Saturday, July 5, 2014

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को 36 गिरफ्तारी तथा 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, सचिन, दिलीप, राजेश तथा अजय उर्फ बंटी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 4, 2014

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नि का प्रेमी निकला हत्यारा

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत दिनांक 21.06.14 को मिली लाश के अंधे कत्ल के प्रकरण में मृतक की हत्या करने वाले, उसकी पत्नि के प्रेमी आसेन्द्र को पकड़ने में सफलता अर्जित की है।
   दिनांक 21.06.14 को थाना सिमरोल क्षेन्तार्गत भेरूघाट के जंगल में एक 30-35 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर थाना सिमरोल द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। जांच दौरान मृतक की शिनाखत मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण बैरागी निवासी-ग्राम नानौर जिला झालावाड़ राजस्थान हाल सोलंकी नगर इन्दौर के रूप में उसके भाई कमलेश ने की। मृतक की पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण श्वास अवरोध कर गला दबाकर मृत्यु होना पाया जाने से थाना सिमरोल पर अपराध क्रं 261/14 धारा 302, 201, 34 भादवि का प्रकरण कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
  प्रकरण सनसनीखेज अंधे कत्ल का होने के कारण, उसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आबिद खान, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाप्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विवेचना की गई।
   प्रकरण की विवेचना में पाया कि मृतक मुकेश की पत्नि आशाबाई अपना स्वीट्‌स विजय नगर पर काम करती थी, वहीं पर आरोपी आसेन्द्र पिता लज्जाराम सिंह यादव (19) निवासी-मुस्तफाबाद जिला फैजाबाद उ.प्र. भी काम करता था। एक साथ काम करने के कारण दोनो में बातचीत होती थी व आपस में संबंध भी हो गये थे, इस कारण मृतक मुकेश अपनी पत्नि आशाबाई पर चरित्र शंका करता था, व आसेन्द्र से बात करने का मना करता था। इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नि में झगड़े होते रहते थे। मृतक की पत्नि आशाबाई ने उक्त बात अपने प्रेमी आसेन्द्र को बताई कि उसके पति मुकेश को उनके संबंधो के बारे में पता चल गया है, इस कारण वह मुझसे झगड़ा करता है।
  दिनांक 20.06.14 को मृतक मुकेश ने अपने साले दिलिप पिता रामनारायण प्रजापत निवासी-ग्राम काशीपुर जिला राजगढ़ हाल निवासी सोलंकी नगर तथा अपनी पत्नि आशाबाई को साथ लेकर, आरोपी आसेन्द्र से बात करने के लिये उसे फोन से विजय नगर क्षेत्र में भूसामंडी के पास सुनसान में बुलाया। मृतक मुकेश ने आसेन्द्र से अपनी पत्नि के साथ संबंधो कोलेकर बात की तो उनमें वाद-विवाद शुरू हो गया, इसी दौरान आरोपी आसेन्द्र ने मृतक मुकेश को जमीन में पटक दिया व उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की हत्या के बाद आरोपी आसेन्द्र ने साक्ष्य छिपाने की नियत से अपना स्वीट्‌स पर काम करने वाले अपने मित्र दीपक पिता जगदीश बाघोरा निवासी-धर्मराज कालोनी इंदौर को बुलाया और उसकी मोटर सायकल से मृतक की लाश को खण्डवा रोड़ पर भेरूघाट के जंगल में फेंक दिया था।
  मृतक की पत्नि अशाबाई व साले दिलिप ने अगले दिन दिनांक 21.06.14 को थाना विजय नगर पर जाकर मृतक मुकेश के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इनसे मृतक के संबंध में पूछने पर, इन्होने हत्या के संबंध में न बताते हुए यही बताया कि मृतक 21.06.14 को सुबह 05.00 बजे सब्जी मंडी में धंधा करने के लिये 15000 रूपयें लेकर गया था फिर वापस नहीं आया। पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू पर बिन्दुवार विवेचना व कड़ी पूछताछ से उक्त हत्या के आरोपियों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की।
  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरोल प्रदीप बक्षी के नेतृत्व में थाने के उनि आर.एस. सक्तावत, सउनि भागीरथ जाट, प्र.आर. लक्ष्मण भलावी एवं आरक्षक दशरथ कीमहत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लोहागेट के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गीतानगर इंदौर निवासी अब्दुल गफ्फार उर्फमुन्ना पिता काले खान (45) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, महेश जोशी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2014 को 10.51 बजे, सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदानगर इंदौर निवासी अजय उर्फ अज्जू पिता शंभू रघुवंशी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 3, 2014

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, अशोक तथा महेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नर्सरी ढाबली से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली लीलाबाई पति कपूर बंजारा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2014 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन चौक सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदबाग कॉलोनी निवासी पिन्टू उर्फ नितेश पिता महेन्द्र गोस्वामी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 2, 2014

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 04 स्थायी, 59 गिरफ्तारी तथा 247 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जूना तुकोगंज इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, मुकेश, संतोष, अशोक तथा शाकिर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 4090 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, ग्राम अजनोद से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, महेश, मुकेश तथा सुभाष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रेवती से अवैध शराब ले जाते मिले न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी दीपक पिता कल्याण वर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 21.40 बजे, मुखबिरसे मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदबाग इंदौर निवासी सुदंरम उर्फ छोटे पिता अवधेश दीक्षित (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2014 को 18.45 बजे, हुसैनी चौक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दौलतबाग इंदौर निवासी साहिद उर्फ बद्‌दू पिता सफदर खान (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 1, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 05 आरोपियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 22/09 आरोपी अफजल खान, शरीफ कुरैशी आदि के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अफजल पिता इकबाल खान (36) निवासी महाकाल घाटी उज्जैन, 2. शरीफ पिता बफाती कुरैशी (37) निवासी सिकन्दराबाद कॉलोनी इंदौर, 3. मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद यासीन (42) निवासी नयापुरा इंदौर, 4. जावेद उर्फ हमीद पिता अब्दुल अजीज (30) निवासी इमली वाली गली रतलाम तथा 5. अब्दुल अहद पिता अब्दुल गफ्फार (45) निवासी मदार गेट नगारची बाखल, उज्जैन को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
   संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 05.07.09 को तत्कालिन निरीक्षक अंगदसिंह राठौर, थाना प्रभारी महूॅ को जरियेमुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सिमरोल तरफ से दो मोटरसाईकिल जिनका नंबर एमपी-13/एम.ई./0402 तथा एमपी-09/एम.क्यू./0860 से 05 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ चरस बेचने आ रहे है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से बरामद 02 थैलियों को पंचो को दिखाया और सुंघाया तो चरस होना पाया गया। जिसे पंचो के समक्ष तौल किया गया तो 02 थैलियों में 03-03 पैकेट रखे थे, तौलने पर क्रमशः 06 पैकेटों का कुल वनज 02 किलो 240 ग्राम पाया गया। उक्त मोटरसायकल तथा चरस को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
         प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।