Wednesday, April 9, 2014

क्राईम ब्रांच इंदौर की मोबाईल टे्रकिंग सेल द्वारा लगभग 3 लाख रूपए कीमत के गुमशुदा 21 मोबाईल बरामद किए,

इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक-मुखयालय, श्री अनिल शर्मा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिलीप सोनी को शहर में गुम हुए अथवा चोरी गए मोबाईलों को मोबाईल टे्रकिंग युनिट के माध्यम से ट्रेस करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी द्वारा निरीक्षक सोमा मलिक की टीम को निर्देशित किया गया। निरीक्षक सोमा मलिक के मार्गदर्शन में टीम के आर. प्रेमचंद्र प्रजापति, आर. रविन्द्र, आर. देवेन्द्र, महिला आर. पुष्पलता, वैशाली, माया डाबी इत्यादि ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाईल बरामद किए गए। 
  मोबाईल बरामद करने की कार्यवाही के दौरान एक मामला प्रकाश में आया जिसमें आवेदिका कृतिका निवासी इंदौर के 3 मोबाईल जो की गाडी की डिक्की में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिए थे, जिसकी शिकायत मोबाईल टे्रकिंग युनिट, इंदौर में की गई थी। मोबाईल ट्रेकिंग युनिट की सर्तकता को देखकर उसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री करतीनों मोबाईल सुरक्षित पहुंचा दिए हैं। जिसकी जानकारी आवेदिका द्वारा मोबाईल टे्रकिंग युनिट में दी गई।

47 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 47 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

30 स्थायी, 16 गिरफ्तारी, 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 30 स्थायी, 16 गिरफ्तारी, 155 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अप्रेल 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर तिन्छा फॉल पिकनिक स्पाट से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अब्दुल खालिद, शेख अंसार, साजिद अली तथा अजय शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 22.30 बजे, एलआईजी पुलिस लाईन के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सोमनाथ की नई चाल निवासी राहुल एवं उमेश को पकड़ा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत विभिन्न स्थानो से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले देवगुराड़िया निवासी-भोलाराम पिता मोतीराम(46), ग्राम आठमील निवासी-कमलाबाई पति छगनलाल(60), ग्राम फली नेमावर रोड़ निवासी-भारतंिसंह पिता चंदुपालसिंह(42), डबलचौकी निवासी-पवन पिता सुभाष जायसवाल(28) तथा डबल चौकी निवाासी-ब्रजेश पिता मुकुटसिंह(21) को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 680 रूपयें कीमत की 173 क्वाटर अवैध देशी शराब,  23 बॉटल बीयर  तथा 27 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 13.40 बजे, उमरीखेड़ा वाईन शाप के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम दतोंदा निवासी राहुल पिता गुलाबसिंह (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 10.10 बजे, राहुल गांधी नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले दिनेश पिता गणेश मालवीय (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अप्रेल 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रेल 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले, इन्द्रा एकता नगर मूसाखेड़ी निवासी धीरज पिता सुरेश यादव(23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 8, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को महेश यादव नगर निवासी अनिल पिता अजबसिंह ठाकुर (30) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
            पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी अनिल ठाकुर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अनिल ठाकुर निवासी 661 महेश यादव नगर  इन्दौर को 07 अप्रेल 2014 को 22.15 बजे मरीमाता चौराहे से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

46 आदतन, 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वालेसंदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 46 आदतन तथा 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

47 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 203 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 47 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 203 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अप्रेल 2014-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल मंदिर के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कुमावतपुरा इन्दौर निवासी केदार पिता आनंदीलाल कुमावत (48) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1020 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, जनता क्वार्टर बगीचे केपास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अयोध्यानगरी जनता क्वार्टर निवासी गजेन्द्रसिंह पिता प्रहलादसिंह कछावा (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम नयापुरा तिराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले लसूड़िया निवासी जसवंत पिता शिवसिंह पटेल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 21.00 बजे, टोल-टेक्स के पास खण्डवा रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नरसिंह की चाल पाटनीपुरा निवासी रामकुमार पिता राममोहन यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुरद्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 14.30 बजे, गंगाजल खेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले महेश पिता कैलाश चौहान (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को ग्राम हरनियाखेड़ी कांकण से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले हरनियाखेड़ी निवासी कोमलबाई पति मनीष मशानी (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को थाना क्षेन्तार्गत अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम खुर्दी घाटी निवासी-उदयसिंह पिता बरसिंह (40) तथा मतलबपुरा मानपुर निवासी-मदनलाल पिता अमरसिंह (60)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 870 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 5 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूं़ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 18.05 बजे, तांगा खाना के सामने महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम दतोदा निवासी निलेश पिता रंजीत सिसौदिया (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मुखर्जी नगर इन्दौर निवासी राजा उर्फ मनोज पिता रामभरोसे भदौरिया (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा-12 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खाली खोखे के जप्त किया गया।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07-08 अप्रेल 2014 को 00.30 बजे, बिजासन माता मंदिर की पार्किंग से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सांवरिया नगर निवासी गौतम पिता शिवकुमार गुप्ता (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 07 अप्रेल 2014 को 13.45 बजे, ड्रीमलैंड चौराहा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तेलीखेड़ा महूं निवासी अमित पिताजगशरण (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 7, 2014

अवैध हथियारों बेचने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इन्दौर श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक पी.एस.कनौजे की टीम को लगाया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सदर बाजार क्षेत्र में अलीम खान किसी को डराने के लिए बडवाली चौकी के आस-पास घूम रहा है टीम द्वारा बडवाली चौकी क्षेत्र की घेराबंदी की गई मुखबीर द्वारा बताए हुलिया का व्यक्ति मिलने पर रोककर तलाद्गाी ली गई तो उसके कमर में खोसी एक पिस्टल 32 बोर की मिली जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अलीम खान उर्फ अली पिता कलीम खान 22 साल निवासी 448 ग्रीन पार्क कालोनी बताया। उसने यह भी बताया कि एक पिस्टल इमरान शेख ने भी खरीदी है, इस पर टीम द्वारा इमरान की तलाद्गा की गई जो इमली बाजार पर मिला। इसकी तलाद्गाी लेते 32 बोर की पिस्टल मिली, जिसने पूछताछ पर उसने अपना नाम इमरान शेख पिताबदरूद्‌दीन शेख 30 साल नि. 30,बी सिकन्दराबाद कांॅलोनी सदर बाजार हाल नि. ग्रीन पार्क कांॅलोनी इंदौर का बताया जो प्रापर्टी एवं दोना पत्तल बेचने का काम करता है। प्रापर्टी के काम के लिए सुरक्षा की दृष्टी से खरीदना बताया । इन दोनों ने जिस व्यक्ति से कट्‌टे खरीदे है उसकी तलाद्गा जारी है । कार्यवाही सदर बाजार पुलिस की मदद से की गई ।  
          उक्त गिरोह की गिरफ्‌तारी में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, प्र.आर. ओंकार पाण्डे, आर. रणवीर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. अजीत यादव, आर. रंजीत सागोरे की सराहनीय भूमिका रही है।

28 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 22 गिरफ्तारी, 93 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 24 स्थायी, 22 गिरफ्तारी, 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रालामंडल इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, हीरालला, संजय तथा अखिलेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, जबरन कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नरेश, देवेन्द्र, रंजीत, अरविंद, विशाल, चिन्टू, पवन तथा बाबू को पकड़ा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिसथाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंशनपुरा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शंकर कालोनी तेलीखेड़ा महूं निवासी आशुतोष उर्फ बिहारी पिता सुनिती राय (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 875 रूपयें कीमती की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 16.30 बजे, ग्राम कांकरिया पेट्रोल पंप के पास़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम कमदपुर निवासी मोहन पिता बालूसिंह राजपूत (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रवि जाग्रति नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले आकाश पिता कैलाश कौशल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 12.15 बजे, रविदास मार्ग देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले अर्जुनसिंह पिता करणसिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, शांति पथ रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अमित पिता लक्ष्मण जरिया (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 6, 2014

39 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 39 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

48 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 147 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 48 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 147 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।