इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Saturday, October 4, 2014
05 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 05 गिरफ्तारी तथा 53 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऍ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चंदुवाला रोड़ चंदन नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले संदीप पिता सज्जन कौद्गाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 17.15 बजे, आलापुरा भाट मोहल्ला कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सागर, विजय तथा दीपक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 18.45 बजे, शुक्ला नगर मैदान के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नत्थु खाण्डे तथा अर्जुन बादद्गााह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2014 को 18.45 बजे, ग्राम कायस्थखेड़ी से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें धमेन्द्र्र, सुनील, सीताराम तथा महेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, October 3, 2014
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को मोनू कंडारे के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मोनू कंडारे एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 06 सितम्बर 2014 से 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मोनू पिता अजय कंडारे निवासी 224 जे ब्लॉक नया बसेरा गांधी नगर इंदौर को 02 अक्टूबर 2014 को 12.30 बजे, नया बसेरा नई मल्टी गांधीनगर के सामने इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
03 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
09 गिरफ्तारी तथा 78 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 09 गिरफ्तारी तथा 78 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शंकरबाग पुल के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें फरदीन, इमरान, डैनी, सुरेशं, फिरोज, विकास, नौशंlद, गुडवंत उर्फ भाटी, अज्जू, राजू उर्फ राजेशं, पंकज तथा शेरू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 हजार 860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक02 अक्टूबर 2014 को 09.15 बजे, काद्गाीपुरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राम, आशंराम, भूरा तथा सीताराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 03.45 बजे, हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, ललीत तथा महेशं को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को 18.00 बजे, न्यू पलासिया इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुनिल, रानु, विजू तथा लखन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें चित्रानगर इंदौर निवासी सागर पिता देवीसिंह जाटव तथा नेहरूनगर इंदौर निवासी विजय पिता किशlर कुमार वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को 13.30 बजे, भोई मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले मुन्ना उर्फ शlशकांत वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को 22.35 बजे, महूॅनाका से अवैध शराब ले जाते मिलें महूॅनाका निवासी शुभम पिता गंगाधर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर को थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें पटेल नगर इंदौर निवासी कैलाश पिता रामचंद्र जाटव, चमार मोहल्ला खजराना निवासी धापूबाई पति गिरधारी तथा प्रेमबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, October 2, 2014
स्वच्छ भारत अभियान के तहत् पुलिस कार्यालय, डीआरपी लाईन व पुलिस थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर, डीआरपी लाईन इंदौर तथा सभी पुलिस कार्यालयों व थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छता शपथ ली गई। शपथ का विधिवत वाचन पूरा किया जाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।
दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- दिनांक 03.10.2014 को सम्पूर्ण शहर में दद्गाहरा पर्व मनाया जाएगा जिसमें दर्शको की काफी मात्रा में भीड भाड रहती है जिसको देखते हुए पृथक से यातायात व्यवस्था लगायी गयी है।
1. जी.पो.ओ चौराहे पर रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से चलाने हेतु सरवटे से महू-पिथमपुर जाने वाले वाहनो का डायवर्द्गान किया जाएगा। जो सरवटे श्रीमाया, गीता भवन, माई होम, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, से कृषि कालेज होते हुए पिपलियाहाना होते हुए जा सकेगी एवं चार पहिया व तीन पहिया वाहन जो राऊ, महू की ओर जाना चाहते है, वो इसी रूट का इस्तमाल कर सकते है अथवा व्हाइट चर्च, पी. एस. सी कार्यालय से जिला जेल होकर मूसाखेडी रिंग रोड की ओर जा सकते है। इसी प्रकार महू पिथमपूर से सरवटे जाने वाली समस्त बसे नवलखा से तीन ईमली पिपलियाहाना, कृषि कालेज, व्हाईट चर्च, मधूमिलन होकर सरवटे आ सकेंगी एवं दो पहिया चार पहिया वाहन नवलखा से इंदिरा प्रतिमा फोरेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ होकर सरवटे या अन्य स्थानो पर जा सकेंगी। रावण दहन के दौरान बैंक टी, मूस्ताकअली गेट, छावनी चौराहा एवं इंदिरा प्रतिमा चौराहे से सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. दद्गाहरा मैदान पर रावण दहन के दौरान महूनाका चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका तथा रंजीत हनुमान से उषानगर चौराहा, मधुवन कॉलोनी से उषानगर चौराहा, गुमास्तानगर से नरेन्द्र तिवारी मार्ग जो दद्गाहरा मैदान के सामने निकलता है, के मार्गो पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार महूनाका से चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका की ओर आने जाने वाला यातायात महूनाका से रंजीत हनुमान रोड, फूटी कोठी, वैद्गाालीनगर, गोपुर चौराहा होते हुए चाणक्यपुरी की ओर से आ जा सकेंगे। मधुवन कॉलोनी से उषानगर की ओर आने वाला यातायात केद्गारबाग एवं नईदुनिया दरगाह टी से कलेक्ट्रेट की ओर एवं महूनाका की ओर से आ जा सकेंगे।
3. चिकमंगलूर चौराहे पर रावण दहन के दौरान डि.आर.पी दरगाह से चिकमंगलूर चौराहे तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे जो डि.आर.पी दरगाह से लोखंडे पूल, नगर निगम चौराहा, से मृगनयनी की ओर आ जा सकेंगे। रावण दहन के दौरान चिकमंगलूर चौराहे से डि.आर.पी दरगाह तक सभी वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेंगे।
4. इसी प्रकार आर.एन.टी मार्ग, संयोगितागंज स्कूल पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें काफी भीड भाड रहती हैं, जिस दौरान मधूमिलन से छावनी की ओर एवं छावनी चौराहे एवं लक्ष्मीनारायण दूध वाले गली से मधूमिलन की ओर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। जो वाहन अग्रसेन या कलेक्टर की ओर जाना चाहते है वो पटेल प्रतिमा सेफी से जवाहर मार्ग का उपयोग कर जा सकतें है। इसी प्रकार टावर व अग्रसेन से मधूमिलन आने वाले वाहन छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, सरवटे, पटेल प्रतिमा से आ सकते है।
इंदौर शहर के युवाओं को नशे में डुबोने वाले सफेदपोश कारोबारियों का खुलासा
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि इंदौर शहर में विगत कुछ समय से घटित होने वाले गंभीर एवं जघन्य अपराधों जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी, चैन स्नैंचिग, चाकूबाजी आदि में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में अपराध की तह में नशीली दवाईयों का सेवन करके अपराध घटित करना प्रमुखता से पाया गया। इन नशीली दवाईयों में अपराधियों द्वारा नाईट्रावेट, अल्फाजोलम, ईक्शन, फ्रिजियम, इटिजोला, व्हाईटनर, कोरेक्स आदि का सेवन कर घटनाये घटित की गयी है। अपराधों के इन कारणों को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, उपपुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान को इस दिशा में ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चम द्वारा कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 जिला इंदौर श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री शशिकांत कनकने को कार्यवाही हेतु कमान सौपी तथा एक सशक्त टीम का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षैत्र जोन-1 जिला इंदौर, श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत कनकने द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा अपराधों का विद्गलेषण करते पिछले कुछ समय में पालदा क्षैत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुये गोपनीय रूप से सूचनाओं का संकलन किया। इसी दिशा में शीघ्र ही सफलता प्राप्त हुई तथा मुखबिर द्वारा दिनांक 01.10.14 को दिन में अल्फाजोलम नशीली दवाईयों की सप्लाईकी सूचना थाना भंवरकुऑ क्षैत्र में आई.टी. पार्क के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कपूर के नेतृत्व में सउनि राहुल काले, प्रआर. रविराज सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार, रणजीत सिंह द्वारा आईटी पार्क के आसपास घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर तीन संदेहियों को नद्गाीली दवाईयों का लेनदेन करते पकड़ा गया। जिनकी तलाद्गाी लेते इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नद्गाीली दवाईयॉ अल्फाजोलम पायी गयी, जिनसे पूछताछ करते अपने नाम केदार पिता रामेद्गवर ठाकुर (23) निवासी ग्राम उमरिया खुर्द नेमावर रोड़ इंदौर, विक्रम पिता गणेद्गा शर्मा (28) निवासी लवकुश विहार कॉलोनी सुखलिया तथा जय पिता महेन्द्र पाण्डे (29) निवासी कालानी नगर एरोड्रम इंदौर बताया। तीनों के कब्जे से ALPRACAD 0.5 mg (ALPRAZOLAM TABLET) कंपनी ZYDUS CADILA के कुल 45 डिब्बे जिनमें कुल 28000 गोलियॉ कीमती लगभग 70 हजार रूपयें की बरामद की गई, जिनका किसी भी प्रकार का खरीद फरोखत के संबंध में बिल, लाईसेंस(परमिट) या अन्य दस्तावेज नही पाया गया। इन तीनों आरोपियों से माल जप्त कर इनके विरूद्व थाना भंवरकुऑ परअपराध क्रं. 774/2014 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी केदार ठाकुर से पूछताछ करते उसके द्वारा बताया गया कि उसने बी.फार्मा की पढ़ाई की है तथा दवा बाजार में विगत तीन चार वषों से लक्ष्मी ड्रग हाउस तथा लेखेन्द्र फार्मा एवं श्योर फार्मा पर काम सिखा तथा स्वयं का मेडिकल स्टोर खोलने की प्रक्रिया में है। केदार दवाईयों की डिलेवरी विक्रम शर्मा, कुणाल मेडिकल नेमावर रोड़ पालदा को देने आईटी पार्क चौराहे के पास आया था।
आरोपी जय पाण्डे से पूछताछ करते कक्षा आठवी तक पढ़ाई करना बताया तथा विगत वर्षो से दवाईयों का काम दवा बाजार से सीख रहा है। पूर्व में पीथमपुर स्थित एक कंपनी में सिक्युरिटी की नौकरी करना बताया। वर्तमान में दवा बाजार स्थित मैडिमोर दवाई की दुकान पर काम करता है, जो दवाईयों की डिलेवरी का काम शहर के विभिन्न मैडिकल स्टोरों पर करता है।
आरोपी विक्रम शर्मा से पूछताछ करने पर बताया कि वह कक्षा दसवी तक पढ़ा लिखा है तथा पालदा क्षैत्र में कुणाल मेडिकल का संचालन करता है किन्तु स्वयं के नाम से दुकान का लाईसेंस नही है, हरीद्गा जोद्गाी की एमव्हायएच के सामने कमलेद्गा मेडिकल के नाम सेदवाईयों की दुकान है तथा कुणाल लाईसेंसी उनकी पत्नि कमलेद्गा जोद्गाी के नाम से होना बताया। विक्रम शर्मा द्वारा मुखय रूप से पालदा क्षैत्र में दवाईयों का कारोबार अपने मेडिकल के माध्यम से करता है जो बीस रूपयें के अल्फाजोलम के दस गोलियों को 100 से 150 रूपयें में बगैर किसी डॉक्टर के पर्चे के अवैध रूप से बेचता है।
आरोपियों से पूछताछ करने पर जप्त अल्फाजोलम टेबलेट्स मैडिफार्मा सी एण्ड एफ लसूड़िया से तथा दवा बाजार से साजीद नामक व्यक्ति से बगैर बिल के खरीदना बताया। आरोपियों द्वारा बताया कि कई गुना लाभ कमाने के चक्कर में इन नद्गाीली दवाओं का व्यापार करते है। इंदौर शहर में मयूर मेडिकल पालदा चौराहा, गुरूकृपा मेडिकल स्टोर पालदा, अग्रवाल मेडिकल नवलखा, मेडिकल गोल चौराहा मुसाखेड़ी ओम सांई फार्मा इलाहाबाद बैंक के सामने नेमावर रोड़, रॉयल केमिस्ट केसर बाग रोड़, आईडियल मेडिकल संजय सेतु के पास, रानीपुरा में डॉ. गनी अंसारी के पास इम्तियाज का मेडिकल, उर्दू मैदान में डॉ. सईद अंसारी के पास परफेक्ट मेडिकल, तंजीम मेडिकल चंदननगर में बड़े पैमाने पर अवैध लाभ कमाने के लिये असामाजिक तत्वों से नद्गाीली दवाईयों को बगैर किसी डॉक्टर के पर्चे के दवाईयों की बिक्री की जा रही है।
आरोपियों से पूछताछ पर अल्फाजोलम के अलावा फ्रिजियम-10, नाईट्रावेट-10, ईक्द्गान-10, इटिजोला, प्रेडनिसिलोन, रेक्सकॉर्फ सिरप, कोरेक्स सिरप, टेन्सविन जैसी नद्गाीली दवाईयां जो कि सामान्य रूप से बाजार में बगैर डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित हैं का विक्रय भारी मात्रा में किया जा रहा है। इन दवाईयों का उपयोग सामान्य रूप से दिमाग संबंधी बिमारियों जैसे ANXIETY, अनिद्रा, मानसिक तनाव आदि मनोरोगों के उपचार में अल्प मात्रा एवं सीमीत समयावधि के लिये मरीजों को दी जाती हैं, किन्तु असामाजिक तत्वों द्वारा अत्याधिक मात्रा में इनका सेवन करके जघन्य अपराधिक घटनाओं को घटित किया जाता है। दवाईयों के सेवन के पश्चात् व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नही रह पाता है।
पूछताछ पर आरोपियों द्वारा राहुल कटारे, फिनिद्गिाया बायोटेक कंपनी के एमआर एवं हेमन्त मिशन सर्च कंपनी का एमआर का भी बगैर बिल के इस प्रकार की दवाईयॉ उपलब्ध कराना बताया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना भंवरकुऑ के इंचाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कपूर तथा उनकी टीम की मुखय भूमिका रही है जिन्हे पुरूस्कृत किया जायेगा।
06 आदतन,08 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 142 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को 02 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें यही के रहने वाले प्रीतम वर्मा पिता नवलकिद्गाोर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 क्वाटरअवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर को 17.15 बजे, तिन्छा फाल छतरी के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें ग्राम मुहाड़ी थाना खुड़ैल निवासी रामलाल मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, October 1, 2014
अहीरखेड़ी काकड़ पर हुये अंधेकत्ल का पर्दाफाश
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 27.09.14 को थाना राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि अहीरखेड़ी काकड़ पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में गड्डे में पड़ा है। उक्त सूचना पर राजेन्द्र थाना प्रभारी कमलेश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुॅचे तब मृतक की शिनाखत बबन उर्फ भूरा उर्फ सचिन पिता रमेश बलाई के रूप में हुई जो थाना अन्नपूर्णा का हिस्ट्रीशीटर था एवं कुछ माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था। मृतक बबन उर्फ भूरा के हत्यारों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक आबिद खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक आर.एस.घुरैया द्वारा थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में दो टीम बनाई गयी। उपरोक्त टीमों ने जब पता किया तो ज्ञात हुआ कि मृतक दिनांक 26.09.14 को 09-10 बजे अपनी मौसी के लड़के को ऋषि पैलेस से यह कहकर निकला था कि वह गरबा देखने जा रहा है। उसके बाद वह घर नही पहुॅचा, विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि टोनी उर्फ जयन्त जो कि थाना चंदननगर का लिस्टेड अपराधी है कापूर्व में सतपाल तोमर द्वारा जो कि थाना चंदननगर का लिस्टेड अपराधी है, अपहरण किया गया था, जिस पर थाना चंदननगर पर सतपाल के विरूद्व अपराध पंजीबद्व हुआ था। उपरोक्त प्रकरण में राजीनामा कराने हेतु सतपाल जेल में अपने साथियों व मृतक भूरा के माध्यम से टोनी पर दबाव बना रहा था कि वह राजीनामा कर ले। टोनी राजीनामा करने के लिये तैयार नही था। जब टोनी का यह पता कि भूरा उर्फ बबन उसे मारने की योजना बना रहा है तब टोनी ने अपने साथी चेतन, सोनू, गणेश व भाई निखिल के साथ मिलकर भूरा को मारने की योजना बनाई व भूरा को दिनांक 26.09.14 को रात्रि में शराब पीने के नाम पर अपने साथ मो.सा. पर बैठा लिया व अहीरखेड़ी मल्टी के पास चेतन व गणेद्गा शराब लेकर आये व बबन उर्फ भूरा के साथ बैठकर शराब पी इस दौरान इन्होने बबन उर्फ भूरा को ज्यादा शराब पिलाई ताकि उसे ज्यादा नद्गाा हो जाये। इस दौरान इन्होने बहुत कम शराब पी फिर उसे अहीरखेड़ी मल्टी के पीछे वाले रास्ते पर ले गये रास्ते में निखिल, टोनी, चेतन, गणेश व सोनू ने मिलकर भूरा उर्फ बबन की हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी टोनी पिता अर्जुन जोशी व चेतन पिता विजयपिंगले निवासी 356 श्रद्वा सबुरी कॉलोनी थाना चंदननगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त 02 चाकू जप्त किये गये। प्रकरण के आरोपी गणेश, सोनू व निखिल घटना के बाद से फरार हो गये है, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पद्गिचम इंदौर श्री आबिद खान द्वारा विवेचना में लगी टीम जिसमें थाना प्रभारी कमलेद्गा शर्मा, सउनि बी.एस. तोमर, एस.एस.पंवार, आरक्षक अखिलेश, मोहन, विक्रम, रितेश जाट, निलेश, धीरेन्द्र, विश्वास पांडे व अनामत अली को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- आज दिनांक 01.10.2014 को पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में जोन के इंदौर, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर जिलों में नवपदस्थ 92 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर स्थित सभागार में आयोजित किया गया। उक्त प्रद्गिाक्षण सत्र में श्री राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुखयालय एवं श्री जे.डी. भौसले, उपपुलिस अधीक्षक मुखयालय उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में दिनांक 08, 09 एवं 10 अक्टूबर 2014 को इंदौर में आयोजित होने वाली, ''ग्लोबल इन्वेस्ट मीट'' के संबंध में संवाद कौशल बढ़ाने, मैनर एवं एटीकेट्स बेहतर करने विषयक पर उपनिरीक्षकों को श्री कैलाश शर्मा एवं रूपिन्दर कौर के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थीयों को संवाद कौशल के साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों, निवेशको एवं पत्रकारों के साथ किस प्रकार की भाषा शैली, बॉडी लेंग्वेज, महिलाओं एवं वृद्वों से संवाद, व्यवहार कौशल को बढ़ाने के तरीके, टिप्स एवं गुरूमंत्र बताये गये।
02 वाहन चोरों से 06 मोटरसायकल बरामद
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- दिनांक 30.09.14 को थाना प्रभारी आर.डी.कानवा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एमओजी लाईन में एक व्यक्ति कम कीमत में गाड़ी बेचने की बात कर रहा है। थाने की टीम सहित रवाना होकर एमओजी लाईन गली में मय बल के जाकर घेराबंदी कर आरोपी राहुल पिता कमलसिंह परमार (20) निवासी लाबरिया भैरू इंदौर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक मोटरसायकल क्रं. एमपी-10/एमएम/3424 को चोरी की शंका में जप्त कर थाने लाकर सखती से पूछताछ करने पर उक्त गाड़ी थाना छैगॉवमाखन क्षैत्र जिला खंडवा से चोरी करना बताया। इसने अपने अन्य साथी अंकित पिता रामचंद्र चौहान निवासी बाल्दा कॉलोनी इंदौर के साथ मिलकर खुड़ैल क्षैत्र से एक मोटरसायकल नं. एमपी-09/एमक्यू/7835 चुराना बताया एवं इंदौर के विभिन्न थाना क्षैत्रों से जिसमें दवा बाजार से मोटरसायकल हीरोहोन्डा साईन नं. एमपी-09/एमव्ही/7178, आनंद अस्पताल के सामने से मोटरसायकल हीरोहोन्डा एमपी-09/एलई/7397 तथा परिहार कॉलोनी से मोटरसायकल डिस्कवर एमपी-09/एनयु/3600एवं मोटरसायकल हीरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-09/जेएस/4620 चोरी करना बताया। पूछताछ के दौरान 02 मोटरसायकल सनावद में कबाड़ी जितेन्द्र पटेल को बेचना बताया है जिसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। इस्तगासा क्रं. 03/2014 एवं 04/2014 धारा 41(1)(4) 102 दंप्रसं में चोरी की शंका में कुल 06 मोटरसायकल जप्त की है। जो थाना एरोड्रम, थाना जूनी इंदौर, थाना संयोगितागंज, थाना खुड़ैल, थाना छैगॉवमाखन जिला खंडवा का चोरी गया मश्रुका होने से संबंधित थानों को सूचित किया गया है। उक्त दोनो आरोपियों से पूछताछ करते आरोपी राहुल परमार ने बताया कि मै अपनी प्रेमिकाओं को घुमाने व रिझाने एवं मौज मस्ती के लिये वाहन चोरी करता हूॅ।
उक्त कार्यवाही डीआईजी श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक आबिद खान के मार्गदशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी. कानवा की टीम के पीएसआई देवराज रावत, सउनि डीएन पांडेय, प्रआर फुलचंद मीणा, पुष्पसिंह, आरक्षक बालिस्टर, जयराम, दिनेश, धर्मेन्द्र तथा हेमराज द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
सेवा निवृत पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह
इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2014- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक 01/10/2014 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह व उप पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री जे.डी. भोसले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो का फूल माला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी गई। जिसमे उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त श्री कैलाश नारायण शर्मा, जिनकी पुलिस विभाग में 39 वर्ष की सेवा रही है इस दौरान इन्होने अपने जीवनकाल में 01/10/1975 में मुरैना जिले से आरक्षक पद से भर्ती होकर, 04/09/79 को प्रआर पद पर प्रमोशन पर उज्जैन आये तथा इसके बाद दिनांक 16/08/1988 को सउनि पद पर प्रमोशन पर मंदसौर जिले गये जहॉ पर 18 वर्ष की अवधि तक सेवारत रहने के पश्चात् वर्ष 2005 में उज्जैन वापस आये, वर्ष 2010 में उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन लेकर इंदौर जिले आये। वर्तमान में जिला इंदौर के थाना सेन्ट्रल कोतवाली से उपनिरीक्षक पद से आज दिनांक को सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार उनि पद से सेवानिवृत्त श्री नियाज मोहम्मद जिनकी पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा रही है, इन्होने अपने जीवनकाल में 1979 में जिला शाजापुर में आरक्षक पद से भर्ती होकर, उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इस दौरान यह देवास, उज्जैन, इंदौर तथा धार जिले में पदस्थ रहे। वर्तमान में थाना तुकोगंज इंदौर से उपनिरीक्षक पद पर सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार उनि पद से सेवानिवृत्त श्री शेरसिंह पंवार जिनकी पुलिस विभाग में 36 वर्ष की सेवा रही है, इन्होने अपने जीवनकाल में दिनांक 16/07/1978 में जिला इंदौर में आरक्षक पद से भर्ती होकर, उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इस दौरान यह इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, बड़वानी, अलीराजपुर जिले में पदस्थ रहे। वर्तमान में डीआरपी लाईन इंदौर से उपनिरीक्षक पद पर सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार सउनि पद से सेवानिवृत्त श्री गंगाराम जिनकी पुलिस विभाग में 32 वर्ष की सेवा रही है। यह दिनांक 01/06/82 में इंदौर जिले में आरक्षक पद से भर्ती हुये थे। इनका पूरा सेवाकाल इंदौर जिले का रहा जिसमें यह थाना यातायात, संयोगितागंज, सदरबाजार, भंवरकुऑ, चंदननगर तथा सेन्ट्रल कोतवाली थानों पर पदस्थ रहे। वर्ष 201 में प्रआर पद पर प्रमोद्गान लेने के पश्चात् 31जुलाई 2014 को सउनि पद पर प्रमोद्गान हुआ। वर्तमान में थाना सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर से सउनि के पद पर सेवानिवृत्त हुये।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृतिस्वरूप प्रतीक चिन्ह दिये गये।
04 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2014 को 05 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Subscribe to:
Posts (Atom)











