Friday, August 1, 2014

कावड़ यात्रा यातायात व्यवस्था

• 1.दिनांक 02.08.2014 को  प्रात: 9 बजे से गोलू  अग्निहोत्री के नेतृत्व से सिरपुर पेटªाेल पम्प -ि’वामंदिर से कावड़ यात्रा निकाली जायेगी जो गंगवाल बस स्टैण्ड, राजमोहल्ला बड़गाणपति,जिन्सी से किलामैदान महे’ा गार्ड मरीमाता से उज्जैन रोड़ जायेगी ।  उपरोक्त काडव की यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार डायवर्सन रहेगा :-
• जब यात्रा सिरपुर तलाब से रवाना होगी तब धार से आने वाले बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन नावदा पंत से बिजासन होकर सुपर कॉरिडोर रहेगा ।
• गंगवाल बस स्टैण्ड की ओर से धार तरफ जाने वाले बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन गंगवाल से महूनाका,फुटीकोठी,केट होते हुए राजेन्द्र की ओर जा सकेगें ।
• जब यात्रा गंगवाल से बड़ा गणपति तरफ जायेगी तब बड़े वाहनों मार्ग परिवर्तन गंगवाल से एवं बड़ा गणपति से किया जावेगा ।
• जब यात्रा बड़गाणपति पर आवेगी तब वायरलेस तरफ से आने वाले बड़े वाहनेां का मार्ग परिवर्तन वायरलेस से एवं अग्रसेन चौराहे होगा ।
• सुभाष मार्ग से बड़गाणपति तरफ आने वाले बड़े वाहनों मार्ग परिवर्तन खडखडि़यापुल एवं रामबाग,ईमली बजार से किया जावेगा ।
• जब यात्रा किला मैदान से महे’ा गाड़ की तरफ जायेगी तब वाहनों का मार्ग परिवर्तन टाटा स्टील एवं महे’ा गाड़र् से रहेगा ।
• जब यात्रा मरीमाता उज्जैन रोड़ रहेगी तो बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन भौंरासला पुराना नाका पोलोग्राउण्ड भण्डारी मिल से रहेगा ।  
• यात्रा का सामान्य यातायात एंव छोटे दुपहिया वाहन कावड़ यात्रा के सामानान्तर संचालित करने की व्यवस्था की जायेगी जो जिनको प्रत्येक चौराहों एवं तिराहों से क्राॅसिंग सुविधा भी यथावत दी जायेगी ।
• नोट :-उपरोक्त यात्रा से सम्बधित मार्गो पर समय-समय पर सिटीवेन,टाटा मेजिक,आटोरिक्’ाा सिटीबस का आव’यकतानुसार मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।

लोकमान्य विद्या निकेतन लोकमान्य नगर, इन्दौर, में लोकमान्य बालगांगधर तिलक जी की पुण्यतिथि के अवसर पर में यातायात अवेरनेस एवं क्राइम प्रिवेंशन अवेयरनेस का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2014- लोकमान्य विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान एवं स्कूली बच्चों ने लोकमान्य बालगांगधर तिलकजी की पुण्यतिथि शहर की अतिरिक्त एस.पी.(यातायात पुलिस) सुश्री अंजना तिवारी एवं यातायात पुलिस पश्चिम क्षे़़त्र जोन-2) के डी.एस.पी. अरविंद तिवारी की उपस्थिती में मनाई गई। स्कूली बच्चों से यातायात अधिकारियों का परिचय विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मंजुषा जौहरी एवं  श्री सचिन भाटिया ने दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,यातायात ने संबोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालो की हार नहीं होती तथा स्वयं को सुरक्षित रखने  व दुसरों को सुरक्षित को रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात पद्गिचम जोन-2 ने स्कूली बच्चों में यातायात नियमों के ज्ञान वर्धन हेतु यातायात से संबंधित फिल्म,तथा क्राईम प्रिवेसन अवेयरनेस के तहत सिटीजन कॉप से सम्बधित जानकारी फिल्म एवं लेक्चर के माध्यम दी गयी । विद्यार्थियों व्दारा यातायात के नियमों एवं अपराधों की रोकथाम से सम्बधित सिटीजन कॉप के सम्बन्ध में कई रोचक प्रश्न श्री अरविन्द तिवारी से किये जाने पर बच्चों के प्रश्नों के उत्तर  एवं उनकी जिज्ञासा को सहजतापूर्वक शांत की गयी । यातायात नियमों एवं क्राईम प्रिवेसन की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में सबसे अच्छे प्रश्न करने वाले वाले प्रथम पॉच विद्याार्थियों को इंदौर पुलिस व्दारा कार्यक्रम के समापन के पूर्व ही पुरष्कृत किया गया । प्राचार्या  श्रीमती वर्षा देशपांडे ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आज के दिन की सार्थकता तभी है जब हम तिलक जी के चरित्र से किसी एक गुण को आत्मसात करें। इस अवसर पर लोकमान्य शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान चंद्रकांत जोशी कोषाध्यक्ष श्रीमान तुषार ठाकुर लोकमान्य शिक्षा समिति के सदस्य श्रीमती सुहास चंदवासकर, श्रीमान प्रविण याज्ञिन एवं श्रीमान माधव चिटनिस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निनाद डांगे, विघा पारडकर एवं आयुषि मेहता ने किया । 
यातायात अधिकारियों से पूछे गये स्कूली बच्चों के बेबाक प्रश्नों की झलकिया'ॅः-
1-कक्षा-11 वीं की छात्रा खेरवाल
''इन्टरनेट की उपलब्धता न होने पर सिटीजन कॉपर मोबाईल  एप्लीकेशन किस तरह उपयोगी होगी ''?
2-कक्षा 12वीं शिवममित्तल      
'' सिटीवेन अथवा अन्य लोक परिवहन के चालक गाड़ियों को तेजगति से व अधिकाधिक यात्रियों से भकर चलाते है तो आप उनके खिलाफ क्या कार्यवाही करते है'' ?
3. कक्षा 11 वी छात्रा दीक्षा दण्डवते
''शहर के किन-किन क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी. केमरे  स्थापित किये गये है और उनका उपयोग आप ट्राफिक कन्ट्रोल में किस तरह कर रहे है''?
4. कक्षा 11 वीं -छात्र रिदम खरे 
''गियर के बिना चलने वाले वाहन 16 वर्ष के बच्चों को चलाने की अनुमति दी जाती ह,ै किन्तु गियर वाले वाहन चलाने की अनुमति नहंी दी जाती ऐसा क्यों''? 
5- आदीति जोशी
'' सड़कों पर धार्मिक आयोजन जैसे भण्डारा प्रसाद वितरण किये जाते है जिससे मार्ग अवरूध्द होता है,ऐसी अनुमति क्यों दी जाती है '' ?

12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 263 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को 04 स्थायी, 53 गिरफ्तारी तथा 263 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पाकिजा के पीछे भमौरी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आनंद, विनीत, मनोज, मुकेश, लवलेश, अशोक तथा सचिन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथाताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंबार नगर ईंट भट्‌टो के पास से अवैध शराब ले जाते मिले ऋषि पैलेस इन्दौर निवासी अजय पिता सुरेश शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15360 रूपयें कीमत की 08 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को मीण ढाबे के सामने सिमरोल एवं ग्राम मेमदी से अवैध शराब ले जाते मिले रामलाल पिता अमरसिंह राजपूत निवासी-ग्राम साला तह. मनावर जिला धार हाल तलाई नाका सिमरोल तथा दिनेश पिता सीताराम मालवीय निवासी-ग्राम मेमदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 08 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, खागसी का बगीचा इन्दौर निवासी राहुल खाटवा पिता सतीश रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 31, 2014

इन्दौर के 12 थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री अनिल शर्मा ने बताया कि इन्दौर जिले के थानों में पदस्थ निम्नलिखित थाना प्रभारियों को प्रशासनिक दृष्टि से आगामी अस्थाई आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शाए अनुसार स्थानांतरित किया गया है-

क्रमांक     निरीक्षक का नाम             वर्तमान पदस्थापना                 नवीन पदस्थापना
  1           श्री दिनेश सिंह चौहान       थाना प्रभारी महूं                       थाना प्रभारी अन्नपूर्णा
  2           श्री कन्हैयालाल दांगी        रक्षित केन्द्र इन्दौर                   थाना प्रभारी एरोड्रम
  3           श्री दिलीप सिंह चौधरी      थाना प्रभारी कनाड़िया              थाना प्रभारी तुकोगंज
  4           श्री डी.एस. येवले              थाना प्रभारी संयोगितागंज थाना प्रभारी मल्हारगंज
  5           श्री दिवाकर सिंह बघेल     थाना प्रभारी जूनी इन्दौर           थाना प्रभारी संयोगितागंज
  6           श्री पवन सिंघल               थाना प्रभारी मल्हारगंज            थाना प्रभारी जूनी इन्दौर
  7           श्री संजय चतुर्वेदी             थाना प्रभारी बेटमा                   थाना प्रभारी कनाड़िया
  8           श्री नागेन्द्र सिंह बैस         थाना प्रभारी अन्नपूर्णा             थाना प्रभारी किशनगंज
  9          श्री रमेशचन्द्र भास्करे      थाना प्रभारी किशनगंज            अपुअ कार्यालय पूर्व जोन-2 विवेचना कार्य
 10         श्री कमलकुमार जैन        थाना प्रभारी तेजाजी नगर थाना प्रभारी बेटमा
 11        श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव         थाना प्रभारी विजय नगर थाना प्रभारी मानपुर
 12        श्री अशोक तिवारी             थाना प्रभारी एरोड्रम                 थाना प्रभारी महूं

इन्दौर में कल निकलने वाली कावड़ यात्राओं एवं अन्य धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात मार्ग का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2014- इन्दौर में कल दिनांक 01 अगस्त 2014 को इन्दौर के विभिन्न क्षेत्रो से निकलने वाली बोल बम कावड़ यात्रा, मनोज मोदी के नेतृत्व में निकलने वाली कावड़ यात्रा तथा नाग मंदिर सुल्काखेड़ी के चल समारोह के दौरान यातायात मार्ग व्यवस्था हेतु डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा -

       1.धानमण्डी चौपाटी धार की बोलबम कावड़ यात्रा ओममंगल गुरू ने नेतृत्व में प्रातः 9 बजे अन्नपूर्णा मंदिर से निकाली जावेगी जो अन्नपूर्णा मंदिर से निकल कर महूनाका, कर्बला, कलेक्टर तिराहा, मोती तवेला, हरसिध्दी, मच्छीबजार, यद्गावन्तरोड़ चौराहा, राजबाड़ा, ईमलीबजार, सदरबजार से मरीमाता चौराहा होते हुए सांवेर रोड़, ग्राम बारोली रूद्र हनुमान सॉई मंदिर पर जाकर रात्रि विश्राम करेगी । इस कावड़ यात्रा में लगभग 700 की संखया में कावड़ यात्री शामिलहोगें । 
नोटः-उक्त यात्रा को अभी जिलादण्डाधिकारी व्दारा विधिवत अनुमति नहीं दी गयी है । 
आयोजक व्दारा महूनाका से बियाबानी मालगंज से जवाहरमार्ग होते हुए यद्गावन्त रोड़ चौराहे जाने का लिखित में पत्र दिया है। जवाहर मार्ग माननीय उच्च न्यायालय व्दारा प्रतिबंधित मार्गो में से आता है, विगत वर्षो से उक्त यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से रवाना होकर महूनाका, कर्बला मोतीतपेला, हरसिध्दी मच्छीबजार, यद्गावन्तरोड़ चौराहा ईमलीबजार, सदरबजार मरीमाता, बाणगंगा होते हुए ग्राम बारोली जाती है । यदि विधिवत अनुमति प्राप्त होती है, तो यातायात विभाग व्दारा निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था की जावेगी 
1. फुटीकोठी से सभी प्रकार के भार वाहन एवं लोड़िग वाहन चंदननगर की ओर परिवर्तित किये जायेगें । 
2. इस मार्ग का सामान्य यातायात कावड़ यात्रा के सामानान्तर संचालित करने की व्यवस्था की जायेगी जो जिनको प्रत्येक चौराहों एवं तिराहों से क्रॉसिंग सुविधा भी यथावत दी जायेगी । 
3. इसी प्रकार ऐसे समय आने वाले छोटे आकार के भार वाहन को गंगवाल बस स्टैण्ड से परिवर्तित किया जाकर धार रोड़ रिंगरोड़ चंदननगर की ओर जाने दिया जावेगा । गंगवाल बस स्टैण्ड से महूनाका की ओर नहीं दिया जाने दिया जावेगा। 
4. जब कावड़ यात्रा यद्गावन्त रोड़ पर पहुॅचेगी से तो ऐसे समय संजय सेतु से एवं राजमोहल्ला चौराहे से मार्ग परिवर्तन किया जावेगा । कावड़ा यात्रा के सामान्य यातायात से सम्बधित दो पहिया जवाहरमार्ग से राजबाड़ा ईमलीबजार तक चलेगें । 

      2.नाग बाबा मंदिर सुल्काखेड़ी से कैलाद्गा मार्ग से श्री लखनदास बैरागी के नेतृत्व में एक चल समारोह निकाला जावेगा जो नागबाबा मंदिर से इंन्द्रा नगर राजमोहल्ला चौराहा, मालगंज चौराहा, दलिया पट्‌टी मल्हारगंज, तेलीबाखल कैलाद्गा मार्ग होते हुए वापस सुल्काखेड़ी मंदिर पर समाप्त होगा । 
1. इस चल समरोह के लिये बड़ागणपति से आने वाले लोड़िग वाहन अंतिम चौराहा से पंचकुॅईया तरफ परिवर्तित किये जावेगें । 
2. चल समारोह के साथ ही सामान्य यातायात भी संचालित रहेगा जिनको चौराहों एवं तिराहों पर क्रॉसिंग सुविधा यथावत रहेगी । 

       3.श्रावण मास के अवसर पर श्री मनोज मोदी के नेतृत्व में प्रातः 8 बजे 108 कावड़ यात्रियों का दल निकल कर खण्डवारोड़, भॅवरकुॅआ चौराहा, टॉवर चौराहा, जूनीइंदौर ब्रिज से कलेक्टर चौराहा होकर महू नाका गंगवाल बस स्टैण्ड बड़ागणपति बिजासन होते हुएबांगड़दा स्थित बडकेद्गवर महादेव मंदिर पर समाप्त होगी । तेजाजीनगर बायपास से खण्डवा रोड, भॅवरकुॅआ तरफ आने वाले सभी भारी वाहन, लोड़िग वाहन तेजाजी नगर से राऊ बायपास तथा देवगुराड़िया बायपास तरफ निकाले जावेगें । 
1. बिजासन रोड़ पर यात्रा पहुॅचने पर सुपरकॉरिडोर, भौंरासला से लोड़िग वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जावेगा । 
2. सामान्य वाहन भी कावड़ यात्रियों के सामानान्तर ही संचालित रहेगें जिनको चौराहों एवं तिराहों पर विधिवत क्रॉसिंग की सुविधा यथावत रहेगी । 
नोट :-उपरोक्त तीनों यात्रा से सम्बधित मार्गो पर समय-समय पर सिटीवेन, टाटा मैजिक, आटोरिक्द्गाा, सिटीबस एवं उपनगरीय बसों का आवद्गयकतानुसार मार्ग परिवर्तन किया जावेगा ।

05 आतदन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 105 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 105 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुशवाह नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें भूपेन्द्र, मंगलेश, प्रदीप, अजय, राकेश, पप्पू उर्फ मनोज तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4310 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रेवती रेन्ज इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यादव नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता कैलाश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 14.30 बजे, ग्राम सोलसिन्दा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता रामाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 13.15 बजे, बगोदा फाटा से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम बगोदा निवासी राकेश पिता पूनमचंद भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कलदिनांक 30 जुलाई 2014 को 19.00 बजे, ग्राम खजराना से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली देवबाई पति लक्ष्मण सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 जुलाई 2014 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले दिलीप उर्फ दीपू काला पिता गोकुलप्रसाद कुशवाह तथा छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी अजय पिता महादेव पाण्डेय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 पिस्टल जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 30, 2014

02 आतदन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब तथा भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली अलका पति अशोक दीक्षित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 पेटीअवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जुलाई 2014 को 15.00 बजे, नंदानगर इंदौर से अवैध भांग बेचते मिले यही के रहने वाले अमीत पिता लक्ष्मीनारायण लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 29, 2014

01 आतदन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाट मैदान महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राहुल पिता विजय गावड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिसथाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, परदेशीपुरा मेनरोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी श्याम पिता रामविलास यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।