Wednesday, December 10, 2014

आत्महत्या क्यों बढ रही है ? पुलिस जब मेहनत करती है तो भी उसकी छबि खराब क्यों ?

इन्दौर 10 दिसम्बर 2014। यातायात पुलिस के तत्वावधान में शहर के बढ़ते अपराध एवं यातायात के नियमों की जागरूकता हेतु 'क्राइम प्रिवेंशन एण्ड ट्रेफिक अवेयरनेस' के अन्तर्गत लारेन्स इन्टरनेशनल स्कूल में एक अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, यातायात के उप पुलिस अधीक्षकगण श्री प्रदीपसिंह चौहान, श्री गोविन्द बिहारी रावत, श्री विजय सिंह पंवार श्री विक्रम रघुवंशी एंव लारेन्स इन्टनेशनल स्कूल के पदाधिकारी सहित सभी शिक्षकगण तथा 500 स्कूली विद्‌यार्थियों की उपस्थिती में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  कार्यक्रम के दौरान विद्‌यार्थियों द्‌वारा कई रोचक प्रश्न पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी एवं अधिकारीगणों से अपराधों की रोकथाम तथा यातायात के नियम संबंधित पूछे गए, जिनके उत्तर उपरोक्त पदाधिकारियों द्‌वारा बच्चों को उदाहरण सहित दिए गए। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा सिटीजन कॉपतथा यातायात नियमों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विडियो फिल्में छात्र-छात्राओं को दिखाई गई जिसे उनके द्वारा काफी तन्मयतापूर्वक न केवल देखा गया अपितु जिज्ञासवंश फिल्म समाप्ति पर प्रश्न भी पूछे गये :-

प्रश्न क्र.1- आजकल युवाओं में आत्महत्या की दर बढ रही है, इसे कैसे कम किया जाये ? 
उत्तर- वर्तमान समय के बदलते परिवेश में युवाओं में धैर्य एवं आत्मविश्वास की कमी है। किसी भी परिस्थिति का सामना न कर पाने की क्षमता बच्चों में विकसित नही हो पा रही है तथा बच्चे विपरीत परिस्थिति में अपने माता-पिता एवं अभिभावकों से चर्चा नही करते है, इस कारण से बच्चों में आत्महत्या की दर बढ गई है। छोटी सी बात पर बच्चे आत्महत्या जैसे निर्णय ले लेते है। इसके लिये सुझाव है कि बच्चों को हर बात अपने माता-पिता एवं अपने अभिभावको को बताना चाहियें। अपने स्कूल में टीचरो से भी चर्चा की जा सकती है, क्योकि ये सब आपके सच्चे मित्र होते है। बच्चों को हमेशा खेल खेलते रहना चाहियें, खेलने से बच्चों का सर्वागिण विकास होता है और हार का सामना करने की क्षमता भी विकसित होती है। 

प्रश्न क्र.2- बाल श्रम रोकने के लिये आप क्या कर रहे है?
उत्तर- बाल श्रम अधिनियम की धारा 24 के अनुसार भारत में बाल श्रम पूर्णतः प्रतिबंधित है, फिर भी भारत में बहुत से परिवार गरीबी रेखा के नीचे रह रहे है, ऐसे परिवार के बच्चे मजदूरी पर चले जाते है, जो नियम विपरीत है। यदि कोई बच्चा फिर भी मजबूरीवद्गा कोई काम करता है तो यह संरक्षक का दायित्व है कि वे उसे स्कूल भेजे, उसके भरण पोषण का पूर्ण ध्यान रखे। 

प्रश्न क्र.3- पुलिस इतना श्रम करती है फिर भी उनकी छबि खराब क्यों है ?
उत्तर- यह सही है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी पुलिस की जो छबि होना चाहिये वह नही है।  पुलिस जनता के मदद के लिये ही बनी है और उनकी मदद के लिये 24 घन्टे अपनी सेवाएं देती है। समाज की पुलिस से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं है। पुलिस का सीधा संबंध जनता से होता है जिस कारण उसकी बडी-बडी अच्छाईया उसकी छोटी-छोटी बुराईयों से छिप जाती है। 

प्रश्न क्र.4- पुलिस से सभी डरते है ऐसी परिस्थिति में आप जनता की मदद कैसे करते है ?
उत्तर- पुलिस ने लोगो की सहायता के लिये सिटीजन कॉप नामक एक एप जारी किया है। आप इस एप की सहायता से आप किसी भी आपराधिक गतिविधियों या आपके विरुद्ध होने वाली घटना की सूचनापुलिस को दे सकते है, इसमें आपका नाम गोपनीय रखा जाता है। आम व्यक्ति में पुलिस तक पहुंचने का समय भी बचता है वे उसी स्थान से तत्काल सूचना दे सकते है।  वर्तमान तक इस एप में एक जनवरी से अभी तक 7481 शिकायतें पुलिस को सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त हुई है, जिनका निराकरण भी पुलिस द्वारा किया जा चुका है ।  पुलिस ने गत माह इस एप्लीकेशन में आटो फेयर से लेकर आपके मोबाईल गुमने की सूचना, कागजात गुमने की सूचना का प्रावधान भी जोडा गया है। 

प्रश्न क्र.5- इन्दौर शहर में खराब यातायात का एक कारण अतिक्रमण भी है, इसके लिये पुलिस क्या करती है ?
उत्तर- सार्वजनिक मार्गो पर अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर निगम का है। नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार किया जाना चाहिये। इस कार्य के लिये वे जब भी पुलिस की मदद मांगते है तो हम उन्हें पुलिस बल उपलब्ध कराते है। 

प्रश्न क्र.6- रोड एक्सिडेन्ट क्यों होते है ?
उत्तर- सामान्यतः रोड एक्सिडेन्ट वाहन चालक की लापरवाही का ही परिणाम होता है, जैसे वाहन को तेज गति से चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना, हेलमेट नही पहनना आदि है। 

प्रश्न क्र.7- वर्तमान में कैमरे कितनेचौराहे पर लगे है? और हम इस प्रकार के चालान किस प्रकार भर सकते है ?
उत्तर- यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख 15 चौराहों पर कैमरों के माध्यम से चालान बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरे द्वारा वाहन चालक का फोटो ले लिया जायेगा जिसे वाहन स्वामी के घर पर नोटिस भेजा जायेगा। वाहन स्वामी चालान प्राप्त होने पर यातायात थाने पर आकर इसे भर सकता है।

इसके अतिरिक्त सभी बच्चों के प्रश्नों की जिज्ञासाएं शांत की गई।  प्राचार्य द्‌वारा पुलिस पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा इंदौर पुलिस की ओर से पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उत्कृष्ट प्रश्न पुछने वाले 5 बच्चो का पुरूस्कृत भी किया गया ।

14 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 63गिरफ्तारी तथा 264 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 05 स्थायी, 63 गिरफ्तारी तथा 264 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मतीन, वहीद, एमुद्‌दीन, नौशlद तथा अरूण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 670 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 19.45 बजे, नेहरूनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले महेश तथा राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
     पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 12.30 बजे,गुर्जरखेड़ा महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पीठ रोड़ महूॅ निवासी सुरेश पिता काद्गाीराम चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एरोड्रम थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले मारूती पैलेस निवासी नवीन पिता द्गिावाजीराव मराठा तथा विशवेशवरधाम कॉलोनी निवासी शुभम पिता प्रमोद सचान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 19.00 बजे, राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 14.10 बजे, जीतनगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली बबीता पति जगमोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 19.00 बजे, निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कृष्णबाग कॉलोनी निवासी करण पिता सुभाष कहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 20.25 बजे, मेवाती मोहल्ला गली इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मोतीलाल पिता रामभरोसे रेकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 12.05 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सुमनबाई पति मुकेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, महाराणा प्रताप नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद कॉलोनी इंदौर निवासी राजू पिता लल्लू शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 12.45 बजे, आईटी पार्क चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अभिनव नगर इंदौर निवासी योगेन्द्र पिता गोपाल सिंह गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, खजराना निवासी अन्नू पिता अजीज शाह तथा कादर कॉलोनी इंदौर निवासी वसीम उर्फ चाउ पिता अब्दुल वहाब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 21.45 बजे,डमरू उस्ताद चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लालगली परदेद्गाीपुरा इंदौर निवासी विजय उर्फ बिज्जू पिता मोहनलाल बेरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2014 को 11.30 बजे, नवलखा बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पटेलपुरा धार निवासी कृष्णा पिता भूरेसिंह मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 9, 2014

12 आदतन, 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन, 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 78 गिरफ्तारी तथा 253 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 02 स्थायी, 78 गिरफ्तारी तथा 253 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पारसी मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मुराई मोहल्ला इंदौर निवासी मंजूर पिता मुखितयार हुसैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 16.05 बजे, फुल चौक महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मुकेरी मोहल्ला महूॅ निवासी जोन्टी पिता दिनेश चौरसिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 325 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लसुड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले बजरंग नगर निवासी संदीप पिता जगदीश प्रसाद राय तथा कलाबाई पति पप्पूसिंग भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 18.45 बजे, चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली अमर्ती बाई पति भादर पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सोमनाथ की नई चाल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले लोकेन्द्र पिता चिमनलाल सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 12.05 बजे, होली चौक गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सिमरोल रोड़ महूॅ निवासी सुमीत पिता कमलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2014 को 18.30 बजे, मच्छीबाजार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बम्बई बाजार इंदौर निवासी शकील पिता अकरम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 8, 2014

16 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन, 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 29 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को 03 स्थायी, 29 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जगजीवनरामनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुकेश, मन्नू उर्फ मनोज, अद्गाोक, राजकुमार तथा राजेश उर्फ रूपचंद को पकड़ा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 2540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लसुड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले बजरंगनगर इंदौर निवासी गजराज पिता शोभाराम पटौथे तथा रविदास नगर इंदौर निवासी रवी पिता राधेशयाम दरबार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को 19.50 बजे, चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली ज्योतीबाई पति कमलेशवर परमार तथा राधाबाई पति राजेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहितआरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गोकुलगंज महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मानपुर निवासी रामलाल उर्फ रामा पिता गुलाब चापौटा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 7, 2014

03 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को 05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अद्गाोक, भगवानदास, विजय, यशवंत तथा सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें तेजाजी नगर इंदौर निवासी हार्दिक पिता विजय जैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5850 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले पंकज पिता गम्मूलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को 16.00 बजे, काकड़ हरनियाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मूलचंद्र पिता रघुनाथ परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 360 रूपयें कीमत की 12 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2014 को 16.35 बजे, गणेश नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली कोमल बाईपति बबलू बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।