इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Wednesday, April 23, 2014
24 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 275 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 24 स्थायी, 75 गिरफ्तारी तथा 275 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 अप्रेल 2014-पुलिस थाना महूू द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राज मोहल्ला महू के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले राज मोहल्ला निवासी टोनी पिताभूरा वर्मा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, तलाई नाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले गोकुल पिता लालाराम कुर्मी (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 ली. हाथ भट्टी की बनी कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
Tuesday, April 22, 2014
16 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
26 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 26 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 269 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2014-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्वाला कालोनीइन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले सौरभ पिता धन्ना, रामपाल पिता जयमाल, रूपसिंह पिता धनसिंह तथा बबलू पिता रामसिंह मोर्य को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी प्लाजा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद कालोनी थाना-बाणगंगा निवासी विनोद पिता बसन्ता मराठा (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, April 21, 2014
08 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
25 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 25 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अप्रेल 2014-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झण्डा चौक मैकेनिक नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नाथुलाअहिरवार एवं संजय गरोटिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 18.25 बजे, नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास यादव मोहल्ला महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले विजय यादव, आकाश यादव तथा संजय यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी के पास शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शिवाजी नगर निवासी सोनू उर्फ इंग्लिश बंदर पिता लक्ष्मीनारायण मराठा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, पासी मोहल्लाबड़ी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले मुकेश पिता जगत लोधी (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 19.15 बजे, तिवारी कॉम्पलेक्स के सामने बाणगंगा मेनरोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाली उषा बाई पति बहादुरसिंह गेहलोत (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, राज ढाबे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले महूंगांव निवासी जगदीश पिता फकीरचंद बरगुण्डा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर जगन्नाथ धर्मशाला के पास हॉट मैदान छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, केसरबाई का बगीचा कलाली मोहल्ला इन्दौर निवासी नितिन उर्फ कल्ला पिता महेश वर्मा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं रहने वाले मोनू उर्फ यशवंत पिता सुरेश आवटे तथा आकाश उर्फ अक्कू पिता अर्जुन गोरे (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार तथा 01 बक्का जप्त किया गया।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2014 को 10.30 बजे, इण्डेक्स हॉस्पिटल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम गेहली खुडै़ल निवासी मो. रफीक पिता न्याज मोहम्मद (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, April 20, 2014
07 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
23 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 138 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 23 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 138 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अप्रेल 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कब्रिस्तान गेट के पास आजाद नगर से ताश-पत्तो से हार-जीत का जुऑं खेलते मिले मदीना नगर के रहनेवाले नूर मोहम्मद एवं मोहसीन खान को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 अप्रेल 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लाउडन रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नेहरू नगर इन्दौर निवासी मनीष पिता स्व. अशोक सोनी (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2300 रूपयें कीमत की 19 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, क्रिश्चियन कालोनी रसालपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सांईधाम कालोनी मालवीय नगर निवासी हरजीत सिंह पिता सरफसिंह (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 07 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, बरलई जागीर चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राहुल पिता मोतीराम चौहान(22) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, ग्राम मिर्जापुर फाटा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राजू पिता दशरथ (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 अप्रेल 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टावर चौराहा एवं गणेश नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गणेश नगर खण्डवा नाका इन्दौर निवासी राजू पिता नेपालसिंह(21) एवं मोर ठाकुर पिता नेपालसिंह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, ग्राम माचल बस स्टैण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बगोदा निवासी गणेश पिता धुलजी (32) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अप्रेल 2014 को 14.30 बजे, देवी मंदिर के पास देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बड़तला निवासी बबलू पिता बशीर खां (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, April 19, 2014
20 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
19 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 19 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 19 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अप्रेल 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेश किराना स्टोर्स कलालकुई इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले चन्द्रभागा मेन रोड़ इन्दौर निवासी महेश पिता रमेश फतेहचंदानी (36) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को व्यास नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले महेश पिता शंकरलाल मोदी (45) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1025 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)