Thursday, January 15, 2015

"Safety is not just a slogan, It's a way of life" यातायात नियमों से जुड़ी प्रद्गनोत्तरी का आयोजन

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इंदौर व्दारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015  के अन्तर्गत आज दिनांक 15 जनवरी 2015 को स्थानीय बास्केटबॉल काम्पलेक्स में आयशर मोटर्स तथा यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक अन्तरविद्यालीयन रोड़ सेफ्टी क्वीज का आयोजन किया गया। इस रोड़ सेफ्टी क्वीज में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों से यातायात नियमों से सम्बधित प्रश्नोत्तर के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी एवं ज्ञानवर्धन का प्रतियोगी परीक्षण किया गया। रोड़ सेफ्टी क्वीज में प्रतियोगिता स्थल पर यातायात पुलिस की अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेन्द्र पाटीदार आयशर ग्रुप के सी.डी.सी.हेड मार्केटिंग श्री नंदकुमार, आयशर ग्रुप के मैनेजर आफ्टर मार्केट श्री रविन्दर शर्मा एवं तनवीर जावेदी, डीएसपी विक्रमसिंह रधुवंशी, डीएसपी अरविन्द तिवारी, डीएसपी विजयसिंह पंवार, डीएसपी आर.एन.त्रिपाठी उपस्थित थे। 
     रोड़ सेफ्टी क्वीज में चौईथराम स्कूल, एन.डी.पी.एस., क्वींस कॉलेज, सत्यसॉई विद्याविहार, एडवांस एकेडेमी, सिक्का स्कूल,दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के.डागा, स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस प्रतियोगिता में आर.आई.ग्रुप तथा एन.सी.सी. गर्ल्स एवं बॉयस सहित 300 की संखया में विधार्थी उपस्थित थे। प्रतियोगिता स्थल पर यातायात नियमों एवं रोड़ साईन से सम्बधित प्रश्नों के त्वरित एवं सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों में से प्रथम-सोनत कालाने व अपूर्व गिते सिक्का स्कूल, व्दितीय- आयुद्गा लाल व आईमीकर, एन.डी.पी.एस तथा तृतीय-रिदम सांघी व श्रुती गुप्ता, सत्यसांई विद्याबिहार के प्रतियोगी रहे जिन्हें सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में पुरष्कृत किया जावेगा।   

               शहर के आम वाहन चालकों एवं पदयात्रियों में यातायात नियमों की जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन के उद्‌देश्य से आज सांयकाल समय यातायात पुलिस एवं सी-21 मॉल के संयुक्त प्रयास से सी-21 मॉल में आने वाले ग्राहकों से भी रोड़ सेफ्टी क्वीज के अन्तर्गत यातायात नियमों एवं रोड़ साईन से सम्बधित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 
        यातायात डीएसपी गोविन्द सिंह रावत की टीम व्दारा यातायात पुलिस एवं इंदौर बाईकर्स ग्रुप के संयुक्त प्रयास से दो पहिया वाहनों में हेलमेट की उपयोगिताएवं हेलमेट से होने वाली सुरक्षा के सम्बन्ध जागरूकता उत्पन्न करने के उद्‌देश्य से एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया । जिसमें 50 से अधिक दोपहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर यातायात पार्क से प्रारम्भ होकर जीपीओ,इंदिरा प्रतिमा,अग्रसेन चौराहा,टॉवर चौराहा,पलसीकर चौराहा,कलेक्ट्रेट तिराहा,महूनाका चौराहा,राजमोहल्ला,यशवन्त रोड़ चौराहा,रामबाग,मृगनयनी चौराहा,खडखड़ियाब्रिज, दरगाह टी राजकुमार ब्रिज,जीएसआईटीएस कॉलेज के सामने से लेन्टर्न चौराहा,हाई कोर्ट तिराहा,रीगल चौराहा,मधुमिलन से व्हाईट चर्च होकर यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में समाप्त हुई ।  
 यातायात डीएसपी प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक सी.के.मिश्रा की टीम एवं नापतौल विभाग के निरीक्षक श्री एस.ए.खान,निरीक्षक श्री संजय पाटनकर तथा निरीक्षक श्री के.आर.चौधरी की संयुक्त टीम व्दारा नौलखा चौराहे पर  आटोरिक्शा वाहनों में असत्यापित/अमुद्रांकित तथा सत्यापन प्रमाण पत्र के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें इस टीम व्दारा 80 आटोरिक्शा वाहनों की चेकिंग करने पर 10 आटोरिक्शा वाहनों को अनियमित पाये जाने पर उनके विरूध्द नापतौल विभाग से प्रकरण बनाये गये।डीएसपी आर.एन.त्रिपाठी एवं डीएसपी प्रदीपसिंह चौहान की टीम व्दारा  शा.उ.मा.वि.तिलक नगर में अध्ययनरत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों में एवं रोड़ साईन की जानकारी देने की कार्यवाही की गयी । यातायात विभाग की टीम व्दारा इन स्कूली बच्चों से यातायात नियमों पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम,व्दितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुलिस थाना पलासिया के सौजन्य से तत्काल पुरष्कृत करने की कार्यवाही की गयी ।  राजबाड़े पर यातायात नियमों एवं बच्चों व्दारा पेटिंग की प्रदर्द्गानी का आयोजन कर आम वाहन चालकों एवं पदयात्रियों को यातायात नियमों से सम्बधित पम्पलेट्‌स एवं स्ट्रीकर्स का वितरण किया गया । 

         यातायात थाना पूर्व तथा यातायात नियन्त्रण कक्ष पश्चिम की क्रेन वाहनों में लगे पी.ए.सिस्टम के माध्यम से नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर यातायात नियमों का एनाउन्समेंट की कार्यवाही की गयी ।




प्रथम जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015-जिला इन्दौर स्थित डीआरपी लाईन इन्दौर में दिनांक    14.01.2015 से 20.01.2015 तक चलने वाले प्रथम जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी के मुखय आतिथ्य में किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान तथा समस्त पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक मोहित वरवंडकर के द्वारा किया गया।
       इस खेलकूद के आयोजन के अन्तर्गत विभिन्न खेलों की स्पर्धाओ में इन्दौर जिले के अति. पुलिस अधीक्षकों की 10 टीमें भाग ले रहीं है। इस दौरान क्रिकेट, फुटबाल, व्हालीबॉल, कबड्‌डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं एथेलेटिक्स खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
       इन प्रतियोगिताओं का पहला उद्‌घाटन मैच बैंडमिंटन डबल्स का पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी, अति.पुलिस अधीक्षक मनोज राय  विरूद्ध रक्षितनिरीक्षक मोहित वरवंडकर एवं शैलेन्द्र मिश्रा के मध्य खेला गया, जिसमें आई.जी. विपिन माहेश्वरी की टीम विजय रही। प्रतियोंगिता में बैंडमिंटन के तीन डबल्स मैच खेले गये-पहला मुकाबला शद्गिाकान्त कनकन, दीपू यादव विरूद्ध अरविन्द तिवारी, विजय सिंह पंवार के मध्य खेला गया, जिसमें अरविंद तिवारी, विजयसिंह पंवार विजयी रहें। दूसरा मुकाबला अनिल चौहान, जितेन्द्र चौहान विरूद्ध योगेश तोमर, सुरेद्गा कुमार के मध्य खेला गया, जिसमें अनिल व जितेन्द्र विजयी रहें। तृतीय मैंच पुलिस अधीक्षक आबिद खान व अति.पु.अ. आदित्य प्रताप विरूद्ध विष्णु व किशोर के मध्य खेला गया, जिसमें विष्णु व किद्गाोर विजयी रहें।
        एथेलेटिक्स मुकाबलों में-
शॉटपुट पुरूष वर्ग में कुलदीप सिंह गुर्जर-30 फीट प्रथम, जैवेन्द्र-29.8 फीट द्वितिय, बलराम-29.6 फीट तृतीय स्थान पर रहें।
शॉटपुट महिला वर्ग में उर्मिला चौहान-19.7 फीट प्रथम, डिम्पल-19.3 फीट द्वितिय, कल्पना पाठक-18.08 फीट तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मी. दौड़ पुरूष वर्ग में प्रताप सिंह(0.583 मि.) प्रथम, राजू ठाकरे(1.046 मि.) द्वितिय, अनिल गोयल (1.050 मि.) तृतीय स्थान पर रहें। 
400 मी. दौड़ महिला वर्ग में लीला इस्के(1.26 मि.) प्रथम, सवितातोमर(1.27 मि.) द्वितिय, मेघा (1.31 मि.) तृतीय स्थान पर रहीं।
लांग जम्प पुरूष वर्ग में अनिल (19.8 फीट) प्रथम, प्रतापसिंह (18.7 फीट) द्वितिय, योगेन्द्र (18.3 फीट) तृतीय स्थान पर रहें।
लांग जम्प महिला वर्ग में  प्रियंका(11.9 फीट) प्रथम, विजेता(11 फीट) द्वितिय तथा निद्गाा (10.10 फीट) तृतीय स्थान पर रहीं।
आज एक क्रिकेट मैच भी अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 विरूद्ध अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 की टीम ने
अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 की टीम को 07 विकेट से हराया।



14 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन तथा 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 53 गिरफ्तारी, 161 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जनवरी2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को 01 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 161 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर द्गिावाजी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें संतोष, रूपेश, सूरज, विशlल उर्फ कांदा, दीपक, संदीप तथा विशlल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को 18.10 बजे, कब्रिस्तान महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें सचिन, राजेश, संजू तथा दिनेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले पटेल मोहल्ला खजराना निवासी कैलाद्गा पिता बाबूलाल, कलाबाई पति सुरेद्गा बामनिया तथा चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी अनिता पति गोकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2015- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एकता नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील पिता रामेद्गवर मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2015 को 20.05 बजे, मच्छीबाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबूतरखाना इंदौर निवासी इमरानपिता नियाज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 14, 2015

"Safety is not just a slogan, It's a way of life" यातायात नियमों का पालन करों/अपने जीवन की पंतग को सुरक्षित करो


इन्दौर-दिनांक 14 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के अन्तर्गत आज दिनांक 14 जनवरी को मकर सक्रांती के अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी.त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान सहित पूर्व/पश्चिम क्षेत्र/महू/यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षकों तथा यातायात पुलिस के डीएसपी आदि पुलिस अधिकारियों की टीम ने इंदौर के पंतग महोत्सव में भाग लेकर पंतगबाजी के अन्य प्रतियोगियों, के साथ नगर के वाहन चालकों/व्यवसायिक वाहन चालकों,पदयात्रियों तथा रहवासियों में यातायात नियमों के पालन करने की जागरूकता उत्पन्न करने की तरफ ध्यानाकर्षित कराने के प्रयास किये गये। प्रतियोगी पुलिस अधिकारियों की टीम व्दारा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के उद्‌देश्य से दशहरा मैदान महोत्सव स्थल में आयोजित पंतग उत्सव में यातायात नियमों के स्लोगन लिखी पंतगों को उड़ाकर बिना यातायात नियम लिखी पंतगों को काट करविपक्ष दलों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु इस उत्सवी माहौल में इस मनोरंजन एवं पारम्परिक तरीके से भी सबक देने की कार्यवाही की गयी। यातायात बल के दस्ते व्दारा प्रतियोगिता स्थल पर यातायात नियमों से सम्बधित पम्पलेट्‌स/स्टीकर्स का वितरण किया गया, डी.एस.पी.यातायात विजयसिंह पंवार के मार्ग दर्शन में नुक्कड़ नाटक मंचन कर उपस्थित जनसमुदाय को यातायात नियमों के पालन की सीख भी दी गयी । 


                  डीएसपी यातायात विजयसिंह पंवार के मार्गदशन में महूनाका चौराहा, सपना संगीता रोड़, राजबाड़ा क्षेत्र में सराफा विद्यानिकेतन तथा लोकमान्य स्कूल के बच्चों को चौराहों एवं मार्गो पर जगह-जगह वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यातायात नियमों से चलने की समझाईश देने की कार्यवाही की गयी ।  
               डीएसपी यातायात विक्रमसिंह रधुवंशी की टीम ने आज भवन्स स्कूल तथा एक्रोपॉलिक कॉलेज बच्चों के साथ चौराहों पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने की अपील करते हुए उनको चौराहे पर रेड लाईट में स्टाप लेन पर रूकने ,ज्रेबरा क्रॉसिंग को पदयात्रियों के आवागमन हेतु रिक्त रखने तथा चौराहे परअपनी लेन का उपयोग करते हुए चौराहा पार करने आदि विषय के नियमों का पालन कराया गया । 
             डीएसपी यातायात आर.एन.त्रिपाठी व्दारा मालवा मिल पर नगर सुरक्षा समिति तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को साथ लेकर मानव श्रृंखला बनायी गयी जिसमें सदस्यों व्दारा यातायात नियमों के स्लोगन लिखी पट्‌टिका तथा बेनर्स के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने की कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों से सम्बधित निकाली गयी हेलमेट रैली तथा राजबाड़े पर यातायात नियमों पर आधारित एक डिजीटल फिल्म का फिल्मांकन एवं बच्चों व्दारा यातायात नियमों पर बनायी गये पेटिंग की प्रदर्शनी का आयोजन कर यातायात नियमों का प्रचार किया गया । उपरोक्त कार्यवाही के बाद डीएसपी आर.एन.त्रिपाठी की टीम व्दारा उत्कृष्ट बालविनय मंदिर नेहरू पार्क तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय  मालवा मिल पहुॅच पर इन स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को यातायात नियम तथा रोड़ साईन के सम्बन्ध में जानकारी देने की कार्यवाही करते हुए उपस्थित बच्चों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर उपरोक्त नियमों पर आधारित एक क्वीज का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम/व्दितीय/तथा तृतीय विद्यार्थीयों कोसड़क सुरक्षा सप्ताह समापन दिवस पर पुरष्कृत करने हेतु चयन किया गया । 
            डीएसपी  यातायात अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस तथा डोमिनोस्‌ पिज्जा कंपनी के संयुक्त प्रयास एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया । यह हेलमेट रैली महूनाका चौराहे से प्रारम्भ होकर रंजीत हुनमान मंदिर,फुठीकोठी चौराहा,गोपुर चौराहा,चाणक्यपुरी चौराहा,महूनाका,कलेक्टर तिराहा,पलसीकर चौराहा, माणिक बाग ब्रिज होकर चौईथराम मण्डी से राजीवगॉधी चौराहा,भॅवरकुॅआ चौराहा,नौलखा चौराहा, अग्रसेन चौराहा,सपना संगीता रोड़ से टॉवर चौराहा, जूनीइंदौर ब्रिज कलेक्टेट होते हुए महू नाका से यातायात नियन्त्रण कक्ष महू नाके पर समाप्त हुई । इस रैली में डोमिनोस कंपनी के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा यातायात पुलिस के कर्मचारी अधिकारी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर यातायात नियमों का नियमानुसार पालन करते हुए नियमों का प्रचार-प्रसार तथा हेलमेट लगाने हेतु दो पहिया वाहन चालकों में जागरूकता उत्पन्न करने की कार्यवाही की गयी । 


                 डीएसपी प्रदीप चौहान की टीम एवं नापतौल विभाग के निरीक्षक श्री एस.ए.खान,निरीक्षक श्री संजय पाटनकरतथा निरीक्षक श्री के.आर.चौधरी की संयुक्त टीम व्दारा व्हाईट चर्च  चौराहे पर  आटोरिक्शा वाहनों में असत्यापित/अमुद्रांकित तथा सत्यापन प्रमाण पत्र के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें इस टीम व्दारा 65 आटोरिक्शा वाहनों की चेकिंग करने पर 5 आटोरिक्शा वाहनों को अनियमित पाये जाने पर उनके विरूध्द नापतौल विभाग से प्रकरण बनाये गये। डीएसपी प्रदीप सिहं चौहान टीम व्दारा राज म्युजिकल ग्रुप के सहयोग से मधुमिलन चौहान पर म्युजिकल सॉग के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।
यातायात थाना पूर्वी तथा यातायात नियन्त्रण कक्ष पद्गिचम के यातायात बल व्दारा इंदौर के सभी प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर तथा नववर्ष/ मकर सक्रांति  तथा बुधवार होने के अवसर खजराना मंदिर में उमड़े जनसैलाब में उपस्थित यातायात नियन्त्रण के साथ ही साथ यातायात  नियमों से सम्बधित पम्पलेट्‌स/स्ट्रीकर्स के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने की कार्यवाही की गयी । यातायात थाना पूर्व तथा यातायात नियन्त्रण कक्ष पश्चिम की क्रेन वाहनों में लगे पी.ए.सिस्टम के माध्यम से नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर यातायात नियमों का एनाउन्समेंट की कार्यवाही की गयी।




  

06 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 गिरफ्तारी, 102 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी 2015 को 23 गिरफ्तारी व 102 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जनवरी 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2015 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरालाल के बाड़े के पास तलाई नाका सिमरोल से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें यही के रहने वाले संतोषकुर्मी, शिवा कुर्मी तथा किशोर कुर्मी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  235 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 13, 2015

"Safety is not just a slogan, It's a way of life" यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के तहत यातायत नियमों की जागरूकता हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 13 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 11-17 जनवरी 2015 के अन्तर्गत आज दिनांक 13 जनवरी 2015 को प्रीतम लाल दुआ सभा कक्ष में '' सुरक्षा  से सुविधा को बड़ा मानना हमारे जीवन की गम्भीर भूल है'' विषय पर सीनियर ग्रुप के बच्चों की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में इंदौर के चयनित 19 स्कूलों के 38 बच्चों  ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विषय के पक्ष में तथा विपक्ष में अपने स्वतन्त्रत विचार व्यक्त किये गये है । वाद-विवाद कार्यक्रम के मुखय अतिथि श्री पुरूषोत्तम पसारी अध्यक्ष श्री वैष्णव परमार्थिक ट्रस्ट, विद्गोष अतिथि में श्री प्रतीक श्रीवास्तव स्टेट हेड एस.आर.एम.पी.न्युज, श्री पंकज दीक्षित साधना न्युज, डॉ. आर.के.पत्रो डायरेक्टर श्री वैष्णव इन्सस्टीट्‌यू ऑफ मेनेजमेंट, श्री कैलाश शर्मा डायरेक्टर स्टडी सेन्टर, श्री सुनील तिवारी आकाशवाणी न्युज एडीटर। निर्णायक की भूमिका में स्टडी सेन्टर की प्रध्यापिका रूपिन्दर कौर तथा श्री मोहित तिवारीरहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में आये विद्यार्थी वक्ताओं व्दारा यातायात नियमों पर आधारित विषय वस्तु को लेकर पक्ष एवं विपक्ष दिये गये ओजस्वी प्रस्तुती को सुनने एवं देखने हेतु पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी भी पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ प्रीतमलाल दुआ सभागृृह में उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विक्रमसिंह रधुवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।  
सीनियर ग्रुप के पक्ष में   प्रथम :-उन्नित झांझरी, सिक्का स्कूल,
                      व्दितीयः- आशी अग्रवाल, श्री क्लाथ मार्केट बाल मंदिर
       तृतीय :-जानवी पाण्डे, सत्यसॉई विद्यासागर बिहार
विपक्ष में        प्रथम :-फाल्गुनी सुपेकर,क्वींस कॉलेज,
                                       व्दितीयः-अनुष्का जैन श्री सत्यसॉई विद्या बिहार
                                       तृतीयः-अश्लेषा उमड़ेकर,चौईथराम स्कूल नेपालिया नार्थ केम्पस
सात्वना पुरष्कार में :- पक्ष में- अथर्व सबनीस रेयान इन्टरनेशनल स्कूल, प्रथम श्रीवास्तव एडवांस एकेडमी, तनु गोयल चौईथराम स्कूल नेपानिया नार्थ केम्पस इंदौर रहें।
विपक्ष में- जशनप्रीत कौर रेयान इन्टरनेशनल स्कूल,अंजन नीमा सिक्कास्कूल नं. 78, तथा शुभा धामी परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय इंदौर रहीं।


              डीएसपी यातायात श्री गोविन्द सिंह रावत एवं उनकी टीम व्दारा आज यातायात नियमों के पालन एवं हेलमेट की जागरूकता के सम्बन्ध में ''खामोशी अपील'' नुक्कड़ नाटक का मंचन राजबाड़ा, रीगल चौराहा, पलासिया चौराहा, भॅवरकुॅआ चौराहा तथा महूं नाके पर किया गया तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु बापट चौराहे पर बैलून उड़ाये गये । 


            विजयसिंह पंवार एवं उनकी टीम के सदस्यों व्दारा परमाणु उर्जा स्कूल केट में जाकर स्कूल में अध्ययनरत  बच्चों को यातायात नियमों तथा रोड़ साईन चिन्हों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ही यातायात नियमों से सम्बधित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । गुजराती स्कूल नसिया रोड़ स्थिती गुजराती स्कूल में  यातायात नियमों से सम्बधित एक क्वीज काम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें यातायात नियमों से सम्बधित प्रश्न पत्रों में उपस्थित छात्रों से उनके ज्ञान के अनुसार सही/गलत उत्तर भराये गये । श्री पंवार व्दारा आज लोकमान्य तिलक,सराफा विद्यानिकेतन स्कूल तथाआर.आई.गुप के बच्चों को साथ में लेकर  महू नाका,टॉवर चौराहा,नृसिंग बजार चौराहा,मालगंज चौराहा आदि प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों का प्रचार तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों पालन करते हुए वाहन चालन करने की समझाईश दी गयी । 
यातायात डीएसपी श्री प्रदीपसिंह चौहान तथा डीएसपी श्री आर.एन.त्रिपाठी व्दारा राजबाड़े पर मूकबधिर बच्चों का यातायात नियमों से सम्बधित नुक्कड़ नाटक का मंचन तथा राज इवेन्ट के सहयोग से यातायात नियमों से सम्बधित म्युजिकल इवेंट आयोजित किया गया। राजबाड़े पर ही स्कूली बच्चों व्दारा यातायात नियमों पर आधारित बनाई गयी पेंटिंग की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।


          एनसीसी के बच्चों के साथ मृगनयनी चौराहा,रीगल चौराहा,हाई कोर्ट तिराहा,पलासिया चौराहा तथा गीताभवन चौराहे पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने की कार्यवाही तथा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की कार्यवाही करायी गई । सांयकाल समय रीगल चौराह पर मानव मेमोज गुब्बारे जिन पर यातायात नियमों के स्लोगन तथा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए 25-30 मोमोज व्दारा प्रचार-प्रसार कीकार्यवाही की गयी । 
     यातायात विभाग के निरीक्षक श्री सोहनी, उपनिरीक्षक श्री सी.के.मिश्रा,  सउनि श्री विजयकुमार के साथ नापतौल विभाग के निरीक्षक श्री एस.ए.खान, निरीक्षक      श्री संजय पाटनकर तथा निरीक्षक श्री के.आर.चौधरी की संयुक्त टीम व्दारा पलासिया चौराहे पर  आटोरिक्शा चालकों के मीटरों की सत्यापन दस्तावेजों की चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें इस टीम व्दारा 93 आटोरिक्शा वाहनों की चेकिंग करने पर 10 आटोरिक्शा वाहनों में लगे मीटर में गड़बड़ी पाई जाने पर उनके विरूध्द प्रकरण बनाये गये ।  







17 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन तथा 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 गिरफ्तारी, 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जनवरी 2015 को 32 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 जनवरी 2015-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले नवीन पिता सुरेद्गाकुमार विश्वकर्मा तथा पप्पू उर्फ प्रकाद्गा पिता अरविन्द येवले को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2480 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 जनवरी 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आटो स्टेण्ड परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पुराना गौरी नगर निवासी अतुलसिंह पिता सुरेद्गासिंह जादौन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 12, 2015

20 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 08 गिरफ्तारी, 112 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 01 स्थायी, 08 गिरफ्तारी व 112 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जनवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आलापुरा मेनरोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जबरन कालोनी मेंरहने वाले गौतम, अनिकेत वर्मा तथा राहुल वर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जनवरी 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 08 साउथ कमाठीपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं रहने वाले विनय उर्फ बिन्नू पिता रामदास गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की  22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को ग्राम कछालिया एवं ग्राम देवली से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम कछालिया निवासी-सत्यनारायण पिता राधाकृष्ण ठाकुर तथा ग्राम देवली निवासी-लाखन पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।