Thursday, May 22, 2014

महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में बेटमा पुलिस को मिली सफलता

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत मारूतीनगर मकान नं. 76-77 में हुये महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में बेटमा पुलिस को सफलता मिली है। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.14 को उक्त मकान के मकान मालिक दिनेश सिंह पिता बजरंग सिंह भदौरिया द्वारा थाने पर रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान में किराये से महज 8 दिन पूर्व रहने आये किरायेदार दम्पत्ति में से महिला की लाश उसके कमरे में पड़ी है तथा लड़का गायब है। रिपोर्ट पर से थाना बेटमा में मर्ग क्रं. 27/14 धारा 174 द.प्र.सं. का पंजीबद्व कर जांच प्रारंभ की गई। प्रकरण की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर बेटमा पुलिस बल के साथ-साथ एसडीओपी देपालपुर श्री एस.आर. सनखेड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री अरविन्द तिवारी तथा ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री डॉ. सुधीर शर्मा पहुॅचे। घटना स्थल का निरीक्षण तथा लाश की स्थिति देखकर लग रहा था कि लाश 02-03 दिन पुरानी है, उक्त अवस्था में पहचान करना मुश्किल था, अज्ञात लाश की पहचान में जुटी पुलिस द्वारा तभी यह जानकारी का पता लगाया कि किरायेदार जिस टाटा मैजिक सेसामान लेकर आया वह हैदर खान निवासी हाउसिंग कॉलोनी इण्डोरमा की थी। यह जानकारी मिलते ही पुलिस शीघ्र ही हैदर के घर पहुॅची जहा ज्ञात हुआ कि उक्त किरायेदार जब आठ दिन पूर्व सामान लेकर आया था तो वह जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित दिल्ली दरबार होटल के पीछे सईद खा निवासी इंदौर के मकान को छोड़कर सामान भरकर उक्त मकान में शिफ्ट हुआ था। 
     सईद खा से पूछने पर उस किरायेदार का नाम दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल निवासी पोलीपाखर ग्वारीघाट मकान नंबर 2178 गली नंबर 05 जबलपुर का पता लिखवाया था उस जानकारी के प्राप्त होते ही जब थाना बेटमा से थाना ग्वारीघाट जबलपुर संपर्क किया गया तो थाना प्रभारी ग्वारीघाट ने जो जानकारी दी उससे मामले में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को प्राप्त हो चुकी थी, थाना प्रभारी ग्वारीघाट द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दिनांक 22.09.13 को थाना ग्वारीघाट में पंजीबद्व अपराध क्रं. 753/13 धारा 363 भादवि में आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल निवासी पोलीपाखर अंबेडकर मोहल्ला का रहने वाला एक नाबालिग लड़की को लेकर भागा है, जो आज दिनांक तक गिरफ्तार नही हुआ है। इस प्रकरण में लड़की एकबार मिलने के बाद पुनः इसी आरोपी के साथ गायब है। 
             इस सूचना पर से अपहृत उक्त प्रकरण में फरियादी पक्ष को लाश शिनाखतगी के लिये थाना ग्वारीघाट द्वारा सूचित किया गया जो लड़की के पिता पुरूषोत्तम चौधरी तथा मॉ सुभद्रा चौधरी इंदौर पहुॅचे तथा एमव्हायएच हॉस्पीटल में रखे अज्ञात महिला के शव की शिनाखतगी उसके कपड़ो व कद काठी से अपनी लड़की के रूप में की, इसके बाद मृतिका के शव को पीएम उपरान्त मर्ग जांच में मिली संपूर्ण साक्ष्य के आधार पर थाना बेटमा में आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता श्रीपाल के विरूद्व अपराध क्रं. 226/14 धारा 302,201 भादवि, 3(2)5 एस.सी.एस.टी. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। इसी दौरान उपनिरीक्षक अशोक लहरी के साथ जबलपुर आरोपी के तलाश में गयी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल को जो अपने परिवार सहित जबलपुर स्थित पोलीपाखर के मकान को बेचकर शिल्पीनगर भेड़ाघाट रहने लगा था, उसे शिल्पीनगर से लेकर बेटमा लाया गया। आरोपी ने पूछताछ पर अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या दिनांक 15.05.14 की रात्री को दुपट्‌टे से गला घोटकर करके उसे कंबल से ओड़ाकर घर काताला लगाकर भेड़ाघाट भाग जाना बताया। आरोपी को बेटमा उक्त अपराध में गिरफ्तार किया जाकर हत्या में प्रयुक्त दुपट्‌टा जप्त कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। जबलपुर पुलिस भी अपराध क्रं. 753/13 धारा 363,366,376 भादवि में आरोपी राजेश की गिरफ्तारी हेतु इंदौर रवाना हो चुकी है, इस अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी, थाना प्रभारी बेटमा, उपनिरीक्षक मकवाना, उपनिरीक्षक अशोक लहरी, सउनि रामचरण यादव व समस्त थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ढुलेण्डी के दिन हुयी हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014-  दिनांक 17.03.14 को ढुलेण्डी का त्योहार था इसी दिन केवल मकवाना ने अपने साथी लखन व अन्य दो के साथ मिलकर श्रीमती सरोज पति तूफान सिंह (45) निवासी गोमटगिरी पॉवर हाउस के पास इंदौर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। प्रकरण का आरोपी लखन घटना दिनांक से ही फरार हो गया था, इसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, कई जगह टीम भेजकर तलाश करायी गयी थी किन्तु आरोपी लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहररहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके परिवार के सदस्यों के फोन नंबर को भी आब्जर्वेशन में रखा गया था और आरोपी पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। आज दिनांक 22.05.14 को आरोपी लखन के बारे में जानकारी मिली थी कि लखन अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिये आ रहा है, इस पर सादे कपड़ों में पुलिस बल लगाया गया, पुखता जानकारी के अनुसार आरोपी गोमटगिरी के पास आज सुबह आया, उसी समय टीम के उपनिरीक्षक सीडी गुर्जर व आरक्षक राकेश सिंह तथा अन्य के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लखन को पकड़कर थाने लाया गया, उससे पूछताछ की गयी तो उसने श्रीमती सरोज निवासी गोमटगिरी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने जिस तलवार का उपयोग घटना में किया था, उसकी जप्ती के लिये आरोपी के बताये अनुसार स्थान से तलवार की जप्ती की गयी तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार मुखय धार्मिक त्योहार के दिन हत्या करने वाले इस फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल केमार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी व उनकी टीम के उनि सीडी गुर्जर, आरक्षक राकेश सिंह, गणपत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आबिद खान द्वारा पूरी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

शिव मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- विगत दिनों थाना एरोड्रम क्षैत्र में मंदिर में चोरी करने की हुई दो तीन घटनाओं के कारण भगवान के प्रति आस्थावान लोगों में रोष व्याप्त हो रहा था, ऐसे ही एक घटना दिनांक 19.05.14 को शिवमंदिर कालानी नगर बगीचा में घटित हुयी। अज्ञात आरोपी द्वारा भगवान शिव के मंदिर में घुसकर पीतल की जलाधारी कीमत 10 हजार रूपयें की तोड़कर निकाली गयी साथ ही पीतल के नाग, तांबे का लोटा, पीतल की घंटिया व अन्य सामग्री  कीमती करीबन 25 हजार रूपयें की चुराई गयी थी। घटना की रिपोर्ट पर फरियादी सोनू पिता दौलतराम साधवानी निवासी 103 धर्मराज कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम जिला इंदौर में अपराध क्रं. 401/14 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्व किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र श्री आबिद खान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी व उनकी टीम के प्रआर. भगवान सिंह तथा आरक्षक शिवकुमार द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही थी, इसी दरम्यान एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में सामान ले जाते हुये मिला। पुलिस दल द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गयी व बोरी में रखे सामान को चेक किया गया तो पीतल के शिव जी के नाग, जलहरी व मंदिर में लगाये जाने वाली घंटी आदि मिली, जिनके बारे में आरोपी ने कोई पुखता जानकारी नही दी। पकड़े गये आरोपी सिद्वू उर्फ सिद्वार्थ पिता अंबाराम नाथ (40) निवासी 482 नंदननगर गंगाबगीची थाना चंदननगर क्षैत्र इंदौर से पूछताछ की गयी तो उसने दिनांक 19.05.14 को शिवमंदिर कालानी नगर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इससे अन्य मंदिर की चोरियों के बारे में पता चलने की प्रबल संभावना है। 

मोबाईल चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने तथा पतारसी करने के निर्देश दिये गये थे। थानाअन्नपूर्णा इंदौर के अपराध क्रं. 331/14 धारा 379 भादवि में मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेश वास्केल पिता नानूराम वास्केल (19) जाति भीलाला निवासी ग्राम बेड़गांव थाना कांटाफोड़ जिला देवास से सदर अपराध में चोरी गया मश्रुका सेमसंग गैलेक्सी कोर 8262 कीमती 14 हजार रूपयें का जप्त किया गया है। इसी प्रकार थाना हाजा के अपराध क्रं. 192/13 धारा 382 भादवि में मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय तंवर पिता अशोक तवर निवासी 178 बी गांधी नगर पैलेस इंदौर से नोकिया मोबाईल मॉडल 7610 कीमती 3500 रूपयें का जप्त किया गया है। उक्त आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, इनसे अन्य चोरी गये मोबाईल फोन व चोरी की वारदातों का पता चलने की पूर्ण संभावना है। 

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकरधारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मई 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 मई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हरिजन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें मुकेश, जीतू, लखन, अजय तथा राजू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 18.00 बजे, बरलाई जागीर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ग्राम छापरी थाना बरोठा जिला देवास निवासी रहीस पिता छोटे खॉ (44) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपयें नगदीतथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता बाबूलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 19.30 बजे, चमार मोहल्ला हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यही की रहने वाली घनीबाई पति ब्रजलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर कच्ची हाथ भट्‌टी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 17.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर मालवा मील इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नई जीवन की फेल इंदौर निवासी राकेश पिता बैजनाथ भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 23.05 बजे, कुशवाह नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जयहिन्द नगर निवासी गोलू उर्फ माडल पिता मुरली सागर (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 21, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 03 आरोपियों को 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 08/09 आरोपी असलम, मनोज शर्मा तथा वसीम शेख के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. असलम पिता शेख जब्बार (22) निवासी 618, ग्यारवीं गली, लोहा गेट चंदननगर इंदौर, 2. मनोज पिता सुरेश वर्मा (35) निवासी 69 डी सेक्टर, स्कीम नं. 71 इंदौर तथा वसीम पिता हकीम शेख (21) निवासी सहयोग नगर इंदौर को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी असलम को डेढ़ वर्ष के कठोर कारावास एवं 3000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। इसी प्रकार आरोपी मनोज तथा वसीम को 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है किदिनांक 22.03.09 को तत्कालिन निरीक्षक अजय कैथवास, थाना प्रभारी चंदननगर इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जीएनटी मार्केट की तरफ से एक हिरोहोण्डा मोटरसायकल नंबर एमपी-09/एमएन/5028 पर तीन व्यक्ति आ रहे है जो बैग में गांजा लिए है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते आरोपी असलम के पास तीन किलो सात सौ ग्राम, आरोपी वसीम शेख के पास से 05 किलो एवं मनोज शर्मा के पास से 05 किलो गांजा होना पाया गया। उक्त गांजा तथा मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई एजीपी इंदौर द्वारा की गयी।

01 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मई 2014 को 03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 मई 2014- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले शीलनाथ कैम्प शंकर कुम्हार का बगीचानिवासी-चन्द्रेश सैनी पिता छोगालाल (32) तथा मेघदूत नगर निवासी-भोले उर्फ राहुल पिता बब्बू पंवार (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7850 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 14.00 बजे, ग्राम कछालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले लाखन पिता बद्रीलाल कलौता (28) तथा थावर पिता कालूजी (55) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1255 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचडेरिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले देवकरण पिता रमेश (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 08 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदापुरा तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नयापीठा इन्दौर निवासी अनिश एहमद पिता मुन्नू खान (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 20, 2014

03 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 295 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मई 2014 को 01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 295 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मई 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पटेल मेडिकल के सामने एलआयजी चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले नेहरू नगर निवासी विपिन पिता हरिप्रसाद चौबे (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 22.40 बजे, हनुमान मंदिर के पास पंचमूर्ति नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बियाबानी धार रोड़ निवासी राकेश राठौर तथा स्कीम नं.71 निवासी छगन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 17.30 बजे, संजन प्रभा गार्डन के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू उर्फ सुमरलाल एवं मनोज जाटव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मोथला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहींके रहने वाले जितेन्द्र पिता करणसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 22.30 बजे, तिलकपथ रामबाग चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले छिपाबाखल इन्दौर निवासी गणेश उर्फ प्रदीप पिता सत्यनारायण तिवारी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 19, 2014

बायपास रोड़ के आसपास लगभग 01 दर्जन लूट की वारदात करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 मई 2014-  थाना कनाड़िया पुलिस ने बायपास रोड़ के कई थाना क्षैत्र में चाकू अड़ाकर लूट करने वाले तीन ऐसे लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो मोटर सायकल ले जाकर ट्रक तथा अन्य वाहनों के सामने अड़ा देते थे और नगदी अथवा मोबाईल आदि लूटकर भाग जाते थे। तीनों लूटेरों से लूटे गये तीन मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.05.14 को दोपहर के समय तीन अज्ञात युवकों ने सहारा सीटी के सामने एक ट्रक को अपनी सीबीजेड मोटर सायकल अड़ाकर रोक लिया एवं उसके ड्रायवर देवेन्द्र जाटव को चाकू दिखाकर उसका सेमसंग मोबाईल व 10000 रूपयें लूट लिये और फरार हो गये। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक लूटेरों की तलाश की गई एवं आरोपियों के हुलिया एवं मोटरसायकल के आंशिक नंबर के आधार पर विभिन्न टीमें तलाश हेतु रवाना की गई। 
दर्जनों बदमाशों की तलाश एवं पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इमरान नाम का व्यक्ति उक्त मोटर सायकल अपने रिश्तेदार वसीम सेमांग कर ले गया था। जिस पर इमरान पिता इकबाल (35) निवासी बंगाली कॉलोनी के पास खजराना को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उसमान पिता सकील अंसारी (22) निवासी राजूनगर बरला खजराना तथा सरफराज उर्फ गोलू पिता सलीम खान (23) निवासी राजूनगर बरला खजराना के साथ मिलकर उपरोक्त घटना करना स्वीकार किया। आरोपी उसमान एवं सरफराज को भी घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से इस घटना में लूटा गया सेमसंग मोबाईल एक खटकेदार चाकू और सीबीजेड मोटर सायकल नंबर एमपी-09/एलडब्लू/471 बरामद कर ली गई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ पर इनके द्वारा बायपास रोड़ के आसपास के थाना क्षैत्रों में छोटी एवं बड़ी लगभग एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाना बताया गया है। जिनमें से उपरोक्त घटना के अतिरिक्त दिनांक 12.12.13 को रात्रि में आल्टीयस कॉलेज के सामने सड़क पर खड़े हुये ट्रक को घेरकर उसके ड्रायवर जितेन्द्र सिंह निवासी अमझेरा धार को जांघ में चाकू मारकर 62 हजार रूपयें तथा एक चायना मोबाईल इनके द्वारा लूटा गया था, इस संबंध में थाना कनाड़िया में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था। दिनांक 10.05.14 को रात्रिमें आशीष नगर की सर्विस रोड़ बंगाली चौराहे के पास पैदल जा रही एक महिला से सेमसंग गैलेक्सी मोबाईल एवं टॉप्स एवं नगदी आदि लूट लिये थे, इस संबंध में थाना कनाड़िया में लूट का प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार तेजाजी नगर थाना क्षैत्र में दिनांक 30.01.14 को रात्रि में 09.00 बजे पत्थर मुंडला के पास ही 14 हजार रूपयें लूट की थी। इन दोनों प्रकरणों के संबंध में भी थाना तेजाजीनगर में लूट का प्रकरण दर्ज है, इन अपराधों में लूटे गये नोकिया और इन्टेक्स मोबाईल भी आरोपियों से जप्त किये गये।
उपरोक्त तीनों बदमाशों द्वारा स्वीकार की गई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में घटना स्थल का सत्यापन कर घटनाओं की पुष्टि करने के उपरांत कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त बदमाश इतने शातिर है कि अधिकांश रूप से ये बाहरी ट्रक ड्रायवरों को अपना निशाना बनाते थे तथा उनका मोबाईल भी छीन लेते थे जिससे वो कही मदद के लिये फोन न कर सके। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा लूट के अन्य मामलों का भी पता चलने की प्रबल संभावना है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपरोक्त लूटेरों की गैंग का पर्दाफाश कर उनको पकड़नेमें थाना प्रभारी कनाड़िया दिलीप सिंह चौधरी, सउनि राजू बघेल, आरक्षक जयवंत, विजेन्द्र, संतोष तथा विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।