Thursday, September 25, 2014

एटीएम के कैश लोडिंग वाहन से की गई 62 लाख रूपये की चोरी का पर्दाफाश

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 24.09.2014 को नन्दलाई घाटी मानपुर थाना क्षेत्रांतर्गत एक सनसनीखेज घटना हुई थी, जिसमें MP-09 CB-9625 नम्बर की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होनें की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पता लगा कि उक्त वाहन एटीएम लोडिंग वाहन था, जिसमें बैकों से कैश ले जाकर एटीएम में लोड किया जाता है। वाहन में ड्रायवर व कैश लोडिंग कर्मचारी महू गेटवेल अस्पताल पहुॅचे थे जो कोई अज्ञात नशे की हालत में थे। सुरक्षा गार्ड कमलापति द्विवेदी की रिपोर्ट पर अप0क्रं0 350/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था क्योंकि लोडिंग वाहन से कैश से भरा बैग गायब था।
          प्रारंभिक विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि वैन में करीब 62 लाख रूपये थे जो गायब हैं। विवेचना के दौरान वाहन चालक विजय सोनी व कैश लोडिंग कर्मचारी मनीष बौरासी, प्रवीण वर्मा से पूछताछ की गई जो कैश के बारे में व घटना के बारे में संदिग्ध पाये गये व बैंक से ट्रांजेक्ट किये कैश को महू में एटीएम में लोडिंग नहीं कियेजाने बाबत संतोषजनक स्थिति नहीं बता सके। उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय, श्री राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने महू पहुॅचकर प्रकरण की पतासाजी बाबत निर्देश दिये। उनके निर्देशानुसार संदिग्ध लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस को ड्रायवर विजय सोनी एवं उसके साथी प्रवीण वर्मा पर शंका होनें से कडाई से पूछताछ करने पर घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी विजय पिता नारायण प्रसाद सोनी उम्र 27 साल निवासी मालाजी कालोनी खिरकिया जिला हरदा हाल इंडोरामा सेक्टर नम्बर 3 पीथमपुर, मनीष पिता दीपक बौरासी उम्र 32 साल निवासी सुदामा नगर उज्जैन हाल पासीपुरा महू, प्रवीण पिता अश्विन वर्मा उम्र 24 साल निवासी कोदरिया एवं राहुल पिता राजेन्द्र सिंह कदम उम्र 23 साल निवासी महू को गिरफ्तार किया गया है तथा अपराध की स्वीकारोक्ति पश्चात 24,50,000 रूपये बरामद किये जा चुके हैं। घटना के साढे 27 लाख रूपये जिसमें से साढे 10 लाख रूपये आरोपियों द्वारा लुनियापुरा एटीएम तथा शेष 17 लाख रूपये जनपद कार्यालय एटीएम में डालना बताया गया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।
    आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि प्रवीण वर्मा एवं मनीष बौरासी करीब डेढ वर्ष से आई.एस.एस.एस.डी.बी प्राईवेट सिक्योरिटी कम्पनी में कस्टोडियन के पद पर कार्यरत हैं। इनका कार्य कम्पनी से संम्बद्ध बैंको के एटीएम में कैश लोडिंग का काम करना है। विगत करीब 6 माह से दोनों आरोपियों ने पूर्व बैंक गार्ड दिनेश कैलोत्रा के साथ मिलकर करीब साढे 27 लाख रूपये अलग-अलग एटीएम से निकालकर हेराफेरी कर ली थी। आनेवाले सप्ताह में कम्पनी का महू की विभिन्न एटीएम का वास्तविक ऑडिट होना था। आरोपियों को यह शंका थी कि ऑडिट होनें पर उनके द्वारा किये गये गबन का खुलासा हो जायेगा। इसी को ध्यान में रखकर दिनांक 23.09.2014 को आरोपियों ने प्लानिंग बनाई। चूंकि आरोपियों को दूसरे गार्ड कमलापति द्विवेदी पर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने उसे घटना में शामिल नहीं किया एवं सभी को ज्यूस पिलाने के बहाने उसके ज्यूस में नींद की गोलियॉ मिला दी। घटना में गायब किया गया लगभग 62,00,000 रूपये के कैश को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा महू से 40 लाख, भंरकुंआ कैश वाहन से 22 लाख तथा बैंक ऑफ बडौदा शाखा महू से 12 लाख रूपये लिये थे इस प्रकार कुल74 लाख कैश निकाला गया था, जिसमें से मात्र 12 लाख रूपये बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम में लोड किया, ताकि किसी को शंका ना हो सके। आरोपियों द्वारा पूर्व में एटीएम के पैसे लोड करने में की गई हेराफेरी का साढ़े 27 लाख रूपयें इन 62 लाख में से एटीएम में लोड कर दिया था, जिसकी तस्दीक की जा रही है। अपरापियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।
           उक्त चोरी की घटना का पर्दाफास करने में पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी मानपुर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, उनि डी.एस. सोलंकी, सउनि जितेन्द्र मिश्रा व टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

शातिर नकबजनो से लाखो का माल बरामद

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2014- पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौश्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र  में चोरी की बढती हुई घटनाओं के संबंध मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन तथा थाना प्रभारी हीरानगर श्री बसंत कुमार मिश्रा को चोरी पर अंकुश लगाने व पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी द्धारा टीम को आदेशित कर थाना क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पाबंध किया गया था। उसी तारतम्य में थाना हीरानगर की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मारुती नगर चौराहा के पास महंगा लेपटाप ओने पोने दाम मे बेचने के लिये घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर मारुती नगर चौराहा के पास देखा तो दो व्यक्ति अपने अपने कंधे पर बैग टांगे दिख,े जिन्हे रोककर पूछताछ की तो बैग के अन्दर मौजूद लेपटाप के बारे में कोई सन्तोष जनक जवाब नही दे पाये, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। संदेहियों को थाना लाकर कडाई से पूछताछ की तो उक्त लेपटाप संगम नगर एवं स्कीम न. 54 से चुराना बताया तथा आरोपीयों ने तीन कम्प्यूटर मानीटर, एकएल.सी.डी. टी.वी. 32 इंच एवं सोने चाँदी के आभूषण, चाँदी के सिक्के आदि हीरानगर थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया। आरोपियों ने अपना नाम अखिलेष पिता घदयनारायण द्धिवेदी (35) निवासी विदुर नगर इन्दौर तथा पारस पिता राजेन्द्र सुराना (20) निवासी नेहरु नगर इन्दौर बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त सामग्री किमती करीबन तीन लाख रुपये का मश्रुका जप्त कर आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है, इनसे और अधिक बरामदगी की सम्भावना है। आरोपी अखिलेष पिता घदयनारायण द्धिवेदी राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिस पर पूर्व में 08-10 अपराध पंजीबद्ध है। यह लोग सूने मकान को अपना निशाना बनाते थे पुलिस द्धारा अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ जारी है ।
          इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में थाना प्रभारी बसंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाने के प्र.आर. रमजान, आर. राजेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र जादौन, विनोद पटेल तथा आर. प्रवीणसिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को न्यायालय से 04 वर्ष की सजा

इन्दौर -दिनांक 25 सितम्बर 2014 -जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्री पी.के. सिन्हा सा. माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना चंदन नगर इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 632/2013 के प्राणघातक हमले के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपियों गोपाल पिता पूरनसिंह जाट (22) निवासी सुखपुरी जिला खरगोन हॉल साईबांबा नगर इन्दौर तथा राहुल पिता पूरनसिंह जाट (19) निवासी साईबाबा नगर इन्दौर को धारा 307 भादवि में 04-04 वर्ष के कठोर कारावास व 2000 रूपयें अर्थदण्ड एवं धारा 325 भादवि में 02-02 वर्ष के कठोर कारावास व 1000 रूपयें अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
          संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है दिनांक 26 मार्च 2013 को फरियादी सोनू की मां किरण रात करीब दस बजे अपने कुत्ते को लेटरिंग कराने घर के सामने ले गई थी तो उसके पड़ौसी आरोपी गोपाल व राहुल ने कुत्ते को वहां लेटरिंग नहीं कराने की बात पर गाली-गलौज कर मा किरण को लाठियों से पीटा तथा बीच बचाव करने आये फरियादी के पिताजी हेमंत के साथ भीमारपीट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी गोपाल तथा राहुल के विरूद्व थाना चंदन नगर पर अपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
        प्रकरण में शासन प़क्ष की ओर से पैरवी अति. लोक अभियोजक इन्दौर श्री मण्डलोईजी द्वारा की गई।

04 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 66 गिरफ्तारी तथा 257 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितम्बर 2014 को 05 स्थायी, 66 गिरफ्तारी तथा 257 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक25 सितम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आदर्द्गा मौलिक नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कालू, मनोज, अनिल तथा हरेराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6250 रूपयें तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोद्गाी मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सेठीनगर इंदौर निवासी सन्नी पिता रोहित बसोड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती बरामद की गयी।
       पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2014 को 23.05 बजे, परदेद्गाीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदानगर इंदौर निवासी कृष्णा पिता रामकिद्गान शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 24, 2014

माताजी की घट स्थापना के लिए कल दिनांक 25.09.14 को रिवर साइड रोड़ खातीपुरा एवं बंगाली चौराहे का मार्ग डायवर्द्गान निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- प्रतिवर्ष अनुसार दिनांक 25.09.2014 को माताजी की घट स्थापना सम्पूर्ण शहर में कि जावेगी। जिसमें खातीपुरा ऊतार पर दुर्गाजी की मूर्ति विक्रय की जाती है, जिसमें काफी मात्रा में भीड-भाड रहती है। यातायात व्यवस्था के दौरान डायर्वद्गान किया जाता है, जिसमें लाल अस्पताल से सिटी बस, मैजिक, वैन को खातीपुरा ऊतार न जाते हुए शास्त्री मार्केट, पत्थर गौदाम, डी0आर0पी दरगाह, होते हुए डायर्वद्गान किया जाता है। रानीपुरा एवं पूराना पावरहाउस से लोडिंग वाहन खातीपुरा ऊतार तरफ प्रतिबंधित किये जाते है। खातीपुरा ऊतार पर अधिक भीड-भाड देखते हुए आवद्गयकता पडने पर लाल अस्पताल से चार पहिया व तीन पहिया वाहन को भी शास्त्री मार्केट होकर बडी लाईन रेल्वे स्टेद्गान होते हुए जवाहर मार्ग अथवा पत्थर गौदाम, डी0आर0पी दरगाह होते हुए डायर्वद्गान किया जाता है। इसके अलावा बंगाली चौराहा पर भी दुर्गाजी की मूर्ती का विक्रय किया जाता है जिसको देखते हुए भारी वाहनो का रेडिसन चौराहा, पिपल्याहाना चौराहाएवं कनाडिया बायपास से आना प्रतिबंधित रहेगा।

17 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 112 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 03 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 112 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भमोरी प्लाजा इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जितेन्द्र, करनसिंह,रवि तथा पूनम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 हजार 860 रूपयें तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 14.30 बजे, नया बस स्टैण्ड से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नवाब, चिंतामण, भवानीसिंह, जगदीद्गा तथा पप्पू उर्फ राहत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 19.10 बजे, श्यामनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आजादनगर इंदौर निवासी अनवर पिता रमजान खॉ तथा मुराई मोहल्ला निवासी अनिल पिता शंकरलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 19.45 बजे, चंदननगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें द्वारकापुरी इंदौर निवासी आलोक पिता रामस्वरूप मिश्रा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीकी जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूद्गांकर नगर से अवैध शराब ले जाते मिलें आकाद्गा नगर इंदौर निवासी सुरेद्गा पिता विश्राम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 14.15 बजे, जे.जे. स्कूल के सामने महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिलें झोपड़पट्‌टी हाट मैदान महूॅ निवासी हरिनाथ पिता मदननाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कड़ावघाट निवासी अनवर उर्फ अन्नू पितामेहमूद हुसेन, बादल का भट्‌टा निवासी लखन पिता राजाराम, शीतलनगर निवासी जसवंत उर्फ जस्सू पिता सुल्तानसिंह, प्रतापनगर निवासी दीपक पिता हुकुमचंद सूर्यवंद्गाी, द्गिावकंठनगर निवासी प्रतीम पिता शोभाराम परमार, यादवनंद नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता मनोहर यादव तथा गणेद्गा पिता रूपचंद कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 तलवार, 02 छुरा, 01 फालिया, 01 फरसा तथा 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अंबिकानगर निवासी गुरूदेव पिता लखबीर सिंह तथा गुरूनगर निवासी सुर्जनसिंह पिता जोगासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 तलवार बरामद की गयी।
       पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 12.45 बजे, सुयोग अस्पताल के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जोद्गाी कॉलोनी निवासी संतोष उर्फ अंतर पिता परसराम खूबानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2014 को 21.55 बजे, अद्गारफी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले, यही के रहने वाले जुबेर अली पिता फारूक अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है

Tuesday, September 23, 2014

01 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 239 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को 07 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 239 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नेहरू नगर रोड़ नं.-6 से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सोमनाथ की नई चाल में रहने वाले बाबूालाल पिता चैनसिंह कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 सितम्बर 2014- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को 18.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा एमआर-10 इंदौर से एमपी 09 एचडी-0272 इडिंका कार से अवैध शराब ले जाते मिलें घाटा बिल्लौद जिला धार निवासी ललित पिता अंबाराम प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 हजार रूपयें कीमत की 24 पेटी अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को 12.45 बजे, सोनकर धर्मद्गााला के सामने राजमोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यही की रहने वाले टोनी पिता भूरा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 सितम्बर 2014 को 21.00 बजे, मानसी पैलेस मल्टी के पास फूटी कोटी के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें स्कीम नं-71निवासी सोनू पिता हरीद्गा जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 22, 2014

01 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी तथा 86 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को 02 स्थायी, 15 गिरफ्तारी तथा 86 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 49 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 सितम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को 03.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाबू मुराई कॉलोनी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लखन, रितेद्गा, विपुल, रोहित, विकास, शुभम, शाहरूख, अतुल, नितिन, राहुल तथा लक्कीको पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3270 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को 18.00 बजे, बड़ी भमौरी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संतोष, कृष्णा, सतीद्गा, सुमित, शुभम तथा विक्रम सिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को 14.00 बजे, गोमा की फेल इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, बालकिद्गान, आद्गाीष तथा ललित को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2220 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014 को 15.15 बजे, ई सेक्टर सांवेर रोड़ इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रामदीन, अनिल, आद्गााराम, रामबाबू, हरिसिंह, चंद्रभानसिंह, ओमप्रकाद्गा, मनोहर, अमरचंद, राजू, अनिल, इंदरसिंह, गोपाल तथा विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 21 सितम्बर 2014को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक, संजय, प्रदीप, कमल, राजेन्द्र पाटिल, रमेद्गा, विद्गााल, आनंद, धर्मेन्द्र, राजू, मोनू, विजय तथा सुनील को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।