Wednesday, August 13, 2014

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णा पिता विस्वास तथा पटेल नगर निवासी मनीबाई पति बलवंत सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले न्यू पलासिया निवासीरामभरोसे पिता शंकरलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 14.10 बजे, सोलंकी नगर मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले प्रिंस पिता सत्यनारायण बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 12, 2014

शातिर चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, कई वारदातों का खुलासा

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि उनके व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रही चोरियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी पंढरीनाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने एक 07 सदस्यों वाले चोर गिरोह जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है, को पकड़कर शहर के सूने मकानों में की गई 11 चोरियों का खुलासा कर लाखों रूपयें के जेवरात, घड़ी, मोबाईल फोन बरामद कर, बड़ी सफलता अर्जित की गई है।
  पुलिस की टीम द्वारा पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ करने पर, उन्होने अपने नाम 1-सोनू उर्फ इरशाद पिता नसरूद्‌दीन (24) निवासी बाबा की कालोनी खजराना, 2-कल्लू उर्फ सिराजुद्‌दीन पिता नसरूद्‌दीन (21) निवासी सदर, 3-सद्‌दाम उर्फ सलीम पिता रफीक कुरैशी (22) निवासी साईं बाग कालोनी, 4-इकबाल उर्फ गार्डन पिता इब्राहिम (22) निवासी फ्रेंश कालोनी चंदन नगर, 5-इमरान उर्फ सलमान पिता नसरूद्‌दीन (19) निवासी-बाबा की कालोनी खजराना ये पांचो शातिर चोर है, जो चोरी की वारदातों को अंजामदेते थे, जबकि आरोपिया हिना पति सोनू उर्फ इरशाद (22) तथा आशमा उर्फ माया पति कल्लू उर्फ सिराजुद्‌दीन (21) निवासी बाबा की कालोनी चोरी किए हुए माल को ठिकाने लगाने का काम करती थी। 
 यह गिरोह वारदात के दौरान सदैव हथियारो से लैस रहता था। गिरोह के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार है। पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। इस परिवार में चार हिस्ट्रीशीटर चोर है। पंढरीनाथ पुलिस ने इस गिरोह से थाना खजराना की 05 तथा थाना चंदन नगर की 06 चोरियों का माल बरामद किया है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ संजय वर्मा, उनि कैलाश डांगी, सउनि माधोसिंह हाड़ा, सउनि मनोरमा आर्य, सउनि राजनाथसिंह यादव, प्रआर. 2729 भागवत कोली, प्रआर. 2180 रणसिंह, आर. 2332 मुन्नालाल, आर. 3153 अनिल, आर. 657 रवि शर्मा, आर. 55 राकेश कायत, आर. 549 बृजलाल एवं आर. 1233 अशोक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 के 22.10 बजे सिद्वू उर्फ शाहदाब के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्यसुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
         आरोपी सिद्वू उर्फ शाहदाब एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 08 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सिद्वू उर्फ शाहदाब पिता मोहम्मद निजाम उर्फ बबलू निवासी 11 नयाबसेरा इंदौर को 11 अगस्त 2014 को 21.15 बजे नयाबसेरा तिराहा इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

12 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 07 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम अटाहेड़ा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मराठी मोहल्ला निवासी मुन्ना पिता बाबूलाल रैकवार तथा संदीप पिता विरेन्द्र शुक्ला को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3090 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 22.30 बजे, मुमताजबाग कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सीताराम, संजू, गणेशसिंह, दिलीप तथा कांतीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1890 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक11 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, शिवाजी वाटिका व्हाईट चर्च चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जफर, रिजवान, विवेक, सलमान, उपकार तथा विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले पेंशनपुरा महूॅ निवासी अभिषेक पिता बनवारीलाल वर्मा तथा धारनाका निवासी शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले नावदापंथ निवासी मनीष पिता प्रेमकुमार जायसवाल तथा पंचमूर्ती नगर निवासी आशीष वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले देवनगर निवासी संतोष उर्फ गोलू पिता राजकुमार बोरासी, चमार मोहल्ला निवासी जगराम पिता हीरालाल सिसोदिया तथा लताबाई पति किशनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर तथा 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 20.20 बजे, रामनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले बजरंग नगर निवासी मोहन पिता कनीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, गोयलविहार कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मित्र बंधू नगर निवासी कालू उर्फ रोहित पिता कैलाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11अगस्त 2014 को 00.50 बजे, मुखर्जी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले मोहित उर्फ अन्ना पिता संतोष कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 11, 2014

09 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को 04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिलीं यहीं की रहने वाली बूलीबाई पति राजेश चौहान, सुनिता बाई पति लालसिंह तथा तेजूबाई पति स्व. नारायण चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत 06 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को 13.15 बजे, पिपलिया कुमार चौराहा रिंगरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीराटायर के सामने वाली गली देवास नाका इंदौर में रहने वाले गूड्‌डू बंजारा पिता भगवान बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 10, 2014

02 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 00.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदबाग मेनरोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले दुर्गा नगर निवासी-शक्तिसिंह पिता महेश सिंह पंवार तथा कुशवाह नगर निवासी-प्रहलाद पितामाधोराव घोटे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को थाना क्षेन्तार्गत कन्नू पटेल की चाल एवं गोटू महाराज की चाल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कन्नू पटेल की चाल निवासी-सोनू उर्फ राहुल पिता जमुनाप्रसाद जायसवाल तथा गोटू महाराज की चाल निवासी-पवन पिता हंसराज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावर नगर बगीचे के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के रहने वाले पंकज पिता हरिसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12400 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को शांति नगर इंदौर से अवैध शराब ले जातेमिले यही के रहने वाले रवि पिता रमेश प्रजापत तथा श्याम पिता दयाराम गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 09.10 बजे, कैलोद फाटा गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते मिले डोंगरगांव निवासी पूनमचंद उर्फ गट्‌टू पिता कन्नुलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली चौराहा रिंग रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कलाली मोहल्ला छावनी निवासी रामा उर्फ रामबाबू पिता भैयालाल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, न्यू लोहा मण्डी देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले,बजरंग नगर कांकड़ निवासी दीपक पिता तेजू तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंडासा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 15.30 बजे, गोर्वधन नाथ मंदिर के सामने साउथ यशवंतगंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हुकुमचंद कालोनी निवासी सिंगेश पिता सुरेन्द्र शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 9, 2014

धुलिया महाराष्ट्र के 3.5 करोड की धोखाधडी में फरार चल रहे दो आरोपी क्राईम ब्रांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- महाराष्ट्र प्रांत के धुलिया जिले के थाना धुलिया तालुका के अप.क्र. 85/14 धारा 420,406,408,34 भादवि में फरियादी विश्वासराव पिता चिंतामण ठाकरे कार्यालय अधीक्षक जवाहर शेतकारी सहकारी सूत मिल धुलिया महाराष्ट्र द्वारा दिं. 15.03.14 को 9 कांटन व्यवसायीयों के विरूद्ध सरकार के 3 करोड 67 लाख रूपए के वेट टैक्स के गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट होने के बाद आरोपीगण  फरार हो गए थे तथा इनमें से कुछ के तार इंदौर से जुडे थे। इसलिए थाना धुलिया तालुका पुलिस इनकी तलाश हेतु कई बार इंदौर आए थे परन्तु आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। 
          अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिलीप सोनी ने उपुअ. आर.सी. राजपूत एवं नाथूराम दुबे की टीम को इनकी पतारसी हेतु विशेष तौर पर लगाया गया था। आज इस टीम ने फरार चल रहे आरोपियों में से 1-अर्पित पिता बनवारी लाल गर्ग 35 साल नि. हुकुमचंद कांॅलोनी थाना एरोड्रम, 2-सचिन पिता माणकलाल पानवार 34 साल नि. पल्लर नगर थाना एरोड्रम को घेराबंदी कर पकडनेमें सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि इनके सरगना कांॅटन व्यवसायी दिनेश बालकिशन अग्रवाल इंदौर रोड सेंधवा ने नंदूरबार, नागपुर, जलगांॅव, अकोला, औरांगाबाद, हिंगोली एवं धुले शहरो के फर्जी पतो पर कम्पनिया बनाकर जवाहर शेतकारी सूत मिल धूले को कपास की गठानें बेचने का व्यापार किया तथा सरकार की वेट टैक्स की राशि 3 करोड 67 लाख रूपए सरकारी खजाने में जमा नहीं की तथा धोखाधडी कर गबन कर लिया। दोनो आरोपियों को थाना धुलिया तालुका थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री मुले एवं उनकी टीम को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।
         इन आरोपियो को पकडने में अपराध शाखा इंदौर के सउनि. नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन, हृदेश शर्मा की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है

लूट के दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- इंदौर शहर में हुई लूट की घटनाओं के मद्‌देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी को लूट करने वाले आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था।
         श्री दिलीप सोनी द्वार उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मल्हारगंज क्षैत्र में हुई लूट के आरोपी मल्हारगंज क्षैत्र में ही लूट की अन्य वारदात करने की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों को थाना मल्हारगंज की टीम के सहयोग से पकड़ा एवं पूछताछ करते उन्होंने अपना नाम 1. संदीप उर्फ सान्तें पिता राधेश्याम गारी उर्फ चौधरी निवासी 61 साउथ गाडराखेड़ी इंदौर 2. रोहित पिता स्व. राज निवासी तम्बाखू वाली गली गीता नगर चंदन नगर इंदौर बताया। इंदौर शहर में हो रही लूट की घटनाओं के संबध में पूछताछ करने इनके द्वारा थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 380/14 धारा394 भादवि के अपराध का घटित करना स्वीकार किया । इनके कब्जे से उक्त अपराध में लूटा गया मश्रुका नगदी 3,800 रूपये ,मोटर सायकल ,एक मोबाईल ,चाकू मिला। आरोपियों से पूछताछ पर इन्होंने बताया कि वे शराब पीने के आदी है इस कारण से उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी आदतन अपराधी है अन्य कई मामलों में विभिन्न थानों में गिरप्तार हो चुके है।
        इस कार्यवाही में अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत, उप निरीक्षक अभिषेक चौबे ,सउनि नरेन्द्रसिंह गौर ,प्र.आर. रावेन्द्र भदौरिया ,आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी ,बलवंत इंगले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।