Thursday, November 20, 2014

आम रोड़ पर शराब पी रहे 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2014 को 22.00 बजे, आर.पी.एम. चौराहा महूॅ से खुले स्थान पर बैठकर शराब पी रहे राकेश पिता श्रवण वर्मा, कुश पिता मदनलाल आर्य, सुमित पिता संतोष यादव, मनोज पिता ताराचंद, राजेन्द्र पिता मांगीलाल तथा विकास पिता राजेश यादव को पकड़ा। 
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 19, 2014

पुलिस महानिरीक्षक श्री वी.के. माहेश्वरी के सानिध्य में एनडीपीएस स्कूल के विघार्थियों ने सीखे अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा के गुर

इन्दौर 19 नवम्बर। यातायात पुलिस के तत्वावधान में शहर के बढ़ते अपराध एवं यातायात के नियमों हेतु एक अवेयरनेस प्रोग्राम क्राइम प्रिवेंशन एण्ड ट्रेफिक अवेयरनेस' आयोजित किया गया। जिसमें आईजी श्री विपिन माहेश्वरी, डीआईजी. श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, डी.एस.पी. श्री प्रदीपसिंह चौहान, डीएसपी श्री अरविन्द तिवारी तथा डीएसपी श्री विक्रम रधुवंशी, एवं सी.एस.पी.श्री शशीकान्त कनकने तथा न्यू दिगम्बर स्कूल प्राचार्य विंस्टन गोमेज़, प्रबन्धक डी.एम.ठोकर, शैक्षणिक समन्वयक श्री विशाल भाटिया सहित शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकगण तथा 1200 स्कूली विद्याथर्ीें की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियांें द्‌वारा कई रोचक प्रश्न आईजी श्री विपिन माहेश्वरी एवं डी.आई.जी. श्री राकेश गुप्ता से अपराधों की रोकथाम तथा यातायात के नियम संबंध में पूछे  गए, जिनके उत्तरउपरोक्त दोनों ही पदाधिकारियों द्‌वारा विद्याथर्ीें को उदाहरण सहित दिए गए। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्‌वारा सिटीजन कॉप तथा यातायात नियमों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विडियो फिल्में विघार्थियों द्‌वारा काफी तन्मयतापूर्वक देखी गई।  
कार्यक्रम के दौरान विघार्थियों द्‌वारा पूछे गए प्रश्न जिनमें से कुछ पुरस्कृत सराहनीय प्रश्न निम्नानुसार हैः-

1-क्या कानूनी कार्यवाही मानवता से बढ़कर है - साक्षी सबनानी कक्षा 11 वी 
उत्तर- मानवता कानूनी कार्यवाही से बढ़कर है,फिर भी कुछ केस में कानूनी कार्यवाही में तहकीकात करने की आवद्गयकता पड़ती है । 

2-रोड़ पर होने वाले अपराधों के लिए पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिये क्या कर सकती है- दीक्षा हरियाणी कक्षा 10 वीं, 
उत्तरः- जिस पर पुलिस महानिरीक्षक ने सबसे पहले प्रश्नकर्ता छात्रा से पूछा कि आप पहले स्वयं बताए कि आप इसमें किस प्रकार से सहयोग करेंगी तत्पश्चात्‌  छात्रा के प्रश्न का उत्तर दिया । आप स्वयं नियमों का पालन करेगें तभी पुलिस आपकी सुरक्षा करने में कामयाब हो पायेगें । 

3.पुलिस के  प्रति आम नागरिक में डर की भावना क्यों है।  -मंयक खुराना 11 वीं 
उत्तरः-इस प्रद्गन का उत्तरडी.आई.जी.श्री राकेद्गा गुप्ता साहब ने दिया। अंग्रेजों के समय की पुलिस व्दारा आम जनता पर डर एवं भय की स्थिति निर्मित थी, उस समय मन चाहे नियम पुलिस के व्दारा आम जनता पर थोपा करते थे, तभी से यह क्रम चला हुआ आ रहा है, उदाहरण दिया किः- जैसे हम कहते है कि पुलिस ने उसे रिमाण्ड पर लिया तो आम जनता जनता में रिमाण्ड शब्द का अर्थ यह माना जाता है कि पुलिस रिमाण्ड के समय अपराधी के साथ जबरदस्त मारपीट या दुर्व्यहार करती है, जबकि रिमाण्ड शब्द का अर्थ होता है रिक्वेस्ट, हम माननीय न्यायालय के मजिस्ट्रेट से यह निवेदन करते है कि अपराधी पर आरोपित केस की तहकीकात पूरी नहीं हुई है,जिसके सम्बन्ध में सम्बधित अपराधी से विवेचना से सम्बधित अन्य आवद्गयक पूछताछ करना आवद्गयक है, इसलिए कुछ समय तहकीकात हेतु दिया जाना उचित होगा । 

4.आज के युवा या तो डॉक्टर बनते है या इंजीनियर, पुलिस फोर्स ज्वाइन करना कोई नही चाहता इसका क्या कारण- सोनिया रामचंदानी  11वीं
उत्तर-इसका कारण है कि पुलिस फोर्स के प्रति जो नकारात्मक छवि बनी हुई है इसके कारण कोई पुलिस फोर्स के प्रति अपना रूझान नहीं दिखा पाता है । 

5. 100 नम्बर डायल करने पर पुलिस की कौन सीप्रक्रिया चालू होती है-कनक खण्डेलवाल कक्षा 9 वीं
उत्तरः-जब आप 100 नम्बर डॉयल करेगें तो आपसे पूछा जाता है कि क्या समस्या है, उस समस्या की सही जानकारी देने पर, पुलिस कन्ट्रोल से वायरलेस के माध्यम से आपके निकटतम पैट्रोलिंग पुलिस वेन अथवा निकटतम पुलिस चौकी एवं थाने के माध्यम से  आपको तत्काल पुलिस सेवाऍ/सुरक्षा मुहैया करायी जाती है ।  

प्राचार्य श्री विंस्टन गोमेज़ द्‌वारा पुलिस पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा इंदौर पुलिस की ओर से पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी द्‌वारा प्राचार्य श्री गोमेज़ को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

12 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 226 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 226 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2014-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, वंदना ऑटो मोबाईल के पास छोटी ग्वालटोली इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इकबाल, छुट्‌टन खां तथा इमरान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नीमखेड़ा सोनवाय रोड़ इंदौर से  अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम पिगडम्बर निवासी पप्पू पिता भैरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 243 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2014-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौरसिया धर्मद्गााला के पास गौरीनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गौरीनगर निवासी सरदारसिंह पिता प्रहलादसिंह राजपूत को पकड़ा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 570 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2014- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अभिनंदन ढाबे के पास किद्गानगंज से  अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम हरिनयाखेड़ी निवासी कैलाद्गाचंद्र पिता रामेद्गवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा नाका सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुद्गावाह नगर सेक्टर सी निवासी मोनू कोरी पिता प्रेमकुमार कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार बरामद कीगयी।
         पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 को 22.45 बजे, कालानी आटो रिक्द्गाा स्टेण्ड भंवरकुआं चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बागपल थाना-बड़वाह जिला खरगोन हाल भावना नगर इंदौर निवासी बबलू पिता सीताराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 17, 2014

शराब पीने के लियें 200 रूपयें न देने पर, हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2014- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया की माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप मिततल साहब द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 955/12 थाना परदेशीपुरा विरूद्व आरोपी संजय के प्रकरण में आज दिनांक 17/11/14 को निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी संजय पिता महेश जाटव निवासी 498 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर को धारा 302 भादवि में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 1000 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया तथा धारा 25(1-बी) सहपठित धारा 4 आयुद्व अधिनियम में 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया, दोनो सजायें साथ-साथ भुगतायी जावेगी।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 11/12/11 को रात 09.30 बजे विशाल, सुभाष, नवीन तथा जुगल सांई मंदिर के पास थे तभी जितेन्द्र भी वहॉ आ गया, उसके बाद वहा पर संजय व उसके साथी आये व शराब पीने के लिये जितेन्द्र से 200 रूपयें मांगने लगे। जितेन्द्र ने पैसे देने से मना किया तो संजय व इसके साथी ने जान से मारने की नियत से जितेन्द्र पर चाकुओ से वार किया एवं घटना स्थल से भाग गये, जितेन्द्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
रिपोर्ट पर से थाना परदेशीपुरा पर अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री रायसिंह चावड़ा, अतिरिक्त लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

02 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2014-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शेरद्गााह सूरी नगर खजराना  इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नवाब, मो.शरीफ, भोलाराम, नईम, शाहिद, सलमान, जुनैद, गुड्‌डू, जय, अजय, वसीम, मुजाइद, कलीम, फिरोज तथा नसीम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 हजार 700 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को 14.50 बजे, महाराजा कॉम्पलेक्स इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें बहादुर पिता दिलीप वर्मा तथा अजय पिता नंदकिद्गाोर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 770 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2014- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नेमावर रोड़ सात मील एवंग्राम नयापुरा पिपल्द से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम सात मील नेमावर रोड़ निवासी-संजय पिता रामनाथ तथा ग्राम नयापुरा निवासी-विनोद पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपयें कीमत की 26 क्वाटर देद्गाी तथा 10 लाटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को 18.15 बजे, बाणेद्गवर कुण्ड दरगाह के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, सुगंधा नगर इंदौर निवासी बबलू पिता द्गिावराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2014 को 12.20 बजे, सुतारखेड़ी रोड़ सांतेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाले किरमसिंह पिता मेहताबसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपयें कीमत की 12 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 16, 2014

22 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 226 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 226 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2014-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गली नं. 1 सुभाष नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें भरत वर्मा, भरत तथा रिंकू गुर्जर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2820रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को 20.40 बजे, लाल स्कूल के पास ई सेक्टर चंदन नगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें इरफान, इमरान, शाहरूख, राहुल तथा रफीक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2014- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मां काली ढाबा रलायता रोड़ गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं, भोई मोहल्ला निवासी कालू उर्फ अजय पिता रमेद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2014 को 05.50 बजे, ग्राम बंजारी प्रतिक्षालय के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यहीं के रहने वाले हादी पिता अब्दुल समद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमतकी 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।