Monday, April 7, 2014

अवैध हथियारों बेचने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इन्दौर श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक पी.एस.कनौजे की टीम को लगाया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सदर बाजार क्षेत्र में अलीम खान किसी को डराने के लिए बडवाली चौकी के आस-पास घूम रहा है टीम द्वारा बडवाली चौकी क्षेत्र की घेराबंदी की गई मुखबीर द्वारा बताए हुलिया का व्यक्ति मिलने पर रोककर तलाद्गाी ली गई तो उसके कमर में खोसी एक पिस्टल 32 बोर की मिली जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अलीम खान उर्फ अली पिता कलीम खान 22 साल निवासी 448 ग्रीन पार्क कालोनी बताया। उसने यह भी बताया कि एक पिस्टल इमरान शेख ने भी खरीदी है, इस पर टीम द्वारा इमरान की तलाद्गा की गई जो इमली बाजार पर मिला। इसकी तलाद्गाी लेते 32 बोर की पिस्टल मिली, जिसने पूछताछ पर उसने अपना नाम इमरान शेख पिताबदरूद्‌दीन शेख 30 साल नि. 30,बी सिकन्दराबाद कांॅलोनी सदर बाजार हाल नि. ग्रीन पार्क कांॅलोनी इंदौर का बताया जो प्रापर्टी एवं दोना पत्तल बेचने का काम करता है। प्रापर्टी के काम के लिए सुरक्षा की दृष्टी से खरीदना बताया । इन दोनों ने जिस व्यक्ति से कट्‌टे खरीदे है उसकी तलाद्गा जारी है । कार्यवाही सदर बाजार पुलिस की मदद से की गई ।  
          उक्त गिरोह की गिरफ्‌तारी में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, प्र.आर. ओंकार पाण्डे, आर. रणवीर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. अजीत यादव, आर. रंजीत सागोरे की सराहनीय भूमिका रही है।

28 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 22 गिरफ्तारी, 93 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 24 स्थायी, 22 गिरफ्तारी, 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रालामंडल इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, हीरालला, संजय तथा अखिलेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, जबरन कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नरेश, देवेन्द्र, रंजीत, अरविंद, विशाल, चिन्टू, पवन तथा बाबू को पकड़ा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिसथाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंशनपुरा महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शंकर कालोनी तेलीखेड़ा महूं निवासी आशुतोष उर्फ बिहारी पिता सुनिती राय (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 875 रूपयें कीमती की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 16.30 बजे, ग्राम कांकरिया पेट्रोल पंप के पास़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम कमदपुर निवासी मोहन पिता बालूसिंह राजपूत (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अप्रेल 2014- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रवि जाग्रति नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले आकाश पिता कैलाश कौशल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 12.15 बजे, रविदास मार्ग देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले अर्जुनसिंह पिता करणसिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, शांति पथ रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अमित पिता लक्ष्मण जरिया (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 6, 2014

39 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 39 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

48 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 147 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 48 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 147 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 अप्रेल 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरिजन कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें आकाश, सोनू,संतोष, संजय, ऋषि, प्रदीप तथा राहुल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामने खजराना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रामकृष्णबाग कालोनी निवासी लक्ष्मण पिता भगवान सिंह (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमती की 100 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 19.30 बजे, ग्राम झलारा फाटा धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम रामबड़ौदिया निवासी देवकरण पिता गब्बूजी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमती की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 15.50 बजे, हॉट मैदान महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं कीरहने वाली भागवंती बाई पति भगवान लोधी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें कीमती की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 15.00 बजे, छोटी कलमेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले हेमराज पिता बलीराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमती की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 12.05 बजे, आईकेडीसी कॉलेज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शुक्ला नगर इन्दौर निवासी रमेश पिता रामचंद्र नाथ (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमती की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 14.50 बजे, विश्वास नगर पानी की टंकी के पास़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता किशोर सिंह (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमती की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारीएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अप्रेल 2014- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कमदपुर चौराहे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले रूपसिंह पिता रमेश तंवर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 12.30 बजे, ग्राम फटकौदा फाटा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले शंकर पिता गणपतनाथ (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 10.40 बजे, ग्राम डोंगरगांव मण्डी के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम कोदरिया निवासी सोनू उर्फ मुकेश पिता हुब्बीलाल लोधी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 05 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, तीन ईमली चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गजाधरकालोनी गुलमोहर का बगीचा निवासी आरिफ पिता गनी खान (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 5, 2014

32 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

46 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 177 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 045 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 46 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 29 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 01.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालाराम नगर इन्दौर के बगीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कमलजीत सिंह,बाबू यादव, राहुल बौरासी तथा सतीश यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 हजार 400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, भोलेनाथ मंदिर के सामने रेत मण्डी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें शेख हनीफ, विश्वास, अब्दुल सईद तथा सेवाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, अमन सागर ढाबे के पीछे अरविंदो हॉस्पिटल इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें मुकेश, मुन्ना जाटव, भारत, लक्की, ललित तथा कमल खाती को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 18.10 बजे, अर्जुनपुरा नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें राकेश, मुनव्वर खां, मोहसीन, मो.मन्नान, श्याम, बाबूलाल तथा जाकिर हुसैन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामदकिये गये।
          पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 18.45 बजे, जवाहर नगर झोपड़पट्‌टी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें कड़वा, देवीलाल, जसवंत, पन्नालाल, घनश्याम, भगवान, पंकज तथा लोभीराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबाग पेट्रोल पंप के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले संतोष पिता जगन्नाथ नामदेव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब  जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, राजपुरोहित ढाबे के पास ग्राम फुटतालाब मानपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले ओमसिंह पिता हनुमानसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्चीशराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बेरछा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले अशरफ पिता मोहम्म्द सफी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 04 अप्रेल 2014 को 13.30 बजे, महाकाल चौराहा खातीवाला टैंक इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रामनगर निवासी शुभम पिता सुरेश खराटे (19) गोपलाबाग कालोनी इन्दौर निवासी गोलू उर्फ गौरव पिता गोविंददास सिंधी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 4, 2014

खुड़ैल पुलिस द्वारा थाना क्षैत्र के 05 तथा जिला सिहोर का 01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014-  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल बी.पी. वर्मा व उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 04 अप्रेल 2014 को थाना खुड़ैल क्षैत्र के 05 स्थायी वांरट तामिल करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त स्थायी वारंटीयों के नाम इस प्रकार है - 1. अनारसिंह पिता प्यारेलाल राजपूत (60) निवासी खंडेल 2. स्माल पिता अनारसिंह राजपूत (25) निवासी सदर तथा 3. दशरथसिंह पिता सज्जन सिंह राजपूत (55) निवासी सदर को गिरफ्तार किया गया। इसमें अनारसिंह तथा स्माल के वर्ष 2004-05 के अलग-अलग प्रकरणों में 02-02 स्थायी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गये थे।
             इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी खुड़ैल द्वारा अपनी टीम के साथ जिला सिहोर के स्थायी वारंटी प्रवीण उर्फ टीना पिता परसराम दांगी निवासी तिल्लौर बुजुर्ग को भी गिरफ्तार किया गया, जिसको सिहोर पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त स्थायी वारंटी पिछले कई वर्षो से फरार चल रहे थे, जिनका प्रकरण न्यायालय में लंबित चल रहा है, जिन्हेगिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

तबादले में हाईकोर्ट में लगी केविएट

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके इसलिये प्रशासन द्वारा हाल ही मे सम्पन्न हुई म.प्र. गृह विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया कि माह अप्रेल व माह मई 2014 में पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी के स्थानांतरण किये जायेगे तो उसे रूकवाने के लिये जो याचिका माननीय उच्च न्यायालय में लगाई जावेगी तो प्रशासन द्वारा इस संबंध में केविएट दायर की जावेगी, अर्थात स्टे रूकवाने के लिये स्टे नही देने के लिये गृह विभाग द्वारा उच्च न्यायालय में केविएट दायर करने की तैयारी की है।

67 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 76 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

55 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 188 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 55 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।