Thursday, January 29, 2015

07 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 70 गिरफ्तारी, 266 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को 08 स्थायी, 70 गिरफ्तारी व 266 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 17 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरसिंग बाजार चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें द्वारकापुरीनिवासी देवीसिंह उर्फ लड्‌डू पिता लक्ष्मणसिंह चौहान तथा लोधीपुरा निवासी राजेन्द्र पिता बिरदीचंद्र जैन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें पवन, मुकेद्गा, संजय, राजकुमार, मंगलेद्गा, मोहन, सोनू, रईस, धर्मेन्द्र, फरियाज तथा मुकेद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को परदेद्गाीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विपिन, मधुकर, संजय तथा भोला उर्फ अनिल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर नया बसेरा के पीछे गांधीनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले सीताराम पिता नागूजी तथा बड़ा बांगड़दा निवासी प्रहलाद पिता राधेद्गयाम कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को 19.00 बजे, हाथीपाला चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले हरिजन कॉलोनी निवासी संदीप पिता गिरधारीलाल तथा कच्चा मसानिया निवासी छोटू उर्फ देवेन्द्र पिता सजन खरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 हजार रूपयें कीमत की 625 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को 01.10 बजे, शुक्ला नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिली यही की रहने वाली लीलाबाई पति अजय कंडारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4800 रूपयें कीमत की 120 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पाटनीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदनगर निवासी नरेद्गा उर्फ पप्पू नाइट्रा पिता दौलतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय जिंदा कारतूस जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 28, 2015

इंजिनियरिंग का छात्र नशे की लत के कारण बना अपराधी


इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015- थाना हीरानगर क्षैत्रांतर्गत इंदौर में आज दिनांक 28.01.15 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशीकान्त चौरसिया व उनकी टीम के प्रआर. रमजान, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र सिंह जादौन, प्रवीण सिंह ने एक ऐसे अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया जो कि नशे की हालत में राह चलते लोगों को रोककर चाकू की नोक पर उनसे मोटरसायकल, मोबाईल, पर्स आदि लूट लेते थे तथा सूने मकानों को भी अपना निशाना बनाते थे। गिरोह का मुखय आरोपी अमित उर्फ कालू पिता राजेन्द्र यादव निवासी ए सुखलिया इंजिनियरिंग का छात्र है जिसने कि गांजे की लत के कारण पैसों की कमी को पूरा करने के लिये सोनू पिता सीताराम यादव निवासी आदर्श मौलिक नगर एवं चिम्पांजी उर्फ कान्हा पिता मन्नु यादव निवासी सोमनाथ की नई चाल एवं शक्तिमान उर्फ जय पिता दिनेश सुरिया निवासी सोमनाथ की नई चाल के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया तथा सभी आरोपी नद्गाा करने के बाद (नक्षत्र गार्डन) सिक्का स्कूल के पासपहुॅचे और वहॉ से गुजर रहे फरियादी विवेक जायसवाल निवासी राजीव आवास विहार को रोककर चाकू से वार कर घायल कर दिया एवं उसकी मोटरसायकल पेशन, 02 मोबाईल फान, 01 अंगूठी तथा नगदी 800 रूपयें छीनकर भाग गये थे।
    मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर मश्रुका बरामद किया जा रहा है तथा आरोपियों द्वारा अवंतिका गैस कंपनी के ऑफिस में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसमें चोरी गया मश्रुका लेपटॉप व अन्य सामान पुलिस द्वारा जप्त किया जाकर आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है, इनसे अब तक करीबन 02 लाख रूपयें का माल बरामद हो चुका है। पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

पुलिस फिजियोथेरेपी सेन्टर का शुभारंभ







इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन कुमार माहेश्वरी के कर कमलों द्वारा पुलिस फिजियोथेरेपी सेन्टर का शुभारंभ डीआरपी लाईन स्थित खेल प्रशाल में किया गया। इस अवसर पर डीआईजी इंदौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री मोहित वरवंडकर उपस्थित रहे।
         म.प्र. पुलिस में जिला पुलिस इंदौर पहली इकाई होगी जहां फिजियोथेरेपी सेन्टर की शुरूआत की गई है, इसमें शार्ट वेव डायथरमिक, ट्रेक्शन यूनिट, आईएफटी, अल्ट्रासाउंड यूनिट, टेन्स, मसल्स स्टीमुलेटर, सॉल्डर रोटरी व्हील, टी पुलिंग, इन्फ्रारेड लैम्प, वैक्स बॉथ, हॉट एण्ड कोल्ड थैरेपी तथा मैन्युअल थैरेपी की सुविधाये प्रारंभ की गई है।
    महिलाओं हेतु महिला फिजियोथेरेपिस्ट को उपलब्ध करवाया गया है। फिजियोथेरेपी की सुविधा पुलिसकर्मियों हेतु काफी रियायती दरों में उपलब्ध करवायी जायेगी,पैरालिसिस हुये पुलिसकर्मियों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।
       रक्षित निरीक्षक श्री मोहित वरवंडकर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यह सेन्टर प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक खुला रहेगा तथा पुलिसकर्मियों की आवश्यकतानुसार इसे सायंकाल भी प्रारंभ किया जा सकेगा।

नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर कार्यालय तथा इन्डियन कॉफी हाउस का शुभारंभ






इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन कुमार माहेश्वरी के कर कमलों द्वारा पलासिया स्थित नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर कार्यालय तथा डीआईजी ऑफिस रीगल स्थित इन्डियन कॉफी हाउस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीआईजी इंदौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री मोहित वरवंडकर उपस्थित रहे। डीआईजी ऑफिस रीगल स्थित इन्डियन कॉफी हाउस में पुलिसकर्मियों को रियायती दरों पर सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 53 गिरफ्तारी, 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जनवरी 2015 को 08 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 27 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2015-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2015 को 19.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजकुमार मील कंपाउंड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीतका जुऑ खेलतें मिलें विद्गााल, दीपक, सुनील, सलीम, सोनू, महेद्गा, बाबूलाल, लव, अमित, मो. हुसैन, लोकेद्गा, रफीक, साकिर, हरीद्गा, केजार, यासीन, निर्भयसिंह, राहुल, शरीफ तथा मुकेद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार 150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2015 को 14.15 बजे, सहयोग नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें रासीद, जहूर, हनीफ, राजा उर्फ शाहरूख, दीपक तथा सोयेब को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4990 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2015 को 16.30 बजे, जूनापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मुजफ्फर पिता मो. हनीफ को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2570 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 27, 2015

05 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी, 103 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 103 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, न्यू गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें छोटू, नरेन्द्र, सुरेन्द्र तथा गोवर्धन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2920 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 17.05 बजे, पंचद्गाील नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें सिद्वार्थ तथा गोपाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बोरसी से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले काकरिया चौराहा हातोद निवासी सुनील पिता देवीसिंह कुलमी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4750 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को परदेद्गाीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले आदर्द्गा बिजासन नगर निवासी बबलू पिता सुखई केथवास तथा पाटनीपुरा निवासी भैयालाल पितादेवीलाल रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 17.35 बजे, ग्राम बेरछा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले मांगीलाल पिता दयाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 25, 2015

10 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 31 गिरफ्तारी, 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 07 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पीरनलवासा रोड़ एवं ग्राम जलोदिया ज्ञान से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम पीरनलवासानिवासी-गोपाल पिता नानूराम तथा ग्राम जलोदिया ज्ञान निवासी-बाबू पिता रग्गा जी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 20.35 बजे, चमार मोहल्ला छोटा बांगड़दा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले मेघवाल मोहल्ला छोटा बांगड़दा निवासी जगदीश पिता औंकारलाल जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंबेडकर चौराहा बेटमा से मो.सा. एमपी-09 एलजी-2003 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रज्जाक कालोनी बेटमा निवासी महेश पिता भेरूसिंह पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा (12 बोर) मय 01 जिंदा कारतूस व मोटर सायकल के जप्त किया गया।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ोदिया खान उज्जैन रोड़ सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले राहुल उर्फ गोलू पिता धनसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, देशी शराब दुकान के सामने धार रोड़ चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामानंद नगर निवासी बंटी उर्फ रोहित पिता मुन्ना सरकार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 24, 2015

अवैध शराब को लेकर दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान ने बताया कि थाना सांवेर अन्तर्गत ग्राम कठोदा निवासी नरेन्द्र राजपूत का करीब दो वर्ष पूर्व अंधे कत्ल करने वालों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में सांवेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
          करीब दो वर्ष पूर्व दिनांक 17.01.2013 को थाना सांवेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कठोदा में दो अज्ञात आरोपियों द्वारा नरेन्द्र सिंह राजपूत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र मिथुन राजपूत द्वारा उक्त हत्या की रिपोर्ट आरोपीगणों इन्दौर निवासी विनय व संजू के विरूद्ध लिखाई थी, जिस पर थाने पर अप.क्रं 33/2013 धारा 302,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया, लेकिन इन दो नामों के आरोपीगणों के बारें में कोई जानकारी नहीं मिलीं।
         प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान के निर्देशन में एसडीओपी सांवेर श्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सांवेर उमराव सिंह व थाना प्रभारी हातोद सेवाराम उच्चारिया एवं सांवेर थाने क स्टाफ की टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक पश्चिम ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्‌तारी पर दो-दो हजार रूपयें के ईनाम की उदघोषणा भी की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा प्रकरण की बारिकी से जॉंच की गई तो यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2012 में किठोदा में मृतक नरेन्द्रसिंह राजपूत और चंदाबाई जायसवाल के बीच अवैध शराब बेचने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें मलखानसिंह, चंदाबाई का पक्ष लेता था, जबकि अनोखी पंडित का पक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत लेता था। इसी विवाद को लेकर दिनांक 17.06.12 को अनोखी पंडित ने मलखानसिंह पर हमला कर मारपीट कर दिया था, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। जब मलखान सिंह ठीक हुआ तो चंदाबाई ने उसे कहा कि नरेन्द्रसिंह तुम्हे जान से खत्म करना चाहता है, तब मलखानसिंह ने चंदाबाई के साथ मिलकर नरेन्द्रसिंह राजपूत का कत्ल करने का षड़यंत्र रच, चंदन नगर के गुंडे शरीफ शाह व सुनील मराठा को पांच लाख रूपयें की सुपारी दी थी।
         शरीफ शाह व सुनील मराठा ने योजना बनाकर, मृतक नरेन्द्रसिंह राजपूत से अपने नाम विनय व संजू बताकर,जमीन खरीदने के बहाने दोस्ती की और लगातार दो महीने तक जमीन को सौदो के संबंध में मृतक नरेन्द्र के घर आते जाते रहे। घटना के तीन दिन पूर्व आरोपीगणों सुनील मराठा व शरीफ ने साकेत नगर इंदौर से एक डच् 09.डब्.9500 नम्बर की पल्सर मोटर सायकल चोरी कर उसका नम्बर डच् 09.डब्.0905  बदलकर मौका पाकर नरेन्द्रसिंह राजपूत के खेत में पिस्टल से उसकी हत्या कर, भाग गये व उक्त पल्सर मोटर सायकल गाड़ी अड्‌डा इंदौर में छोड़कर फरार हो गये थे।
        घटना का खुलासा होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण मलखानसिंह राजपूत, शरीफ शाह व चंदाबाई जायसवाल को गिरफ्‌तार कर, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व तीन राउंड जप्त कर लिये है, हत्या का एक आरोपी सुनील मराठा चूंकि थाना चंदन नगर के लूट के केस में पूर्व से जेल में निरूद्ध है, प्रकरण में उसकी गिरफ्‌तारी माननीय न्यायालय के माध्यम से की जा रही है। आरोपीगण शरीफ शाह व सुनील मराठा लिस्टेड गुंडे है व उनके विरूद्ध विभिन्न थानों पर कई अपराध पंजीबद्ध है।
        इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सांवेर उमरावसिंह, थाना प्रभारी हातोद सेवाराम उच्चारिया, थाना सांवेर के उनिगणावा, सउनि कमलेश मिश्रा, प्रआर. चमकोरसिंह, आर. ज्ञानेन्द्रसिंह, आर. निलेश पाल, आर. उमेश, आर. अविनाश तथा आर. विजय यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।