Friday, April 25, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 03 आरोपियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 09/09 आरोपी अजय जायसवाल, सलीम खान तथा विदित पिता ओमप्रकाश के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अजय पिता श्रीराम जायसवाल (35) निवासी कसरावद जिला खरगोन, 2. सलीम पिता फैजुखान (20) निवासी कसरावद जिला खरगोन तथा विदित पिता ओमप्रकाश (22) निवासी भीकनगांव जिला खरगोन को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.09 को तत्कालिन निरीक्षक प्रतीक राय, थाना प्रभारी नारकोटिक्स सेल इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग की इंडिका कार नंबर एमपी-09/एचसी/7287 व एक बजाज पल्सर मोटरसाईकिल क्रं. एमपी-10/एमए/5550 सेतीन व्यक्ति 60 किलो गांजा बेचने के लिए इंदौर आये है और वे भंवरकुऑ के आगे मिलेंगे। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते उक्त कार में 04 थैलियों को पंचो को दिखाया और सुंघाया तो गांजा होना पाया गया। जिसे पंचो के समक्ष तौल किया गया तो 60 किलोग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त कार मय गांजा तथा मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में एरोड्रम थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अप्रेल 2014 को 01 स्थायी वारन्ट तामील किया गया। पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी किया गया, यह वारन्ट तामील किया गया।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रेल 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अप्रेल 2014 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ नाका से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले 110 लोधा कॉलोनी इंदौर निवासी लखन पिता विष्णू लोधा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 24, 2014

01 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, वारन्ट तामील



इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को 02 स्थायी, वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 अप्रेल 2014-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को 22.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबाग मस्जिद के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली 13/1, रामबाग निवासी रतन बाई पति शंकरलाल चौहान (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटरदेशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा बायपास रोड राऊ में अवैध रूप से गिलास में शराब पिलाते मिले सिलिकॉन सिटी निवासी गोलू उर्फ शिवम पिता वासुदेव राय (20) को पकडा गया।
पुलिस थाना सॉवेर द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चित्तोडा नागपुर रोड पर अवैध रूप से रखी 100 क्वाटर देशी दुबारा 3500 रूपए कीमत की देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 अप्रेल 2014 को 22.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पीछे सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सिमरोल निवासी नरसिंह चौहान व राकेश मिले। जो मौके पर मोटर साइकिल व उस पर रखी 25 क्वाटर देशी शराब 1000 रूपए कीमत की छोडकर भाग गये। पुलिस द्वारा उक्त शराब व मोटर साइकिल जप्त की गयी।

Wednesday, April 23, 2014

04 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 275 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 24 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 275 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014-पुलिस थाना महूू द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राज मोहल्ला महू के पास  से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले राज मोहल्ला निवासी टोनी पिताभूरा वर्मा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, तलाई नाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले गोकुल पिता लालाराम कुर्मी  (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 ली. हाथ भट्‌टी की बनी कच्ची अवैध   शराब जप्त की गयी।

Tuesday, April 22, 2014

16 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 26 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2014-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्वाला कालोनीइन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले सौरभ पिता धन्ना, रामपाल पिता जयमाल, रूपसिंह पिता धनसिंह तथा बबलू पिता रामसिंह मोर्य को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी प्लाजा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद कालोनी थाना-बाणगंगा निवासी विनोद पिता बसन्ता मराठा (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 21, 2014

08 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 25 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 अप्रेल 2014-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झण्डा चौक मैकेनिक नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नाथुलाअहिरवार एवं संजय गरोटिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 18.25 बजे, नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास यादव मोहल्ला महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले विजय यादव, आकाश यादव तथा संजय यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी के पास शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शिवाजी नगर निवासी सोनू उर्फ इंग्लिश बंदर पिता लक्ष्मीनारायण मराठा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, पासी मोहल्लाबड़ी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले मुकेश पिता जगत लोधी (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध देशी  शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 19.15 बजे, तिवारी कॉम्पलेक्स के सामने बाणगंगा मेनरोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाली उषा बाई पति बहादुरसिंह गेहलोत (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, राज ढाबे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले महूंगांव निवासी जगदीश पिता फकीरचंद बरगुण्डा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर जगन्नाथ धर्मशाला के पास हॉट मैदान छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, केसरबाई का बगीचा कलाली मोहल्ला इन्दौर निवासी नितिन उर्फ कल्ला पिता महेश वर्मा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर जप्त किया गया।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं रहने वाले मोनू उर्फ यशवंत पिता सुरेश आवटे तथा  आकाश उर्फ अक्कू पिता अर्जुन गोरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  क्रमशः 01 तलवार  तथा 01 बक्का जप्त किया गया।
        पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 10.30 बजे, इण्डेक्स हॉस्पिटल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम गेहली खुडै़ल निवासी मो. रफीक पिता न्याज मोहम्मद (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 20, 2014

07 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।