इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, June 8, 2014
01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2014 को 01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 जून 2014 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजश्री हॉस्पिटल विजय नगर के पास से सट्टे की गतिविधियों मंें लिप्त मिलें स्कीम नं.74विजय नगर निवासी महेश पिता बाबूलाल लश्करी (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आदर्श मौलिक नगर निवासी विजय पिता सीताराम यादव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15750 रूपयें कीमत 63 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोइथराम मण्डी गेट नं-2 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जयगुरूदेव नगर पीपल्यापाला निवासी उमेश पिता दीना (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, June 7, 2014
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्य क्राईम ब्रांच की गिरफत में
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्यों को क्राईम ब्रांच एवं तुकोगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि, थाना तुकोगंज जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 345/14 धारा 420 भादवि के प्रकरण में दिनांक 29.5.2014 को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से यूअर्स फैमिली एसोशिएशन के नाम से एनजीओ चलाने वाले महेन्द्र गुप्ता पिता ओमप्रकाश गुप्ता को गिरफतार किया गया था। महेन्द्र गुप्ता ने पूछतांछ के दौरान यह कार्य नई दिल्ली निवासी अनुज एवं हेमन्त द्वारा किया जाना बताया गया था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी द्वारा अपराध शाखा इन्दौर एवं थाना तुकोंगज की सयुंक्त टीम को नई दिल्ली रवाना किया जाकर आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था।
संयुक्त टीम द्वारा नई दिल्ली में योजनाबद्व तरीके से कार्य करते हुए अनुज पाल पिता नरेश पाल उम्र 19 साल निवासी सादतपुर नई दिल्ली एवं हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू उम्र 23 साल निवासी संगम विहार नई दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बीमा पॉलिसी का बोनस बढाने एवं उसके भुगतान के ऐवज में एनजीओ के नाम से पैसा वसूल किया जाना स्वीकार किया गया।
आरोपी अनुज के पिता नई दिल्ली में लोडिंग रिक्द्गाा ड्रायवर है जिसके पास से इस राशी में से खरीदी गई यामाहा की मंहगी मोटरसायकल एवं एप्पल आय.फोन तथा घर से कुछ नगद राशी बरामद की गई। आरोपीगण लोगो को फर्जी अधिकारी बनकर बात करते थे एवं बोनस राशी का झांसा देकर एनजीओ के नाम से फर्जी पते पर चेक बुलाकर लोगो के पैसो का उपयोग करते थे।
आरोपी हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू निवासी दिल्ली के पिता सब्जी बेचने का काम करते है। आरोपी हेमन्त के पास से एचटीसी कम्पनी का महंगा मोबाईल, उसके घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई है। आरोपी द्वारा कुछ अन्य एनजीओ के लिए भी काम किया जाना बताया गया है जिसकी पुष्टि की जाकर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी।
आरोपियों की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल, सउनि(अ) अमित दीक्षित, थाना तुकोगंज के सउनि डी.एस.सेंगर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. सुभाष सूर्यवंशी, आर. अनिल एवं आर. रामकृष्ण की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2014 को 03 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06जून 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीव नगर बड़ला खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मेहमूद, उजेला तथा नौशाद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1310 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को 13.15 बजे, प्रगति विहार बिचौली मर्दाना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कल्याणसिंह, जोगेश, हरिओम तथा अनूप सोलंकी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को 18.20 बजे, रेडिसन होटल के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जयकुमार, संजय, कपिल, राकेश, सबदर अली, मुकेश तथा सोनू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने हॉट मैदान महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हॉट मैदान महूं निवासी प्रेम पिता पूनमचंद लोधी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्य क्राईम ब्रांच की गिरफत में
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2014-पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्यों को क्राईम ब्रांच एवं तुकोगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि, थाना तुकोगंज जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 345/14 धारा 420 भादवि के प्रकरण में दिनांक 29.5.2014 को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से यूअर्स फैमिली एसोद्गिाएद्गान के नाम से एनजीओ चलाने वाले महेन्द्र गुप्ता पिता ओमप्रकाद्गा गुप्ता को गिरफतार किया गया था। महेन्द्र गुप्ता ने पूछतांछ के दौरान यह कार्य नई दिल्ली निवासी अनुज एवं हेमन्त द्वारा किया जाना बताया गया था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी द्वारा अपराध शाखा इन्दौर एवं थाना तुकोंगज की सयुंक्त टीम को नई दिल्ली रवाना किया जाकर आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देद्गिात किया गया था।
संयुक्त टीम द्वारा नई दिल्ली में योजनाबद्व तरीके से कार्य करते हुए अनुज पाल पिता नरेद्गा पालउम्र 19 साल निवासी सादतपुर नई दिल्ली एवं हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू उम्र 23 साल निवासी संगम विहार नई दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बीमा पॉलिसी का बोनस बढाने एवं उसके भुगतान के ऐवज में एनजीओ के नाम से पैसा वसूल किया जाना स्वीकार किया गया।
आरोपी अनुज के पिता नई दिल्ली में लोडिंग रिक्द्गाा ड्रायवर है जिसके पास से इस राद्गिा में से खरीदी गई यामाहा की मंहगी मोटरसायकल एवं एप्पल आय.फोन तथा घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई। आरोपीगण लोगो को फर्जी अधिकारी बनकर बात करते थे एवं बोनस राद्गिा का झांसा देकर एनजीओ के नाम से फर्जी पते पर चेक बुलाकर लोगो के पैसो का उपयोग करते थे। आरोपी हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू निवासी दिल्ली के पिता सब्जी बेचने का काम करते है। आरोपी हेमन्त के पास से एचटीसी कम्पनी का महंगा मोबाईल, उसके घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई है। आरोपी द्वारा कुछ अन्य एनजीओ के लिए भी काम किया जाना बताया गया है जिसकी पुष्टि की जाकर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी।
आरोपियों की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल, सउनि (अ) अमित दीक्षित, थानातुकोगंज के सउनि डी.एस.सेंगर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. सुभाष सूर्यवंद्गाी, आर. अनिल एवं आर. रामकृष्ण की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
Friday, June 6, 2014
सियागंज व्यापारी की दुकान में लूट कर, हत्या करने वाले आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- दिनांक 05.06.14 को रात्री लगभग 09.30 बजे सियागंज स्थित मानक इंजीनीयरिंग नामक दुकान में घुसकर लूट एवं हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों में से दो को कोतवाली पुलिस द्वारा रिकार्ड समय में हिरासत में ले लिया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम शाहरूख उर्फ कटी एवं शहनवाज उर्फ सोनू है, जो साउथ तोड़ा के निवासी है। शेष आरोपी शोएब फरार है, जिसकी तलाश में तीन पुलिस पार्टिया सघन छापामार कर रही है। गौरतलब है कि कल रात्री सियागंज स्थित हार्डवेयर बाजार में अज्ञात आरोपियों द्वारा जाकिर हुसैन की दुकान पर अपराध की नियत से घुसे थे। जहॉ उनके द्वारा दुकान से रूप्ये लूटने की गरज से जाकिर हुसैन उम्र 60 साल एवं मुर्तजा हुसैन उम्र 29 साल पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया था। जाकिर हुसैन की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हो गयी जबकि मुर्तजा गंभीर रूप से जखमी होकर ईलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, एवं थाना प्रभारी श्रीमती मंजू यादव मौके पर पहुॅचे और घटना के संबंध में मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से जानकारी ली गयी, बाद में निजी अस्पताल में ईलाजरत मुर्तजा से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा हालचाल जानकर घटना का ब्यौरा लिया गया। घटना स्थल के आसपास सीसी टीव्ही कैमरा तथा आसपास उपस्थित लोगों से कोई महत्वपूर्ण सुराग न मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा अपना खुफिया तंत्र सक्रिय किया। इस हेतु सादे कपड़ों में चार टीमें बनाकर विशेष रणनीति तैयार कर विभिन्न स्थानों पर दबिश हेतु रवाना किया गया। पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ के दौरान एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के लिये शाहरूख एवं शाहनवाज को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो इनके द्वारा पुलिस को सहयोग नही किया गया तथा अकड़ दिखाते रहे, परंतु पूछताछ में पुलिस की व्यवसायिक दक्षता के आगे अपराधी शाहरूख एवं शाहनवाज के तेवर ठंडे पड़ गये। उक्त दोनों अपराधियों द्वारा अपने सहयोगी शोएब के साथ वारदात करना कबूल करने से आरोपी शाहरूख उर्फ कटी तथा शाहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जाकर अपराध से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्यवाही जारी है।
नकबजनी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर, नगदी 52 हजार रूपयें बरामद
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- थाना खुड़ैल पर कालिंदी मिड टाउन निवासी नवनीत मसीह ने रिपोर्ट किया था कि वह परिवार सहित दिनांक 17/05/14 से दिनांक 29/05/14 तक छुट्टी मनाने दिल्ली गया था, इसी दौरान कोई अज्ञात बदमाश उसके घर की छत पर बने बाथरूम का दरवाजा व सरिये तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी 02 लाख 50 हजार रूपयें चुराकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना खुड़ैल पर अपराध क्रं. 229/14 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्व कर उक्त अपराध की पतारसी में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक वंदना चौहान के निर्देशन में एक टीम को लगाया गया। विवेचना के दौरान कालिंदी मिड टाउन कंसलटेंसी के ऑफिस में कार्य करने वालो से पूछताछ की गयी तथा निगाह रखी गयी जिसमें एक लड़का संदिग्ध लगा उससे सखती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी अजय उर्फ छोटू पिता शिवलाल मालवीय (18) निवासी शिवदर्शन नगर मूसाखेड़ी इंदौर एवं एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर इनसे कुल नगदी 52 हजार 695 रूपयें, 02 मोबाईल,चांदी के 02 ब्रेसलेट, सोने के 02 कंगन, 02 बैग व कपड़े बरामद किये गये। आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार है। फरार आरोपी के गिरफ्तार होने पर अन्य वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वारदात का खुलासा करने में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, सउनि एस.एस.सोलंकी, सउनि गणेशराम सोलंकी, प्रआर. हेमसिंह सिसोदिया, प्रआर. मोहनलाल डाबर, आरक्षक सतीश नागर, आरक्षक संदीप रघुवंशी, वाहन चालक आरक्षक निलेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को न्यू गौरी नगर निवासी सन्नी पिता राजू जतेरिया (45) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सन्नी जतेरिया एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसकाउल्लंघन करते हुए आरोपी सन्नी जतेरिया निवासी 743 न्यू गौरी नगर इन्दौर को 05 जून 2014 को 09.35 बजे इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जून2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाजी होटल के पास तंजीम नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मो.खालिद तथा फैयाज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 20.05 बजे, राजकुमार ब्रिज के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें वल्लभ नगर में रहने वाले सोनू पिता भरत सालुके एवं उमेश पिता सुरेश शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्वाला कालोनी चन्दन नगर एवं स्कीम नं.71 झोपड़ पट्टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रामानंद नगर निवासी-ओम पिता घनश्याम चौहान(20), राजनगर निवासी-विक्की पितामोहनलाल शर्मा (19) तथा सांईबाबा नगर निवासी-दीपक पिता कैलाश राठौर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8600 रूपयें कीमत 240 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 07.00 बजे, रेत मण्डी राजेन्द्र नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ममता नगर इन्दौर निवासी जगदीश पिता मांगीलाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, June 5, 2014
स्वयं के घर से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी शहर में चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देशित किया इस क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान व निरीक्षक पी एस कनौजे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सस्ते भाव में सोना बेचने के लिये घूम रहा है । टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को पकडा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम दीपक पिता मुकेश (19) जाति जाटव निवासी 147 श्रीराम नगर पालदा इंदौर का होना बताया । दीपक से टीम द्वारा कडी पुछताछ की गई तो उसने बताया कि पालदा में रहने वाली एक लडकी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते घर से कई बार पैसे लाकर प्रेमिका व प्रेमिका की मां को दिये पंरतु प्रेमिका व उसकी मां के द्वारा ओर अधिक पैसे की मांग किये जाने पर घर से जैवरात चोरी कर बेचने वास्ते लाया था। इस कार्य के लिये संतोष जो की प्रेमिका का कथित पिता है ने सहयोग किया । संतोष ने यह भी बोला था की तेरा मकान दादी के बाद तेरे पिता के नाम आयेगा मकान पिता के न रहने पर तेरे नाम हो सकता है । इस कारण दीपक ने देवास के बदमाश अजय उर्फ कालू निवासी ग्राम राजौरा को पिता की हत्या करने हेतू उसे व उसके साथीयों को हथियार लेकर बुलाया था, परंतु मौका नही मिलने पर वारदात घटित नही कर पाया । मकान की नोटरी अभी बदमाश अजय उर्फ कालू के पास देवास में ही रखी है, अजय उर्फ कालू की तलाश की जा रही है । अजय के मिलने पर घटना की वास्तविकता पता चलेगी । आरोपी दीपक को टीम द्वारा भंवरकुंआ पुलिस की मदद से पकडकर पुछताछ की जा रही है । अन्य मामलों के खुलासा होने की संभावना है । आरोपी के कब्जे से भी करीब 03 लाख रूपये के सोने के जैवरात जप्त किये गये हैं । अग्रिम कार्यवाही थाना भंवरकुंआ द्वारा की जा रही है ।
आरोपी को पकडने में टीम के नाथूराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, आर रणवीरसिंह, अजीत यादव का सराहनीय योगदान रहा ।
02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 कोऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)