Wednesday, April 16, 2014

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 440/13 आरोपी भूरा पिता नानुराम के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी भूरा पिता नानुराम (50) निवासी चैनपुर थाना रायपुरिया, जिला झाबुआ को धारा 302 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 02 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि थाना गौतमपुरा पर मन्ना पिता नानुराम ने आकर बताया कि वह ग्राम चैनपुरा (वेकल्दा) में रहता है एवं खेती करता है। करीब चार-पॉच वर्ष पूर्व उसका छोटा भाई भूरा उसकी पत्नी पुनीबाई तथा बच्चों सहित मजदूरी करने मालवा में ग्राम पालिया थाना सांवेर जिला इंदौर में मजदूरी करने गये थे। दिनांक 22.03.13 को सुबह 06.00 बजे के करीब उसका भाई भूरा उसकी पत्नी पुनीबाई को मरी हुई हालत में लेकर उसके बच्चों सहित आया इसने पूछा कि क्या हुआ वह क्यों मरी तो भूराने इसे कोई बात नहीं बतायी। तब इसने घटना की बात विश्राम सरपंच तथा सूरजा को बतायी। उक्त सूचना पर से मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जांच टीआई के.के. डावरे के जिम्मे किया। जिन्होने प्रकरण में अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लिए जिसमें यह बात सामने आयी कि आरोपी भूरा निनामा ने अपनी पत्नी पुनीबाई से शराब पीने के लिये रूपयें मांगकर झगड़ा किया तथा उसके द्वारा रूपयें नहीं देने पर उसे झोपड़ी में ही उल्टी कुल्हाड़ी, ईट तथा लात घूसों से जान से मारने की नियत से बेरहमी से मारपीट किया जिससे उसके शरीर पर आंतरिक चोटे आयी पसली एवं तिल्ली में आतंरिक चोट से रक्तस्त्राव हो गया परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गयी। तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री मण्डलोई अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

सोने की चेन लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- थाना चंदननगर पर दिनांक 14 अप्रेल 2014 को फरियादी दिप्ती पति पंकज सोमानी निवासी स्कीम नं. 71 द्वारा रिपोर्ट की गयी कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसायकल से आये तथा उसके गले से सोने की चेन झपटकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध क्रं. 404/14 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
थाना प्रभारी चंदननगर विनोद दिक्षित तथा उनकी टीम के उनि बिरेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक बशीर, संजय पटेल, चंद्रकेशर तथा धिरेन्द्र चौधरी द्वारा  मुखबिर की सूचना के आधार पर पंकज पिता मोहनलाल निवासी रामानंद नगर इंदौर, धर्मेन्द्र पिता गजेन्द्र यादव निवासी हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर तथा लखन पिता नितिन कर्मा निवासी राजनगर इंदौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से फरियादी से लूटी गयी सोने की चेन वजनी 14 ग्राम, 01 चाकू जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे जेल भेज दिया गया।

19 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 35 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 01 फरारी, 35 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रजापत नगर सेक्टर सी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, संदीप, मनीष, रमेश, विक्रम, अविनाश, दीपेश, सुनिल,अनिल तथा देवेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विजयलक्ष्मी भवन सांवेर निवासी-सुरेश पिता रतनलाल जोशी (63) तथा लालखेड़ा सांवेर निवासी-ईश्वर पिता विक्रम चौधरी (23) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 845 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 19.50 बजे, गणेशधाम कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ग्राम खुरई जिला सागर हाल सुखलिया इन्दौर निवासी विक्रम पिता दशरथ सिंह यादव (20) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अरोदा कोर्टसे अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले भावसिंह पिता खिमाजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 21.25 बजे, माणिक बाग ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बाबू घनश्यामदास नगर निवासी रजत राव पिता विजयराव जाधव (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 15, 2014

विकसित देशो में दुर्घटनाएं कम क्यों होती है ? छोटे बच्चों को गाडी चलाने हेतु क्यों दी जीत है ?

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014 - विकसित देशो में विकासशील देशो की अपेक्षा दुर्घटनाएं कम क्यों होती है ? जैसा कि सबको पता है अधिकतर दुर्घटनाएं बैलेन्स बिगडने से होती है, तो पुलिस इसमें क्या कर रही है ? ऐसे भी देखने में आता है कि बहुत छोटे बच्चे गाडी चलाते है, इसमें पुलिस क्या करती है ? पुलिस चालान का भय दिखाकर पहले ज्यादा पैसे मांगते है फिर कम पैसे लेकर छोड देते है ? उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है ? कुछ ऐसे ही प्रश्न सी.ए.टी के बच्चों द्वारा क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन एवं ट्रेफिक अवेरनेस प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात अरविन्द तिवारी 400 बच्चों से रूबरू हुये तो बच्चों द्वारा बडे गंभीर विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न किये गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा न केवल बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया अपितु बच्चों को यह भी बताया कि वे कैसे पुलिस की मदद कर सकते है साथ ही अपनी हिफाजत भी कर सकते है। बच्चों द्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसारहै :-
प्रश्न क्र. 1 सड़को पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं बैलेन्स खोने के वजह से होते है ? पुलिस इसमें क्या करती है ?
उत्तर यह सही बात है कि दुर्घटनाओं का मुखय कारण बैलेन्स खोना भी होता है, जहां तक यांत्रिकी गलती है तो उसके सड़क निर्माण के दौरान योग्य इंजीनियरों द्वारा बनाया जाता है किन्तु बैलेन्स खोने का मुखय कारण ओव्हर स्पीडींग, गाडी चलाते समय मोबाईल पर बात करना, गाडी ध्यान से न चलाना भी होते है । 
प्रश्न क्र. 2 क्या गढढे भी दुर्घटना का कारण है ?
उत्तर जी हॉ, इसलिये अन्य विभाग निरंतर इस ओर विशेष ध्यान देते है अथवा कई बार यातायात विभाग द्वारा भी इस ओर उनका ध्यानाकर्षण किया जाता है ।
प्रश्न क्र. 3 ओव्हर स्पीडींग कैसे कम हो सकती है ?
उत्तर यातायात पुलिस के पास वर्तमान में एक स्पीड राडार है, जिसका उपयोग हम आकस्मिक चैकिंग के दौरान करते है, किन्तु इस ओर आमजनता को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है । 
प्रश्न क्र. 4 दुबई में स्पीड नियंत्रण हेतु एक टेक्नॉलाजी का उपयोग किया जाता है, क्या ऐसी किसी तकनीकी का भारत में उपयोग नही किया जा सकता है ?
उत्तर वर्तमान में इन्दौर शहर में स्पीड ग्वर्नर तकनीकी का उपयोग,आरटीओ की सहायता से भारी वाहनों की गति नियंत्रण हेतु किया जा रहा है ।  
प्रश्न क्र. 5 दुर्घटनाओं के समय हमें क्या करना चाहियें ? देखने में आता है कि पुलिस मदद करने वाले को ही परेशान करती है ?
उत्तर दुर्घटना के समय प्राथमिक तौर पर आप तत्काल 108 एवं 100 नम्बर पर पुलिस को सुचित कर सकते है, वर्तमान में इन्दौर सिटीजन कॉप के माध्यम से भी सुचित कर सकते है और आपकी सूचना गोपनीय रखी जाती है।  माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश है कि यदि दुर्घटना होने पर कोई मदद करता है और वह यदि अपनी पहचान छुपाना चाहता है तो उसकी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी ।
प्रश्न क्र. 6 कई छोटे बच्चों को गाडी क्यों दी जाती है।  इस संबंध में वास्तविक नियम क्या है ?
उत्तर 16 वर्ष तक के बच्चों को गाडी चलाने हेतु नही दी जाना चाहियें ।  16 वर्ष के बाद आरटीओ से लर्निंग लायसेंस बनाया जाता है इसके बाद भी माता-पिता का दायित्व होता है कि बच्चों को भीडवाले स्थानों पर गाडी न दें फिर भी यातायात पुलिस द्वारा आकस्मिक चैकिंग के दौरान ऐसे बच्चे वाहन चलाते पाये जाते है तो वाहन स्वामी पर भी चालानी कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न क्र. 7 अक्सर यातायातपुलिस द्वारा चालान का भय दिखाकर रिश्वत लेते है । क्रेन में भी यही स्थिति आती है ?
उत्तर यातायात पुलिस द्वारा जब भी किसी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाती है, तो उसकी रसीद भी दी जाती है।  वर्तमान में इन्दौर शहर में 10 क्रेन संचालित हो रही है, जिनमें वाहन टो करने हेतु कर्मचारी भी होते है लेकिन उनके साथ में भी यातायात का एक वर्दी में जवान होता है जो आपके वाहन पर कार्यवाही करने के लिये प्राधिकृत होता है तथा उसके द्वारा भी पैसे लिये जाने पर रसीद दी जाती है । 
प्रश्न क्र. 8 विकसित देशों में दुर्घटनाएं विकासशील देशो से कम होती है क्यों ?
उत्तर विकसित देशों में वाहन की संखया अधिक होती है किन्तु वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का स्वयमेव पालन किया जाता है ।  जिस देश की जनता स्वयं विवेक से जितनी अधिक जागरूक होगी उतना ही उस देश में दुर्घटनाओं की संखया कम होगी । फिर वह देश विकसित हो या फिर विकासशील देश ।
प्रश्न क्र. 9 क्या बीआरटीएस के कारण जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनी है ?
उत्तर बीआरटीएस कॉरीडोर लगभग 11 किमी क्षेत्र में विकसित है, जिसमें लगभग 3 स्थानों पर बॉटल नेक की स्थिति है, जिस कारण कईबार जाम की स्थिति बनती है किन्तु उक्त स्थानों पर भी यातायात नियमों का पालन किया जाये तो स्थिति सामान्य रहती है ।
प्रश्न क्र. 10 रेल्वे क्रासिंग पर जाम होता है वहां पुलिस बल क्यों नही लगाया जाता है ।
उत्तर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन्दौर में लगभग 10 लाख से अधिक वाहन है तथा यहां कि जनसंखया एवं क्षेत्र दिन-प्रतिदिन बढता जा रहा है लेकिन उनके नियंत्रित करने के लिये हमारे पास हमें मिलाकर 304 का बल है, जो पूरे शहर के यातायात व्यवस्था के साथ-साथ शहर में आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिये भी मार्ग नियंत्रण का कार्य करते है जिस कारण सभी स्थानों पर बल लगाया जाना संभव नही है और ओव्हर ब्रिज के बाद यह स्थिति ठीक हो जायेगी ।
                  इसके उपरान्त सर्वश्रैष्ठ प्रश्न पुछने वाले सात्विक तिवारी, चिरजीव कौर, अन्नया विश्वास, हर्ष जायसवाल रजत गुप्ता को पुरूस्कृत किया ।  इन्दौर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के बारें में विस्तृत परिचय देते हुये बताया कि यह एप्लीकेशन किस प्रकार आपकी सहायता कर सकती है, विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार आप तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते है इसके अलावा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों कीसुचना आप किस प्रकार पुलिस को दे सकते है ।

18 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 19 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 27 स्थायी, 19 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 अप्रेल 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को   08.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यादव मोहल्ला महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिले, यहीं के रहने वालेमनीष पिता किशौरीलाल, राजू पिता भीमसिंह यादव तथा राकेश पिता मोहनलाल यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 275 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर बी राजनगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राजू शाह उर्फ नाइट्रा पिता जगदीश शाह (29)  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18000 रूपयें कीमत की 08 पेटी (72 लीटर) अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 18.45 बजे, अगरबत्ती कॉम्पलेक्स के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले टिगरिया बादशाह निवासी रामप्रसाद पिता जयराम राजोड़िया (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 36 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
       पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 22.00बजे, सांई मंदिर के पास जोशी मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले असरावद खुर्द निवासी मनजीत पिता अशोक कुमार खिल्लारी (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना थाना चौराहा चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बिसनावदा निवासी कालु पिता देवराज बामनिया(19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 अप्रेल 2014 को 11.05 बजे, तीन ईमली चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, साउथ गाडराखेड़ी निवासी संदीप पिता राधेश्याम चौधरी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 14, 2014

कुखयात नकबजन क्राईम बांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 14 अप्रेल 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में बढ रही नकबजनी को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक पी.एस.कनौजे की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा शहर के कई पुराने नकबजनो से पूछताछ की गई क्षेत्र में मुखबिरों को लगाया गया। टीम के सउनि. नाथूराम दुबे व आर. रणवीर सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति इंदौर शहर में चोरीयांॅ कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए हुलिया के व्यक्ति की शहर में तलाद्गा की गई तो सदर बाजार क्षेत्र, रामबाग में व्यक्ति घुमते मिला जिससे नाम पता पूछते उसने अपना नाम मेहबूब शाह पिता सलीम शाह जाति फकीर मुस्लमान नि. नगर निगम इंदौर झोपडपट्‌टी स्थायी ग्राम बगमार चौकी बोरगांॅव पंधाना खंडवा का बताया जिसकी जेब की तलाद्गाी लेते एक मोबाईल सैमसंग कम्पनी का मिला। मोबाईल के बारे में पूछताछ की गई तो उसने रावजी बाजार क्षेत्र से चोरी करना बताया तथा जो साईकिल चला रहा था उससाईकिल के बारे में पूछताछ की गई तो उसने सदर बाजार क्षेत्र से चोरी करना बताया। मेहबूब पुराना कुखयात नकबजन होकर थाना छैगांॅव, बोरगांॅव खण्डवा एवं सदर बाजार इंदौर में दर्जनो नकबजनीयांॅ पूर्व में कर चुका है। मेहबूब के न्यायालय से कई वारंट जारी है तथा इंदौर न्यायालय से सजा सुनाए जाने पर फरार था। मेहबूब अकेले ही खिडकी से व मकान का कुंदा तोडकर व खुले मकान से चोरी करता है। टीम द्वारा थाना सदरबाजार के निरीक्षक एस.एस.सादव की मदद से कडी पूछताछ की गई तो उसने सदर बाजार क्षेत्र की आधा दर्जन चोरीयांॅ करना कबूल किया तथा थाना संयोगितागंज से भी कई नकबजनीयांॅ करना कबूल किया। आरोपी की निद्गाादेही पर सोना-चांॅदी के करीब 3 लाख के जेवरात, 15 मोबाईल एवं 2 कैमरे जब्त किए गए है। आरोपी से अन्य मामलो के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य कई नकबजनीयों की खुलासा होने की सम्भावना है। आरोपी को मय माल के उचित कार्यवाही हेतुे थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया गया।  
इस कार्यवाही में सउनि. नाथूराम दुबे, अमित दीक्षित 'अ', प्र.आर. चन्दर सिंह, अनील सिलावट, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन कीमहत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

23 आदतन, 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 आदतन तथा 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 25 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यादवनंद नगर दरगाह के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत काजुऑ खेलते मिले, मनीष, कैलाश, ओमप्रकाश, राजेश, सुरेश तथा राकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 17.50 बजे, प्रतीक्षा ढाबे के पास बायपास रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिले, दुर्गेश, सागर, रामचंद्र चौधरी तथा रामचंद्र यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, कोरी धर्मशाला के सामने लालापुरा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिले, नितिन, विकास, पंकज, नितिन मेहरा, सुरेन्द्र, राजू, नरेन्द्र तथा आकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अप्रेल 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 21.40 बजे, मुखबिरसे मिली सूचना के आधार पर भंवरकुआं चौराहा राणावत कॉम्पलेक्स के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रूस्तम का बगीचा इन्दौर मे रहने वाले धर्मेन्द्र पिता बद्रीलाल (32) तथा सिकन्दर पिता अमृतलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अप्रेल 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2014 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भण्डारी ब्रिज के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, वीरसावरकर मार्केट इन्दौर निवासी नवीन उर्फ मजर पिता सतीश सतकारिया (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 13, 2014

पुलिस और युवा सोच का संगम पुलिस अधिकारी बने शिक्षक

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन एवं ट्रेफिक अवेरनेस प्रोग्राम के तहत जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक पूर्व जिला इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी एवं अरविन्द तिवारी वेकटेशर इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन रोड इन्दौर में 400 बच्चों से रूबरू हुये तो बच्चों द्वारा बडे गंभीर विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न किये गये ।  पुलिस अधिकारियों द्वारा न केवल बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया अपितु बच्चों को यह भी बताया कि वे कैसे पुलिस की मदद कर सकते है साथ ही अपनी हिफाजत भी कर सकते है ।  बच्चों द्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
प्रश्न क्र. 1 क्या पीसीआर वेन के लिये कोई पृथक नियम होते है ?
उत्तर नही सभी वाहन चालकों के लिये समान नियम है, जिनका पालन करना वाहन चालक का नैतिक दायित्व होता है, यदि आपको किसी से शिकायत है तो आप उनके फोटो खिचंकर हमेंभेज सकते है, यदि किसी शासकीय कर्मचारी द्वारा भी यातायात नियमों का पालन नही किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जायेगी ।
प्रश्न क्र. 2 प्रायः देखने में आता है रोड पर चलने वाले सिटी वेन/मैजिक में ओव्हर लोडिंग होती है उन वाहनों की स्थिति भी अच्छी नही होती तो इनका फिटनेस कैसा हो जाता है ?
उत्तर लोक परिवहनों के फिटनेस जारी करने हेतु अलग से आरटीओ विभाग है जिनके द्वारा वाहनों को फिटनेस दिया जाता है ।  इसके उपरान्त भी यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर चैकिंग के दौरान ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर आरटीओ को फिटनेस निरस्तीकरण हेतु लिखा जाता है वर्तमान में लगभग 60 ऐसे वाहनों के फिटनेस निरस्तीकरण हेतु पत्राचार किया गया है । 
प्रश्न क्र. 3 पुलिस विभाग में आरक्षक का वेतन कम क्यों होता है ? विभाग वेलफेयर के लिये क्या-क्या करता है ?
उत्तर किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन निर्धारण करना शासन का कार्य होता है, लेकिन विभाग द्वारा समय-समय पर हेल्थ कैम्प एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है । 
प्रश्न क्र. 4 पलासिया थाने पर साईबरक्राईम युनिट है और वह भी सप्ताह में 5 दिन काम करती है जबकि साईबर क्राईम लगातार बढ रहें है। 
उत्तर पलासिया थाने पर स्थित साईबर क्राईम युनिट पुलिस मुखयालय से संचालित होती है, जिस पर पूर्णतः नियंत्रण पुलिस मुखयालय का होता है, वे शिकायतें प्राप्त कर पुलिस मुखयालय भिजवातें है, जिसके उपरान्त उन पर कार्यवाही होती है ।  इसके अतिरिक्त जिला इन्दौर स्तर पर भी अपराध शाखा में साईबर अपराधों की पतारसी हेतु पृथक से टीम कार्यरत है, कोई भी अपनी शिकायत इस शाखा में दर्ज करवा सकता है। पुलिस को आप शिकायतें ई-मेल आदि से भी भेज सकते है । 
प्रश्न क्र. 5 पुलिस की उपस्थिति में भी अपराध हो जाते है तो भी पुलिस कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर ऐसा नही होता है किन्तु यदि ऐसा होता है तो ऐसे दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न क्र. 6 रिश्वत लेने वालों पर क्या कार्यवाही होती है ?
उत्तर रिश्वत लेना एवं देना दोनो अपराध है, विभाग में इसके लिये बडे कठोर नियम है, कई बार ऐसे कर्मचारियों को सेवा से पृथक भी कर दिया जाता है। 

           इसके उपरान्त सर्वश्रैष्ठ प्रश्न पुछने वाले अमित वर्मा,शिवानी पुरूस्कृत किया ।  छात्रा स्वास्ती शास्त्री द्वारा बोले गये अंतिम संवाद को उपस्थित सभी गणमान्यजन द्वारा सराहा गया उनके द्वारा अपील की गई कि भारत सरकार की सभी विभागों में से पुलिस एक ऐसा विभाग है जिसके पास संसाधनों एवं बल की कमी होने के बावजूद काफी कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है हमें अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभाना चाहियें एवं पुलिस द्वारा किये जाने वाले अच्छे कार्यो को सराहना की जाना चाहियें । 
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात विक्रम रघुवंशी ने इन्दौर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के बारें में विस्तृत परिचय देते हुये बताया कि यह एप्लीकेशन किस प्रकार आपकी सहायता कर सकती है, विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार आप तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते है इसके अलावा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सुचना आप किस प्रकार पुलिस को दे सकते है । 
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।  इस दौरान कॉलेज के शिक्षक श्री पवन पाटीदार एवं अंशुमन निमाडे द्वारा बताया कि वे सिविल इंजीनियर है और वे इन्दौर के चौराहों का भ्रमण कर चौराहों पर लगे सिग्नलों के टाईमर के निर्धारण में तकनीकी रूप से सहयोग करना चाहते है जिसे तत्काल पुलिस महानिरीक्षक, श्री माहेश्वरी द्वारा मंजूर करते हुये कहां कि आप कल से समय दें सकते है । 

35 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 35 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।