौलखा चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन मेडिकल होस्टल टी, आजाद नगर चौराहा होकर नौलखा की ओर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे ।
प्रतिबंधित क्षेत्र :-
  •  जीपीओ चौराहे से नेहरू स्टेडियम तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
  •  स्टेट बैक ऑफ इण्डिया गेट पर लगे ड्राप गेट से रेसीडेन्सी तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
  •  रेसीडेन्सी गेट पर लगे ड्राप गेट से जीपीओ तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
प्रतिबंधित सामग्री :-
नेहरू स्टेडियम के अन्दर तरल पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ,शार्प आब्जेक्ट एवं मोबाईल का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

01 आदतन, 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 फरवरी को 13 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2015 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मेहता की चाल के पीछे कब्रिस्तान महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें राजू, दिनेश, सलीम, नंदकिशर तथा विकास को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 305 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2015 को 18.45 बजे, मुखर्जी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक तथा बंटी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 885 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2015-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2015 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम शाहपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले भूरालाल पिता अंबाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशगानगंज द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, नयापुरा सातेर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले मुन्ना पिता बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 570 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 1, 2015

02 गिरफ्तारी तथा 10 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी को 02 गिरफ्तारी तथा 10 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Saturday, January 31, 2015

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2015- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2015 को विक्की उर्फ विक्रम के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी विक्की उर्फ विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे 06 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी विक्की उर्फ विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल भामी को 30 जनवरी 2015 को 11.30 बजे, रूस्तम का बगीचा माता मंदिर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

03 गिरफ्तारी, 14 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2015 को 03 गिरफ्तारी व 14 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Friday, January 30, 2015

दहेज लोभियों को 2-2 साल का कारावास एवं अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2015-जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया कि माननीय जेएमएफसी महोदय इंदौर श्री  अतुल बिल्लौरे सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 2483/10 आरोपी धर्मेन्द्र जोशी के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपियों धर्मेन्द्र जोशी(पति), कमलाबाई(सास), अशोक जोशी(जेठ) को धारा 498-ए भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपियों को 02-02 वर्ष के कारावास एवं 500-500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
         संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि फरियादी जया जोशी पति धर्मेन्द्र जोशी ने महिला थाने पर दिनांक 24.01.2010 को पति धर्मेन्द्र, सास कमलाबाई एवं जेठ अशोक जोशी के विरूद्ध अपने मायके से 05 लाख रूपयें लाने के लिये प्रताड़ित करने की रिपोर्ट की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर इनके विरूद् प्रकरण  पंजीबद् कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री गोकुल सिंह सिसोदिया, सहायक जिला लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2015- पुलिस थानाचंदन नगर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2015 को मिक्की उर्फ हरदीप के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मिक्की उर्फ हरदीप पिता अजीतसिंह गांधी एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 30 अक्टूबर 2014 से 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मिक्की उर्फ हरदीप पिता अजीतसिंह गांधी निवासी 45-ए द्वारकापुरी इंदौर को 29 जनवरी 2015 को 17.20 बजे, फूटी कोठी चौराहा इंदौर टेक्सी स्टेण्ड के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

01 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2015 को शहरमें अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 283 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जनवरी 2015 को 11 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 283 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।