Tuesday, January 27, 2015

05 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी, 103 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 103 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, न्यू गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें छोटू, नरेन्द्र, सुरेन्द्र तथा गोवर्धन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2920 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 17.05 बजे, पंचद्गाील नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें सिद्वार्थ तथा गोपाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2015-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बोरसी से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले काकरिया चौराहा हातोद निवासी सुनील पिता देवीसिंह कुलमी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4750 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को परदेद्गाीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले आदर्द्गा बिजासन नगर निवासी बबलू पिता सुखई केथवास तथा पाटनीपुरा निवासी भैयालाल पितादेवीलाल रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2015 को 17.35 बजे, ग्राम बेरछा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यही के रहने वाले मांगीलाल पिता दयाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 25, 2015

10 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 31 गिरफ्तारी, 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 07 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पीरनलवासा रोड़ एवं ग्राम जलोदिया ज्ञान से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम पीरनलवासानिवासी-गोपाल पिता नानूराम तथा ग्राम जलोदिया ज्ञान निवासी-बाबू पिता रग्गा जी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 20.35 बजे, चमार मोहल्ला छोटा बांगड़दा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले मेघवाल मोहल्ला छोटा बांगड़दा निवासी जगदीश पिता औंकारलाल जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जनवरी 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंबेडकर चौराहा बेटमा से मो.सा. एमपी-09 एलजी-2003 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रज्जाक कालोनी बेटमा निवासी महेश पिता भेरूसिंह पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा (12 बोर) मय 01 जिंदा कारतूस व मोटर सायकल के जप्त किया गया।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ोदिया खान उज्जैन रोड़ सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले राहुल उर्फ गोलू पिता धनसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 जनवरी 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, देशी शराब दुकान के सामने धार रोड़ चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामानंद नगर निवासी बंटी उर्फ रोहित पिता मुन्ना सरकार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 24, 2015

अवैध शराब को लेकर दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान ने बताया कि थाना सांवेर अन्तर्गत ग्राम कठोदा निवासी नरेन्द्र राजपूत का करीब दो वर्ष पूर्व अंधे कत्ल करने वालों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में सांवेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
          करीब दो वर्ष पूर्व दिनांक 17.01.2013 को थाना सांवेर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कठोदा में दो अज्ञात आरोपियों द्वारा नरेन्द्र सिंह राजपूत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र मिथुन राजपूत द्वारा उक्त हत्या की रिपोर्ट आरोपीगणों इन्दौर निवासी विनय व संजू के विरूद्ध लिखाई थी, जिस पर थाने पर अप.क्रं 33/2013 धारा 302,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया, लेकिन इन दो नामों के आरोपीगणों के बारें में कोई जानकारी नहीं मिलीं।
         प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान के निर्देशन में एसडीओपी सांवेर श्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सांवेर उमराव सिंह व थाना प्रभारी हातोद सेवाराम उच्चारिया एवं सांवेर थाने क स्टाफ की टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक पश्चिम ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्‌तारी पर दो-दो हजार रूपयें के ईनाम की उदघोषणा भी की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा प्रकरण की बारिकी से जॉंच की गई तो यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2012 में किठोदा में मृतक नरेन्द्रसिंह राजपूत और चंदाबाई जायसवाल के बीच अवैध शराब बेचने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें मलखानसिंह, चंदाबाई का पक्ष लेता था, जबकि अनोखी पंडित का पक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत लेता था। इसी विवाद को लेकर दिनांक 17.06.12 को अनोखी पंडित ने मलखानसिंह पर हमला कर मारपीट कर दिया था, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। जब मलखान सिंह ठीक हुआ तो चंदाबाई ने उसे कहा कि नरेन्द्रसिंह तुम्हे जान से खत्म करना चाहता है, तब मलखानसिंह ने चंदाबाई के साथ मिलकर नरेन्द्रसिंह राजपूत का कत्ल करने का षड़यंत्र रच, चंदन नगर के गुंडे शरीफ शाह व सुनील मराठा को पांच लाख रूपयें की सुपारी दी थी।
         शरीफ शाह व सुनील मराठा ने योजना बनाकर, मृतक नरेन्द्रसिंह राजपूत से अपने नाम विनय व संजू बताकर,जमीन खरीदने के बहाने दोस्ती की और लगातार दो महीने तक जमीन को सौदो के संबंध में मृतक नरेन्द्र के घर आते जाते रहे। घटना के तीन दिन पूर्व आरोपीगणों सुनील मराठा व शरीफ ने साकेत नगर इंदौर से एक डच् 09.डब्.9500 नम्बर की पल्सर मोटर सायकल चोरी कर उसका नम्बर डच् 09.डब्.0905  बदलकर मौका पाकर नरेन्द्रसिंह राजपूत के खेत में पिस्टल से उसकी हत्या कर, भाग गये व उक्त पल्सर मोटर सायकल गाड़ी अड्‌डा इंदौर में छोड़कर फरार हो गये थे।
        घटना का खुलासा होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण मलखानसिंह राजपूत, शरीफ शाह व चंदाबाई जायसवाल को गिरफ्‌तार कर, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व तीन राउंड जप्त कर लिये है, हत्या का एक आरोपी सुनील मराठा चूंकि थाना चंदन नगर के लूट के केस में पूर्व से जेल में निरूद्ध है, प्रकरण में उसकी गिरफ्‌तारी माननीय न्यायालय के माध्यम से की जा रही है। आरोपीगण शरीफ शाह व सुनील मराठा लिस्टेड गुंडे है व उनके विरूद्ध विभिन्न थानों पर कई अपराध पंजीबद्ध है।
        इस संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सांवेर उमरावसिंह, थाना प्रभारी हातोद सेवाराम उच्चारिया, थाना सांवेर के उनिगणावा, सउनि कमलेश मिश्रा, प्रआर. चमकोरसिंह, आर. ज्ञानेन्द्रसिंह, आर. निलेश पाल, आर. उमेश, आर. अविनाश तथा आर. विजय यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

02 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी, 147 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 147 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-पुलिस थानाकिशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शुभम घी फैक्ट्री केक सामने सोनवाय से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें अन्सार पटेल, मंसाराम, लखन तथा मोहन पाटीदार को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 510 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 12.45 बजे, शंकर कुम्हार का बगीचा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले राहुल पिता राजू यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगजीवन राम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले जबरन कालोनी निवासी अमित उर्फ अंकुद्गा पिता धर्मेन्दर सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1580 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्तकी गयी।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 14.00 बजे, ग्राम चिकलोण्डा फाटा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम सगड़ोदा बड़ला निवासी चुन्नीलाल पिता गुमानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 15.00 बजे, चम्बल नाका गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले रूणजी नाका गौतमपुरा निवासी रितेश पिता सालिगराम जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को 13.15 बजे, ग्राम पाल कांकरियां से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम कांकरियां बेड़िया निवासी मोहन पिता छीतरजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2015-पुलिस थाना पदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2015 को11.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी दिनेश उर्फ दीनू काला पिता रामचंद्र कपाड़िया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 23, 2015

03 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 174 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जनवरी 2015 को 08 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2015 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भैरो मंदिर के पास दशहरा मैदान इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें रिंकू चौधरी, बाबूलाल महावर, मंयक यादव तथा अमित शर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2015 को 10.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सोमनाथ की नई चाल बगीचे के पास  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले सौरभ पिता अनंत कुमार चतुर्वेदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 22, 2015

05 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 55 गिरफ्तारी, 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जनवरी 2015 को 06 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।