Friday, August 29, 2014

07 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 66 गिरफ्तारी तथा 234 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अगस्त 2014 को 01 स्थायी, 66 गिरफ्तारी तथा 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेशमगली इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले ऋषिनाथ उर्फ रामनाथ पिता अर्जुननाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17000 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैधशराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, नेमावर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, आजाद नगर कोहिनूर कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सर्फराज पिता रहीस खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 28, 2014

एक लडकी होने के नाते यातायात की जागरूकता कैसे फैला सकती हू ? सिटीजन कॉप क्या है ? जो महिलाए रात की ड्‌यूटी करती है, उनकी सुरक्षा कैसे की जाती है ?

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014-15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तेज वाहन चलाते है, जबकि देखने में आता है कि सबसे अधिक दुर्घटना इसी कारण से होती है ? एक लडकी होने के नाते यातायात की कैसे जागरूकता फैला सकती हॅू ? लडकियों के साथ छेडछाड की घटना ज्यादा होती है इसके लिये पुलिस क्या-क्या कार्यवाही कर रही है ? सिटीजन कॉप क्या है ? जो महिलाएं रात को ड्‌यूटी करती है, उनकी सुरक्षा कैसे की जाती है ? लोगो में यातायात की जागरूकता कैसे पैदा की जायें। कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा जब वे क्वीन्स कॉलेज के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत सम्मुख हुए। उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ श्री आबिद खान, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम, श्री देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पश्चिम इन्दौर सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, श्री विजय सिंह पंवार एवंअरविन्द तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात उपस्थित थे । कार्यक्रम में स्कूल के 1000 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुये।  कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया । इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
प्रश्न :- 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तेज वाहन चलाते है, जबकि देखने में आता है कि सबसे अधिक दुर्घटना                 इसी कारण से होती है ?
उत्तर-यह सही है, कि दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती है, हमे यह समझना चाहियें कि हमारी और दूसरों की जान की बहुत कीमत होती है, इसे ऐसे व्यर्थ में ही नही गवाना चाहियें ।   इसलिये शासन द्वारा वाहन चलाये जाने हेतु लायसेंस की एक उम्र नियत की गई है । 
प्रश्न :-एक लडकी होने के नाते यातायात की कैसे जागरूकता फैला सकती हॅू ?
उत्तर-सबसे पहले को खुद फिर अपने परिवार एवं अपने आस-पास के लोगो को यातायात के नियमों के लिये जागरूक पैदा कर सकते है,और आप लोगो के माध्यम से ही यह संभव है, और इसी प्रकार हम एक दिन इन्दौर में अच्छे यातायात को देख सकते है । 
प्रश्न :-महिलाओं के साथ छेडछाड एक प्रमुख समस्या है और सिग्नलों पर भी छेडछाड बहुत होती है इसके                 लिये क्या-क्या कार्यवाही की जा रही है ?
उत्तर-महिलाओं की सुरक्षा हेतु नियम बहुत ही सखत है। नई तकनीकों का उपयोग हो रहा है। कई चौराहों पर कैमरे लगे है तथा इसके अतिरिक्त नवीन कैमरे भी गर्ल्स स्कूल/कॉलेज के नजदीक लगाये जा रहे है ताकि असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा सके।  आप लोग ऐसी स्थिति में सिटीजन कॉप और हेल्प-मी का भी इस्तेमाल कर सकतें है । 
प्रश्न :-सिटीजन कॉप क्या है ?
उत्तर-यह एक एन्ड्रायड मोबाइल एप्लीकेद्गान है, इस एप्लीकेद्गान में मदद हेतु सम्बंधित पुलिस थाना, बीट अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों से सम्पर्क के लिए पदनाम व दूरभाष/मोबाइल नंबर की जानकारी रहती है ।  इसमें आप असामाजिक तत्वों की जानकारी एवं अपराधों की जानकारी, शिकायत आदि भी कर सकते है।  जिसका सीधा संपर्क पुलिस नियंत्रण कक्ष से होता है। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है। हम इसका विन्डोवर्जन भी शीघ्र ही लान्च करेंगे। 
प्रश्न :-जो लडकियां रात को ड्‌यूटी करती है, उनकी सुरक्षा कैसे की जाती है ?
उत्तर-सर्वप्रथम रात्रिकालीन ड्‌यूटी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा नियोक्ता (कंपनी) का है, उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना चाहियें। इसके अतिरिक्त पुलिस 24 घन्टे सेवा के लिये तत्पर रहती है। किसी भी आपत कालीन स्थिति में आप इसकी तत्काल सूचना 100 नम्बर या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर कर सकते है। 
प्रश्न :-दुर्घटना की स्थिति में बहुत सारी भीड एकत्रित हो जाती है, किन्तु पुलिस के डर अथवा कोर्ट के चक्कर             में कोई पुलिस की मदद नही करता है। हमें एक सामान्य नागरिक होने के नाते क्या करना चाहियें । 
उत्तर-यह बहुत अच्छी बात है कि आप लोग हमारी मदद के लिये आगे आ रहे है और विश्वास कीजिये किसी अच्छे समाज की शुरूआत आप और हम से ही होती है। आप लोग बेहिचक होकर ऐसे पीडित लोगो की मदद कर सकते है।  माननीय न्यायालय ने भी इस बारें में स्पष्ट निर्देश दिये है ।  

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के समाप्ति पर अच्छे प्रश्न पूछने वाले निम्नलिखित बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ।  
1. याशना भागचंदानी
2. पूजा खत्री
3. गुंजनभाटिया
4. हिमांशी दरयानी
5. प्रियंका जायसवाल

कल गणेश उत्सव पर रिवर साईड रोड़ खातीपुरा पर मार्ग डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014- कल दिनांक 29.08.14 को प्रतिवर्ष अनुसार गणेश स्थापना सम्पूर्ण शहर में की जावेगी, जिसमें रिवर साईड रोड़ खातीपुरा उतार पर गणेशजी की मूर्ति के विक्रेताओं के यहां भारी मात्रा में भीड़-भाड़ रहती है। इस दौरान यातायात व्यवस्थित रहे, इसके लिए निम्नानुसार यातायात डायवर्शन रहेगा- 
         लाल अस्पताल से सिटी बस, मैजिक, वैन को खातीपुरा उतार न जाते हुए शास्त्री मार्केट, पत्थर गोदाम,            डीआरपी दरगाह होते हुए जावेगें। 
         रानीपुरा एवं पुरान पावर हाउस से लोडिंग वाहन खातीपुरा उतार तरफ प्रतिबंधित रहेगें।
         खातीपुरा उतार पर अधिक भीड़-भाड़ होने पर आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन एवं तीन पहिया            वाहनों को लाल अस्पताल से शास्त्री मार्केट होकर बड़ी रेल्वे लाईन रेल्वे स्टेशन होते हुए जवाहर मार्ग              अथवा पत्थर गोदाम, डीआरपी दरगाह होते हुए डायवर्शन किया जावेगा।

02 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को शहर मेंअपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को 03 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 240 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 246 गोयल विहार कॉलोनी इंदौर से क्रिकेट के सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें उज्जैन निवासी इमरान पिता इशाक खान, सतीश पिता शंकरलाल देवड़ा तथा अंकित पिता कृष्णकांत राठौड़ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 500 रूपयें नगदी, 13 मोबाईल फोन तथासट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को 19.00 बजे, होंडा शोरूम के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें एयरपोर्ट रोड़ निवासी मुकेश पिता नंदकिशोर यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को 14.10 बजे, रानीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले बॉबी उर्फ राकेश पिता गौरीशंकर कानेड़िया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 अगस्त 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त 2014 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर द्वारकापुरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले भूपेन्द्र पिता इंदरसिंह सलूजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है

Wednesday, August 27, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 के 10.10 बजे सुनील लुनिया के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सुनील लुनिया एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 20 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सुनील पिता मोतीराम लुनिया निवासी 12 लुनियापुरा इंदौर को 26 अगस्त 2014 को 09.30 बजे लुनियापुरा के पीछे गुजराती कॉलेज ग्राउन्ड इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्धविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 262 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को 05 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 262 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मोचीपुरा तिराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें अराधना नगर इंदौर निवासी उमेश पिता भंवरलाल जैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 670 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को 16.30 बजे, स्कीम नं. 155 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें स्कीम नं. 51इंदौर निवासी नीरज पिता राजेन्द्र भावसार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एनटीसी ग्राउन्ड मालवामील इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी मनोज पिता भागीरथ अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को नगर निगम झोन के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रामनगर बड़ी भमौरी निवासी दिनेश पिता रामचंद्र मराठा, विजय पिता अजीनाथ जगदाले तथा स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी भूपेन्द्र पितासुभाष सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 पिस्टल तथा 02 चाकू बरामद किये गये।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2014 को 13.20 बजे, न्यू लोहामंडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बी.के. हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी वीरू उर्फ विरेन्द्र पिता राजेन्द्र डागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 26, 2014

सात लाख की लूट करने वाला अर्न्तराज्यीय गिरोह, क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले माह थाना तुकोगंज क्षेत्र में होटल लेमन ट्री के सामने से दिनदहाड़े हुई सात लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्‌तार करने मे इन्दौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
         पिछले माह दिनांक 05.07.14 को दोपहर के समय फरियादी प्रवीण सेठ पिता सोमचन्द सेठ निवासी तिलक नगर एक्सटेंशन इंदौर, जब तुकोगंज क्षेत्र की एक्सिस बैंक से सात लाख रूपयें निकालकर एक्टिवा गाड़ी से दवा बाजार जा रहे थे तभी होटल लेमन ट्री के सामने मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनसे सात लाख रूपयों का बैग छीनकर भाग गए, जिसकी सूचना पर थाना तुकोगंज पर अपराध क्रं 439/14 धार 392 का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
       उक्त सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की पतारसी हेतु थाना तुकोगंज एवं क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीमो का गठन किया गया। आरोपियों की पतारसी के दौरान फरियादी द्वारा जब एक्सिस बैंक से पैसानिकाला गया, तब बैंक में फरियादी प्रवीण सेठ के आस-पास खड़े व्यक्तियों के संबंध में बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का बारिकी से अध्ययन किया गया तो एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी। उक्त संदिग्ध व्यक्ति के संबध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की वह गुजरात का रहने वाला हो सकता है। उक्त सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिलीप सोनी के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में एक टीम को गुजरात भेजा गया, जहां टीम द्वारा वहां के विभिन्न शहरो में आरोपियों की पतारसी करने पर अहमदाबाद पुलिस की सहायता से ज्ञात हुआ कि आरोपियों का संबध अहमदाबाद के कुबेर नगर से है। इस पर क्राईम बा्रंच इन्दौर व तुकोगंज पुलिस तथा अहमदाबाद क्राईम ब्रांच द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए संदेही रीपेश पिता धीरसिंह माचरेकर(23) निवासी कुबेर नगर तथा मुकेश पिता लालिया इंद्रेकर (23) निवासी छारा नगर अहमदाबाद को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त लूट की वारदात करना कबूल किया, जिस पर से उन्हे गिरफ्‌तार किया जाकर लूटी गई सात लाख रूपयें की राशि भी बरामद कर ली गई है। आरोपीगण शातिर अंतर्राज्यीयअपराधी है जिनसे पूछताछ की जा रही है, इनसे और भी घटनाओं के खुलासे की संभावना है।
        इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उनि विनोद सिंह राठौर, सउनि रोहित डेविड, प्रआर. ओमप्रकाश सोलंकी, आर. शैलेन्द्र, रितेश चौहान, गोविंद पांडे तथा थाना तुकोगंज के सउनि राजमणी परिहार एवं प्रआर. पवन सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

आनन्द हांस्पिटल में हुए गोली कांड का फरार आरोपी मनोज नाइट्रा क्राईम बांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने इंदौर शहर में दिनांक 18.08.14 को आनंद हांॅस्पिटल थाना जूनी इंदौर में रात्री में हुई सनसनी खेज गोली चलाने की घटना में फरार आरोपी मनोज पिता गणेश राम शर्मा उर्फ मनोज नाइट्रा नि. जबरन कांॅलोनी जूनी इंदौर को पकडने के लिए क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर क्राईम ब्रांच के उनि. भूपेन्द्र आर्मो की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फरार आरोपी मनोज नाइट्रा रीजनल पार्क के आस-पास खडा है इस पर से जूनी इंदौर पुलिस व क्राईम की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उसे घेराबंदी कर पकडा जिससे उसके कब्जे से एक पिस्टल भी मिली। फरार आरोपी मनोज नाइट्रा के विरूद्व इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध वसूली के लगभग 28 प्रकरण पंजीबद्व है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द कियागया। 
         इस कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के उनि. भूपेन्द्र आर्मो, आर. सुरेश मिश्रा, रितेश चौहान व सुनील बिसेन की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही है।

06 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 87 गिरफ्तारी तथा 282 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अगस्त 2014 को 01 स्थायी, 87 गिरफ्तारी तथा 282 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।