इन्दौर -दिनांक 19 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Saturday, July 19, 2014
43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 19 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले बाराभाई इंदौर निवासी कल्लू उर्फ जगदीश पिता बद्रीलाल राठौर, बालदा कॉलोनी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता सुदंरलाल लोधा तथा जोशीमोहल्ला इंदौर निवासी राधेश्याम उर्फ झोट पिता बद्रीलाल राठौर (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2880 रूपयें कीमत की 73 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दुधिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले दामोदर पिता रतनलाल जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा राउंड जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 09.35 बजे, महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पारसी गली महूॅ निवासी अनूप पिता बद्रीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, July 18, 2014
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 जुलाई 2014 - पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2014 के 20.20 बजे मुकेश पिता श्रीराम तंवर के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मुकेश तंवर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 14 मार्च 2014 से 6 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मुकेश पिता श्रीराम तंवर निवासी 74 एकता नगर इंदौर को 17 जुलाई 2014 को 19.30 बजे आई टी पार्क चौराहा इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया जाकर इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। पुलिस भंवरकुऑ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
32 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 18 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जुलाई 2014 को 32 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जुलाई 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भुट्टा चौराहा सांवेर से मोटरसायकल पर अवैध शराब ले जाते मिले पचोला जेल के सामने निवासी राहुल पिता तेजराम चौधरी तथा दीपू उर्फ दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, July 17, 2014
06 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 17 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
38 गिरफ्तारी तथा 120 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 17 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जुलाई 2014 को 38 गिरफ्तारी तथा 120 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जुलाई 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2014 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले बिहार निवासी अभिषेक पिता मुन्ना उर्फ राजेश शाह, सूरज उर्फ बिट्टू पिता विजय शाह तथा लालू पिता देवेन्द्र प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें कीमतकी 60 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जुलाई 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, स्कीम नं. 140 इंदौर निवासी कैलाश पिता लिमडाजी अटूदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गंडासा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, July 16, 2014
04 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 16 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 16 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Tuesday, July 15, 2014
थाना भंवरकुंआ व पलासिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटर सायकल से करते थे वारदात, चोरी की 10 मोटर सायकलें भीं जप्त
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि दि. 12.07.14 को नेमावर रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लूट के लिए वहां के सिक्यूरिटी गार्ड पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इन आरोपियों ने थाना पलासिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मे लूट का प्रयास करने व अन्य वाहन चोरियां करने का भी पता चला है।
दिनांक 12.07.2014 को थाना भंवरकुंआ क्षेन्तार्गत नेमावर रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में 04 अज्ञात बदमाशो द्वारा वहां कार्यरत् सिक्युरिटी गार्ड बंटी शर्मा को सिर पर चोट पहुंचाकर, एटीएम को लूटने का प्रयास किया था, जिस पर से थाना भंवरकुआं पर अपराध क्रं-585/14 धारा भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना के सनसनीखेज होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुंआ प्रदीप सिंह राणावत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने विवेचना के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज प्राप्त की गई, जिसमें दो आरोपी अस्पष्ट रूप से नजर आ रहे थे, जिनकी फोटो को इन्लार्ज करवाकर, पुलिस की टीमों को पूरे क्षेत्र में आरोपियों की तलाशी हेतु दी गई। रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि, सीसीटीवी फुटेज के फोटो में बताये हुलिये का व्यक्ति तीन इमली के पास स्थित ढाबे पर अपने 4-5 दोस्तो के साथ बैठा है।
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी भंवरकुंआ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के हुलिये वाले व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बाबी पिता संतोष बघेल (19) निवासी-एम-202 तेजपुर गड़बड़ी आईडीए की मल्टी राजेन्द्र नगर बताया तथा अपने अन्य तीन साथियों के मिलकर एटीएम में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी बाबी के बताये अन्य तीन आरोपियों मुस्तफा उर्फ लक्की पिता इब्राहीम (20) निवासी-बद्रीबाग लोकमान्य नगर चोइथराम के पीछे इन्दौर, हुजेफा उर्फजान पिता मंसूर अली (22) निवासी-जी-16 बद्रीबाग कालोनी इंदौर तथा आर्दश झा पिता पवन झा (20) निवासी-ग्राम दरिमा थाना-क्योटी जिला दरभंगा बिहार हाल डी-184 स्कीम नं.-51 मोरल एकेडमी के पास इन्दौर को पकड़ा गया जिन्होने वारदात करना कबूला।
सभी आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लूट के इरादे से वहां स्थित सिक्यूरिटी गार्ड बंटी शर्मा पर पत्थर से हमला कर, उसके 5000 रूपयें, उसका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड व सिक्यूरिटी कंपनी का आईडेन्टी कार्ड लूट लिया था, जो सभी बरामद कर लिया है व घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकलें भी जप्त की गई है। इनके द्वारा थाना पलासिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से चोरी का प्रयास करना भी, जिसके संबंध में थाना पलासिया द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
सभी आरोपीगण पिछले एक डेढ़ माह से लगातार पालदा क्षेत्र में रात्रि में ग्रुप बनाकर शराब पीने के उपरांत कहीं न कहीं चोरी करने के लिए निकलते थे। ये अपराध करने के पूर्व मोटर सायकल चोरी करते थे व इन्ही से वारदातों को अंजाम देते थे। इन्होने थाना संयोगितागंज व थाना जूनी इन्दौर क्षेत्र से मोटर सायकले चोरीकरना बताया, इनसे अभी तक 10 मोटर सायकले जप्त की गई है। पूछताछ में इन्हाने दिनांक 08.06.14 को पालदा क्षेत्र में एक चौकीदार पर प्राणघातक हमला करना भी स्वीकारा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनसे ट्रांसपोर्ट नगर में हुई लूट का खुलासा व अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं प्रदीप सिंह राणावत व उनकी टीम के सदस्यों सउनि बलराम सिंह तोमर, सउनि कोमलराम मालवीय, प्र.आर. 2417 सुबोध शर्मा, आर. 2958 प्रदीप, 578 राजेश, 1650 अशोक तथा 3172 मुकेश की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।
12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अब्दुल गफ्फार तथा कैलाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 18.30 बजे, शंकर कॉलोनी तेलीखेड़ा महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राकेश पिता नंदकिशोर परिहार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोतीसिंह डाबी के खेत पर बने मकान ग्राम दतोदा से अवैध शराब बेचते मिले, यही के रहने वाले मोतीसिंह पिता परसराम डाबी (32), हाथीपाला निवासी विक्रम उर्फ विक्की पिता लेखचंद सोनकर (23) तथा बड़वाह निवासी अमन पिता रणजीत वर्मा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 पेटी अवैध शराब, शराब बनाने की मशीने व उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, भमोरी प्लाजा के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, सूरज पिता बालकिशन घाटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, July 14, 2014
मोबाईल फोन लूटने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना चंदननगर क्षैत्रांतर्गत फरियादी जय चावला पिता दिलीप चावला निवासी 22 सीसी 60 फीट रोड़ द्वारकापुरी इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12/07/14 को रात्री 23.00 बजे मोन्टी ने उसे फोन कर मोबाईल खरीदने के लिये बुलाया था, जय ने अपने भाई शशांक को फोन कर मोबाईल लाने के लिये कहा, शशांक जैसे ही मोबाईल लेकर फूटी कोठी चौराहा मंदिर के सामने आया तो तभी मोन्टी तथा उसके तीन अन्य साथियों ने चाकू दिखाकर जय तथा शशांक के साथ मारपीट कर उनसे 05 मोबाईल फोन व नगदी 02 हजार रूपयें छीन लिये। फरियादी जय की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध क्रं. 773/14 धारा 394 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी चंदननगर विनोद दिक्षीत व उनकी टीम के आरक्षक चंद्रशेखर, विरेन्द्र तथा अभिषेक द्वारा आरोपी 1. मोन्टी पिता चंदूभूषण पाल (19) निवासी गुमास्ता नगर इंदौर, 2. रोहन उर्फ अमन पिता सत्तूराव सर्पकार (20) निवासी बी 32 सेल टैक्स कॉलोनी स्कीम नं. 71 इंदौर, 3. अंशुल उर्फअंशु पिता हेमराज (19) निवासी 1160 बी स्कीम नं. 71 इंदौर तथा राज उर्फ भय्यू पिता रमेश भील (19) निवासी परस्पर गार्डन के पास स्कीम नं. 71 इंदौर को पकड़ा गया तथा इनके कब्जे से 05 मोबाईल फोन कीमती 50 हजार रूपयें के, 02 हजार रूपयें नगदी तथा चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)