Friday, July 11, 2014

12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 150 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता रामदास सोनोने (43) तथा जितेन्द्र पिता रमेश सिदवे (44) को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 19.10 बजे, रामबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विजय तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 18.50 बजे, न्यू इन्दिरा एकता नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र तथा रंजीत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले सूरज पिता शिवचरण शर्मा (26) तथा श्रीमान पिता राजाराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 70 लीटरअवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जुलाई 2014- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 10 जुलाई 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उज्जैन निवासी विजय पिता ग्यारसीलाल परमार (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 10, 2014

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, व्यंकटेश विहार कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले यही के रहने वाले भावेश पिता कैलाश सोनी (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, समाजवाद इन्द्रा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता रामचंद्र (58) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी शौकत पिता रियासत खॉ (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 13.20 बजे, शिवाजी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, विकास तथा राजा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.20 बजे, काकरिया बोड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले मुकेश पिता हीरालाल सोलंकी (32) तथा भगवान पिता देवाजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 97 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, इंद्रानगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, नर्सरी कॉलोनी ढाबली निवासी रोहित पिता अनिल यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.30 बजे, भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, यही केरहने वाले अजय उर्फ सरदार पिता महेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 9, 2014

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिये आम जनता क्यों नही आगे आती ? कम उम्र वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस अपहरण, के केस में त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है? कम उम्र के वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है? लायसेंस प्राप्त करने की न्युनतम उम्र क्या है? प्रदूषण नियंत्रण हेतु क्या कार्यवाही की जाती है ? बीआरटीएस कॉरीडोर पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति क्यों नही है? कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा, जब वे सेन्ट पॉल स्कुल के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत सम्मुख हुये। 
          उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, यातायात इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षकगण, श्री गोविन्द रावत, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी श्रीं अरविन्द तिवारी एवं सेन्ट पॉल स्कूल की ओर से फादर मैथ्यू डॉ जॉली तथा सेन्ट अरनाल्ड स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।   कार्यक्रम में स्कूल के 800 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढ़ी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया। इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
1. दुर्घटना के समय आम जनता मदद क्यों नही करती है जबकि दुर्घटना से कई लोगो की जान भी चली जाती है ?
उत्तर- यह सही है, अभी भी जन सामान्य की अवधारणा है कि यदि उसके द्वारा मदद की जाती है तो, गवाही, अस्पताल आदि स्थानों पर उसे परेशान होना पडेगा जबकि ऐसा नही है माननीय न्यायालय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है यदि वह स्वेच्छा से गवाही देना चाहता है तो दे सकता है अन्यथा वह मना भी कर सकता है। इस ओर सभी लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे हम सब मिलकर कई लोगो की जान बचा सकते है। 
2. प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कार्य करता है किन्तु जन सामान्य की सुविधा के लियेयातायात पुलिस प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करवाती है । 

3. लायसेंस बनाये जाने हेतु न्युनतम उम्र क्या है ?
उत्तर- 50 सीसी से कम वाले वाहनों में 16 वर्ष की आयु से लर्निग लायसेंस बनाया जा सकता है किन्तु सामान्य रूप से 18 वर्ष के उपरान्त ही लायसेंस बनता है, इसके लिये क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय प्राधिकृत है । 
4. कम के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के वाहन जब्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करती है ।
5. अपहरण के प्रकरणों में पुलिस त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर-पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अपनी कार्यवाही करती है किन्तु पुलिस की कार्यवाही की सूचना अपराधियों तक न हो इसलिये कार्यवाही को गोपनीय रखा जाता है तथा यही कारण है कि इन्दौर पुलिस की सफलता का प्रतिशत अधिक है  ।
6. किसी भी व्ही.व्ही.आई.पी आने पर उसके लिये इतनी व्यवस्था क्यों लगा दी जाती है ?
उत्तर- भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गणमान्यजनों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसके अनुसार ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखतेहुये बल/व्यवस्था लगाई जाती है ।
7. दुर्घटना के घटना स्थल पर पुलिस देरी से क्यों पहुचती है ?
उत्तर- कई बार पुलिस को दुर्घटना की सुचना देर से मिलती है तथा थाने से या उपलब्ध स्थान से उक्त स्थान पर पहुंचने में समय आवश्यक रूप से लगता है जिसे नजर अन्दाज नही किया जा सकता । 
8. ऑटो चालकों एवं सिटी वेन वालों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर- ऐसा बिल्कुल नही है प्रतिदिन हमारे अधिकारी इन लोगो पर नजर रखते है इसके अलावा भी विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है । 
          कार्यक्रम समाप्ति पर चिन्मय, अजीज, संस्कार, राजेश्वर एवं अंशुल को अच्छे प्रश्न पूछे जाने पर यातायात पुलिस की ओर से पुरूस्कृत भी किया गया ।

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुराना बायपास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंथपिपलई निवासी ओमप्रकाश पिता रामचंद्र कुमावत (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.15बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले गोलू पिता रामचंदर खटीक (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 8, 2014

पीएससी कार्यालय यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- छात्र संघ NSUI द्वारा कल दिनांक 09.07.14 बुधवार प्रातः 11.00 बजे से पी.एस.सी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पीएससी कार्यालय के आसपास निम्नलिखित स्थानों से वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा :-
1. डेली कॉलेज से पीएससी कार्यालय तक
2. जिला जेल से पीएससी कार्यालय तक
3. यातायात पार्क से पीएससी कार्यालय तक
4. मेडिकल होस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तक
  यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जायेगा :-
1. मेडिकल हॉस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तरफ जाने वाले वाहन होमगार्ड आफिस चौराहे से कृषि कॉलेज, पुलिस महानिरीक्षक, बंगला, डेली कॉलेज होते हुये आ जा सकेगे ।
2. जीपीओ से रेसीडेंसी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाले वाहन रेसीडेंसी से पानी की टंकी, गोल चौराहा होकर आ जा सकेंगे। 
3. मूसाखेडी से व्हाईट चर्च आने वाले टाटा मैजिक/वेन, सिटी बस, व लोडिंग वाहन मूसाखेडी से पावर हाऊस टी, गोल चौराहा, आजाद नगर, नवलखा, जी.पी.ओ से एम.वाय.एच आ जा सकेंगे।
        वाहन चालकों एवंआसपास के रहवासियों से अनुरोध है कि परिवर्तित मार्ग का प्रयोग कर यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करें ।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले इमली बाजार इन्दौर निवासीमहेश पिता गणपतलाल टेमरे (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीचा रेल्वे पटरी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलीं, यहीं की रहने वाली अनिताबाई पति गुड्‌डु कश्यप(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बी.के.हरिजन कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले कालू पिता शेरू (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।