Saturday, July 12, 2014

मानव दुर्व्यापार के रोकथाम व नियत्रंण हेतु गठित सेल द्वारा बैठक आयोजित कर, इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, पुलिस मुखयालय भोपाल के निर्देशानुसार, उनके द्वारा मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु सेल का गठन किया गया है। जिसमें श्री राजेश कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक(मुखयालय), श्री नीरज अमृतफले, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रकोष्ठ), मान्यता प्राप्त स्वयंसेवी संस्थान चाइल्ड लाईन के सिटी कोआर्डिनेटर श्री दीपेश चौकसे के अतिरिक्त सेल के श्री आर.एन.शर्मा, थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली-आर.डी.कानवा, थाना प्रभारी छत्रीपुरा-जे.पी. दुबे, थाना प्रभारी जी.आर.पी. इन्दौर, उप निरीक्षक रामसिंह भिंडया, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह बघेल, प्र.आर. राजेश जादौन, प्र.आर. अवधेश शर्मा, आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक सुमन्तराव, आरक्षक जितेन्द्र राठौर, आरक्षक ईश्वरसिंह को सेल का सदस्य बनाया गया है। 
          आज दिनांक 12.07.2014 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में मानव दुर्व्यापार रोकथाम सेल की प्रथम बैठक आयोजित कीगई। जिसमें सेल के उपरोक्त सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में मानव दुर्व्यापार के संबंध में सभी कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराया गया एवं इससे संबंधित सभी आवश्यक कारकों के बारे में सेल के सदस्यों को बताया गया साथ ही मानव दुर्व्यापार के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं मानव दुर्व्यापार रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। जिनमें मुखयरूप से मानव दुर्व्यापार किये जाने के स्थानों पर जैसे टे्रनों में अथवा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड शहर के होटलों, ढाबों, फैक्ट्रीयों एवं भीख मांगने वाले बच्चों आदि ऐसे स्थानों जहां पर मानव दुर्व्यापार किये गये पीडितों को रखा जाता है, उक्त स्थलों की सतत्‌ निगरानी करने के निर्देश दिये गये। सेल के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि यदि उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना या स्थिति नजर में आये तो तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जावे तथा उनके निरोध हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। 
 उक्त बैठक में यह कार्य योजना भी बनायी गई, जिसमें जी.आर.पी. इन्दौर के कर्मचारी जो ट्रेनों में या प्लेटफार्म पर ड्‌यूटी करते है, वे ऐसे गिरोह पर नजर रखे,पूछताछ करे एवं संदेह होने पर आवश्यक कार्यवाही करें। इसी प्रकार बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही की जावे साथ ही होटलों, रेस्टोरेंट, जूस सेंटर, खतरनाक औधौगिक संस्थान, अवैध धंधे करने वालो लोगों के संबंध में संदिग्ध स्थलों आदि की निगरानी रखी जावे। सेल के सभी सदस्यों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मानव दुर्व्यापार के संबंध में अपने सहकर्मियों से अधिक से अधिक चर्चा कर उन्हे भी संदेहियों पर नजर रखने हेतु कहेंगे। 
        यदि किसी व्यक्ति को मानव दुर्व्यापार से संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो वह चाइल्ड लाईन के श्री दीपेश चौकसे को मोबाईल नम्बर-9826600896, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्री अमृतफले मोबाईल के नम्बर-7049108850 अथवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह के मोबाईल नम्बर-7049108476 पर सूचना दे सकते है।

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

41 गिरफ्तारी तथा 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 41 गिरफ्तारी तथा 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बदक मोहल्ला महू  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले आमीर उर्फ पठान पिता शब्बीर (31) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 730 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 15.15 बजे, सांईबाबा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद जैन (37) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोलोग्राउन्ड चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, शुभमनगर इंदौर निवासी लालू पिता जसवंतसिंह रघुवंशी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2014 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले अशोक पिता रामप्रसाद (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 11, 2014

12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता रामदास सोनोने (43) तथा जितेन्द्र पिता रमेश सिदवे (44) को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 19.10 बजे, रामबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 18.50 बजे, न्यू इन्दिरा एकता नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र तथा रंजीत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले सूरज पिता शिवचरण शर्मा (26) तथा श्रीमान पिता राजाराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 70 लीटरअवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उज्जैन निवासी विजय पिता ग्यारसीलाल परमार (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 10, 2014

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, व्यंकटेश विहार कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले यही के रहने वाले भावेश पिता कैलाश सोनी (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, समाजवाद इन्द्रा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता रामचंद्र (58) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी शौकत पिता रियासत खॉ (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 13.20 बजे, शिवाजी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, विकास तथा राजा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.20 बजे, काकरिया बोड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले मुकेश पिता हीरालाल सोलंकी (32) तथा भगवान पिता देवाजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 97 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, इंद्रानगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, नर्सरी कॉलोनी ढाबली निवासी रोहित पिता अनिल यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.30 बजे, भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, यही केरहने वाले अजय उर्फ सरदार पिता महेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 9, 2014

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिये आम जनता क्यों नही आगे आती ? कम उम्र वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस अपहरण, के केस में त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है? कम उम्र के वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है? लायसेंस प्राप्त करने की न्युनतम उम्र क्या है? प्रदूषण नियंत्रण हेतु क्या कार्यवाही की जाती है ? बीआरटीएस कॉरीडोर पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति क्यों नही है? कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा, जब वे सेन्ट पॉल स्कुल के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत सम्मुख हुये। 
          उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, यातायात इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षकगण, श्री गोविन्द रावत, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी श्रीं अरविन्द तिवारी एवं सेन्ट पॉल स्कूल की ओर से फादर मैथ्यू डॉ जॉली तथा सेन्ट अरनाल्ड स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।   कार्यक्रम में स्कूल के 800 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढ़ी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया। इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
1. दुर्घटना के समय आम जनता मदद क्यों नही करती है जबकि दुर्घटना से कई लोगो की जान भी चली जाती है ?
उत्तर- यह सही है, अभी भी जन सामान्य की अवधारणा है कि यदि उसके द्वारा मदद की जाती है तो, गवाही, अस्पताल आदि स्थानों पर उसे परेशान होना पडेगा जबकि ऐसा नही है माननीय न्यायालय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है यदि वह स्वेच्छा से गवाही देना चाहता है तो दे सकता है अन्यथा वह मना भी कर सकता है। इस ओर सभी लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे हम सब मिलकर कई लोगो की जान बचा सकते है। 
2. प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कार्य करता है किन्तु जन सामान्य की सुविधा के लियेयातायात पुलिस प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करवाती है । 

3. लायसेंस बनाये जाने हेतु न्युनतम उम्र क्या है ?
उत्तर- 50 सीसी से कम वाले वाहनों में 16 वर्ष की आयु से लर्निग लायसेंस बनाया जा सकता है किन्तु सामान्य रूप से 18 वर्ष के उपरान्त ही लायसेंस बनता है, इसके लिये क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय प्राधिकृत है । 
4. कम के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के वाहन जब्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करती है ।
5. अपहरण के प्रकरणों में पुलिस त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर-पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अपनी कार्यवाही करती है किन्तु पुलिस की कार्यवाही की सूचना अपराधियों तक न हो इसलिये कार्यवाही को गोपनीय रखा जाता है तथा यही कारण है कि इन्दौर पुलिस की सफलता का प्रतिशत अधिक है  ।
6. किसी भी व्ही.व्ही.आई.पी आने पर उसके लिये इतनी व्यवस्था क्यों लगा दी जाती है ?
उत्तर- भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गणमान्यजनों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसके अनुसार ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखतेहुये बल/व्यवस्था लगाई जाती है ।
7. दुर्घटना के घटना स्थल पर पुलिस देरी से क्यों पहुचती है ?
उत्तर- कई बार पुलिस को दुर्घटना की सुचना देर से मिलती है तथा थाने से या उपलब्ध स्थान से उक्त स्थान पर पहुंचने में समय आवश्यक रूप से लगता है जिसे नजर अन्दाज नही किया जा सकता । 
8. ऑटो चालकों एवं सिटी वेन वालों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर- ऐसा बिल्कुल नही है प्रतिदिन हमारे अधिकारी इन लोगो पर नजर रखते है इसके अलावा भी विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है । 
          कार्यक्रम समाप्ति पर चिन्मय, अजीज, संस्कार, राजेश्वर एवं अंशुल को अच्छे प्रश्न पूछे जाने पर यातायात पुलिस की ओर से पुरूस्कृत भी किया गया ।

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुराना बायपास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंथपिपलई निवासी ओमप्रकाश पिता रामचंद्र कुमावत (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.15बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले गोलू पिता रामचंदर खटीक (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।