Saturday, December 6, 2014

11 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 262 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 24 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 262 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ी ग्वालटोली इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक तथा पिन्टू उर्फ शेलेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से380 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 14.20 बजे, जनता क्वाटर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले युवराज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 15.40 बजे, संजय सेतु के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें इमली बाजार इंदौर निवासी महेश पिता गणपतलाल टेमरे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 17.30 बजे, धार नाका महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले कमल पिता इन्दल सोनकर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम नंदनगर हरसोला से अवैध शराब ले जाते मिले हरसोला निवासी विष्णु पिता सखाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 22.45 बजे, लाला का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राजेश पिता बाबूलाल टाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 13.20 बजे, शुभम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले शांतीनगर इंदौर निवासी महेन्द्र सिंह पिता लालसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2014 को 16.00 बजे, पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही की रहने वाली रामकन्या पति चरणसिंह जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, December 5, 2014

02 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 214 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2014 को 03 स्थायी, 57 गिरफ्तारी तथा 214 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, छोटा बागड़दा से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान, नदीम उर्‌ वहीद तथा गुणवंत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20हजार 500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2014 को 17.45 बजे, लालजी की बस्ती महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले मन्नू पिता लक्ष्मण यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 940 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2014 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जनता क्वाटर इंदौर निवासी सचिन पिता नीलकंठ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 4, 2014

01 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

47 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 47 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले सन्नी पिता सत्यनारायण बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपयें कीमत की 90 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 10.30 बजे, ग्राम केवड़ेशवर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले माखन पिता किशन भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 20.50 बजे, गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता किशlरीलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 03.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लवकुश विहार कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उज्जैन निवासी सुमित पिता जवाहरलाल डोवरे, सचिन पिता जवाहर डोवरे, संदीप पिता रामचंद्र पाल तथा विनोद पिता रामचंद्र मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 पिस्टल, चाकू, तलवार तथा फालिया बरामद किया गया।
         पुलिसथाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2014 को 15.30 बजे, चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रामानंद नगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता पन्नालाल मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 3, 2014

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परिहार कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजनगर इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता गिरधारीलाल (46) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2014 को 17.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, तीन इमली चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले भील कॉलोनी इंदौर निवासी संतोष पिता मेहताब बर्मन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 1, 2014

अब गुम हुए मोबाईल व गुम हुए जरूरी दस्तावेज की सूचना पुलिस को मोबाईल से भी दी जा सकेगी

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2014-पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी, उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ. पी. त्रिपाठी, अति.पुलिस अधीक्षकगण श्री दिलीप सोनी, श्री विनय पॉल, श्री अंजना तिवारी और सिटीजन कॉप के राकेश जैन की उपस्तिथि में आज दिनांक 01 दिसम्बर को पुलिस कंट्रोल रूम में आम जनता की मददगार सिटीजन कॉप एप्प में 2 नए  फीचर्स के बारें में जानकारी दी गई।
        अब आमजन को गुम हुए मोबाइल और जरुरी दस्तावेजो के गुम हो जाने की सूचना पुलिस को थाने जाकर नहीं दे सकते तो इस एप्प की मदद से अपने मोबाईल से कहीं पर से भी पुलिस को दी जा सकती है। अब सेकंड हैंड मोबाइल या वाहन खरीदने से पहले भी उसके बारे में सिटीजन कॉप पर चेक करे। 
सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन में लगातार आम आदमी से जुड़े फीचर्स जोड़े जा रहे है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुए इस एप्प में अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण फीचर जोड़ा गया है जिसके उपयोग से गुम हुए मोबाइल या सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, क्रेडिटकार्ड और यहाँ तक पासपोर्ट के गुम होने की सूचना भी सिटीजन कॉप एप्प पर दी जा सकती है। जानकारी देने पर इस एप्प से सीधे ही शिकायतकर्ता को एक ईमेल मिल जाता है जिसे प्रिंट कर उसका उपयोग डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट के रूप में किया जा सकता है 
      आम आदमी को थाने जाने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए पुलिस महानिदेद्गाक महोदय श्री सुरेन्द्र सिंह ने इसकी जरुरत पर ध्यान दिया और पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी के मार्गदर्शन में इंफोक्रैट्‌स के राकेश जैन ने सिटीजन कॉप में यह फीचर ऐड करवा दिया। साथ ही चोरी हुए या गुम हुए 9300 मोबाइल फ़ोन्स का डेटाबेस भी इस एप्प से जोड़ा ताकि सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने के पहले सिटीजन कॉप एप्प के जरिये ये पता चल सके की मोबाइल कही चोरी का तो नहीं है।
       राकेश जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन फीचर्स के बारे में जानकारी दी। 9300 गुम हुए मोबाइल के साथ की चोरी के वाहनो की जानकारी भी सिटीजन कॉप में जोड़ी गयी है जो आम आदमी के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। एक महीने के प्रयोग के बाद जरुरी सुधार कर इसे राज्य के अन्य शहरों में भी लागु किये जाने की संभावना है।

सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2014- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक 01/12/2014 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रामजी श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री जे. डी. भोसले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
       समारोह में सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियो उप निरीक्षक अजीतसिंह-थाना संयोगितागंज, उप निरीक्षक नवाबसिंह-डीआरपी लाईन,  सउनि चन्द्रद्गोखर तिवारी-डीआरपी लाईन, सउनि सुखवीरसिंह-यातायात पूर्व, सउनि रामकरण चौहान-डीआरपी लाईन, प्रआर-1385 कवलेद्गवर प्रसाद यादव-थाना महूं, प्र.आर.-1653 सुरेद्गा कुमार-डीआरपी लाईन, प्र.आर.-2015 महेन्द्रसिंह-थाना खजराना तथा प्र.आर.-2240 राजाराम यातायात पूर्व को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा इस अवसर पर इन्हे कार्यमुक्त प्रमाण पत्र एवं स्मृतिस्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। सहयोगियों ने उन्हे उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए, जीवन की आगामी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मीय विदाई दी।

Sunday, November 30, 2014

03 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

45 गिरफ्तारी तथा 249 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2014 को 45 गिरफ्तारी तथा 249 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षैत्रान्तर्गत अर्जुन नगर एवं गणगौर नगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संजय, महेद्गा, अजय, अनिल, सुभाष, जगदीद्गा, जितेन्द्र, मुकेद्गा तथा अनिल पगारे को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से  नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2014 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कर्बला कुएं के पास खजराना से अवैध शराब बेचते मिली, यही की रहने वाली भूरीबाई पति सुखराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2014 को 17.00 बजे, जलालपुरा के पास काकवा रोड़ देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, कांकवा थाना गौतमपुरा  निवासी प्रकाद्गा पिता मथुरा गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।